250609
बागपत में बीजेपी नेता के जुलुश में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के जुलुश में कुछ युवकों के हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो मुग़लपुरा मोहल्ले में तालीम चौधरी के जुलुश का है, जो मेरठ में हुए कार्यक्रम से लौटने के बाद निकाला गया था। पुलिस वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव के आह्वान के बाद सपा कार्यकर्ता का धरना प्रदर्शन
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल मैनपुरी नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव के आह्वान के बाद सपा कार्यकर्ता का धरना प्रदर्शन । नेहा बोरा की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव के आह्वान पर छात्र सभा मैंनपुरी के जिला अध्यक्ष हरीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। नेहा बोरा की गिरफ्तारी के बाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आह्वान किया गया,रिहाई तक पदाधिकारी के साथ धरने पर बैठा रहा।0
0
Report
नाथद्वारा में 7 फीट अजगर के रेस्क्यू से बड़ा हादसा टला
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे 7 फीट लंबा अजगर दिखा। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दहशत फैल गई। अजगर पिछले दिनों कॉलेज परिसर के पीछे और आसपास के खेतों में घूम रहा था और आवारा पशुओं को शिकार बना रहा था। वन विभाग को सूचना दी गई, पर देर से पहुंचने पर ग्रामीण नाराज़ हुए। वन्यजीव प्रेमियों की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया और अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में ले गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह नर अजगर खतरनाक था, पर समय रहते रेस्क्यू से इलाकेवासियों की जान बच गई।0
0
Report
नावां में गरबा महोत्सव की धूम, महिलाएं डांडिया संग नवरात्र उत्साह में
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के नावां शहर में नवरात्र के अवसर पर गरबा महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। पुरानी रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन नाड़ा बालाजी मंदिर परिसर में मां शाकंभरी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय नवरात्र गरबा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का केंद्र बना हुआ है। समिति के महेंद्र पारीक के अनुसार, इस महोत्सव में नावां शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां भाग ले रही हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर माता रानी के दरबार में पहुंचती हैं और गरबा-डांडिया के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना करती हैं। गरबा पांडाल में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, डांडिया की खनक और माता रानी के भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है। संगीत की मधुर धुनों पर महिलाएं और बच्चियां गरबा नृत्य कर नवरात्र पर्व की खुशियां मना रही हैं। महोत्सव को और अधिक रोचक बनाने के लिए प्रतिदिन गरबा नृत्य से जुड़े विभिन्न टास्क और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में निर्धारित टास्क पूरा करने वाली प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। वहीं, गरबा की पारंपरिक वेशभूषा में आने वाली श्रेष्ठ महिलाओं और बच्चियों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयोजन में हिंदू सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है। साथ ही, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस का पर्याप्त जाप्ता तैनात रहता है। देर रात तक चलने वाले इस गरबा महोत्सव में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। नावां का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है。0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश मंत्री लोधी ने नवरात्रि गरबा महोत्सव में सनातन संस्कृति की बात की
Chhatarpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नवरात्रि के अवसर पर छतरपुर में आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव में शामिल होकर भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और हिंदुत्व को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गरबा-डांडिया जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से भक्तिमय वातावरण बनता है और लोगों में अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने इस आयोजन में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सनातन संस्कृति को सामने लाने का माध्यम हैं。0
0
Report
रत्नागिरी पुलिस को सागरी सुरक्षा के लिए १८ जवानों को बोटिंग प्रशिक्षण
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: रत्नागिरी पोलिसांचे जवान सागरी सुरक्षा for सज्ज; १८ जवानांना बोट सेलिंगचे प्रशिक्षण! भाट्ये समुद्रकिनारी सात दिवसांचे प्रशिक्षण; आपत्कालीन परिस्थिती हाताळण्याची कार्यक्षमता वाढवण्यावर भर अँकर : सागरी सुरक्षेसाठी रत्नागिरी पोलीस दलाच्या क्विक रिस्पॉन्स टीमची सज्जता वाढवण्यात येत आहे. याचाच भाग म्हणून भाट्ये समुद्रकिनारी १८ जवानांना बोट सेलिंगचे प्रशिक्षण देण्यात आले. २ महाराष्ट्र नेव्हल युनिट एनसीसीच्या वतीने आयोजित ‘मेन्यू-२७’ शिबिरात हे प्रशिक्षण पार पडले. ७ ते १३ ऑक्टोबरदरम्यान झालेल्या या शिबिरात जवानांना बोट चालवण्याचे प्रात्यक्षिक प्रशिक्षण देण्यात आले. सागरी आपत्कालीन परिस्थिती, बचावकार्य आणि किनारपट्टीवरील सुरक्षा अधिक प्रभावीपणे हाताळण्यासाठी या प्रशिक्षणाचा उपयोग होणार आहे.0
0
Report
खटाव में ऊस आंदोलन हिंसक: ट्रॉली में आग, कारखाने बंद न होने पर आक्रोश
Satara, Maharashtra:सातारा -सातारा जिल्ह्यातील खटाव तालुक्यात ऊस दराच्या आंदोलनाला हिंसक वळण लागल्याची घटना समोर आली आहे. स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेच्या आंदोलकांनी ऊस वाहतूक करणाऱ्या उभ्या असलेल्या उसाच्या ट्रॉलीला आग लावल्याची माहिती समोर आली आहे. कारखानदारांना वारंवार विनंती करून ही साखर कारखाने बंद केले जात नसल्याचा आरोप आंदोलकांकडून करण्यात येत आहे. याच पार्श्वभूमीवर ऊस वाहतूक करणाऱ्या वाहनांना लक्ष्य करण्याचा प्रयत्न झाला आहे. या घटनेमुळे खटाव तालुक्यात खळबळ उडाली आहे.0
0
Report
Advertisement
वाघोलि पुलिस ने दुकान के ताले तोड़ने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया
Shirur, Maharashtra:अन्'पुण्यातील वाघोली परिसरात दुकानांचे पत्रे उचकटून चोऱ्या करणाऱ्या एका सराईत घरफोड्याला वाघोली पोलिसांनी बेड्या ठोकल्या आहेत. वाघोली हद्दीत रात्रीच्या वेळी गस्त घालत असताना मिळालेली गुप्त माहिती आणि सीसीटीव्ही फुटेजच्या आधारे तपास पथकाने गोरे वस्ती येथून तेजस मेंडके या ३२ वर्षीय आरोपीला ताब्यात घेतले. पोलिसांनी केलेल्या चौकशीत त्याने गुन्ह्यांची कबुली दिली असून, त्याच्या अटकेमुळे वाघोली पोलीस ठाण्यातील ३ आणि लोहगाव पोलीस ठाण्यातील १ असे एकूण ४ घरफोडीचे गुन्हे उघडकीस आले आहेत. या कारवाईत आरोपीकडून चोरीस गेलेले कपडे, मोबाईल फोन, रोख रक्कम आणि वायर असा मिळून एकूण १ लाख ६६ हजार ६४२ रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे.0
0
Report
संगरिया में मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी साहबरम उर्फ छब्बू गिरफ्तार: बाइक बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) संगरिया में मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने साहबरम उर्फ छब्बू को पकड़ा, चोरी की बाइक भी बरामद की। हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी साहबरम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। संगरिया थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि मामला 15 अक्टूबर को सामने आया। बोलावाली निवासी सोनू ने संगरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोनू ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल संगरिया में जिंदल बिल्डिंग मटेरियल के पास से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी जुटाई। जांच के बाद, पुलिस ने साहबरम को गिरफ्तार किया। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के कखांवाली का रहने वाला है। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है।0
