Back
बागपत के विकास की कंबोडिया से सुरक्षित वापसी, अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी पकड़ी गई
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 22, 2025 13:05:53
Baghpat, Uttar Pradesh
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत ऐंकर :--- कंबोडिया में फंसे बागपत के युवक विकास की आखिरकार सुरक्षित घर वापसी हो गई है। यह सफल प्रत्यावर्तन बागपत साइबर पुलिस, गृह मंत्रालय के 14C सेंटर और विदेश मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई का नतीजा है। बताया जा रहा है कि विकास को मोटी सैलरी और आकर्षक नौकरी का लालच देकर कंबोडिया बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उससे जबरन साइबर ठगी का काम कराया जाने लगा। ठगों ने उसका पासपोर्ट, वीज़ा और तमाम जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए थे, जिससे विकास पूरी तरह उनके जाल में फंस गया था।विकास की पत्नी ने जब बागपत साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तभी मामले में तेजी आई। पुलिस ने तुरंत उच्च स्तर पर पत्राचार करते हुए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी। दोनों मंत्रालयों के सक्रिय हस्तक्षेप के बाद विकास का लोकेशन ट्रेस किया गया और उसे सुरक्षित तरीके से भारत वापस लाया गया। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का हिस्सा है, जो युवाओं को ऊंची तनख्वाह और विदेश में बेहतर करियर का झांसा देकर फंसाते हैं। उन्होंने जनपद के युवाओं से अपील की कि किसी भी अनजान ऑफर या संदिग्ध एजेंट पर भरोसा न करें और विदेश जाने से पहले सभी दस्तावेज और प्रक्रिया की सही तरीके से जांच कर लें।एसपी ने यह भी कहा कि यदि जनपद का कोई और युवक भी इसी तरह की मुसीबत में फंसा है, तो पुलिस पूरी मदद करेगी और उसे सुरक्षित घर लाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
72
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 22, 2025 13:37:340
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 22, 2025 13:36:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 22, 2025 13:36:180
Report
RKRajiv Kumar
FollowNov 22, 2025 13:36:020
Report
NJNitish Jha
FollowNov 22, 2025 13:35:340
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 22, 2025 13:35:190
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 22, 2025 13:35:050
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 22, 2025 13:34:470
Report
NJNitish Jha
FollowNov 22, 2025 13:34:280
Report
RKRavi Kumar
FollowNov 22, 2025 13:33:540
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 22, 2025 13:33:200
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 22, 2025 13:32:520
Report
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 22, 2025 13:32:290
Report