271801
बहराइच में जुमें की नमाज पढ़कर लौट रहे अदमी पर हुआ हमला
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में ज़ुमें के दिन सुबह फजिर की नमाज पढ़कर लौट रहे आदमी को मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को घेरकर पकड़ा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नगांव के पुरनिगुदाम में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल
Guwahati, Assam:नगांव के पुरनिगुदाम में भीषण सड़क हादसा वाहन में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल असम के नगांव जिले के पुरनिगुदाम के केनापट्टी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अरुणाचल प्रदेश से गुवाहाटी की ओर आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच स्थित स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराया। टक्कर के बाद वाहन में भीषण आग लग गई。 हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। आग की चपेट में आने से वाहन के अंदर ही तीन लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पंजीकरण नंबर AR 01 W 5107 बताया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Beerwah Budgam MLA Saifudin Bhat ने Omar Abdullah के पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर बयान का स्वागत किया
Srinagar, Uttarakhand:SAIFUDIN BHAT MLA BEERWA BUDGAM NC. MLA Beerwah Saifudin Bhat Welcomes CM Omar Abdullah’s Statement on Tourism Infrastructure. MLA Beerwah Budgam, Saifudin Bhat, has welcomed Chief Minister Omar Abdullah’s statement regarding the need to strengthen tourism infrastructure across central kashmir. Chief Minister Omar Abdullah in a previous assembly session said that Gulmarg has a distinct attraction for tourists, while stressing the need to expand infrastructure at tourist destinations across Jammu and Kashmir to create more livelihood opportunities for local people. Welcoming the Chief Minister’s statement, Bhat said that he also wants the Doodhpathri tourist destination to be reopened, stating that the destination provides employment and livelihood opportunities to a large section of people in Budgam. Bhat expressed gratitude to Chief Minister Omar Abdullah for discussing his proposed projects in the Assembly during the previous session. He said he is hopeful that other development projects proposed for Beerwah and Budgam will also receive approval from the Chief Minister. "Doodhpathri is an important tourism destination for Budgam and provides livelihood opportunities to many local people. I hope the government will take steps for its reopening and further development," Bhat said.0
0
Report
नरसिंहपुर के पलोहा हत्या मामले में 9 गिरफ्तार, करंट से मौत की योजना उजागर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के ग्राम खकरिया में पुलिस ने एक हत्या के मामले को सुलझाते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय मृतक (बड्डू गुर्जर) 14 तारीख से लापता था और उसके पिता ने 16 तारीख को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी सुरेंद्र जाटव को कुछ अवैध संबंधों को लेकर आपत्ति थी, जो हत्या का मुख्य कारण बना। मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने पूरी योजना के तहत खेत के उस रास्ते पर करंट फैलाने के लिए तार बिछाए, जहां से मृतक अक्सर गुजरता था। करंट लगाकर हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को पास की नर्मदा नदी में फेंक दिया। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी संसाधनों की मदद से इस पूरी घटना का खुलासा किया इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र जाटव समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
पन्ना में चार महीनों से रसोइयों का वेतन नहीं, डेढ़ लाख बच्चों के भोजन पर संकट
Panna, Madhya Pradesh:मध्यान्ध भोजन के चूल्हे पड़े ठंडे , रसोइयों का 3 माह से वेतन का भुगतान नहीं , 1 करोड़ की राशि से अधिक के भुगतान लंबित , समय पर खाद्यान्न न मिलने की शिकायत पन्ना जिले के 1 लाख 50 हजार बच्चे मध्यान्ह भोजन से वंचित हड़ताल और ज्ञापन के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने भोजन वितरण की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की पन्ना जिले में बीते 15 सितंबर से जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में मध्यान भोजन का वितरण ठप्प पड़ा हुआ है। जिले में 1638 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में लगभग डेढ़ लाख बच्चे पढ़ते हैं। जिनके लिए मध्यान भोजन की व्यवस्था हेतु करोड़ों रुपए का बजट सरकार के द्वारा दिया जाता है। पन्ना जिले खाद्यान्न और बजट प्राप्त हो चुका है , लेकिन बद इंतजामी के चलते 4 महीने से रसोइयों का वेतन नहीं दिया गया है। अनेक समूहों को खाद्यान्न न मिलने की शिकायत है । जिसके कारण रसोईया नाराज हैं और उन्होंने