250611
कोलकाता में हुई डॉक्टर के साथ हिंसक घटना को लेकर युवाओं ने निकाला केंडल मार्च
Baraut, Uttar Pradesh:कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म घटना और हत्या के खिलाफ लोगों में आक्रोश फैल गया है। इसी आक्रोश के चलते जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत में आज युवाओं ने बाजारों में कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बागपत के युवाओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के पास पीएन शर्मा पार्क से कैंडल मार्च शुरू किया और शहीद स्मारक पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की और न्याय की गुहार लगाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर में 5600 करोड़ के साइबर-वित्तीय घोटाले का खुलासा, साजिशकर्ता दबोचे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर – 5600 करोड़ के साइबर और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, दुबई से लौटा मास्टरमाइंड दबोचा, 65 लाख नकद जब्त – दुबई से आए मुख्य साजिशकर्ता समेत 2 दबोचे गए, नेपाल भागा पुलिसकर्मी का बेटा – देश के 17 राज्यों तक फैले सिंडिकेट के तार, पोर्टल पर 86 शिकायतें दर्ज – एগ्रो कंपनियों की आड़ में चलता था हवाला रैकेट, पुलिस रडार पर कई संदिग्ध – गिरोह के 5 अन्य प्रमुख सदस्य फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश – कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस और एसओजी की टीम ने 5,600 करोड़ रुपये के एक विशाल अंतरराष्ट्रीय साइबर-वित्तीय घोटाले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हाल ही में दुबई से लौटे मुख्य साजिशकर्ता शाहजेब वारिस और उसके सहयोगी सलमान को दबोच लिया है, जिनके पास से 65 लाख 26 हजार रुपये की नकदी, फर्जी चेकबुक और फर्जी जीएसटी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के मुताबिक, यह गिरोह पिछले तीन वर्षों के दौरान 14 विभिन्न बैंकों के 76 फर्जी खातों के जरिए देश के 17 से अधिक राज्यों में ठगी और हवाला का नेटवर्क चला रहा था। जांच में सामने आया है कि यह पूरा सिंडिकेट ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी निवेश योजनाओं और हवाला का एक खतरनाक मिश्रण था। शातिर आरोपी आम लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर फंसाते थे और उनसे ठगी गई रकम को कानपुर सहित कई शहरों में बनी शेल कंपनियों के खातों में जमा करवाते थे। बाद में जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए इन पैसों को गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और मर्चेंट बैंक्स के जरिए नकद में तब्दील किया जाता था। इसके बाद एग्रो फूड्स जैसी कागजी फर्मों का इस्तेमाल कर हवाला के जरिए इस काली कमाई को दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के राज्यों में भेजा जाता था। अब तक की जांच में मुख्य आरोपी शाहजेब की 11 शेल कंपनियों से 170 करोड़ और सलमान के खातों से 16 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का पता चला है। तफ्तीश के दौरान इस रैकेट में एक पुलिसकर्मी के बेटे की संलिप्तता भी उजागर हुई है, जिसकी 5-6 फर्जी कंपनियों की पहचान हुई है और उसकी लोकेशन नेपाल में ट्रेस की गई है। इसके अलावा गिरोह के पांच अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी तेलंगाना, नोएडा और आगरा के साइबर थानों में मामले दर्ज हैं। वर्तमान में कानपुर के साइबर क्राइम और फीलखाना थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में मददगार रहे बैंक अधिकारियों तथा फर्जी कंपनियों के संचालकों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.0
0
Report
खरगोन के महेश्वर में तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ रहवासी क्षेत्र में घुसा
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के महेश्वर वन क्षेत्र के जलकोटी रोड पर तेंदुआ और उसके तीन बच्चों को चार माह से अधिक समय से रहवासी इलाके में दस्तक से भयभीत है. शनिवार को भी वयस्क तेंदुआ झाड़ियों से सड़क पर आते देखा गया. आवाजाही अधिक होने से तेंदुआ वापस जंगल की ओर निकल गया. राहगीरों ने अपने कैमरे भी कैद किया. इलाके के रहवासी संतोष केवट बताते हैं मादा तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ महेश्वर के जलकोटी जंगल क्षेत्र एवं रहवासी क्षेत्र में देखे जा रहे हैं. तेंदुआ अब हिंसक भी हो रहा है. जंगल जानवरों के अलावा यह अब मवेशियों को भी शिकार बना रहा है. शुक्रवार को एक गोवंश को शिकार बनाया. इससे पहले जंगल क्षेत्र में बेल्डी पर रहने वाले खेती किसानी के कार्य करने वाले मजदूर पर हमला करने की कोशिश की मगर वह छलका कर भाग निकला तो बच गया. ग्रामीण एवं जलकोटी रहवासी क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को इसकी शिकायत भी की है. जल्द वन अमला इस पर एक्शन ले नहीं तो तेंदुआ जंगल क्षेत्र में खेती किसानी लोगो को शिकार बना सकता है. रहवासी अब उसका रेस्क्यू कर उसे घने जंगल इलाके में छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर शिकायतें भी की हैं.0
