271801
बहराइच के बिसातखाना बाजार में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में कई दुकानों में भीषण आग लग गई थी। आपको बता दें कि अज्ञात कारणों से लगी इस आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। सूचना के अनुसार देर रात अचानक लगी इस आग से कई दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही भारी बारिश के बीच लगी आग के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत में विकसित भारत-2047 की कल्पना विद्यार्थियों ने दी झलक
Panipat, Haryana:पानीपत में desarrollado भारत-2047 की परिकल्पना को विद्यार्थियों की सोच और रचनात्मकता के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 25 दिनों तक प्रदेशभर के स्कूलों में भाषण, चित्रकला, मानव रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पानीपत में आयोजित समापन कार्यक्रम में नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की तस्वीर पेश की, जिसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और अतिथि प्रभावित हुए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के 4,183 स्कूलों के करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रदेश के सभी 23 जिलों से चयनित 10-10 श्रेष्ठ चित्रों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं में विकसित भारत की तस्वीर उकेरने के साथ यह भी दर्शाया कि आने वाले वर्षों में देश किस तरह प्रगति कर सकता है। महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों की सोच और रचनात्मकता में विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी कार्यक्रम में पहुंचना था, लेकिन व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ सके। शिक्षा मंत्री के अनुसार, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के साथ सम्मानित करने के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नियमों के तहत नियमित होंगी कॉलोनियां। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कॉलोनियों को नियमित करने के लिए निर्धारित नियम और कानून हैं। दो एकड़ तक की कॉलोनियों के मामले में एनओसी सहित संबंधित प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जीएसटी में आगे भी बदलाव संभव। जीएसटी में बदलाव और व्यापारियों को राहत देने के सवाल पर गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्ष जीएसटी व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। व्यापारियों और आम लोगों की मांगों के आधार पर इसमें लगातार सुधार किए जा रहे हैं, ताकि जीएसटी को विश्व का बेहतर मॉडल बनाया जा सके। पानीपत को फ्री जोन बनाने पर अभी निर्णय प्रक्रिया जारी। पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र को फ्री जोन बनाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले नियम-कायदों और संबंधित पक्षों से मिलने वाले फीडबैक को ध्यान में रखा जाता है। इस विषय पर प्रक्रिया चल रही है। आगे इसे किस तरह लागू किया जाएगा, यह निर्णय के बाद स्पष्ट होगा।0
0
Report
पूर्वी स्पॉटेड क्वॉल: 50 साल के बाद Tasmania में आबादी बढ़ रही
Noida, Uttar Pradesh:Have you ever seen a wild eastern spotted quoll? They went extinct in Australia mainland 50 years ago but they're still populating Tasmania.0
0
Report
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम एक्सक्लूसिव- दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें हजारों वाहन जाम में फंसे, दिल्ली जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते रूट डायवर्जन का भी असर बदले हुए रूट और वाहनों के दबाव से सड़कों पर रेंगती नजर आई गाड़ियां नौकरी से घर लौटने और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी शुक्रवार शाम पीक आवर्स में जाम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें लोगो के लिए शुक्रवार की शाम बनी मुसीबत0
0
Report
Advertisement
सSingरौली कलेक्टर ने किसानों-जनसुनवाई में लापरवाही पर 10 पटवारियों को निलंबित किया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारी एक साथ निलंबित। किसानों की योजनाओं और जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी... कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर SDM ने जारी किए आदेश... फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में लापरवाही पर हुई कार्रवाई... माड़ा, चितरंगी, दुधमनिया, देवसर, बरगवां और सिंगरौली ग्रामीण के पटवारियों पर गिरी गाज... कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा- किसानों और आम जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.... निलंबित पटवारियों में तहसील माड़ा- राजेश शाह (हलका अमिलिया व सुहिरा), संदीप अग्रहरी (हलका नगुआ व करसुआलाल), तहसील सिंगरौली ग्रामीण-अहमद सिद्दीकी (हलका पिपरकुर्द), विवेक द्विवेदी (हलका सोलांग), तहसील चितरंगी- विजय सिंह (हलका उड़नी), शिव कुमार लाकरा (हलका गोपला), तहसील दुधमनिया- धर्मराज गोस्वामी (हलका चीनगो), तीरथ यादव (हलका सिल्फोरी), तहसील देवसर- श्याम लाल सिंह (हलका कुसेडी), तहसील बरगवां- गूंजेश्वरी प्रसाद जायसवाल (हलका उज्जैनी)0
0
Report
चंद्रपुर के संमित्र सैनिक स्कूल में पांचवी कक्षा के छात्र ने रस्सी से आत्महत्या कर ली