स्कूलों में भोजन बनाना बंद कर दिया है। बाइट किशोरी लाल प्रजापति प्रधानाध्यपक बाइट कमल प्रसाद पटेल प्राचार्य पन्ना जिले के शासकीय विद्यालयों में मध्यान भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूह के रसोइयों ने बड़ी रैली निकालकर और ज्ञापन सौंपकर इस बात की शिकायत की थी कि उनके वेतन का भुगतान बीते 3 ___4 माह से नहीं किया गया है। साथ ही इस बात की भी शिकायत आई थी कि खाद्यान्न भी समय पर नहीं मिल रहा है। जिसके चलते विद्यालयों में मध्यान भोजन वितरित नहीं किया जा रहा है । इस ज्ञापन के बावजूद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और ना ही मध्यान भोजन वितरण के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई , जिसके चलते बीते 8 दिनों से पन्ना जिले के डेढ़ लाख बच्चों को मध्यान भोजन से वंचित होना पड़ रहा है बाइट --- कमल रानी ठाकुर रसोईया बाइट ---- सुषमा सोनकिया रसोईया वाइस ओवर --- पन्ना जिले में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने वाली उप संचालक (जिला परियोजना समन्वयक) किरण कौशिक से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि पन्ना जिले में 1638 माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान भोजन का वितरण किया जाता है जिसमें लगभग डेढ़ लाख बच्चे प्रतिदिन मध्यान भोजन से लाभान्वित होते हैं। लेकिन रसोइयों की हड़ताल के कारण मध्यान भोजन वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है。 बाइट ---किरण कौशिक DPC वाइस ओवर --- मध्यान भोजन का वितरण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से किया जाता है। जिसमें स्व सहायता समूहों को अलग-अलग विद्यालयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन समूहों के द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए रसोइयों को रखा गया है । और इनका मासिक मानदेय 4 हजार प्रतिमाह की दर से उनके बैंक खातों में दिया जाता है। लेकिन जुलाई 2026 से मानदेय न मिलने के कारण रसोईया परेशान थी और उन्होंने मध्यान भोजन बनाना बंद कर दिया। इसके लिए उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया और यह शिकायत भी कि उनका समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है । लेकिन मध्यान भोजन सुचारू रूप से वितरित हो सके इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने जानकारी देते हुए बताया की किसी भी विद्यालय में दर्ज छात्र संख्या का 60% ही भुगतान मध्यान्ह भोजन के लिए किया जाता है। पोर्टल में आई कुछ गड़बड़ियों के कारण भुगतान संभव नहीं हो सका है , और यह समस्या मध्य प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी चल रही है। भुगतान के लिए बजट हमें प्राप्त हो चुका है , और जल्द ही भुगतान कराया जाएगा । यदि भुगतान में देरी होती है तो शिक्षा समितियों के द्वारा मध्यान भोजन बनाने की व्यवस्था कराई जाएगी । बाइट -- उमराव मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना0
0
Report
हाई-चक्का: मिर्चपुर के पास बरवाला-जींद रोड पर दो मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन युवकों की मौत
Hansi, Haryana:मिर्चपुर में मौत का कहर: दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत बरवाला-जींद रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, हादसे में तीन परिवारों के चिराग बुझे; पुलिस ने शव हांसी नागरिक अस्पताल पहुंचाए हांसी के नारनौंद बरवाला-जींद रोड पर गांव मिर्चपुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर हांसी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। खेड़ी जालब निवासी कपिल और खेड़ी लोहचब निवासी मोहित बाइक पर जींद गए थे। देर रात दोनों वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे मिर्चपुर के पास बरवाला-जींद रोड पर पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। सामने वाली बाइक पर इटल कलां निवासी विजय कुमार उर्फ पोला सवार था। बताया जा रहा है कि विजय बरवाला अस्पताल में बिजली कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कपिल करीब 30 वर्ष, मोहित करीब 33 वर्ष और विजय कुमार करीब 32 वर्ष का बताया जा रहा है। विजय शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। मोहित के भी दो बच्चे बताए जा रहे हैं। मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेता राम ने बताया कि हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
