250609
बागपत में अवैध हथियार दिखाते युवकों का वीडियो हुआ वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में दो युवकों का अवैध हथियार प्रदर्शित करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वहीं दोनों वीडियो अमीनगर सराय कस्बे के हैं, जिनमें युवक अलग-अलग हथियार लिए दिख रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वे इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AI दौर में ट्रैवल इंडस्ट्री में करियर कैसे बनाएं; टूर गाइड की जरूरी क्वालिटी?
Morena, Madhya Pradesh:इन लॉग टर्म ट्रेवल इंडस्ट्री में करियर को आप कैसा आप्शन मानते हैं ? आपके हिसाब से क्या ये स्क्योर आप्शन हैं जिस तरह से सब कुछ AI पर डिपेंड हो रहा है उसे देखते हुए..क्या लगता है आपको और क्यों ? ट्रेवल इंडस्ट्री में काम करने में क्या चुनौतियां हैं जिनको फेस करना पड़ता हैं ? एक अच्छे टूर गाइड में आपके अनुसार क्या गुण होने चाहिए ?0
0
Report
G7 के दौरान Modi-Starmer की द्विपक्षीय बैठक से भारत-UK साझेदारी मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:ट्रंप से मुलाकात के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच की मुलाकातें भी चर्चा का केंद्र रहीं। दोनों नेताओं ने सम्मेलन के इतर आपस में बातचीत की और गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान UK के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान UK के प्रधानमंत्री महामहिम सिर कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। Vision 2035 पर प्रगति: दोनों नेताओं ने पिछले साल प्रधानमंत्रियों की पारस्परिक यात्राओं के बाद भारत-UK संबंधों में आई तेज़ी की समीक्षा की। Vision 2035 के सभी स्तंभों में हुई प्रगति का स्वागत किया: व्यापार और आर्थिक विकास, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई और हरित ऊर्जा, तकनीक और नवाचार, शिक्षा और लोगों के बीच संबंध। व्यापार और शिक्षा: व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की उम्मीद जताई। मजबूत शिक्षा साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया। लिवरपूल विश्वविद्यालय द्वारा बेंगलुरु में कैंपस स्थापित करने, और यॉर्क विश्वविद्यालय व ब्रिस्टल विश्वविद्यालय द्वारा मुंबई में कैंपस खोलने की प्रगति का उल्लेख किया। तकनीक सहयोग: PM मोदी ने इस साल दिल्ली में AI Impact Summit में UK की मजबूत भागीदारी के लिए PM स्टार्मर को धन्यवाद दिया। प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत हुई प्रगति का स्वागत किया, जिसमें हाल ही में शुरू हुआ India–UK Critical Minerals Global Supply Chain Observatory शामिल है। वैश्विक मुद्दे: पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-UK व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई.0
0
Report
श्रीराम का नारा लगवा कर भाजपा नेता ने दिया प्रसाद वीडियो वायरल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर आयोजित एक भंडारे में प्रसाद देने को लेकर भाजपा नेता लवकुश ओझा का अजीबोगरीब वायरल वीडियो आया सामने। वायरल वीडियो में भाजपा नेता ने भंडारे में प्रसाद देने से पहले मुस्लिम व्यक्ति से जय श्रीराम और जय श्रीकृष्ण के लगवाए नारे नेता ने कहा- पहले जय श्री राम बोलो, तभी प्रसाद मिलेगा इसके बाद भाजपा नेता ने मुस्लिम बुजुर्ग के पत्तल में परोसी 2 पूरी और सब्जी ।0
0
Report
Advertisement
कैबिनेट मंत्री ने सिद्धार्थनगर जिले में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
