271801
बहराइच में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से 10 हजार रूपयों की हुई चोरी
Masihabad, Uttar Pradesh:फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर में एक बिजली की दुकान से 10 हजार रूपयों की चोरी हुई थी। सूचना के अनुसार दिलीप इलेक्ट्रॉनिक्स के काउंटर से चोर ने नकदी उड़ाई और फरार हो गया था। साथ ही पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है और दुकान के मालिक द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरनाला में यूथ अकाली दल-SOI ने कांग्रेस के सज्जन कुमार के विरोध में पुतला दहन
Barnala, Bathinda, Punjab:Congress ने सज्जन कुमार को आइडल बताकर सिखों के प्रति अपनी नफरत जाहिर की: यूथ अकाली दल I.T. चौक बरनाला में यूथ अकाली दल और SOI द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेतृत्व का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया ताकि कांग्रेस द्वारा 1984 सिख कत्लेआम के दोषी सज्जन कुमार को अपना आइडल बताने के विरोध में आवाज उठाई जा सके। ढिल्लों ने बताया कि आज तीनों हलकों से लगभग 150 की संख्या में युवाओं ने इकट्ठे होकर कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध जताया। हरप्रीत सिंह ने कहा कि 1984 में कोई दंगे नहीं हुए थे, बल्कि यह निर्दोष सिखों की योजनाबद्ध नस्लकुशी थी, जहां 6 साल की बच्ची से लेकर 60 साल की बुजुर्ग महिलाओं पर अत्याचार किए गए। Visuals और Elements - यूथ अकाली दल और SOI द्वारा कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने के अलग-अलग शॉट, कांग्रेस का पुतला फूंकते हुए शॉट और उनकी बाइट। V/o - विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए बरनाला के यूथ अध्यक्ष रणदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पेजों और फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर सिखों के कातिल सज्जन कुमार को अपना आइडल बताना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस हरकत से कांग्रेस का सिख कौम के प्रति नफरती चेहरा एक बार फिर नंगा हो गया है। ढिल्लों ने बताया कि आज तीनों हलकों से लगभग 100 से 150 की संख्या में युवाओं ने इकट्ठे होकर कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध जताया है। बाइट - यूथ अकाली दल बरनाला के यूथ अध्यक्ष रणदीप सिंह ढिल्लों V/o - इस मौके पर SOI बरनाला के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में राहुल गांधी दरबार साहिब आकर बर्तनों की सेवा करने का ढोंग करते हैं, जबकि दूसरी तरफ 1984 की सिख नस्लकुशी के दोषियों सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और कमल नाथ जैसे लोगों की सरपरस्ती की जाती है। उन्होंने कहा कि 1984 में कोई दंगे नहीं हुए थे, बल्कि यह निर्दोष सिखों की योजनाबद्ध नस्लकुशी थी, जहाँ गांधी परिवार जिम्मेदार है, जिन्होंने आज तक इस गुनाह की माफी नहीं मांगी। इस कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि अकाली दल बरनाला की वरिष्ठ नेतृत्व, जिनमें शहरी अध्यक्ष यादविंदर बिट्टू दिवोना, रुपिंदर सिंह संधू, संजीव शोरी और अवतार सिंह जागल विशेष रूप से पहुंचे। यूथ नेताओं ने पहुंची वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद किया। अकाली नेताओं ने ऐलान किया कि पंजाब की सिख कौम कांग्रेस के इस दोहरे चेहरे और गलतियों को कभी माफ नहीं करेगी बाइट - SOI बरनाला के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बाइट - अवतार सिंह0
0
Report
UP पुलिस के लिए 30000 लाठियां, हेलमेट और शील्ड की नई खरीद
Noida, Uttar Pradesh:एंकर - हिंसक प्रदर्शन और पत्थरबाजों से बचने के लिए अपनी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस को 30000 नई लाठियां 30000 नए हेलमेट और 30000 शील्ड मंगाई जा रही है। अगर बात करें तो पहले की लाठियों में और आज की लाठियाँ में तुलना करें तो पहले की लाठी जो की लकड़ी की हुआ करती थी, जिसका मेंटेनेंस थोड़ा सा मुश्किल होता था लेकिन आजकल की हाईटेक लाठियां जो की फाइबर युक्त होती है उनको पुलिस को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। साथ ही साथ उसका वजन और साइज दोनों ही पुलिस के जरूरत के हिसाब से बनाई गई है।0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग में छात्र आक्रोश, तेजस्वी के समर्थन के बाद प्रशासन ने बैठक बुलाई
