250623
बागपत में टोल प्लाजा पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल; जांच शुरू
Ramala, Uttar Pradesh:बागपत के जीवाणा टोल प्लाजा पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पांच दबंगों ने युवक को जमकर पीटा। पीड़ित की पत्नी ने रमाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों में जीवाणा गांव का प्रधान और टोल कर्मचारी भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प pahchan App से यात्रा मार्ग पर सेवाकर्ताओं की सुरक्षा 강화: Anantnag पुलिस
Aram Pora, Ganderbal, In a significant step towards ensuring the safety and security of tourists and pilgrims during the Shri Amarnath Ji Yatra 2026, Anantnag Police has launched “Pahchan App”, a QR-based mobile application designed to register and regulate service providers operating along the Yatra route and at key tourist destinations. The application enables instant, on-spot verification of service providers and creates a secure ecosystem by clearly differentiating registered and verified individuals from unregistered ones. The primary objective behind launching the Pahchan App is to strengthen the overall security grid during the Yatra period by preventing the entry of unverified or anti-social elements in the guise of service providers. By creating a digital record of all authorized persons, the app brings greater transparency and accountability to the services offered to pilgrims and tourists. It will also aid in smooth crowd management, as organized and regulated service delivery reduces disputes, overcharging, and congestion on the Yatra tracks. The initiative is expected to create a strong positive impression among the public. It will instill confidence among Yatries, tourists and local citizens by visibly regulating services and ensuring that they interact only with verified individuals. The app empowers genuine service providers by giving them a digital identity and formal recognition, while simultaneously projecting Anantnag Police as a proactive and technology-driven force committed to facilitating a safe and hassle-free pilgrimage.0
0
Report
अनंतनाग पुलिस ने होटल्स में नार्को रेड से ड्रग माफिया पर दबिश, सतर्कता बढ़ी
Aram Pora, Ganderbal, As part of its ongoing drive against drug trafficking and substance abuse, Anantnag Police conducted extensive NARCO raids in various hotels located in the Mavoora, Rafting Point, and Yanner areas of Pahalgam Sub-Division. The operation was carried out by six police teams under the supervision of SDPO Pahalgam. Multiple hotel premises were searched based on credible inputs, with the objective of preventing the use of tourist accommodations for narcotics-related activities and strengthening vigilance against drug networks. Anantnag Police remains committed to maintaining a drug-free environment and will continue such proactive operations across the district to curb the menace of narcotics.0
0
Report
विजयनगर होटल में युवती की मौत, एक युवक हिरासत में; आत्महत्या संदिग्ध
Ghaziabad, Uttar Pradesh:विजयनगर थाना क्षेत्र के अंश होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती रश्मि का शव मिला है। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने पूरे प्रकरण में एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एसीपी ने बताया कि थाना विजयनगर पर एक होटल के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई कि होटल के एक कमरे में एक युवती द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। तत्काल थाना विजयनगर पुलिस मौके पर पहुँची तथा दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया गया। प्रथम दृष्ट्या युवती द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। परिवारजनों को सूचित कर दिया गया है तथा शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। प्रकरण में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने हेतु एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर बनाड़ रोड पर जलभराव, नाले के जल्द निर्माण की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर में हल्की बारिश होते ही जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई। गत रात हुई मामूली बारिश के बाद बनाड़ रोड सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बनाड़ रोड पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब पांच वर्षों से बनाड़ रोड क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। पिछले वर्ष जेडीए और नगर निगम प्रशासन ने जल्द नाले का निर्माण कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे नाले के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। बनाड़ रोड शहर का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो जयपुर रोड सहित कई प्रमुख क्षेत्रों और कस्बों को जोड़ता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। सुबह कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो आगामी मानसून में स्थिति और गंभीर हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने जेडीए और नगर निगम से अधूरे नाले का निर्माण शीघ्र पूरा कर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि हर बारिश के बाद होने वाली इस परेशानी से लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
खोड़ा में 700 जवानों के साथ फ्लैग मार्च, नमाज के मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद
