icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UP NEWS : बिलसंडा की शिवनगर गौटिया में 9 मवेशियों की जिंदा जलकर हुई मौत

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिम्बुआ के मजरा की शिवनगर गौटिया के पशुशाला में आग लगने से 9 पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिसमें 4 गौवंशीय पशु और 5 बकरी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, लेखपाल विवेक कुमार दीक्षित ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ जगदेव सिंह ने पोस्टमार्टम किया है आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं नायब तहसीलदार का कहना है पीड़ित ग्रामीण को हर संभव सरकार द्वारा सहायता कराई जाएगी गौरतलब है जनपद पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिंभुआ के मजरा शिवनगर गौटिया के रहने वाले कृपाराम की पशुशाला में आज बुधवार की सुबह होने से पहले रात में आग लग गई जिसमें चार गौवंशीय पशुओं (गायों) और पांच बकरियों की जलकर दर्दनाक मौके पर मौत हो गई। शिंभुआ के प्रधान पति राजेश कुमार शुक्ला की सूचना पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार,क्षेत्रीय लेखपाल विवेक कुमार दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका ए मुआयना किया और पीड़ित से घटना के बारे में तमाम तरह की जानकारी जुटाई। वहीं बिलसंडा के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर जगदेव सिंह ने मौके पर पहुंचकर पशुओं का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद सभी पशुओं को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दफन करवा दिया गया। पीड़ित कृपाराम का कहना है जिस घर में वो रहता है उसके दूसरी जगह पर उसकी सरकार को ओर से मिली पशुशाला बनी है जिसमें आग लगने से पांच बकरियां और चार गाय गौवंशीय पशुओं की जलकर जिंदा मौत हो गई है। वहीं उनका कहना है उसके गांव में बारात आई थी ग्रामीणों द्वारा उन्हें आग लगने को सूचना दी तब उसने जाकर देखा भीषण आग लगी थी ग्रामीणों की मदद से आग पर मुश्किल काबू पाया गया जब तक 9 पशुओं की जलकर मौत हो चुकी थी।
0
0
Report

ताडोबा मचान पर बुद्ध पूर्णिमा की रात प्राणीगणना शुरू: अनुभवी गणकों की टीम

Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिलेतील ताडोबा परिसीमेत मचानावर प्राणीगणना, बुद्ध पौर्णिमेच्या रात्री अनुभवी प्रगणकांनी निसर्गानुभव घेण्यास निसर्गासोबत साधे आयोजन. ताडोबा बफर क्षेत्रातील 57 लोखंडी मचाण सिद्ध करण्यात आल्या असून, एका मचाणावर दोन प्रगणक बसू शकतील. कोअर म्हणजे गाभा क्षेत्रात वन विभागाचे कर्मचारी प्राणीगणना करणार आहेत. ज्या 57 मचाण वन्यप्रेमींसाठी आरक्षित आहेत, त्याची नोंदणी ऑनलाइन पद्धतीने आधीच झाली असून, याद्वारे तीन हजार पन्नास रुपये शुल्क आकारले जाते. या गणनाद्वारे जी आकडेवारी समोर येते, ती शास्त्रीय मान्यता नसली तरी कोणत्या प्राण्यांचे वास्तव्य कोणत्या भागात आहे, ढोबळमानाने ठरवता येते. या दृष्टिकोनातून ही गणना महत्त्वाची ठरते. एक मे रोजी दुपारी चार वाजता मचाणावर चढल्यानंतर दुसऱ्या दिवशी सकाळी सात वाजता खाली उतरायचे आहे. त्यामुळे ज्यांना या कवायतीचा पूर्वानुभव असतो, असेच प्राणीमित्र या मोहिमेत सहभागी होतात. या काळात ताडोबा व्यवस्थापन रात्री पाण्याची व्यवस्था सांभाळते. भोजन व अन्य साहित्य प्रगणकांनी स्वतःच आणावे लागते. बुद्ध पौर्णिमेचा चंद्र तेजोमय असल्याने जंगलाचा आणि वन्यजीवाचा अनुभव घेणे ही पर्वणी असते.
0
0
Report
Advertisement

चक्रवाती तूफान का कहर, धर्मागतपुर में गैरेज तबाह, टिनशेड उड़ा, पेड़ों के गिरने से कई वाहन चकनाचूर!