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का आक्रोश लगातार जारी है.... 25 अगस्त के महाआंदोलन से पहले तेजस्वी यादव ने आंदोलनरत छात्रों को समर्थन दिया.... समर्थन के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया.... डीएम कुंदन कुमार ने छात्र नेताओं सौरव कुमार और दिलीप कुमार को बातचीत के लिए बुलाया.... बैठक में पटना एसपी कार्तिकेय शर्मा और एसएसपी मुरारी कृष्णा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.... छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग प्रमुखता से रखी.... शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव और शिक्षा मंत्री से मिलने की मांग भी उठाई गई..... दिलीप कुमार ने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री से मुलाकात की उम्मीद कम है.... सौरव ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 25 अगस्त को आंदोलन जारी रहेगा... सुबह 10 बजे गांधी मैदान गेट नंबर-10 से सीएम हाउस घेराव के लिए march निकालने का ऐलान किया गया...0
0
Report
Advertisement
गोमती के बढ़ते पानी से खतरे की घंटी, स्टंटबाजी सचेत कर देती है
Jaunpur, Uttar Pradesh:गोमती के बढ़ते पानी से खतरे की घंटी, स्टंटबाजी सचेत कर देती है0
0
Report
ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ में वोटर अवेयरनेस क्लब को मजबूती दी लोकतंत्र को दिशा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार कहते हैं, "... कई दशकों के बाद, आज लखनऊ की धरती पर लौटकर मुझे खुशी हुई है। लखनऊ मेरी सीखने और काम करने की जगह भी रही है—मैंने अपनी पढ़ाई यहीं पूरी की। आज, इलेक्शन कमीशन ने पारंपरिक इलेक्टरल लिटरेसी क्लब—यानी वोटर अवेयरनेस से जुड़े क्लब—को एक मज़बूत प्लेटफॉर्म में बदलने के लिए एक मज़बूत और प्रोएक्टिव पहल की है। 20 ज़िलों के प्रिंसिपल, टीचर और स्टूडेंट्स के साथ बातचीत से, हमें फिर से भरोसा मिला है कि हमारे स्टूडेंट्स को इलेक्शन प्रोसेस, इसकी ट्रांसपेरेंसी की पूरी जानकारी है, और उन्हें अपनी भागीदारी पर बहुत गर्व है..."0
0
Report
शिर्डी में आरपीआई के रामदास आठवले और ठाकरे गट के अंबादास दानवे की मुलाकात
Shirdi, Maharashtra:रामदार आठवले आणि अंबादास दानवे यांची भेट... शिर्डीच्या शासकीय विश्रामगृहात झाली भेट... आरपीआयचे रामदास आठवले आणि ठाकरे गटाचे अंबादास दानवे यांची भेट... दोन्ही नेते शिर्डी दौऱ्यावर असताना झाली भेट... दोन्ही नेत्यांनी एकमेकांना गळाभेट घेत साधला संवाद...0
0
Report
Advertisement
श्रावण के आखिरी सोमवार पर अयोध्या में सुरक्षा कड़े, नागेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: सावन के आखिरी सोमवार को ADG लखनऊ ज़ोन प्रवीण कुमार अयोध्या गए और प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त तक चलने वाले सावन मेले में लाखों भक्त आए हैं। 28 अगस्त को पूर्णिमा स्नान के दौरान भारी भीड़ की उम्मीद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ADG लखनऊ ज़ोन प्रवीण कुमार कहते हैं, "पूरे श्रावण महीने में, लोकल पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी ज़रूरी सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। आज, श्रावण का आखिरी सोमवार होने के कारण, बहुत ज़्यादा भीड़ थी। नागेश्वरनाथ में, भीड़ कंट्रोल के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले सभी बैरियर—16 से ज़्यादा—लगाए गए थे। हनुमान गढ़ी में भी भारी भीड़ थी, और भव्य श्री राम लल्ला मंदिर में भक्तों का आना जारी है, जहाँ सभी इंतज़ाम ठीक से चल रहे हैं...0
0
Report
पचमढ़ी में नाबालिग के साथ गैंगरेप: तीन आरोपी गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय जिप्सी चालक हरिओम और होटल में काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ाई करती है. पीड़िता की मुलाकात बस स्टैंड पर जिप्सी ड्राइवर हरिओम से हुई। इसके बाद हरिओम की जिप्सी से पवन, अभिषेक के साथ पीड़िता और युवक घूमने निकले। आरोपी उन्हें जंगल में ले गए। वहां दोनों को डराया-धमकाया और छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपipos ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरि हुई पीड़िता घर लौट आई और स्कूल जाना बंद कर दिया। बड़ी बहन ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो पीड़िता ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद रविवार रात वह परिजन के साथ पचमढ़ी थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया कि पचमढ़ी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का घटना सामने आया है। 