Noida, Uttar Pradesh:खोड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च सूर्या चौहान की हत्या के बाद खोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। आज शुक्रवार का दिन है और जुम्मे की नमाज को लेकर पूरे खोड़ा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है। मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसके साथ-साथ खोड़ा में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। फ्लैग मार्च में 700 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें से RAF, PAC और लोकल पुलिस की टीम तैनात है। और सबसे बड़ी बात है कि खोड़ा के अंदर 19 मस्जिद है। सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है। 12:00 से लेकर 2:00 बजे तक सभी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी और फोर्स की तैनाती इसलिए की गई है कि सोशल मीडिया पर कुछ हिंदू संगठनों ने खोड़ा के मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ने दिया जाएगा का अपवाह फैलाया था, जिसके बाद पुलिस ने खोड़ा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।0
0
Report
बीकानेर के गारबदेसर स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, मरम्मत की मांग तेज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के लूणकरणसर से बड़ी खबर, गारबदेसर में तेज आंधी और बारिश से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गारबदेसर को भारी नुकसान, विद्यालय के हॉल की छत देर रात भरभराकर गिरी, हादसे में छत की कई पट्टियां टूटीं, फर्नीचर भी हुआ क्षतिग्रस्त, ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते टला बड़ा हादसा, स्कूल में कोई मौजूद नहीं होने से जनहानि नहीं हुई, आंधी-तूफान और बारिश से भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त भवन की तत्काल मरम्मत की मांग की, गनीमत रही कि हादसा स्कूल समय में नहीं हुआ, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।0
0
Report
Advertisement
फोटो एडिट कर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सोशल मीडिया पर महिला का फोटो एडिट कर वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।तोरवा थाना पुलिस ने महिला की छवि धूमिल करने वाले आरोपी को सक्ती जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप है।पीड़िता ने 4 जून को थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका परिचित चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर रहा है।पुलिस के मुताबिक आरोपी का उद्देश्य महिला को बदनाम करना और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था।मामले को गंभीरता से लेते हुए तोरवा थाना पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की।तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन मालखरौदा, जिला सक्ती में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु के रूप में हुई है, जो सक्ती जिले के अड़भार का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 77 बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं की गरिमा और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।सोशल मीडिया के दौर में फोटो और वीडियो से छेड़छाड़ कर किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और मामले की जांच जारी है。0
0
Report
हजारीबाग: कटकमदाग में टावर चढ़े युवक, म्यूटेशन क्लियर नहीं होने से तनाव
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग ब्रेकिंग हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग़ में टावर पर चढ़ा युवक युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है जो मूल रूप से टंडवा चतरा जिले का रहने वाला है बानादाग़ एनटीपीसी साइडिंग में काम करता है युवक पता में जमीन को लेकर को लेकर म्यूटेशन अंचल कार्यालय में पिछले 5 से 6 महीने से है पेंडिंग इसी से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया है अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण प_ass_वान को दी गई जानकारी पुलिस पदाधिकारी ने युवक से टेलीफोन पर की बात उसका कहना है कि अंचल अधिकारी घटनास्थल पर आए उनसे बात करें उनका म्यूटेशन क्लियर करें तभी वह नीचे उतरेगा घटनास्थल पर भारी भीड़ , लोगों ने सड़क को भी कर दिया है जाम0
0
Report
ग्वालियर डबरा में दिनदहाड़े हथियारबंद लूट, महिला को बंधक बनाकर लाखों नकद-जेवर ले गए आरोप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर डबरा में दिनदहाड़े हथियार के दम पर लूट से सनसनी! पिछोर रोड स्थित सचदेवा कॉलोनी में महिला को बंधक बनाकर लाखों की नगदी और जेवरात लूटे जाने का आरोप। पीड़ित महिला ने दो बदमाशों पर अवैध हथियार की नोक पर वारदात करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बदमाश AC ठीक करने के बहाने घर में घुसे, फिर कनपटी पर हथियार लगाकर हाथ-पैर और मुंह बांध दिया, मारपीट की और अलमारी तोड़कर करीब 3 से 4 लाख रुपये नगद व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए。 घायल महिला थाने पहुंची, लेकिन कई घंटे तक FIR दर्ज नहीं होने का आरोप भी लगाया है। वहीं पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। SDOP सौरभ कुमार का कहना है कि जांच के बाद तथ्य सही पाए जाने पर लूट का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है。 फिलहाल सवाल ये—क्या डबरा में दिनदहाड़े लूट हुई या कहानी में कोई और एंगल है? पुलिस जांच जारी。0
0
Report
Advertisement
थाना हाईवे इलाके के सूर्य नगर कॉलोनी में पति-पत्नी मेंविवाद,पति ने पत्नी को मारी गोली, खुद में मारी
Bandi, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना हाईवे इलाके के सूर्य नगर कॉलोनी में पति-पत्नी के मध्य हुए विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी औऱ फिर स्वयं गोली मार कर आत्महत्या कर ली इस घटना में दोनों की मौत हो गयी ।इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई बताया जाता है थाना हाईवे इलाके के सूर्य नगर कॉलोनी में पति मिथुन जो दतिया का रहने वाला है अपनी पत्नी पुक्खन जो झाँसी की निवासी थी के साथ किराये के मकान में रहता था । पति मिथुन दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का काम करता थ जबकि पत्नी मथुरा में स्पा सेंटर में काम करती थी । पति -पत्नी के मध्य पिछले तीन-चार दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था गुरुवार की देर रात हुए विवाद में पति मिथुन ने पत्नी पुक्खन को गोली मारी फिर स्वयं गोली मार ली इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई । इस गोली कांड के पीछे किस बात को लेकर विवाद था यह फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है इस बारे में एस पी सिटी राजीव कुमार का कहना है कि थाना हाईवे इलाके के सूर्य नगर कॉलोनी में पति मिथुन ने पत्नी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई वही उसने स्वयं भीबगोली मार ली इस घटना में दोनों की मौत हो गई है पुलिस ने मृत पति पत्नी दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है बाइट राजीव कुमार एस पी सिटी0
