खेकड़ा में वर्कशॉप चोरी का हुआ खुलासा वहीं तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
Khandwari, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा में कैलाश मारुति मोटर वर्कशॉप में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। 5 अगस्त की रात को हुई इस घटना में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। वर्कशॉप संचालक माधुरी अग्रवाल की शिकायत पर खेकड़ा कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान आरोपियों को पकड़ा। फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन या धरना आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश, इन जगहों को किया मार्क
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली/प्रमोद शर्मा: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के अधिकार के लिए मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर वैकल्पिक और उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था।
समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित करने की अधिसूचना रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों को निर्धारित किया गया है।
ये स्थल हैं:
रामलीला मैदान
बुराड़ी मैदान
सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली
इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है।