0
Report
मंडला में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 811 मामले निपटाए, 457 लोग लाभान्वित
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - राष्ट्रीय लोक अदालत में 811 प्रकरणों का निराकरण एंकर - मण्डला में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय सहित नैनपुर, निवास और बिछिया तहसील न्यायालयों में कुल 18 खंडपीठों के माध्यम से राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, विद्युत और राजस्व सहित विभिन्न मामलों का आपसी सुलह से निराकरण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष कमल जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। लोक अदालत में न्यायालय के 357 लंबित प्रकरणों में से 354 का निराकरण किया गया, जिसमें करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये के अवार्ड पारित हुए। वहीं बैंक, विद्युत और नगरपालिका के प्रीलिटिगेशन मामलों में भी बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा हुआ। चेक बाउंस के 47, मोटर दुर्घटना के 24, पारिवारिक विवाद के 22 और लंबित ट्रैफिक चालान के सभी 196 प्रकरणों का निराकरण किया गया। कुल मिलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत से 457 लोग लाभान्वित हुए, वहीं आपसी सुलह के जरिए वर्षों से लंबित विवादों के समाधान की राह आसान हुई。0
0
Report
Advertisement
8 साल के बच्चे की झूला फँसने से मौत, जय होम्स कॉलोनी में मातम
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:शहर की जय होम्स कॉलोनी में शनिवार दोपहर घर में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, झूले की रस्सी बच्चे के गले में फंस गई थी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कार्तिक राजपूत (8) के रूप में हुई है। स्कूल से आने के बाद कार्तिक घर में झूला झूल रहा था। इसी दौरान झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई।कार्तिक शहर के मॉडल पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था।0
0
Report
विनय कुमार की मौत: तीनों विधायक न्यायिक जाँच की मांग लेकर परिवार से मिले
Raipur, Chhattisgarh:बालोद डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र विनय कुमार की फंदे पर मिले लाश के मामले में अब जिले के तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग की है और आज पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की घटना के समय अन्य छात्र सुबह पीटी के लिए मैदान में गए थे। छात्र की संदिग्ध मौत ने आवासीय विद्यालय प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद जिले के तीनों विधायकों—डौंडीलोहारा विधायक व पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने पीड़ित परिवार से रीवागहन पहुंचकर मुलाकात की। परिजनों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि विनय किसी भी मानसिक तनाव में नहीं था; उसने घटना से कुछ ही समय पहले पिता से 10वीं के बाद के विषयों और करियर को लेकर सकारात्मक चर्चा की थी। विधानसभा कमेटी और न्यायिक जांच की मांग तीनों विधायकों ने मामले को आत्महत्या के बजाय प्रथम दृष्टया संदेहास्पद करार देते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि वे मामले की जांच के लिए विधानसभा में विशेष समिति गठित कराने नेता प्रतिपक्ष व विधानसभा अध्यक्ष से बात करेंगे। वहीं संगीता सिन्हा व अनिला भेड़िया ने शासन स्तर पर पत्र लिखकर हॉस्टल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। बाइट - कामता रावटे, पिता बाइट - संगीता सिन्हा, विधायक बाइट - कुंवर सिंह निषाद, विधायक बाइट - अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री एवं विधायक0
0
Report
गोंडा: बर्तन व्यापारी हत्या के आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेक्सडिया गांव में 9 सितंबर को हुए बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह को आज शनिवार देर शाम परसपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह को परसपुर थाने लाई जहां 1 घंटे तक आरोपी से पूछताछ की गई पूछताछ करने के बाद आज शनिवार देर शाम गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय द्वारा आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत ने भेज दिया गया है। आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि विनोद कुमार साहनी द्वारा बार-बार सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की जा रही थी बहन बेटियों को लेकर विवादित पोस्ट कर रहे थे। हम लोग कई बार इनको समझाएं लेकिन लोग मान नहीं रहे थे घटना के दिन जब यह जा रहे थे हम लोगों ने रास्ते में रोका उनसे पूछा तो उन्होंने गाली गलौज किया फिर हम लोगों ने डंडे से उनके सिर पर गाली गलौज विवाद के दौरान मार दिया था और उनकी मौत हो गई थी।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ प्रभावित इलाकों में SDM का जायजा, सामुदायिक किचन की गुणवत्ता परखी