0
Report
श्योपुर में पागल कुत्ते के आतंक से 7 घायल, ग्रामीणों में दहशत
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर ब्रेकिंग गांव में पागल कुत्ते का आतंक 7 व्यक्तियों सहित कई जानवरों को किया घायल जिला अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति, दो की हालत गंभीर, श्योपुर जिले के गग्राम पंचायत ददूनी की घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल0
0
Report
महाकाल मंदिर में कैलाश खेर का भक्तिभरा दर्शन: भस्म आरती बनी अविस्मरणीय अनुभव
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रातःकालीन भस्म आरती दर्शन किए। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। दर्शन एवं भस्म आरती में शामिल होने के बाद कैलाश खेर ने कहा कि जो व्यक्ति एक बार भी महाकाल के दरबार में आ जाता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। उन्होंने उज्जैन को एक अद्भुत धार्मिक नगरी बताते हुए कहा कि यहां के राजा स्वयं बाबा महाकाल हैं और उनकी कृपा से ही सब कुछ संचालित होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर की भस्म आरती का अनुभव अलौकिक और अविस्मणीय है। एक बार जो व्यक्ति इस आरती में शामिल हो जाता है, वह इसकी दिव्यता को जीवनभर नहीं भूल सकता। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन बाबा महाकाल की कृपा और मंदिर प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण यह कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। कैलाश खेर ने मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सहज और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। अंत में उन्होंने देशवासियों से अपनी सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को हिंदू सनातन संस्कृति को जीवंत और जागृत बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। बाइट - कैलाश खेर गायक0
0
Report
Advertisement
बरसाना थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक,
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । मथुरा जिले के थाना बरसाना में उस समय हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी भारी संख्या में समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया। इस दौरान थाने के भीतर मंत्री प्रतिनिधि और थाना प्रभारी के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, किसी मामले को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। जैसे ही इस बात की भनक मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी को लगी, वे आक्रोशित हो गए और सीधे बरसाना थाने जा पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को सीधे तौर पर ललकारते हुए कहा: "आप किस-किस को बंद करोगे? करो ना बंद! हम सबको बंद कर दो। तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है। तुम्हें पता है कि पहले किस मामले में तुम्हारा सस्पेंशन हुआ था?" विवाद इतना बढ़ गया कि नरदेव चौधरी ने मौके से ही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को फोन लगाने की बात कही और कहा कि वे खुद मंत्री जी को थाने बुला रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों और मंत्री प्रतिनिधि के बीच काफी देर तक बहस होती रही, जहाँ पुलिस अधिकारी स्थिति को संभालने और उन्हें शांत कराने का प्रयास करते दिखे। थाने के भीतर हुई इस तू-तू-मै-मै का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के प्रतिनिधि और पुलिस महकमे के बीच सरेआम हुई इस भिड़ंत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों या संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। देखना होगा कि इस हाई-प्रोफाइल विवाद के बाद पुलिस प्रशासन क्या रुख अपनाता है।0
0
Report
राजगढ़ जेल से सजायाफ्ता कैदी फरार: अस्पताल में सुरक्षा चूक, खिड़की से कूदे
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ राजगढ़ में बड़ी सुरक्षा चूक, जिला अस्पताल से सजायाफ्ता कैदी फरार, सुबह 6 बजे जिला चिकित्सालय से कैदी जितेंद्र भाटी फरार, पीलिया के इलाज के लिए जिला जेल से अस्पताल लाया गया था, थाना सारंगपुर के 420 के मामले में काट रहा था 7 साल की सजा, प्रहरी के वार्ड से बाहर जाते ही खिड़की खोलकर पहली मंजिल से कूदकर भागा, फरार कैदी को कैदी वार्ड की जगह कैंसर वार्ड में रखने की बात सामने आई, घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, फरार कैदी की तलाश में जुटी पुलिस, राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान
Delhi, Delhi:विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और हरित दिल्ली के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आज शुक्रवार सुबह सैनी एन्क्लेव स्थित डीडीए पार्क में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इनमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है। विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। इसी कड़ी में आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लोगों को पौधारोपण के महत्व और उनकी देखभाल के प्रति भी जागरूक भी किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। दिल्ली सरकार मंत्री हर्ष मल्होत्रा इस अवसर पर उपस्थित हुए और लोगो को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी。 आयोजकों ने मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस पर्यावरणीय अभियान को सफल बनाने की अपील की है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश देगा।0
0
Report
Advertisement