19 तारीख का घटनाक्रम है। पीड़िता अपने परिचित के साथ वापस घर लौट रही थी। इसी बीच उसके परिचित का एक मित्र अन्य दो मित्रों के साथ आया और पीड़िता और उसके मित्र को सुनसान जगह पर ले गए और डराकर धमकाकर गलत कृत्य किया गया। 23 तारीख को पीड़िता के द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम की रिपोर्ट पचमढ़ी थाने में की गई। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें एक्टिव हुईं। रिपोर्ट करने के 6 घंटे के अंतराल में ही तीनों आरोपियों को Arrest कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।0
0
Report
कांवड़ यात्रा के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से 13 श्रद्धालु घायल
Dhar, Madhya Pradesh:कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 कांवड़िए घायल, 4 की हालत गंभीर धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बोकेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ भर कर विजय श्री हनुमान मंदिर जा रही कांवड़ यात्रा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने टक्कर मारी। बोकेश्वर से इंडोराम में स्थित नई बस्ती मण्डलावदा विजय श्री हनुमान मंदिर की ओर जा रही विजय श्री हनुमान सेवा समिति की कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में लगभग 13 कांवड़िये घायल हो गए। घटना का समय लगभग 3:30 दोपहर महू नीमच रोड पर सेक्टर तीन मदरसन सुमि के सामने पीथमपुर की ओर से पीछे से आ रही कार ने जत्थे को टक्कर मारी। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल पहुँचाया गया; प्राथमिक उपचार के बाद 4 घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। घायल श्रद्धालुओं के नाम: शैलेश (रवीन्द्र), आशा, लक्ष्मी, प्रकाश (नdesigner), गोलू (मुन्नालाल), दीपक, पवन, ऋषिका, विशाल, शुभम, कैलाश, लालू, खुशी आदि। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के थानों और नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया है; फरार चालक की तलाश जारी है. धार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि एक कांवड़ यात्रा में अनियंत्रित स्कार्पियो वहां घुस गया; 15 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चार सामान्य चोटें और एक गंभीर है जिसे इंदौर रेफर किया गया है; कुछ लोगों ने स्कार्पियो में आग लगा दी थी. स्थिति फिलहाल सामान्य है.0
0
Report
Advertisement
SBI कियोस्क के जरिये ग्रामीणों से 1.75 करोड़ की ठगी: धमतरी
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में SBI कियोस्क सेंटर की आड़ में ग्रामीणों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है... आरोप है कियोस्क संचालक ने बैंकिंग सुविधा के नाम पर ग्रामीणों से बड़ी रकम जमा कराई, लेकिन उसे उनके खातों में जमा करने के बजाय निजी खातों में ट्रांसफर करता रहा... बताया जा रहा है बालोद निवासी केशवराम साहू भखारा में SBI का कियोस्क सेंटर चलाता था... ग्रामीण पेंशन, रकम जमा-निकासी और दूसरे बैंकिंग कामों के लिए उस पर भरोसा करते थे... आरोप है कि आरोपी ने मशीन से लेन-देन दर्ज करने के बजाय कई ग्राहकों को हाथ से लिखी पासबुक एंट्री देना शुरू कर दिया... ग्रामीणों को लगता रहा कि उनकी रकम बैंक खाते में जमा हो रही है... लेकिन हकीकत कुछ और थी... आरोप है कि जमा करने के नाम पर ली गई रकम बैंक में जमा करने के बजाय अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर की जा रही थी... देखते ही देखते करीब 1 करोड़ 75 हजार रुपये की बड़ी रकम इकट्ठी हो गई और इसके बाद आरोपी फरार हो गया... जब ग्रामीणों ने बैंक पहुंचकर अपनी पासबुक और खातों को अपडेट कराया, तो उनके होश उड़ गए... जिन रकमों को वे बैंक में जमा समझ रहे थे, वह उनके खातों में थी ही नहीं... इसके बाद पीड़ित ग्रामीणों ने भखारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई... वही मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है... और फरार आरोपी केशवराम साहू की तलाश की जा रही है... पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में कितने ग्रामीणों से रकम ली गई और ठगी की कुल रकम कितनी है.0
0
Report
जशपुर के कांवड़ यात्रा में CM की पत्नी कौशल्या साय ने जलाभिषेक कर मांगी सुख-शांति