Chandrapur, Maharashtra:टायटल:--- चंद्रपूरच्या सन्मित्र सैनिक शाळेतील पाचवीच्या विद्यार्थ्याचे मृत्यू प्रकरण, कपडे वाळविण्याच्या दोरीने पलंगाला गळफास लावून घेत आत्महत्या केल्याचे निष्पन्न अँकर:-- चंद्रपूरच्या सन्मित्र सैनिक शाळेतील जीवन विलास झरेकर नामक पाचवीच्या विद्यार्थ्याचा झालेला मृत्यू आत्महत्या असल्याचे पुढे आले आहे. गुरुवारी संध्याकाळी हा मृत्यू झाला होता. त्याआधी तो अंगावर पुरळ आल्याने पालकांसह त्वचारोग तज्ज्ञाकडे उपचार घेऊन परतला होता. पालक आपल्या गावी 50 किमी गेल्यावर इकडे वसतिगृहात कुणी नसताना त्याने कपडे वाळविण्याच्या दोरीने पलंगाला गळफास लावून घेत आत्महत्या केली. शाळा व्यवस्थापनाने पालकांना लगेच याची माहिती दिली. पोलिसांनी पोस्टमार्टेम आणि सीसीटीव्हीच्या निरीक्षणातून हा प्राथमिक निष्कर्ष काढला असून जीवनला या शाळेत शिकायचे नव्हते, घरीच जायचे होते, यासाठी त्याने पालकांकडे लकडा लावला होता, असेही तपासात पुढे आले आहे. पोलीस घटनेचा पुढील तपास करत आहेत. बाईट १) प्रभावती एकुरके, पोलीस निरीक्षक, रामनगर पोलीस ठाणे आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर0
0
Report
मधेपुरा: नाबालिग से छेड़खानी-अपहरण के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
Madanpur, Bihar:मधेपुरा अदालत ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और अपहरण के जुर्म में एक अभियुक्त को 20 साल की कठोर कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। शुक्रवार को एडीजे 6 सह स्पेशल न्यायाधीश (पॉक्सो) अमित कुमार पाण्डेय की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। मामला के भर्राही थाना क्षेत्र का है। घटना 18 जुलाई 2024 की है। आरोपी निजी विद्यालय का पूर्व एचएम मोह. सद्दाम उर्फ मोह. आकिब ने एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी किया था। घटना के बाद जब काफी खोजबीन करने पर भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला, तो डरे-सहमे परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। पिता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और त्वरित छापामारी के जरिए नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी विजय कुमार मेहता ने बताया कि पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार पाण्डेय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत 20 साल की कैद और 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है。0
0
Report
Advertisement
पटना के नया गांव में गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग, दहशत फैल गई
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--राजधानी पटना में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव की है। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मारपीट में बबलू यादव नाम का एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस और टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान सात खोखे बरामद किए हैं। वहीं, इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नासरीगंज के रहने वाले शशि यादव और पप्पू यादव पर नया गांव निवासी बबलू यादव के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसी दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त रहे हैं। हालांकि, घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। बाइट--राजेश रंजन टाउन SDPO 10
0
Report
ऑस्ट्रेलिया के weedy seadragon: नर ने अंडे संभाले, 4–6 सप्ताह में फूटेंगे बच्चे
Noida, Uttar Pradesh:The weedy seadragon (Phyllopteryx taeniolatus), also known as the common seadragon, is closely related to seahorses. Those bright pink/purple spots on its tail are eggs and it’s the father carrying them. During courtship, the female deposits hundreds of eggs onto a brood patch on the underside of the male’s tail. The male fertilizes the eggs and carries them for about 4–6 weeks until they hatch. Unlike seahorses, male weedy seadragons don’t have a closed brood pouch. The eggs remain attached directly to the surface of the tail. Native to southern and eastern Australia, weedy seadragons live around rocky reefs and kelp beds, where their leaf-like appendages help them blend seamlessly into the surrounding seaweed.0
0
Report
नवोदय विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन, विद्यार्थियों को बताई पंचायती राज व्यवस्था
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बुकलाना में शुक्रवार को मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करना रहा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम मॉडल युवा ग्राम सभा में कक्षा नौ के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्षता विद्यालय के उपप्राचार्य प्रमोद कुमार ने की, जबकि संयोजन इतिहास के प्रवक्ता विनोद कुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर कार्यरत ग्राम पंचायत के अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए उपस्थितजनों को बताया कि ग्राम सभा ग्रामीण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण इकाई है। इसके माध्यम से ग्रामीण विकास की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाती है। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका और ग्रामीण विकास में सामूहिक प्रयासों के महत्व से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधान, पुलिस, आंगनबाड़ी, सहायक विकास अधिकारी सहित विभिन्न पदों की रोल की भूमिका निभाई। इस दौरान तानिया, माही, सृष्टि, गगन, पवन, अंजली, पलक, शालिनी सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
