सरेबाजार दबंग ने नगर पंचायत के ड्राइवर की डंडों से की पिटाई, वीडियो वायरल
Masihabad, Uttar Pradesh:बहराइच में नगर पंचायत रिसिया में तैनात एक चालक की दबंग ने की जमकर पिटाई की। नगर पंचायत की गाड़ी लेकर जा रहा था नगर पालिका का कर्मचारी, गाड़ी को साईड में लगाने से भड़का दबंग का गुस्सा, सरेबाजार ड्राईवर को युवक ने डण्डे से पीटा, मौके पर हुई खुलेआम दबंगई का वीडियो वायरल। बताया जा रहा ड्राईवर की पिटाई करने वाला युवक भौखारा गांव का निवासी है। थाना रिसिया इलाके का मामला, पुलिस जांच में जुटी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