0
Report
नवलगढ़ के परसरामपुरा में ट्रेलर केबिन में आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ के परसरामपुरा में चलते ट्रेलर के केबिन में लगी आग फ्यूज बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका चालक ने ट्रेलर से कूदकर बचाई जान गोठड़ा सीमेंट कंपनी और नवलगढ़ की फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू आग लगने से गोठड़ा-धोलाखेड़ा रोड पर थमा यातायात गोठड़ा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश पहुंचे मौके पर, आग बुझने के बाद यातायात सुचारू कराया गया नवलगढ़ क्षेत्र के परसरामपुरा में शुक्रवार रात को राजीव गांधी खेल स्टेडियम के निकट नदी के रपटे से गुजर रहे ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई। ट्रेलर के केबिन से लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग के चलते गोठड़ा-धोलाखेड़ा रोड पर दोनों ओर यातायात रुक गया। ट्रेलर चालक ने बताया कि चलते ट्रेलर के फ्यूज बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिससे केबिन में आग लग गई। चालक ने समय रहते ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना चालक ने तत्काल कंपनी को दी। सूचना पर सीमेंट कंपनी गोठड़ा की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नवलगढ़ की फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने संयुक्त प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर गोठड़ा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। आग बुझने के बाद पुलिस ने गोठड़ा-धोलाखेड़ा रोड पर यातायात फिर से सुचारू करवाया।0
0
Report
Advertisement
मोहाली सड़क निर्माण हादसा: ठेकेदार ने मजदूर को गंभीर हालत में छुपाया
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਫੇਸ 1-6 ਦੀ ਡਿਵਾਈਡਿੰਗ ਰੋਡ ਤੇ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੜਕ ਪਟਾਈ ਦਾ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਅਚਾਨਕ ਢਿਗ ਕਿਰਨ ਕਾਰਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਢਿਗ ਹੇਠਾਂ ਦੱਬਿਆ। ਲੇਕਿਨ ਠੇਕੇਦਾਰ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗੱਲ ਛੁਪਾਉਣ ਲਈ ਤੁਰੰਤ ਮਜ਼ਦੂਰ ਨੂੰ ਢਿਗ ਹੇਠੋ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੱਢ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਲੈ ਗਏ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਜੇ ਤੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਾ ਕੁਝ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗਾ。0
0
Report
गुरुहरसाए की जीत के साथ रमिंदर आवला का एक करोड़ रुपये चैक दान
Firozpur, Punjab:रमिंदर सिंह आवला ने फिर दिखाई जिंदादिली गुरुहरसहाए नगर काउंसिल के चुनाव में एक शानदार जीत हासिल करने के बाद ,कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की ताजपोशी करते ही नगर काउंसिल के नवनियुक्त प्रधान और पार्षदों को अपनी और से गुरुहरसहाए के विकास के लिए दिया एक करोड़ रुपये का चैक मैं और मेरा परिवार हमेशा गुरुहरसहाए की जनता का कर्जदार रहूँगा इससे पहले पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला कई तरह के ऐसे जिंदादिली के कार्य कर चुके हैं जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं रमिंदर सिंह आवला ने पिछले समय में गुरुहरसाहय में एक महा पंडाल लगाकर 220 जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई और कोरोना काल महामारी के दौरान लोगों के घरों तक जरूरतमंद वस्तुओं को पहुंचाना आम जनता की सेहत सुविधाओं के लिए अपनी ओर से एम्बुलेंस गाड़ियां सेवा में देनी किसानो की फसल को खेतों में बार-बार आग में जलकर राख