ATAlok TripathiFollow2m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के धर्मागतपुर इलाके में बुधवार शाम आए भीषण चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज आंधी और बारिश के साथ आए इस तूफान ने पल भर में सबकुछ तहस-नहस कर दिया। धर्मागतपुर स्थित चौहान गैरेज का भारी-भरकम टिनशेड तेज हवाओं में उड़ गया और पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया। इतना ही नहीं, तेज हवा के साथ एक विशाल नीम का पेड़ उखड़कर सीधे गैरेज में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरा। जिससे कार, बोलेरो समेत कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गैरेज मालिक रामाश्रय चौहान के मुताबिक, इस अचानक आई आपदा से लाखों का नुकसान हुआ है। गाड़ियों के ऊपर पेड़ और टिनशेड गिरने से भारी तोड़फोड़ हुई है। हालांकि राहत की बात ये रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका तबाही में बदल गया। फिलहाल प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है।
0
0
Report

महासमुंड मेडिकल कॉलेज में 3 साल के बच्चे की मौत के बाद हंगामा

Mahasamund, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मेडिकल कॉलेज से एक दर्दनाक और विवादित मामला सामने आया है। जहां 3 साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा निवासी सतवन बांधे अपने 3 वर्षीय बेटे लक्ष्य बांधे को जांघ में दर्द की शिकायत के बाद जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा था। परिजनों के अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की खून जाँच और एक्स-रे कराने की सलाह दी थी। शुरुआती इलाज के बाद बच्चे को भर्ती किया गया, लेकिन आरोप है कि रातभर बच्चा दर्द से तड़पता रहा और उसे उचित इलाज नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ का रवैया लापरवाह और गैर-जिम्मेदाराना था। जिसकी वजह से मासूम की जान चली गई। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं जिला अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को नकारते हुए अलग ही वजह बताई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी के मुताबिक, बच्चे की स्थिति पहले से गंभीर थी और उसके शरीर में संक्रमण काफी बढ़ चुका था। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे का “लीगोंसेट” स्तर 300 से अधिक था, जो गंभीर संक्रमण की ओर इशारा करता है और संभवतः इसी कारण उसकी मौत हुई।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में 1 मई से डिजिटल और स्व-जनगणना शुरू, घर-घर जाएगी जानकारी

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में 1 मई से डिजिटल एवं स्व जनगणना अभियान की शुरुआत होने जा रही है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जनगणना कार्य के लिए जिलेभर में 15 टीमें नियुक्त की गई हैं, जिनमें 12 टीमें ग्रामीण क्षेत्रों और 3 टीमें शहरी क्षेत्र में कार्य करेंगी। जिले के 3413 प्रगणक 16 मई से घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस बार पहली बार डिजिटल और स्व जनगणना प्रणाली लागू की गई है। नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने मूल दस्तावेज किसी को देने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया तीन स्तर की जांच के बाद फाइनल वेरिफिकेशन के साथ पूरी की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है。
0
0
Report

जालौन में घर में घुसकर परिवार पर हमला, 10 सालों से आरोपी जबरन कब्जा जमाकर कर रहे खेती,