Munger, Bihar:बाढ़ प्रभावित इलाकों का एसडीएम ने लिया जायजा, सामुदायिक किचन में खाना खाकर परखी गुणवत्ता मुंगेर : तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार ने शनिवार को असरगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित चौरगांव, ढोलपहाड़ी एवं अमैया गांव का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। एसडीएम ने सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया और स्वयं भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी। एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि सामुदायिक किचन बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए संचालित किया गया है। उन्होंने स्वयं भोजन का स्वाद लेकर गुणवत्ता की जांच की। साथ ही, वहां भोजन कर रहे लोगों से भी खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। लोगों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जताते हुए इसे घर जैसा बताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सरकार की गाइडलाइन एवं विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर विक्रम भास्कर झा,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशांक कुमार, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा , राजस्व अधिकारी फैसल खान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रवेश अख्तर मुख्य रूप से मौजूद थे।0
0
Report
तालाब में डूबे दो बच्चे ग्रामीणों ने बचाए, अस्पताल में हालत सामान्य
Munger, Bihar:तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, ग्रामीणों ने बचाया। असरगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य मुंगेर: असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद चौसागोदाम में शनिवार को तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आनन-फानन में तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार फिलहाल दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डूबने वाले बच्चों की पहचान चौसागोदाम निवासी मोहम्मद जाकिर के सात वर्षीय पुत्र मोहम्मद जहीर तथा सालुद्दीन की नौ वर्षीय पुत्री गुलशन खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बारिश के दौरान दोनों बच्चे तालाब के पास नहाने चले गए थे। इसी दौरान वे तालाब डूबने लगे। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में कूदकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया कि बाहर निकालने के समय एक बच्चा बेहोशी की हालत में था, लेकिन बाद में उसे होश आ गया। ग्रामीण मोहम्मद अजीम ने बताया कि समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।0
0
Report
करिश्मा कपूर बेतिया पहुंचीं: भीड़-भाड़ में डांस और सेल्फी, ट्रैफिक नियंत्रण तैनात
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर बेतिया सुप्रिया रोड पहुंची जिन्हें एक नजर देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे करिश्मा कपूर एक निजी कार्यक्रम में पहुंची थी प्रशंसकों को देख करिश्मा कपूर को भी नहीं रहा गया तन तनातन तन तारा पर ठुमके भी लगाई उनका डांस देख प्रशंसक तालियां बजा रहे थे करिश्मा कपूर ने कहा कि बेतिया के लोग बहुत ही अच्छे है आप सभी का मुझे बहुत प्यार मिला है यह मुझे बहुत अच्छा लगा है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सादगी में नजर आई सादगी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी भारी भीड़ को देख करिश्मा कपूर उत्साहित हो गई और अपने को रोक नहीं पाई और एक गाने पर डांस भी किया लोग उनके साथ सेल्फी भी लिए सुप्रिया रोड में करिश्मा कपूर के आने के बाद ट्रैफिक समस्या भी हो गई थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयारी कर रखी थी0
0
Report
Advertisement
NH-44 लूट: केरल गैंग के तीन आरोपी त्रिशूर से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अभी फरार