होने से बचाने के लिए किसानो के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां मुहैया करवानी गुरुहरसहाय गौशाला और धार्मिक संस्थानों को करोड़ों रुपये की राशि देना ये एक कर्तव्य सा बन गया है पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला का गुरुहरसहाये नगर कौंसिल के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने विधायक रमिंदर सिंह आवला अगुवाई में शानदार जीत हासिल की और 15 सीटों में से कांग्रेस पार्टी के 13 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर नगर कौंसिल पर अपना कब्जा बनाया उसके बाद वार्ड नंबर 11 से जीत हासिल करने वाली महिला पार्षद सुषमा रानी को प्रधान नयुक्त किया गया था और आज उनकी नगर कौंसिल गुरुहर सहाए में ताज पोशी की गई जंहा पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आंवला मुख्य महिमान के रूप में प्रधान की ताजपोशी के कार्यकर्म में पहुँचे जंहा उन्होंने नवनियुक्त प्रधान सुषमा रानी को प्रधान पद पर बिठाया और उनको प्रधान पद पर बैठाते ही प्रधान और उनके साथी पार्षदों को गुरुहरसहाए के विकास के लिए एक करोड़ रुपये का चैक सौंप रामिंदर सिंह आवला ने कहा कि गुरुहरसहए के विकास के लिए आवला परिवार कभी भी पैसों की कमी नहीं आने देगा कियुकी गुरुहरसहाए की जनता उनका परिवार है और इस पतಿವಾರ ने उनके परिवार को बहुत सन्मान प्यार और आशीर्वाद दिया है जिसका वो और उनका परिवार हमेशा कर्जदार रहेगे उन्होंने कहा की मैं और मेरा परिवार आज जन्हा भी है इस गुरुहरसहाए की जनता की बदोलत ही है जब जब गुरु हर सहाए पर कभी भी कोई मुसीबत आई तो हमने और हमारे गुरुहरसहाये की जानता ने मिलकर हर मुसीबत का मुकाबला किया वो चाहे करोना जैसी भयानक बीमारी के समय पर लोगो की मदद करना किसानो की फ़सलो को बार बार आग की भेट चढ़ जाना उसके लिए फायरबिग्रेड का इंतजाम करना ,ऐंबुलाइंस ना होने के कारण मरीजों का अस्पतालों तक ना पहुँच पाना उसके लिए एम्बुलेंसों का इंजाम करना जैसे काम मैं अकेला नहीं कर सकता था ये सब मेरे परिवार गुरुहरसहाये की जानता ही जिसके सहयोग से मैं हमेशा सभी कार्य पूरे कर पाता हूँ मैंने अपने सुपने में भी नहीं सोचा था की गुरुहरसहाए की धरती पर एक महा यज्ञ होगा और दूर दूर से बड़े बड़े ब्राह्मण पहुँचेगे और उसके बाद उस महा पंडाल में 220 जरूरत मंद मेरी बच्चियों की शादी होगी और सभी बेटियों को उनकी घरेलू जरूरत के लिए सारे समान का इंतजाम होगा ये सब कुछ तभी होसका जब मेरा परिवार गुरुहरसहाए मेरे साथ खड़ा था उन्होंने कहा की मेरे पिता डॉक्टर हरभजन सिंह आवला का सपना था की जैसे उन्होंने गुरुहरसाए की जनता की सेवा उनका परिवार भी गुरुहर सहाए की जानता की सेवा करे हमारे परिवार की ये हमेशा कोशिश रहेगी की हमारा सारा परिवार गुरु हर सहाए की सेवा करते रहे उन्होने नगर कौंसिल के प्रधान और उनके साथी पार्षदों को एक करोड़ रुपये का चैक देते हुए कहा की गुरुहरसहाए की बस्तियों में जो आज गंदगी का आलम है सीवरेज का गंदा पानी खड़ा रहता है सड़के टूटी हुई है उसका जल्द हल निकाल कर लोगो को राहत दे ताकि मेरे गुरुहरसहाए के लोग हमेशा खुशहाल तندرुस्त रहे यही हमारे परिवार की कामन है0
0
Report
जोबट पुलिस सिविल ड्रेस में गरबा पंडालों की सुरक्षा के लिए निगरानी कर रही
Alirajpur, Madhya Pradesh:महिला सुरक्षा को लेकर जोबट पुलिस सख्त: एसडीओपी और थाना प्रभारी खुद सिविल ड्रेस में गरबा पंडालों में कर रहे हैं निगरानी शारदीय नवरात्रि के दौरान गरबा पांडालों में युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जोबट पुलिस ने एक अनूठू और सख्त पहल की है। असामाजिक तत्वों और मनचलों पर पैनी नजर रखने के लिए एसडीओपी आशुतोष पटेल और थाना प्रभारी विजय वास्कले खुद सिविल ड्रेस में निजी वाहनों से गरबा पंडालों में पहुंच रहे हैं। वे आम नागरिकों की तरह गरबा स्थलों का जायजा ले रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। महिला पुलिस बल की तैनाती: पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए शहर के विभिन्न गणेश और गरबा पंडालों में महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया है, ताकि युवतियां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस की दोहरी रणनीति: जोबट पुलिस की इस कार्रवाई से जहाँ एक ओर असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल है, वहीं दूसरी ओर आम जनता और गरबा आयोजित करने वाली समितियों ने पुलिस प्रशासन के इस सक्रिय कदम की सराहना की है। पुलिस का यह संदेश साफ है कि पर्व के दौरान हुड़दंग या छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
दमोह में लोडिंग वाहनों पर चेकिंग, चालान नहीं बल्कि जब्ती और कोर्ट पेशी
Damoh, Madhya Pradesh:लोडिंग वाहनों में सवारियों के परिवहन पर नकेल कसने जिले भर में अभियान.. एंकर/ दमोह जिले में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों के बीच जहां रोजाना लोग काल के गाल में जा रहे है वहीं लोगों घायल भी हो रहे है, इस बीच लोडिंग वाहनों में यात्रियों को लाने ले जाने के काम ने भी लोगों की चिंता बढ़ाई है इसे देखते हुए अब दमोह पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने जिले भर में एक खास अभियान शुरू किया है जिसके तहत अब पुलिस तमाम रास्तों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर जांच कर रही है और इन लोडिंग वाहनों का चालान न काट कर उन्हें जब्त कर कोर्ट में पेश कर रही है। दरअसल गुरुवार की देर रात दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर बांदकपुर टोल प्लाजा के पास एक पिकअप वाहन पलट गया था, इस लोडिंग वाहन में भोपाल से 45 मजदूरों को लेकर ये वाहन मैहर जा रहा था और अनियंत्रित होकर पलट गया, इसमें सवार 41 मजदूरों को चोटें आई और इनमें से 14 गंभीर हुए जिसके बाद अब पुलिस ऐसे वाहनों की सड़क पर निगरानी कर रही है। जिले के ट्रैफिक इंचार्ज दलबीर सिंह मार्को के मुताबिक जिले के हर थाना स्तर पर ये अभियान चल रहा है और लगातार जारी रहेगा। बाइट/ दलबीर सिंह मार्को ( थाना प्रभारी यातायात दमोह)0
0
Report
कवर्धा में CM हेल्पलाइन मामले में तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का निलंबन
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ — कवर्धा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी निलंबित छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम हेल्पलाइन 1076 में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पाए जाने पर पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को निलंबन का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला कबीरधाम निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। सरकारी आदेश जारी होने के बाद राजस्व विभाग में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।0
0
Report
बैगा बच्चों की मौत: कांग्रेस ने 7 सदस्यीय जांच समिति गठन किया
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा बैगा बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, विधायक इंद्रशाह मंडावी करेंगे नेतृत्व! कبیरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में बैगा जनजाति के 5 बच्चों की मौत और करीब 16 कुपोषित बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी की संयोजकता में 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति में विधायक सावित्री मंडावी, जनक ध्रुव, हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह, ममता चंद्राकर और कबीरधाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल को सदस्य बनाया गया है। समिति को प्रभावित गांव का दौरा कर बैगा परिवारों, ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात करने तथा पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अब सवाल यह है कि जांच में बच्चों की मौत की वजह, कुपोषण की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं。0
0
Report
Advertisement