AdityaAdityaFollow3m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में घर में घुसकर परिवार पर हमला, 10 सालों से आरोपी जबरन कब्जा जमाकर कर रहे खेती, जमीन विवाद में महिलाओं समेत कई घायल, डीएम से पीड़ित परिवार ने की शिकायत प्लेस-जालौन यूपी डेट-29-04-2026 एंकर जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम मैनूपुर में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के कई लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को सौंपा है। पीड़ित छोटे पुत्र अदल निवासी ग्राम मैनूपुर ने आरोप लगाया है कि 26 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही वीरेन्द्र पुत्र ऊदल, शिवकुमार, किशन, सुर्दशनी, रोशनी, संगीता, अंशू समेत कई लोग लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, सब्बल और अन्य हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसते ही पूरे परिवार पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पीड़ित छोटे, उसकी पत्नी कमलेश, पुत्र रामभरोसे तथा पुत्रियां कंचन और राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि रामभरोसे के सिर पर सब्बल से वार किया गया, जबकि छोटे के सिर पर सरिया और लाठी से हमला किया गया। महिलाओं को भी हाथ, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों ने धमकी दी कि उन्हें गांव में नहीं रहने देंगे और जान से मार देंगे। घटना के दौरान गांव के कई लोगों ने मारपीट होते देखी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को बाहर निकालकर बचाया। बताया गया कि गांव से एंबुलेंस के जरिए घायलों को कालपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पूरे विवाद की जड़ 2 बीघा जमीन को बताया है। उसके अनुसार जमीन समतल कराने में 36 हजार रुपये खर्च हुए थे, जिसमें उसने अपने हिस्से के 18 हजार रुपये दिए थे। इसके बावजूद उसे खेत जोतने नहीं दिया गया और पिछले करीब 10 वर्षों से आरोपी पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है। बाइट:- छोटे--पीड़ित
0
0
Report

बालू खनन से बढ़ा खतरा: सड़क पर धूल-रेत से हादसे, फसलों को नुकसान; सभासद ने SDM से लगाई रोक की गुहार

Munna SinghMunna SinghFollow4m ago
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नगरिया विक्रम और बकैनिया में अवैध बालू खनन को लेकर मामला गरमा गया है। स्थानीय सभासद अजीम मियां ने एसडीएम फरीदपुर को प्रार्थना पत्र देकर खनन माफियाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सभासद का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों के जरिए बालू का परिवहन किया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर गिर रही रेत और उड़ती धूल से न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं, वहीं राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, उड़ती धूल से आसपास के खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभासद अजीम मियां ने एसडीएम से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर अवैध खनन पर रोक लगाई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शिकायत के बाद कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में कमर्शियल वाहनों पर ECC बढ़ा, प्रवेश महंगा हुआ

Delhi, Delhi:प्रदूषण के खिलाफ अपना कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली की सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. अब से दिल्ली में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहनों पर एनवायरनमेंटल कम्पेन्सेशन चार्ज (ECC) पहले से ज्यादा लगेगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार दिल्ली सरकार ने एनवायरमेंटल कंपनसेशन चार्ज बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के प्रस्ताव के आधार पर जारी की गई है, जिसमें ECC की दरों को संशोधित करने की सिफारिश की गई थी, ताकि इसकी रोकथाम क्षमता फिर से मजबूत हो सके और प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल वाहनों की दिल्ली में एंट्री को कम किया जा सके. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “यह दिल्ली की प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा कदम है। संशोधित ECC केवल राजस्व बढ़ाने का उपाय नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत पर्यावरणीय रोक है, जिसका उद्देश्य खासकर डीज़ल से चलने वाले प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल वाहनों की अनावश्यक एंट्री को कम करना है.” एनवायरमेंटल कंपनसेशन चार्ज (ECC) का उद्देश्य प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल वाहनों, विशेषकर डीज़ल वाहनों, की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाना और स्वच्छ व कम प्रदूषण वाले परिवहन विकल्पों को बढ़ावा देना है. इस जारी की गई अधिसूचना के अनुसार कैटेगरी 2 (हल्के वाणिज्यिक वाहन आदि) और कैटेगरी 3 (2 एक्सल ट्रक) के लिए ECC ₹1,400 से बढ़ाकर ₹2,000 किया गया है, जबकि कैटेगरी 4 (3 एक्सल ट्रक) और कैटेगरी 5 (4 एक्सल ट्रक और उससे ऊपर) के लिए ECC ₹2,600 से बढ़ाकर ₹4,000 किया गया है। अब से आने वाले हर वर्ष 5% की बढ़ोतरी तय की गई है कोर्ट के ऑर्डर के बाद ताकि धीरे-धीरे ट्रांसपोर्टरों को प्रदूषण फैलाने वाले विकल्पों से हटाकर स्वच्छ विकल्पों की ओर बढ़ाया जा सके। “दिल्ली अब अनावश्यक वाहन प्रदूषण का बोझ और नहीं उठा सकती। ECC बढ़ाकर सरकार ने साफ संदेश दिया है कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के दिल्ली में प्रवेश की पर्यावरणीय कीमत अब काफी अधिक होगी” पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा. दिल्ली सरकार लगातार वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठा रही है, जो शहर की खराब वायु गुणवत्ता के प्रमुख कारणों में से एक है। संशोधित ECC व्यवस्था से प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल वाहनों की अनावश्यक एंट्री को कम करने और दिल्ली की व्यापक स्वच्छ वायु प्रबंधन रणनीति को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
0
0
Report