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:एंकर-सावन के अंतिम सोमवार पर जशपुर जिले के बगिया में आस्था का सैलाब देखने को मिला। ईब-मैनी नदी के संगम तट से श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, ईब-मैनी नदी के संगम तट से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पवित्र जल कलश में भरकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के लिए पैदल रवाना हुए।कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी संगम तट पर कलश में जल भरकर कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं। पैदल यात्रा कर हजारों श्रद्धालु श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कलश में लाए गए पवित्र जल से भगवान फलेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। बाईट 1- कौशल्या साय (मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी) बाईट 2- पुरुषोत्तम सिंह (श्रद्धालु) बाईट 3- बलराम भगत (श्रद्धालु)0
0
Report
बिसावर में मनाए गए बर्फानी महादेव
Bisawar, Uttar Pradesh:बिसावर में भक्तों ने बर्फ से बनाए बर्फानी महादेव, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को बिसावर के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में हुआ विशेष आयोजन बिसावर। श्रावण मास के पावन सोमवार को कस्बा बिसावर के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में भगवान शिव की भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा बर्फ से भगवान महादेव की भव्य प्रतिमा तैयार की गई। बर्फ से निर्मित बर्फानी महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इसी धार्मिक भावना के साथ मंदिर में भक्तों ने विशेष आयोजन की तैयारी की। सोमवार को श्रद्धालुओं ने बर्फ से भगवान महादेव की प्रतिमा का निर्माण किया। बर्फ से तैयार की गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। बर्फ से भगवान शिव की प्रतिमा बनाए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर में आने वाले लोग कुछ देर रुककर बर्फानी महादेव के दर्शन करते रहे। कई श्रद्धालुओं ने इस अनूठे स्वरूप को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। मंदिर में बर्फानी महादेव के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव के इस स्वरूप के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बर्फ से भगवान शिव की प्रतिमा बनाने की पहल ने धार्मिक आयोजन को और भी विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन से जुड़े भक्तों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को भी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा इस अवसर मुख्य रूप से रूपेश पंडित जी, मनमोहन गौतम, गोविंद गौतम, कानू बंसल, नितिन बंसल , राकेश अग्रवाल, गोविंद सोनी , प्रवीण अग्रवाल, तनुज अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी,गोविंद अग्रवाल, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
चंद घंटों में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, घर के नौकर ने किया मालिकों के जेवरों पर हाथ साफ।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के सलूनी गांव में घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी नौकर विजय उर्फ ब्रजेश को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है। एसपी देहात मयंक पाठक ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि सलूनी निवासी पवन कुमार ने 23 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने नौकर विजय उर्फ ब्रजेश पुत्र मागेराम निवासी तेलीपुरा, थाना चिलकाना पर चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर जांच शुरू की। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को कलरी से इब्राहीमपुर जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो सोने की अंगूठी, दो कंगन, चेन, माथे का टीका, दो गले के सेट, झुमकी-टॉप्स समेत चांदी की अंगूठी, ओम, तीन जोड़ी पाजेब, गुच्छे, लड़ी वाली तगड़ी और कड़ूले बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठ महीने से घर में काम कर रहा था। उसने मालिक की पत्नी को कई बार तिजोरी में जेवर रखते देखा था। लालच में आकर 22 अगस्त को चोरी की और ग्राहक तलाश रहा था।0
0
Report
ECI chief knowledge Kumar ने लखनऊ में युवाओं से लोकतंत्र में भागीदारी का आह्वान किया