Naugarh, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिद्धार्थनगर जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर इस दौरान उनके द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा 12 साल मैं किए गए कार्यों व उपलब्धियां को मीडिया के सामने रखा गया और बताया गया कि किस प्रकार से इन 12 सालों में केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य किए गए और हर वर्ग के लिए विकास के रास्ते खोले गए। इस कांफ्रेंस के दौरान सदर विधायक श्याम धनी राही जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी शामिल है इनके अलावा जिले के डीएम, एसपी, एडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि हमने सभी समस्याओं का संपूर्ण समाधान कर दिया है केंद्र के मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार व हम सब इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और योजनाओं को धरातल पर उतरने का प्रयास लगातार जारी है। इसके अलावा उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मियों के शोषण को लेकर भी कहा कि लगातार कंपनियों के खिलाफ मिल नहीं शिकायत को लेकर जल्द ही जल्द ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण खत्म हो जाएंगे उनका पैसा उनके खाते में जाएंगे और आउटसोर्सिंग की भर्ती को सरकार अपने हाथ में भी लेने जा रही है।0
0
Report
कृष्णनगर रेलवे स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हल्की लाठीचार्ज किया
Krishnanagar, West Bengal:পুলিশ মৃদু লাঠিচার্জ,কৃষ্ণনগর রেলস্টেশন এলাকায় উচ্ছেদ চলছে রাতে。 রাতের বেলা রাত 10:30 নাগাদ কৃষ্ণনগর রেল স্টেশন এলাকা সহ প্লাটফর্ম উচ্ছেদ শুরু করেছে রেল পুলিশ। আজ 16 তারিখ সন্ধ্যে পর্যন্ত সরিয়ে নেবার নোটিস ছিল, অপর দিকে বামফ্রন্ট পতাকা নিয়ে আন্দোলনে নামে,হকার উচ্ছেদ বিরোধিতা করে,পুলিশ মৃদু লাঠিচার্জ。0
0
Report
अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी; डॉक्टर लापरवाही के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:जिला चिकित्सालय में हंगामा, ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, डॉक्टर पर लापरवाही और रुपए मांगने के आरोप जिला चिकित्सालय अमृतकोर में गर्भवती महिला की हालत ऑपरेशन के बाद गंभीर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डॉ. आशा देवड़ा ने दोपहर में महिला का ऑपरेशन किया था। परिजनों का आरोप है कि शाम करीब 6 बजे मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी बार-बार फोन करने के बावजूद संबंधित डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचीं। स्थिति गंभीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को अजमेर रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब 45 मिनट तक ट्रॉली उपलब्ध नहीं करवाई गई जिसके चलते उन्हें मरीज को पलंग सहित नीचे लाना पड़ा एंबुलेंस से अजमेर के लिए रवाना किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के लिए डॉ. आशा देवड़ा द्वारा रुपए मांगे गए थे। उनका कहना है की रुपए नहीं देने पर मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टर देखने नहीं आईं। फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़: नकली गहने के आरोप पर दुकानदार-ग्राहक में हाथापाई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Azamgarh, Uttar Pradesh:नकली गहने के आरोप पर ज्वेलर्स की दुकान में हंगामा, सड़क मार्ग पर ग्राहक-दुकानदार में मारपीट, पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली लाई जहां कार्यवाही में जुटी। जनपद आज़मगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी कोतवाली स्थित जितेंद्र कुमार-सुधीर कुमार ज्वेलर्स की दुकान पर आज ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सड़क पर भी हाथापाई हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लायी जहां निरोधात्मक कार्रवाई करने में जुटी। जानकारी के अनुसार ग्राहक ने कुछ समय पूर्व उस दुकान से गहने खरीदे थे। बाद में गहनों के नकली होने की शिकायत को लेकर वह दोबारा दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से इस संबंध में बातचीत करने लगा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने ग्राहक से गहने छीन लिए जिसके बाद विवाद और बढ़ गया तथा दोनों के बीच मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। इस पूरे मामले में सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौते कर लिखा पढ़ी कर लिया है, पुलिस दोनों पक्षों के बीच निरोधात्मक अग्रिम विधिक करवाई कर रही है。0
0
Report
RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती: नियम टूटने के सवाल उठा रहे सबाल?