लद्दाख में लक्जरी कोचों का उद्घाटन, SIDCO ड्राइवर यूनिफॉर्म भी लॉन्च

Aram Pora, Ganderbal, In a significant step towards strengthening public transport and enhancing comfortable travel in the Union Territory of Ladakh, the Lieutenant Governor, Shri Vinai Kumar Saxena, today flagged off a fleet of luxury coaches from Lok Niwas. On the occasion, he also unveiled the traditional uniform for drivers of the Sindhu Infrastructure Development Corporation (SIDCO). As part of this initiative, SIDCO has procured 10 luxury 17-seater coaches and 5 luxury 13-seater coaches, aimed at modernising Ladakh’s public transport system. These state-of-the-art vehicles are equipped with advanced safety features, including Anti-lock Braking System (ABS), Electronic Brakeforce Distribution (EBD), improved braking systems, and reinforced body structures, ensuring enhanced passenger safety and reliability. Lieutenant Governor Shri Saxena said, “The introduction of these modern luxury coaches reflects our commitment to improving public transport in Ladakh while ensuring safety, comfort, and reliability for passengers. Given the unique geographical challenges of the region, it is essential to provide high-quality transport facilities that cater to both locals and tourists. This initiative will not only enhance connectivity but also contribute to the growth of tourism and overall development of Ladakh.” The modern buses have been introduced to provide a smooth, comfortable, and high-quality travel experience for both residents and tourists, particularly for long-distance journeys across Ladakh’s rugged and high-altitude terrain. The addition of this fleet marks a key step towards upgrading transport infrastructure in the region, making travel more efficient, safe, and accessible.
0
0
Report

