271801
बहराइच में ईंटों से पीटकर युवक की ली गई जान
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पहलवारा क्षेत्र में 32 वर्षीय श्याम जी की ईंटों से पीटकर जान ले ली गई। मृतक की लाश प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित बाग में खून से लथपथ मिली। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। मृतक गोंडा जिले का निवासी था और पयागपुर में रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे मुंबई में रहते हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहरसा की वैष्णवी ने जन्मदिन पर गुल्लक खोलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किया
Saharsa, Bihar:नेपाल में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने बड़ी संख्या में नेपाल में रहने वाले परिवारों और बच्चों को प्रभावित किया है, इस आपदा ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, वहीं इस त्रासदी के बीच सहरसा की एक छोटी बच्ची वैष्णवी ने मानवता की मिसाल पेश की है, बच्ची ने अपने जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय अपनी गुल्लक फोड़कर जमा पैसे नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देने का फैसला किया, बच्ची के इस फैसले के बाद हर तरफ चर्चा हो रही है. तस्वीरें सहरसा की हैं... जहां एक बच्ची ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने का फैसला किया. जन्मदिन पर केक काटने और जश्न मनाने के बजाय वैष्णवी ने अपनी गुल्लक फोड़ दी और उसमें जमा पैसे नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देने का निर्णय लिया. वैष्णवी ने बताया कि नेपाल में बाढ़ से कई परिवार और बच्चे प्रभावित हुए हैं, ऐसे में उसे लगा कि जन्मदिन पर खर्च होने वाले पैसों से जरूरतमंदों की मदद करना ज्यादा जरूरी है,इसी को लेकर वैष्णवी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया और अपनी गुल्लक में जमा राशि सहायता के लिए देने का फैसला किया. नेपाल में बाढ़ से कई परिवार और बच्चे प्रभावित हुए हैं, ये पैसे मैंने अपने जन्मदिन के लिए जमा किये थे, ताकि जन्मदिन मना सकूं. लेकिन नेपाल की हालत देखकर मैंने सोचा कि इन पैसों से जरूरतमंद लोगों की मदद क्यों न की जाए. वैष्णवी के इस फैसले की जानकारी मिलने पर उनके जन्मदिन के मौके पर माधेपुरा-सहरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव भी पहुंचे. उन्होंने बच्ची के इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणाक بتایا. हम ऐसे जन्मदिन में शरीक हुए, जिनके पिता प्रवीण आनंद हैं. उनकी बच्ची ने नेपाल की त्रासदी को देखते हुए निर्णय लिया कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएगी और अपनी गुल्लक में जमा पैसे नेपाल सरकार को भेजेगी। राशि भले ही कम हो, लेकिन यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा के समान है, जब एक छोटी बच्ची पीड़ितों की सहायता कर सकती है, तो निश्चित रूप से दूसरे लोग भी इससे प्रेरणा लेकर आगे आएंगे. बाइट..1 - वैष्णवी, छोटी बच्ची. बाइट..2 - दिनेशचंद्र यादव, जेडीयू, सांसद.0
0
Report
बारिश से टिहरी रिंग रोड पुश्ता ढहा, गुणवत्ता पर सवाल; स्थानीय जांच की मांग
New Tehri, Uttarakhand:ब्रेकिंग टिहरी बारिश में ढहा निर्माणाधीन रिंग रोड का पुश्ता, भिडियो मोबाइल के कैमरे में हुआ कैद, गुणवत्ता पर उठे सवाल पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच टिहरी जनपद में निर्माणाधीन कोटी कालोनी जाख–डोबरा रिंग रोड (पर्यटन रोड) के तहत बनाया गया पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश में पुश्ते का हिस्सा टूटने और धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुश्ता क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया होता, तो बारिश के शुरुआती दौर में ही पुश्ते की ऐसी स्थिति नहीं बनती। स्थानीय लोग ने संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था से मामले का संज्ञान लेते हुए पुश्ते के निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
सुहवल पुलिस ने 24.9 किग्रा गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर सुहवल पुलिस का बड़ा शिकंजा, 24.9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख का माल बरामद होंडा सिटी कार से 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयप्रकाश और विशाल कुमार के रूप में हुई दोनों आरोपी मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलीगढ़ के निवासी तस्करी में प्रयुक्त कार और 2,070 रुपये नकद भी बरामद बिहार से मऊ ले जाया जा रहा था गांजा, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज गाजीपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुहवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार से 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बात की पुष्टि सीओ जमानिया अंकित तिवारी ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुहवल कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ देढ़गांवा पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की तलाशी में 19 पैकेटों में रखा 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयप्रकाश और विशाल कुमार, निवासी पलीगढ़, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बिहार से गांजा लेकर मऊ जा रहे थे। गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार और 2,070 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। मामले में थाना सुहवल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह, बच्चों ने खुशी से नाचे-गाये