बिरला पब्लिक स्कूल मेस में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन: 26 कोकोनट पाउडर बिना मैन्यूफैक्चरिंग डेट
Kishanganj, Bihar:विद्यार्थियों की सेहत और खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बांदर सिंदरी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल की मैस का निरीक्षण किया। शुक्रवार को सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मैस में बर्तन धोने के लिए निरमा वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने तत्काल पाउडर हटवाकर डिशवॉश मंगवाया और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान मंगलम कंपनी के कोकोनट पाउडर के 26 पैकेट और नमकीन के 16 पैकेट ऐसे मिले, जिन पर मैन्यूफैक्चरिंग और बेस्ट बिफोर डेट अंकित नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार नमूने लेकर शेष पैकेट जब्त कर सीज कर दिए। इसके अलावा पनीर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया。 निरीक्षण में ड्राई स्टोर के भीतर खाद्य और अखाद्य पदार्थों को एक साथ रखा हुआ पाया गया। टीम ने मौके पर ही व्यवस्था दुरुस्त करवाई। विभाग अब खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी करेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, केसरी नंदन शर्मा, अजय यादव और हंसा तिवाड़ी शामिल रहे।0
0
Report
मोरवा के वार्ड-3 में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर, एक घायल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर, 1 घायल मोरवा के वार्ड क्रमांक-3, बीईएमएल कॉलोनी, सोनी गेस्ट हाउस के सामने देर रात का मामला। संकरी सड़क पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार एंबुलेंस, खड़े वाहनों को रौंदते हुए एक व्यक्ति को लिया चपेट में। घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, हादसे के बाद चालक एंबुलेंस سمیت मौके से हुआ फरार। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज में साफ दिखी एंबुलेंस की बेलगाम रफ्तार। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की जताई आशंका। मोरवा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी।0
0
Report
झीडा ने तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबों का प्रबंध सिख कौम के लिए मांगा
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र :सिक्किम के गुरुद्वारा डांगमार साहिब का प्रबंध सिख कौम के पास होना जरूरी है जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने कहा गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार पर भी सिख कौम का हक हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने शुक्रवार को पत्रकारों से रुबरु हो कर सिख कौम के बहुत ही अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने मीडिया के सामने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जीवन से जुड़ी यात्राओं का जिक्र करते हुए तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध सिख कौम को देने की मांग दी है। जत्थेदार ने बताया कि तीसरी यात्रा के दौरान श्री गुरु नानक देव जी महाराज जब सिक्किम पहुंचे तो वहां की संगत ने उनके समक्ष पानी की समस्या का जिक्र किया, जिसके बाद गुरु साहिब ने अपने हाथ में पकड़ी डांग (लाठी) को ग्लेशियर में मारा और वहां एक कुंभ बन गया। इसके बाद वहां की संगत है इसी कुंभ से जीवन यापन के लिए पानी का प्रयोग करने लगी। सन 1982 तक वहां गुरुद्वारा साहिब सुशोभित रहा, जो कि गुरुद्वारा डांग मार साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। वोट की राजनीति करते हुए वहां की सरकार ने अब इस ऐतिहासिक स्थान को बौद्ध धर्म के हवाले कर दिया है जो की बिल्कुल भी उचित नहीं है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने इस मुद्दे को उठाते हुए उपरोक्त स्थान पर फिर से गुरुद्वारा साहिब बनाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह और सिक्किम के सीएम को पत्र लिखा है। हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब पर भी भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार को एक ट्रस्ट बनाकर दे दिया है जो की सरासर अनुचित है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह को और उत्तराखण्ड के सीएम को पत्र लिखकर वह स्थान सिखों को देने अपील की है, ताकि उस ऐतिहासिक स्थान पर गुरुद्वारा साहिब बनाया जा सके, जहाँ श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने पाखण्ड एवं अंध विश्वास से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया था। इसके साथ ही हरियाणा कमेटी के प्रधान ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी लेह लद्दाख की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें श्री गुरु नानक देव जी जब लेह लद्दाख पहुंचे तो वहां से 25 किलोमीटर पहले ही एक पहाड़ी पर रहने वाले दानव के बारे में वहां के लोगों ने बताया। जब लोगों ने गुरु साहिब को बताया कि यह दानव लोगों की मार कर खा जाता है, तो गुरु साहिब उस पहाड़ी की तरफ चल दिए जहां में वह दानव रहता था। गुरु साहिब को अपनी ओर आते देख इस दानव ने एक बड़ा सा पत्थर गुरु साहिब की ओर धकेल दिया। जब यह पत्थर श्री गुरु नानक देव जी से टकराया तो उस पर गुरु साहिब की छवि प्रकाशित हो गई और वह मोम बन गया। यह देख वह दानव गुरु साहिब पर हमला करने के लिए वहां पहुंचा और उसने अपने पैर से वार किया तो उसका पैर मोम में धंस गया। इसके बाद वह दानव समझ गया कि गुरु साहिब रब के बंदे है। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा के मुताबिक इस ऐतिहासिक स्थान की सेवा संभाल के लिए जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हाई कोर्ट में कैस किया तो जम्मू कश्मीर को अलग देश की बात का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने इसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर करार दिया क्योंकि शिरोमणी कमेटी पंजाब एवं अन्य राज्यों का गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध संभाल रही थी। प्रधान ने कहा कि इसलिए वे ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट का मुद्दा उठा रहे हैं ताकि देशभर में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान का संभल सिख कौम अपने हाथों में ले सके।0
0
Report
Advertisement
कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के चलते 10 अक्टूबर को सभी दुकानें बंद रहेंगी
New Delhi, Delhi:अतुल भार्गव, न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष (कनॉट प्लेस) 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के चलते एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस की सभी दुकानों, ऑफिस, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों बंद रहेंगे. पिछली बार भी दुकानों के अंदर और बाहर प्रदर्शनकारी आ गए थे. जंतर-मंतर डेजिग्नेटेड प्रोटेस्ट साइट उसको शिफ्ट किया जाना चाहिए हमे नुकसान होता है कनॉट प्लेस समेत आस पास की मार्किट को, LG और सरकार से भी माँग करेंगे. डेजिग्नेटेड प्रोटेस्ट रामलीला या फिर बुराड़ी में हो. प्रदर्शनकारियों में कुछ उपद्रवी भी होते है दंगा फ़साद होने का डर रहता है. पुलिस वालो को पीटा जा रहा है, तो बेहतर की नुकसान से दुकानें बंद रखें. अभी सीजन का टाइम है हम नहीं चाहते की कनॉट प्लेस बंद हो, लेकिन बंद करना पद रहा है.0
0
Report
बारां में कांग्रेस सम्मेलन: प्रमोद जैन भाया दो घंटे देरी से पहुंचे
Baran, Rajasthan:जिला कांग्रेस कार्यक्रम संपन्न, अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के इंतजार में 2 घंटे अटकी आज बारां। जिला कांग्रेस कमेटी बारां के तत्वाधान में आज पुलिस लाइन के निकट एक निजी होटल में जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिलेभर के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि सम्मेलन में अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, किशनगंज की पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा सहित पीसीसी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। अग्रिम संगठनों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, नगरीय व ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। वहीं सैकड़ों की संख्या में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के टिकट की दावेदारी जता रहे कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बताया जा रहा है कि अंता विधायक प्रमोद जैन भाया करीब दो घंटे देरी से पहुंचे, जिसके कारण कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे और सम्मेलन दोपहर 4 बजे बाद शुरू हो सका。0
0
Report
चूरू: होटल संचालक से मारपीट के आरोपित पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग तेज
Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा-चूरू लोकेशन--चूरू चूरू के नेशनल हाइवे 52 पर स्थित एक होटल संचालक से कथित मारपीट का मामला सामने आया है जहाँ पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने रतननगर थाने के दो पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई की मांग करते हुए एसपी ऑफिस के आगे नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसपी के नाम ज्ञापन सौपा. पीड़ित होटल संचालक के भाई ने कहा रतन नगर थाने के दो पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दी गई थी की यह होटल चलाना है तो प्रतिमाह दस हज़ार रुपए देने पड़ेंगे. अन्यथा आपके होटल पर गांजा व अफीम रखवा कर आपको हवालात में बंद करवा देंगे या फिर झूठे मुकदमे में फँसाकर बंदी नहीं देने पर 7 अक्टूबर की रात रतननगर थाने के दो पुलिस कर्मी आए और मारपीट करते हुए होटल संचालक को थाने ले गए जहाँ भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी. मारपीट में घायल दीपचंद अभी भी अस्पताल में भर्ती है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारीयों को दो दिन का अल्टीमेटम देतें हुए कहा अगर दो दिन में कारवाई नहीं होती है तो सोमवार नेशनल हाइवे 52 जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