सीलमपुर-225 में सफाई कर्मचारियों की कमी पर निगम पार्षद-डिप्टी अधिकारी भिड़ंत

Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक अहम प्रशासनिक विवाद सामने आया है, जहां सफाई व्यवस्था को लेकर निगम पार्षद और अधिकारियों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया। शाहदरा नॉर्थ जोन कार्यालय में धरना, पार्षद की नाराज़गी बुधवार को दिल्ली नगर निगम के शाहदरा नॉर्थ जोन उपायुक्त कार्यालय में उस समय स्थिति असामान्य हो गई, जब सीलमपुर वार्ड-225 की आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद हज्जन शकीला बेगम अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त (डीसी) के कक्ष में ही धरने पर बैठ गईं। बताया जा रहा है कि पार्षद शकीला बेगम अपनी वार्ड की समस्याओं को लेकर उपायुक्त ममता यादव से मिलने पहुंची थीं, लेकिन आरोप है कि उनसे मुलाकात करने के बजाय उपायुक्त कार्यालय छोड़कर चली गईं। इस घटनाक्रम के बाद नाराज़ पार्षद को मजबूरन धरना देना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की कमी बना मुद्दा धरने पर बैठी पार्षद हज्जन शकीला बेगम ने कहा कि सीलमपुर वार्ड एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां सफाई व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिलने पहुंचे, तो उन्हें बिना सुने ही कार्यालय छोड़ दिया गया, जिससे उन्हें विरोध स्वरूप धरने पर बैठना पड़ा। भ्रष्टाचार के आरोप और निगम पर सवाल वहीं, पार्षद के साथ मौजूद नेता हाजी अफजाल ने दिल्ली नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है और शाहदरा साउथ जोन के पूर्व उपायुक्त पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। उन्होंने भाजपा शासित नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि निगम पूरी तरह विफल साबित हो रहा है और बुनियादी जरूरत—जैसे पर्याप्त सफाई कर्मचारी—भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। उठते सवाल इस पूरे घटनाक्रम ने दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक समन्वय पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ऐसे समय में, जब राजधानी के घनी आबादी वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था पहले से ही एक बड़ी चुनौती बनी हुई है。 बाइट: हज्जन शकीला बेगम (निगम पार्षद, वार्ड-225, सीलमपुर) हाजी अफजाल (स्थानीय नेता)
0
0
Report
Advertisement

पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन: मोटे अनाज से स्वास्थ्य तेज संदेश

Delhi, Delhi:**पोषण पखवाड़ा-2026 का समापन, मोटे अनाज के महत्व पर दिया गया जोर** दिल्ली महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित आठवां ‘पोषण पखवाड़ा-2026’ कार्यक्रम का समापन。 यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नवीन शाहदरा क्षेत्र में किया गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इलाके की आंगनवाड़ी वर्कर्स और सुपरवाइजर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को संतुलित आहार व पोषण के प्रति जागरूक किया。 कार्यक्रम के दौरान मिशन पोषण के तहत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास, मातृ एवं शिशु पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों के प्रारंभिक विकास और 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही स्क्रीन टाइम कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर्स द्वारा रागी, बाजरा, चना, कंगनी जैसे मोटे और पौष्टिक अनाज से बने व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इनमें रागी के गुलाब जामुन, बाजरे की खीर, दलिया टिक्की, पंजीरी की मीठी पूरी, कंगनी के लड्डू, रागी बिस्किट, बाजरे की बर्फी और इडली सहित कई पारंपरिक व नवाचारयुक्त व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉल्स के माध्यम से लोगों को मोटे अनाज के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला कार्यक्रम अधिकारी हुमरा खालिद ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि दैनिक भोजन में मोटे अनाज को शामिल कर कुपोषण जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने भी स्वस्थ खानपान पर जोर दिया। नंद नगरी से आई पिंकी ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली के कारण लोग कुपोषण और बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। वहीं सुंदर नगरी की वंदना ने बताया कि गेहूं और चावल के अलावा रागी, बाजरा और कंगनी जैसे अनाज को भी आहार में शामिल कर बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार अपनाने और पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

सीकर पुलिस ने गेहूं खेत के पीछे गांजे के 232 पौधे दबोचे

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने सुलियावास गांव में दबिश देकर गांजे के 232 हरे पौधे जब्त किए हैं। गेहूं की आड़ में गांजे के पौधे उगाए गए थे। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को सूचना मिली कि सुलियावास गांव में खेती की जमीन पर गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं। इस सूचना पर वहां दबिश दी गई तो बड़ी मात्रा में गांजे के पौधे मिले। 48 किलो 400 ग्राम के 232 हरे पौधे जब्त किए गए हैं। खेत में गेहूं की आड़ में इन्हें उगाया गया था। जिस जमीन पर उगाया गया वह 27 लोगों के नाम पर दर्ज है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया कि आखिर गांजे के पौधे यहां पर किसने उगाए थे। फिलहाल एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top