बहराइच में सोशल मीडिया पर देश विरोधी टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल बार्डर के जिले बहराइच में सोशल मीडिया पर देश विरोधी और अभद्र टिप्पणी कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला कोतवाली देहात इलाके के सिसईहैदर गांव का है। गांव निवासी अभिषेक चौबे ने पुलिस को तहरीर दी थी कि जब वह धार्मिक यात्रा से लौटे तो मोबाइल पर देखा कि मानपुरवा गजपतिपुर निवासी दाऊद खान ने एक अभद्र पोस्ट करते हुए विशेष वर्ग के लोगों को गाली दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गोलवाघाट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Breaking: 30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
New Delhi, Delhi:सुमंत कुमार/नई दिल्ली:
-30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
-दोपहर 3.30 बजे होगा मॉक पार्लियामेंट
-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगा मॉक पार्लियामेंट
-INDIA BLOC के सभी सांसद मॉक पार्लियामेंट में होंगे शामिल
-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