Lucknow, Uttar Pradesh:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में छात्रों से किया प्रेरक संवाद अपने छात्र जीवन की यादें साझा कर युवाओं को दी लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की सीख लखनऊ, 24 अगस्त 2026। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान ऐतिहासिक कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज के अवध हॉल में छात्रों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करने के साथ ही भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम की विश्वसनीयता, फेक न्यूज से सतर्कता और युवा मतदाताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वर्ष 1979 के अपने छात्र जीवन, अपने शिक्षकों और विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें विद्यालय और उनके गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उनकी विशेष रुचि रही। उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षा और खेलकूद जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण हैं तथा विद्यार्थियों को दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। श्री ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अमेरिका जाने की तैयारी के दौरान उनकी माताजी की इच्छा और मातृभूमि के प्रति लगाव ने उन्हें देश में रहकर जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और केरल कैडर से प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश सेवा की इसी यात्रा ने उन्हें आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दायित्व तक पहुंचाया है। भारतीय चुनाव व्यवस्था की विशालता का उल्लेख करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत में करीब 100 करोड़ मतदाता हैं और इतनी बड़ी आबादी के लिए चुनाव कराना अपने आप में एक विशाल कार्य है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी निभाते हैं। भारत निर्वाचन आयोग संविधान, कानून और निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ईवीएम से संबंधित सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय ईवीएम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा निर्मित की जाती हैं और वे इंटरनेट, ब्लूटूथ या वाई-फाई से जुड़ी नहीं होतीं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के दौर में भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना को स्वीकार करने से पहले उसके स्रोत और सत्यता की जांच करना आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने युवाओं से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए संविधान के अनुच्छेद 326 का उल्लेख किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाता पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं मतदाता बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। यदि युवा जागरूक होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हैं, तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। संवाद के दौरान छात्रों ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त से चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल जी, कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे。 मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी0
0
Report
ससुर ने सरई की लकड़ी से दामाद पर हमला, इलाज के दौरान मौत
Kawardha, Chhattisgarh:ससुर ने सरई की लकड़ी से दामाद पर हमला, इलाज के दौरान मौत कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी में ससुर ने अपने दामाद पर सरई की लकड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दामाद वैशाखु सिंह मरावी की उपचार के दौरान 13 अगस्त को मौत हो गई। पउलिस के अनुसार मृतक 9 अगस्त को अपनी पत्नी, बच्चों और सास-ससुर के साथ मंडला (मध्यप्रदेश) से ससुराल आया था। शराब पीने के दौरान मामूली बात को लेकर उसका ससुर मंगल सिंह धुर्वे से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मंगल सिंह ने सरई की लकड़ी से वैशाखु सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, हाथ, पीठ और सीने में चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे बोड़ला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चश्मदीदों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सरई की लकड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।0
0
Report
Advertisement