Seoni, Madhya Pradesh:थाना लखनादौन क्षेत्र में NH-44 पर हुई 05 लाख की लूट का खुलासा केरल की अंतर्राज्यीय लुटेरी गैंग के 03 शातिर आरोपी त्रिशूर से गिरफ्तार 150 CCTV फुटेज खंगाले, मास्टरमाइंड सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी सिवनी के लखनादौन में NH-44 पर हुई 5 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने केरल की अंतर्राज्यीय लुटेरी गैंग के तीन शातिर आरोपियों को त्रिशूर से गिरफ्तार किया है। करीब 150 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस गैंग तक पहुंची। वहीं, लूट के मास्टरमाइंड सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 31 अगस्त की रात NH-44 पर मड़ई टोल के आगे इनोवा कार से क्रेटा को रोककर आरोपियों ने लोहे के पाइप से कार के शीशे तोड़ दिए। डर के चलते कार सवार दो लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। वापस लौटने पर कार से 5 लाख रुपये से भरा बैग गायब मिला। मामले की जांच में जुटी लखनादhean पुलिस ने करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और केरल की गैंग का सुराग हासिल किया। विशेष टीम ने त्रिशूर पहुंचकर तीन आरोपियों—प्रवीण, जिजो के.जे. और अरुण पी.सी.—को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया। पुलिस के मुताबिक, सलीश के.वी. इस लूट का मास्टरमाइंड है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्ताऱ आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।0
0
Report
अमेठी में पारिवारिक कलह की वजह से 30 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी कल देर साम परिवारिक कलह के चलते 30 वर्षीय युवती ने अपने कमरे मे लगे पंखे से साडी के सहारे फांसी लगाकर की आत्म हत्या, परिजनो ने देखने पर आनन फानन मे पंखे से उतार कर पहुचाया ट्रामा सेंटर जगदीशपुर, जहाँ डा ने किया मृत घोषित, सूचना पर पहुची जगदीशपुर पुलिस ने पंचनामा भर कर पीएम के लिया भेजा था, पीएम के बाद आज देर साम शव गांव पहुचते ही परिजनो मे मचा कोहराम, जामो थाना क्षेत्र के पुरे कलांदर अचलपुर गांव का मामला0
0
Report
आजमगढ़ में ATS ने AQIS विचारधारा से जुड़े 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया
Azamgarh, Uttar Pradesh:यूपी एटीएस की आजमगढ़ में छापेमारी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा हुआ आरोपी गिरफ्तार。 यूपी एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) की विचारधारा से जुड़े एक 19 वर्षीय युवक को जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश, निवासी चितारा महमूदपुर, दीदारगंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है। एटीएस के मुताबिक नबील सामाजिक माध्यमों पर समूह बनाकर युवाओं को जोड़ रहा था और उन्हें आतंकी विचारधारा से प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। एटीएस का दावा है कि आरोपी के मोबाइल की जांच में AQIS की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और अरबी नाम वाले एक वाट्सऐप समूह की जानकारी मिली है। समूह में जुड़े सदस्यों को मुजाहिद कहकर संबोधित किया जाता था। जिहाद, चाकू, केमिकल और योजना जैसी बातों के लिए अलग-अलग कूट शब्दों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। यूपी एटीएस ने आजमगढ़ में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एटीएस के अनुसार नबील Flames of War समेत कई अन्य वाट्सऐप समूहों से भी जुड़ा था। इन समूहों में बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत दूसरे देशों के लोग भी जुड़े बताए गए हैं। इन समूहों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा की विचारधारा का प्रचार किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि नबील कथित तौर पर युवाओं को अपने साथ जोड़कर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने और इसके लिए धन जुटाने की योजना बना रहा था। जानकारी के अनुसार नबील ने वाट्सऐप समूह में अल कायदा से जुड़े आतंकी अनवर उल अवलाकी की किताब जेहाद करने के 44 तरीके साझा की थी। इसके अलावा AQIS के पूर्व प्रमुख मौलाना आसिम उमर से जुड़ी किताब तीसरी जंग-ए-अजीम और दज्जाल भी समूह में साझा किए जाने की बात सामने आई है। एटीएस ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों के बीच पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश जाकर प्रशिक्षण लेने की योजना से जुड़ी बातचीत भी मिली है। जांच एजेंसी के मुताबिक बम बनाने से संबंधित सामग्री और वीडियो के साथ पोटैशियम नाइट्रेट हासिल करने को लेकर भी बातचीत हुई थी। एटीएस का दावा है कि आरोपी अपने साथियों के साथ पाकिस्तान के सहयोग से भारत में गजवा-ए-हिंद की योजना को लेकर भी बातचीत कर रहा था। एटीएस को सूचना मिली थी कि मोहम्मद नबील सामाजिक माध्यमों के अलग-अलग मंचों पर अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों की साजिश कर रहा है। सूचना के सत्यापन के दौरान एटीएस को AQIS की विचारधारा के प्रचार और युवाओं को अपने साथ जोड़ने से संबंधित तथ्य मिले। इसके बाद एटीएस थाना लखनऊ में मुकदमा संख्या 14/2026 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 61(2) और विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम की धारा 18 व 38 के तहत मामला दर्ज किया गया。