बाढ़ से किसानों की फसलें डूबीं, गेहूं बोआई मुश्किल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां योगापट्टी के चौमुखा में बाढ़ ग्रस्त इलाके किसान परेशान है बाढ़ आने से किसानों का फसल नुकसान हुआ और अब खेतों में बाढ़ का पानी जमा हो गया है जल निकासी का कोई सुविधा नहीं है गंडक नदी बाढ़ के साथ बालू और गाद लेकर आई थी नदी किनारे बालू और गाद जमा हो गया है जिससे किनारे एक किमी तक जो खेतों में पानी जमा है वह नदी में नहीं आ पा रहा है किसान जल संसाधन विभाग और प्रशासन से बालू गाद हटाने की मांग कर रहे है किसानों का कहना है कि बाढ़ में धान और गन्ने का फसल नुकसान हुआ अब पानी नहीं हटा तो गेहूं का फसल नहीं लग पाएगा चौमुखा और सिसवा मंगलपुर के किसान बाढ़ कटाव से दोहरी मार झेलने को मजबूर है पहली बाढ़ में अपना फसल खोया और अब बाढ़ का पानी उनके खेत से नहीं उतर रहा है दूसरी मार अब गेहूं का फसल की बुआई कैसे होगी0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे में चार मौत, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रेलर में फंस गया। कार में सवार मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन ने घटनास्थल का जायजा लिया। कार में शव इस तरह फंसे थे कि उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में हुई है। तृषा सिंह के मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी थी। रात से सड़क पर खड़ा था ट्रेलर डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बताया कि संबंधित ट्रेलर बुधवार रात करीब 10 बजे से ही मरीन ड्राइव पर ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ा था। तड़के तेज रफ्तार कार उसी ट्रेलर के पीछे जा टकराई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े ट्रेलर से जुड़ी परिस्थितियों को माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। दुर्घटना के बाद मरीन ड्राइव पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
नायब सिंह सैनी: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर बैठक, कुरुक्षेत्र-लाडवा दौरे सहित
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्थानीय निकाय विभाग के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर करेंगे बैठक सीएम यूएलबी विभाग के साथ हरियाणा सचिवालय में शाम को 4:00 बजे बैठक करेंगे इससे पहले सीएम कुरुक्षेत्र और लाडवा के दौरे पर रहेंगे सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में 10:30 बजे निपुण हरियाणा आर्ट एग्जीबिशन और वॉल पेंटिंग का उद्घाटन करेंगे इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी करीब 11:30 बजे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के साथ बैठक करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी 1:00 बजे लाडवा में मौजूद रहेंगे सीएम 2:00 बजे लाडवा से वापिस चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे0
0
Report
बस चालक-परिचालक की लापरवाही पर मामला दर्ज; आग की बदबू पर नहीं की परवाह
Greater Noida, Uttar Pradesh:हादसे में बस चालक की पाई गई लापरवाही चालक और परिचालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा किया गया दर्ज, बताया जा रहा है कि केबिन में बैठकर सिगरेट पी रहे थे चालक और परिचालक बदबू आने पर सवारी ने दोनों को बताया कि बस में आग लगने की बदबू आ रही है लेकिन दोनों ने किसी चीज की परवाह नहीं की।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी पहुंचे संदीप दास महाराज: अयोध्या-सीतामढ़ी का संगम मिथिला क्षेत्र में उत्साह
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी उजैनिया पट्टी मठ के पीठाधीश संदीप दास महाराज महाराज बनने के बाद पहली बार अपने जन्म स्थान सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड के मरार गाँव में आगमन पर स्थानीय लोगों और साधु-संतों द्वारा उनका फूल-मालाओं के साथ अत्यंत भव्य स्वागत किया गया। महाराज के आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। वे बाल्यावस्था में ही घर-द्वार त्यागकर संतों के सानिध्य में चले गए थे। माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में बन रहे भव्य मंदिर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अब अयोध्या और सीतामढ़ी का संगम हो गया है, जिससे संपूर्ण मिथिला क्षेत्र धन्य हो रहा है।0
0
Report
फतेहाबाद की बेटी के साथ अमरोहा में सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस अधिकारी आरोपी, कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के फतेहाबाद की बेटी के साथ उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने भीतर तक झकझोर दिया है। इसके जघन्य अपराध में कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा और सिपाही तथा CRPF के 2 कर्मी आरोपी हैं पीड़िता ने रात में ही स्वयं पुलिस अधिकारियों को फोन कर अपने साथ हुई घटना की सूचना दी और सहायता मांगी। इसके बावजूद रिपोर्ट के अनुसार पुलिस दिनभर मामले को दबाए बैठी रही और जब दबाव बढ़ा, तब कार्रवाई करनी पड़ी। सवाल है कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही थी? एक महिला के रूप में मैं सोचती हूं कि उस बेटी पर क्या बीती होगी, जब सुरक्षा का भरोसा देने वाली वर्दी से ही उसे स्वयं को बचाना पड़ा। और यह कोई अकेली घटना नहीं है। कल दिल्ली में Lady Shri Ram College की छात्राएं सड़कों पर उतरकर पूछ रही थीं कि महिलाएं सुरक्षित कहां हैं? एक नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद करीब 200 छात्राओं और विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज के आसपास लंबे समय से सुरक्षा संबंधी समस्याओं की बात भी उठाई। एक तरफ देश की बेटियां अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर आवाज उठा रही हैं, दूसरी तरफ वर्दीधारियों पर ही बेटी के साथ जघन्य अपराध के आरोप लग रहे हैं। भाजपा राज में बेटियां आखिर सुरक्षित कहां हैं? क्या अपराधियों में कानून और शासन का भय समाप्त होता जा रहा है? केवल निलंबन और गिरफ्तारी की औपचारिकता पर्याप्त नहीं है। फतेहाबाद की बेटी के मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के साथ कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई हो। व्यवस्था की जवाबदेही भी तय हो ताकि भविष्य में कोई वर्दी या पद की ताकत का दुरुपयोग कर किसी बेटी के साथ ऐसा अपराध करने का दुस्साहस न कर सके। बेटियों को सुरक्षा मांगनी नहीं चाहिए, सुरक्षा उनका अधिकार है।0