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों का सम्मान समारोह0
0
Report
ग्वालियर नगर निगम के संपत्ति कर रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर नगर निगम के संपत्तिकर रिकॉर्ड में ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने निगम की पूरी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक संपत्ति की असली प्रॉपर्टी आईडी बदलकर फर्जी आईडी तैयार की गई, रिकॉर्ड में मालिक का नाम बदला गया और फर्जी संपत्तिकर रसीद के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री तक करा दी गई, मामलो में नगर निगम के एक निलंबित और एक सेवानिवृत्त अधिकारी सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। VO- दरअसल मामला ग्वालियर नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के टैगोर नगर की संपत्ति से जुड़ा है, शिकायतकर्ता सुरेश बनवानी के मुताबिक उनकी संपत्ति की मूल संपत्तिकर आईडी 1000255876 थी। आरोप है कि इसी संपत्ति के रिकॉर्ड में दूसरी आईडी 1000107294 तैयार की गई और उसके जरिए गलत दस्तावेजों के आधार पर दूसरे व्यक्ति का नाम संपत्ति रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया। VO-नगर निगम की जांच में ई-नगरपालिका की लॉग रिपोर्ट से रिकॉर्ड में बदलाव की पूरी जानकारी सामने आई। लॉग के मुताबिक 20 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 17 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट के बीच संपत्ति के रिकॉर्ड में मालिक का नाम विजय पुत्र राजाराम पाल से बदलकर जयनारायण पुत्र स्वर्गीय उदय सिंह किया गया। इसी दौरान कॉलोनी का नाम भी बदल दिया गया। इसके बाद 28 मार्च 2025 को संपत्ति के निर्मित क्षेत्रफल में भी बदलाव किए जाने की बात जांच में सामने आई। सबसे बड़ा सवाल उस समय खड़ा हुआ जब जांच में सामने आया कि रिकॉर्ड में बदलाव से जुड़ी लॉग रिपोर्ट में तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक और कर संवाहक नरेंद्र कुशवाहा की यूजर आईडी और तत्कालीन APTO महेंद्र शर्मा की ENP 1.0 यूजर आईडी का उपयोग होना मिला। नगर निगम ने नरेंद्र कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। निगम के मुताबिक उनका जवाब 31 जुलाई 2026 को मिला, लेकिन उसे संतोषजनक नहीं माना गया। नरेंद्र कुशवाहा पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं, जबकि महेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त हो चुके हैं। VO- फर्जीवाड़े का दूसरा अहम हिस्सा सामने आया संपत्ति की बिक्री में, जांच के मुताबिक 15 मई 2025 को जयनारायण ने यह संपत्ति अशोक सिंह पुत्र नन्हे सिंह, निवासी यमुना नगर, ग्वालियर को बेच दी। जिस संपत्तिकर रसीद के आधार पर यह सौदा किया गया, जांच में वह रसीद नगर निगम कार्यालय से जारी होना ही नहीं पाई गई। यानी आरोप है कि फर्जी संपत्तिकर रसीद तैयार कर उसके आधार पर संपत्ति की बिक्री और रजिस्ट्री कराई गई, मामले की जांच में नगर निगम ने मूल संपत्तिकर रसीद, कथित फर्जी रसीद, लेजर, रजिस्ट्री, टीसी, RI की रिपोर्ट और ई-नगरपालिका की प्रमाणित लॉग फाइल समेत दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक संपत्तिकर ने निगमायुक्त के निर्देश पर विश्वविद्यालय थाने में शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने विक्रेता जयनारायण, खरीदार अशोक सिंह, तत्कालीन ARI नरेंद्र कुशवाहा और तत्कालीन APTO महेंद्र शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की है।0
0
Report
जौनपुर के लौह भिखपुर गांव में दबंगों ने घर घुसकर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर दबंगो ने घर में घुसकर परिवार पर किया जानलेवा हमला युवती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार का आरोप कुल्हाड़ी लेकर मरने के लिए दौड़ने का वीडियो हो रहा है वायरल मारपीट में भाई समेत परिवार के कई सदस्य घायल बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप पीड़ित परिवार ने पुलिस पर प्रभावी कार्रवाई न करने का लगाया आरोप मुँगराबादशाहपुर के लौह भिखपुर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के गांवों के युवक गैंगस्टरों के जाल में, बेरोजगारी बन रही वजह
Rohtak, Haryana:हरियाणा के गांवों के युवक अलग-अलग गैंगों में शामिल हो रहे हैं, अपराध कर रहे हैं, पकड़े जा रहे हैं, एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं। लॉरेंश गैंग, हिमांशू भाऊ गैंग, बंबीहा गैंग, कौशल चौधरी, नीरज बवाना गैंग युवाओं को यूज एंड थ्रो फुट सोल्जर बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्य कारण बढ़ती बेरोजगारी है। गैंगस्टर दूर बैठे युवाओं को फंसा रहे हैं।0