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। RPSC का पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती का यह कैसा परिणाम? आज RPSC ने जारी किया भर्ती का परिणाम। भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स माइनस में। SC, ST, OBC, MBC और EWS अभ्यर्थियों की कट ऑफ माइनस में। भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद उठ रहे सवाल। आखिर फेल अभ्यर्थियों को RPSC ने कैसे किया चयनित? RPSC ने भर्तियों में 33 प्रतिशत पर चयन का माना हुआ है नियम। तो फिर पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कैसे टूटे नियम? 1100 पदों पर हो रही यह भर्ती。0
0
Report
PHED कांट्रैक्टर्स की हड़ताल खत्म, 1000 करोड़ सात दिन में जारी; पेयजल बहाल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर- PHED कांट्रैक्टर्स की हड़ताल खत्म, कल राजस्थान में पेयजल सप्लाई नहीं होगी बाधित, सरकार और कांट्रैक्टरों के बीच समझौता हुआ, वित्त सचिव के साथ वार्ता के बाद हड़ताल खत्म, लगभग 1000 करोड अगले 7 दिन में जारी होंगे, 1000 करोड 15 जुलाई तक भुगतान कराने पर सहमति, कल से पेयजल सप्लाई बंद करने का प्रस्ताव वापस लिया, सभी योजनाओं में सुचारू पेयजल जारी रखने पर सहमति दी, कांट्रैक्टर्स के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार0
0
Report
Advertisement
बीजेपी के सुरेश प्रभु ने कॉफी टेबल बुक लॉन्च किया; ईरान-यूएस Ceasefire पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): SURESH PRABHU (BJP) ON LAUNCH OF COFFEE TABLE BOOK DEDICATED TO HIS WORK/ US-IRAN CEASEFIRE & WEST ASIA PEACE INITIATIVES/ SPECULATION OVER SHIV SENA (UBT) MPS UNDER 'OPERATION TIGER' REACHING FINAL STAGE0
0
Report
पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव ने नेताओं पर देश की जनता को खतरे की चेतावनी दी
Bihar:एक ही काम बचा है इन नेताओं को बस पूरा देश की जनता ख़त्म हो जाए, गरीब भीख मांगने लगे, इनके भीतर लड़ने की शक्ति ख़त्म हो जाए, ये आवाज उठाने के लायक़ नहीं रहे. ये क्रांति नहीं कर पाए बस ये सरेंडर कर जाए. यह बात पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव ने कहा है. उन्होंने कहा कि यहाँ के जनप्रतिनिधि अच्छे नहीं हैं ये लोग सिर्फ जाति का रंग देते हैं, कहा कि जिस जनप्रतिनिधि को किसी की मदद करने की हिम्मत नहीं हो वो उलटे दलाली करने लगे तो क्या होगा. कहा कि देश का 99 प्रतिशत जनप्रतिनिधि दलाल हो चूका है. सांसद पप्पू यादव ने कहा की करीब बीस मिनट में एक मौत हो रही है, कोई भी सुरक्षित नहीं है, समाज भी संघर्ष नहीं करता है, अब देश में वो बात नहीं रही. अच्छी परिस्थिति नहीं है, हमें उम्मीद नहीं लगता है कि 2027-28 आते आते आम लोगों कि जिंदगी बच पाएगी. दरअसल पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव आज देर रात जदिया थाना क्षेत्र के रजगांव पहुंचे. जहाँ बीते दिनों जदिया थाना हाजत में बिट्टू यादव की हुई मौत मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव मृतक के घर रजगांव पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पप्पू यादव ने मृतक की पत्नी को आर्थिक सहयोग किया और फोन पर एसपी से बात कर इस घटना की समुचित जांच कर दोषियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई करने की बात कही. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.0
0
Report