0
Report
दानापुर पश्चिमी क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है जहाँ पटना पुलिस के पश्चिमी क्षेत्र में वाहन चोरी और चोरी के वाहनों को चेचीस नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। रानीतालाब और फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 चक्का और 12 चक्का ट्रक के अलावा ट्रक काटने और मोडिफाई करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। ASP दानापुर अजीत कुमार के मुताबिक, पश्चिमी क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन में छापामारी दल का गठन किया गया था। इसी दौरान रानीतालाब थाना पुलिस को सूचना मिली कि निसरपुरा पेट्रोल पंप के पास एक गैराज में चोरी के ट्रक की कटिंग की जा रही है。 सूचना के आधार पर पुलिस ने गैराज में छापेमारी की। मौके से एक 14 चक्का टाटा ट्रक को काटकर मोडिफाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ट्रक के कटे हुए पार्ट्स, ट्रेलर, वेल्डिंग मशीन, दो ग्राइंडर, गैस कटर, दो गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गैराज मालिक झारखंड से चोरी किए गए ट्रकों को लाकर उनका पंचिंग और मोडिफिकेशन कर बेचता था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में फुलवारीशरीफ में भी चोरी का ट्रक बेचे जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने नकटी भवानी के पास संचालित कबाड़खाने में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 12 चक्का ट्रक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DF4208 बताया है। रानीतालाब थाना मामले में गिरफ्तार आरोपियों में मो. सागीर, मो. सलाउद्दीन, चंदन कुमार उर्फ चंदु, मो. राजा और उस्मान गनी शामिल हैं। वहीं फुलवारीशरीफ थाना मामले में दिलीप कुमार और मो. जिसान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने चोरी के वाहनों का कूटकरण कर उन्हें बेचा है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
सोनीपत शिक्षा विभाग के अधिकारियों के रिश्वतखोरी मामले में ACB ने गिरफ्तार किया
Sonipat, Haryana:सोनीपत शिक्षा विभाग के अधिकारी रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवार्इ की है। एसीबी ने शिक्षा विभाग के एसडीओ और जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया है। यह रिश्वत एक ठेकेदार से बिल पास करवाने की एवज में मांगी गई थी। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, टीम के पास सूचना थी कि शिक्षा विभाग में तैनात जेई और एसडीओ ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य के बिल पास करवाने के एवाज में यह रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जेई आशीष और एसडीओ विष्णु को 2 लाख 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। मामले में दोनों से गहनता से पूछताछ जारी है।0
0
Report
झारखंड ने 2025-26 में रिकॉर्ड राजस्व, 2026-27 के लिए 5,000 करोड़ का लक्ष्य
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4,013.53 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह किया है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभाग ने 5 हजार करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। उत्पाद विभाग ऑटो मॉड में दौड़ रहा है, यह जानकारी झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध तथा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने धनबाद में दी। राज्य सरकार के उत्पाद और पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद बिनोद बिहारी महतो की जयंती समारोह में धनबाद पहुंचे थे। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार पेयजल योजनाओं को गति देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ कथित तौर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। जल जीवन मिशन योजना के तहत झारखंड सरकार का करीब 6,500 करोड़ रुपये बकाया है; इस राशि के भुगतान के लिए राज्य सरकार केंद्र और प्रधानमंत्री स्तर पर अपनी मांग रख रही है। नल-जल योजना की धीमी गति को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है और योजना के काम में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी श्रीराम ईपीसी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
जमशेदपुर NH दुर्घटना: राज्य मंत्री की बहन की बेटी समेत कई लोगों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपने संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
Advertisement