0
Report
घनसाली में भारी बारिश से चानी गदेरे उफान, पुल निर्माण में देरी जारी
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के सीमांत ओर आपदा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील घनसाली विधानसभा में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है जिससे नदी किनारे बसे लोगों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है,वही चमियाला-बूढ़ाकेदार रोड पर स्थित चानी गदेरे के उफान का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वही ग्रामीणों का कहना है कि 10 साल से इस पर पुल नहीं बन पाया है जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सिस्टम की बेरुखी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है और हर साल बरसात में इस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,वही मामले में डीएम नीतिका खंडेलवाल का कहना है कि घनसाली क्षेत्र में कई जगहों पर इस तरह की दिक्कते है जिसको लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की प्लानिंग की जा रही है।0
0
Report
लखनऊ विभूतिखंड: जलवा क्लब के बाहर दो पक्षों में मारपीट, हत्या मामला चर्चा में
Lucknow, Uttar Pradesh:एक बार फिर लखनऊ में विभूतिखंड थाना क्षेत्र में बवाल जलवा क्लब के बाहर दो पक्ष में मारपीट कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता की इसी क्लब के बाहर सिगरेट को लेकर हत्या कर दी गई0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: गीता कॉलोनी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सेवा रोड पर बारिश से जलभराव
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Due To Rain Waterlogging On Delhi-dehradun Expressway Service Road In Geeta Colony / Visuals0
0
Report
चंद्रहासिनी देवी मंदिर के दर में पहुंचे कलेक्टर जय श्री जैन एवं जिला पंचायत सीईओ,,,
Upani, Chhattisgarh:आज शनिवार माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर के दर्शन करने सक्ती जिला कलेक्टर जयश्री जैन एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन चंद्रपुर पहुंचे।उन्होंने मंदिर पूजा अर्चना कर जिले के सौभाग्य हेतु कामना की है,,इस दौरान डभरा एसडीएम,तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।0
0
Report
गौरझामर में शराब के नशे में भाईयों के विवाद से हत्या, अशोक गिरफ्तार
Sagar, Madhya Pradesh:यहां के गौरझामर थाना क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसके बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है। मामला बहेरिया गांव का है जहां बीती रात दो ममेरे भाइयों में शराब के नशे में वाद विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते कहासुनी बड़ी और फिर एक भाई अशोक ने अपने भाई राहुल अहिरवाल पर लोहे की मोटी रॉड सब्बल से हमला किया और इस हमले में राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अल सुबह पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस एक्शन में आई और शव को कब्जे में लेने के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं दो अलग अलग टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया और कुछ घंटों में ही आरोपी अशोक पुलिस गिरफ्त में आ गया है。0
0
Report
Advertisement
Tikamgarh के दिगौड़ा में चप्पलों की चोरी, CCTV में कैद चोर की पहचान तलाश
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- अभी तक आपने चोरों को सोना, चांदी, नकदी और कीमती सामान चोरी करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे से एक ऐसे चोर की करतूत दिखाने जा रहे हैं, जिसने चोरी के लिए किसी कीमती चीज को नहीं बल्कि चप्पलों को चुना, जी हां चप्पलों की चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जिसका वीडियो अब सामने आया है, वीडियो में आप साफ देख सकते है की कैसे पहले चोर चप्पल को अपने पास खिसकाता है और फिर मौका पा कर चप्पल पहन तेजी से वहां से निकल जाता है, अब स्थानीय लोग सीसीटीवी से इस चोर की पहचान कर उसे तलाशने की कोशिश कर रहे है, वही चोर सम्भव तया इस बात से अनभिज्ञ रहा होगा की उसकी ये करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो रही है。0
0
Report
चोपन में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जिले के चोपन थाना अंतर्गत डाला चौकी क्षेत्र की नई बस्ती में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। चोपन थाना के डाला चौकी क्षेत्र की नई बस्ती में 25 वर्षीय युवक निखिल उर्फ हनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रमेश के पुत्र निखिल उर्फ हनी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बिजनौर में भारी बारिश से जलमग्न सड़के, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे भारी बारिश का अलर्ट। जिले भर मे जमकर हो रही मूसलाधार बारिश। कई स्थानों पर सड़के हुई जलमग्न। भारी बारिश के चलते लोगो का जीना हुआ मुहाल।भीषण गर्मी से लोगो को मिली राहत।0
0
Report
Advertisement