भगवान Sharma के अहम निर्णय: खनन, न्याय और नागरिक सुरक्षा को नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय- खनन, न्यायिक व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा नवातला एवं देवीगढ़ में रेयर अर्थ एलिमेंट्स खनिज के एक्सप्लोरेशन की स्वीकृति राज्य में विशेष एनआईए न्यायालय की होगी स्थापना निर्णयों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश जयपुर, 16 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के समग्र विकास, सुशासन और नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों से खनन क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत निर्णयों की क्रियान्वयन प्रक्रिया समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके। 207.63 वर्ग किमी में रेयर अर्थ एलिमेंट्स खनिज के एक्सप्लोरेशन की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने राज्य में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के एक्सप्लोरेशन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए माइनिंग लीज प्रदान करने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बाड़मेर जिले (वर्तमान में बालोतरा) की पचपदरा व शेरगढ़ के ग्राम नवातला एवं देवीगढ़ में 207.63 वर्ग किमी में रेयर अर्थ एलिमेंट्स खनिज के ब्लॉक की नीलामी में मैसर्स सेन्ट्रल माइन प्लानिंग एंड设计 इंस्टीट्यूट को एक्सप्लोरेशन लाइसेंस की स्वीकृति प्रदान की। एनआईए मामलों के लिए विशेष न्यायालय की स्थापना को दी मंजूरी मुख्यमंत्री ने राज्य में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मामलों की सुनवाई हेतु विशेष न्यायालय की स्थापना करने की स्वीकृति दी है। इससे राज्य में न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ और प्रभावी होगी तथा मामलों के त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी। 8 नवीन जिलों में होगा ‘नागरिक सुरक्षा कोर’ का गठन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट वर्ष 2025-26 की क्रियान्विति के क्रम में 8 नवीन जिलों- बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, फलौदी, सलूम्बर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ एवं ब्यावर में ‘नागरिक सुरक्षा कोर’ का गठन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की। यह जिले में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।0
0
Report
Advertisement
एनसीआर में हरियाणा के 14 जिलों का विकास दिल्ली दबाव कैसे बदलेगा?
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ नेशनल कैपिटल रीजन यानी एनसीआर में हरियाणा के 23 में से 14 जिले शामिल हैं। इन दोनों को एनसीआर में इसलिए शामिल किया गया था ताकि दिल्ली पर बढ़ते दबाव को समय रहते कम किया जा सके और इन जिलों को इस तरह से विकसित किया जाए ताकि इन्हें औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सके ।जिससे दिल्ली पर बढ़ते उद्योगों और जनसंख्या के दबाव को कम किया जा सके। हरियाणा के जो 14 जिले एनसीआर में शामिल है उनके नाम हैं। फरीदाबाद गुरुग्राम नूंह (मेवात) रोहतक सोनीपत रेवाड़ी झज्जर पानीपत पलवल भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ जींद करनाल हरियाणा के कई जिलों को एनसीआरमें शामिल करने का मूल उद्देश्य सिर्फ दिल्ली का विस्तार करना नहीं था, बल्कि दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या और आर्थिक दबाव को आसपास के क्षेत्रों में संतुलित तरीके से बांटना था। एनसीआर की योजना 1985 के NCR Planning Board Act के तहत बनाई गई थी। शुरुआत में हरियाणा के केवल कुछ जिले जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और रोहतक शामिल थे, बाद में कई अन्य जिलों को भी जोड़ा गया। रोज़गार, उद्योग और आवास के अवसर दिल्ली के बाहर विकसित किए जाएं ताकि लोगों को दिल्ली में ही बसने की जरूरत न पड़े। दिल्ली के आसपास के शहरों में सड़क, परिवहन, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास हो। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, बहादुरगढ़, मानेसर जैसे शहर दिल्ली के विकल्प बनें। दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान की विकास योजनाओं में बेहतर समन्वय हो। नेशनल कैपिटल रीजन का निर्माण किस उद्देश्य के साथ किया गया था कई जिलों में यह उद्देश्य पूरा भी हुआ जैसेनऊन गुरुग्राम देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट और आईटी केंद्रों में बदल गया। फरीदाबाद, सोनीपत, मानेसर, पलवल और पानीपत में औद्योगिक और रियल एस्टेट विकास बढ़ा। दिल्ली के बाहर रोजगार के बड़े केंद्र बने, जिससे लाखों लोगों को स्थानीय रोजगार मिला। सरकार ने 2015 में दावा किया था कि एनसीआर योजना के कारण दिल्ली की जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आई और प्रवास का दबाव कुछ हद तक कम हुआ। लेकिन बहुत से जिले ऐसे भी रहे जहां पर यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया और इन जिलों को एनसीआर में शामिल होने का कोई खास लाभ नहीं हुआ। दिल्ली आज भी रोजगार और प्रशासनिक गतिविधियों का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है。 बड़ी संख्या में लोग रोजाना गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली के बीच आवागमन करते हैं。 वायु प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और अनियोजित शहरीकरण जैसी समस्याएं पूरे एनसीआर में फैल गईं。 हरियाणा के कई दूरस्थ जिले जैसे जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी औरचरखी दादरी को एनसीआर में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन उन्हें गुरुग्राम या फरीदाबाद जैसी निवेश और आधारभूत संरचना नहीं मिल सकी。 हाल के वर्षों में हरियाणा सरकार ने स्वयं एनसीआर क्षेत्र का दायरा कम करने की मांग उठाई है। उसका तर्क है कि कई दूरस्थ जिलों को एनसीआर में रखने से उन्हें निर्माण, उद्योग और पर्यावरण संबंधी अतिरिक्त नियमों का पालन करना पड़ता है, जबकि उन्हें एनसीआर का अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा। हालांकि फिलहाल इस पर रोक लगा दी गई है और यह फैसला किया गया है कि एनसीआर पहले जैसा ही रहेगा उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इंजीनियरिंग को सिक्स बढ़ाने के लिए एक अन्य प्लान तैयार किया गया है। यदि सवाल गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत जैसे दिल्ली से जुड़े जिलों का है, तो कहा जा सकता है कि एनसीआर का उद्देश्य काफी हद तक सफल रहा क्योंकि ये जिले बड़े आर्थिक केंद्र बन गए हैं। लेकिन पूरे हरियाणा एनसीआर क्षेत्र को देखें तो संतुलित विकास का लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं हुआ। कुछ जिले तेजी से विकसित हुए, जबकि कई अन्य जिले केवल कागजों पर एनसीआर का हिस्सा बनकर रह गए।0
0
Report
राज्यभर में 22 चिकित्सकों के स्थानांतरण और 38 अन्य मेडिकल कर्मियों के तबादले
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान स्वास्थ्य विभाग से खबर 22 चिकित्सकों के तबादले राज्यभर में 22 चिकित्सकों के स्थानांतरण/पदस्थापन के आदेश जारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त शासन सचिव द्वारा आदेश जारी विभिन्न जिलों और चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों एवं उप निदेशकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए जारी हुई तबादला सूची 38 अन्य मेडिकल कार्मिकों को भी किया गया तबादला इनमें ANM,नर्सिंग ऑफिसर,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, प्रयोगशाला सहायक, लैब टेक्नीशियन, तकनीकी सहायक समेत अन्य पद शामिल0
0
Report
लापता महिला के मामले में पूछताछ के दौरान सल्फास खाने से युवक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर बासनी थाने में सल्फास खाने वाले युवक की मौत लूणी के सर गांव निवासी 30 वर्षीय अमृत दास ने खाया सल्फास एक महिला के लापता होने के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था पुलिस के अनुसार लापता महिला की आखिरी बातचीत अमृत दास से हुई थी कॉल डिटेल और रिकॉर्ड के आधार पर युवक से पूछताछ की जा रही थी पूछताछ के दौरान थाने में ही अमृत दास ने सल्फास खा लिया तबीयत बिगड़ने पर तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एम्स हॉस्पिटल पहुंचे पुलिस कर रही समझाइश थाना प्रभारी नितिन दवे ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