0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ के कोतवाली में नाबालिग से 8 लाख छीनने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडके साथ मारपीट और लाखों रुपए छीनने का मामला सामने आया है, पीड़ित नाबालिग ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, कार्रवाई न होने से नाराज युवा के एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां एसपी के हस्तशिप के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के बदान मोहल्ला का है, जहां के निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया की सुबह करीब 10 बजे वह अपने साथी हरदयाल रजक और शेरा के साथ बैकुंठी से एक ग्राहक से टेंट के सामान के 8 लाख 17 हजार 500 रुपए लेकर पुराना बस स्टैंड जा रहा था, इसी दौरान नए बस स्टैंड के पास देवा कुचबंदिया ने अपने तीन चार साथियों के साथ उसे रोक लिया, उन्होंने नाबालिग से पैसों की मांग की, जब उसने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान हरदयाल रजक और शेरा डरकर वहां से भाग गए, आरोपियों ने नाबालिग से 2 लाख 17 हजार 500 रुपए जबरन छीन लिए, इसके बाद आरोपी उसे जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर टोरिया नामक जगह पर ले गए, जब नाबालिग के परिचित राजा और कल्लू जब उसे तलाशते हुए टोरिया पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें आता देख नाबालिग को वहीं छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए, घटना के बाद परिजन नाबालिग को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे, लेकिन पीड़ित का आरोप है की कोतवाली पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, इसके बाद नाबालिग ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, एसपी के हस्तशिप के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वाईट-1- पीड़ित नाबालिग वाईट-2- राहुल कटरे (एसडीओपी टीकमगढ़)0
0
Report
महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन से स्क्रेप पार्ट्स चोरी: तीन मजदूर गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर से विमान के स्क्रैप पार्ट्स चोरी करने वाले तीन मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान छुपाकर ले गए थे। दअरसल घटना महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन के अंदर की है। यहां निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें कई मजदूर काम कर रहे हैं। 9 सितंबर 2026 को इसी दौरान तीन मजदूरों ने विमान के स्क्रेप पार्ट्स पर हाथ साफ कर चोरी कर ली। जब इस चोरी की एयरफोर्स सिक्योरिटी ऑफिसर विनोद को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत महाराजपुरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आज पुलिस ने मौके से तीन आरोपी राजकुमार वाल्मीक, शीलू वाल्मीक और रामसिया वाल्मीक को धर दबोच लिया। जिनसे पुलिस ने चोरी किये गए विमान पार्ट्स के स्क्रैप सामान को बरामद कर लिवा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्क्रैप और विमान के पार्ट्स को ट्रैक्टर ट्रॉली में छुपाकर बाहर ले गए थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाके में चोरी की घटना गंभीर है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इससे पहले भी आरोपियों ने इस तरह की चोरी की है और इसमें कोई और कर्मचारी शामिल है या नहीं। एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अलर्ट हो गई है।0
0
Report
सहिबगंज में तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज: जिला ने दिखाया दम!
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के सकरीगली, रेलवे ग्राउंड में तीन दिवसीय 20वीं झारखंड राज्य जुनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन डीईओ सह जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, विशिष्ट अतिथि एईएन वेद व्यास शरण ने खिलाड़ियों से परिचय व नारियल फोड़ कर किया। प्रतियोगिता 13 एवं 14 सितम्बर को भी होगी। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से बालक की 22 व बालिका की 18 जिलों से टीम हिस्सा लेने पहुंची है। यहाँ से चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू, सचिव लालू यादव, उपसचिव उत्तम कुमार मौजूद थे। प्रतियोगिता में जिला कबड्डी संघ, साहिबगंज के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, चेयरमैन विपिन कुमार सिंह तथा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के रेफरी आलोक कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच साहिबगंज व गोड्डा बालिका टीम के बीच खेला गया। इस दौरान साहिबगंज की टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोड्डा को 26 पॉइंट से हरा दिया। साहिबगंज की टीम ने 38 जबकि गोड्डा की टीम ने 12 पॉइंट किया। इस प्रतियोगिता में शामिल होने आये बच्चों का जोश पुरा हाई रहा और सभी जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की चाहत दिखाई।0
0
Report
Advertisement
