250617
छपरौली के एक रेडीमेड शोरूम में चोरी करते बच्चा गैंग का विडियो हुआ CCTV में कैद
Chhaprauli, Uttar Pradesh:छपरौली कस्बे के मेन बाजार में स्थित एक रेडीमेड शोरूम में बच्चा चोर गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक संदीप के खाना खाने घर जाने का फायदा उठाकर, एक लड़की सहित 5 सदस्यीय गिरोह ने महज 4 मिनट में हजारों रुपये के शूट, साड़ियां और अन्य कपड़े चुरा लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार के लौटने पर शक होने से उसने फुटेज देखी और चोरी का पता चला। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान: सुपर ज़ोन, 11 सेक्टर और 13 मोबाइल पेट्रोलिंग टीम्स
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): सुरक्षित और आसान केदारनाथ यात्रा के लिए पूरा ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान, सुपर ज़ोन/ 11 सेक्टर और मोबाइल फोर्स टीमें तैनात/विज़ुअल्स/ निहारिका तोमर (SP रुद्रप्रयाग) S/B जिले के लिए एक पूरा ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जिसे पौड़ी, टिहरी, चमोली और उत्तरकाशी जैसे पड़ोसी जिलों के साथ शेयर किया गया है ताकि तालमेल बना रहे। ट्रैफिक सिस्टम को दो सुपर ज़ोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है, हर सेक्टर अलग-अलग ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के जिम्मे है। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम को जल्दी से ठीक करने के लिए FOX नाम की 13 मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। इस साल, पक्की और अस्थाई दोनों तरह की पार्किंग की जगहों को बढ़ाया गया है, और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। ट्रैफिक के दबाव को अच्छे से मैनेज करने, आसान आवाजाही और भीड़भाड़ कम करने के लिए साइनेज और डायवर्जन रूट तैयार हैं.0
0
Report
अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में फायर सेफ्टी के उन्नत इंतज़ाम, सुरक्षा मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (UP): राम जन्मभूमि मंदिर कॉम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी के इंतज़ाम / विज़ुअल्स / महेंद्र प्रताप सिंह (चीफ फायर ऑफिसर) प्रश्न राम जन्मभूमि परिसर और एयरपोर्ट पर आग से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया है। इसमें एक इनबिल्ट फायर प्रोटेक्शन सिस्टम, एक फायर हाइड्रेट नेटवर्क, एक पंप हाउस के साथ 2,00,000-लीटर का फायर टैंक और 8 घंटे की शिफ़्ट में काम करने वाले डेडिकेटेड स्टाफ का ज़िक्र है। दो फायर टेंडर, एक मोटरसाइकिल और एक स्टेशन ऑफिसर हमेशा तैनात रहते हैं। स्टाफ अलर्ट रहता है और तय तरीकों को फॉलो करता है, खासकर एयरपोर्ट पर ल LANDING और टेकऑफ के दौरान ताकि कोई हादसा न हो। कंटेंट में अनरजिस्टर्ड एंटिटीज़ के लिए सही रजिस्ट्रेशन और इक्विपमेंट की इंपॉर्टेंस पर भी ज़ोर दिया गया है ताकि फायर सेफ्टी तरीकों का पालन पक्का हो सके.0
0
Report
महावीर नगर में देर रात चाकूबाजी: कार पर हमला, दिलीप सिंह को तीन वार
Kota, Rajasthan:KOTA महावीर नगर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में हुई देर रात चाकूबाजी की घटना, घर के बाहर खड़ी कार में की बदमाशों ने तोड़फोड़, तोड़फोड़ रोकने गए दिलीप सिंह पर बदमाशों ने किए चाकू से तीन वार, आरोपी सूरज, गणेश एवं रौनक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, घटना में पीड़ित के गले से सोने की चैन भी हुई गायब, पीड़ित अपने साले के साथ पलायथा शादी समारोह से आएं थे, किसी आपसी कहासुनी को लेकर साले के बच्चों ने किया हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान किया प्रारंभ, मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में जारी उपचार,0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में बिजली विभाग के गोदाम के पास अचानक आग, धर्मशाला तक फैलने से टला बड़ा हादसा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला के बगल में स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम कार्यालय के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई. अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आग की लपटें और तेज धुँआ निकलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए. इधर आग की लपटों की चपेट में आकर मौके पर स्थित दो झोपड़ीनुमा दुकान भी जलकर खाक हो गया. इधर जब स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी तो उधर से जवाब आया कि अभी दोनों गाड़ियाँ निकली हुई हैं. आने के बाद भेजते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद आग बुझाने में जुट गई. इधर आग लगने के बाद मौके पर स्थित मोदी धर्मशाला में आग बुझाने के लिए किसी तरह का कोई संसाधन मौजूद नहीं रहने की वजह से कई तरह की चर्चाएं होने लगी. मोदी धर्मशाला बिजली वितरण निगम कार्यालय से सटा हुआ है, ऐसे में अगर आग की लपटें धर्मशाला तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.0
0
Report
उत्तरकाशी जिला अस्पताल को मिली डायलिसिस मशीनों की सौगात, मरीजों को सुविधा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिला अस्पताल को दो नई डायलिसिस मशीन की सौगात मिली है पहले अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की संख्या 6 थी अब बढ़कर 8 हो गई है। विधायक सुरेश चौहान ने जिला अस्पताल में मशीनों का उद्घाटन किया। बताते चले कि पूर्व में जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर ना होने से किडनी के मरीजों को देहरादून ,ऋषिकेश जैसे बड़े अस्पताल में अपना इलाज कराना पड़ता था, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गत दो वर्षों से मरीज अब जिला अस्पताल में ही इलाज करवा रहे हैं। विधायक ने कहा कि मरीजों की संख्या ज्यादा और मशीनें कम थी। इसलिए जिला अस्पताल में दो ओर डायलिसिस मशीनें लगाई है ताकि सभी मरीजों को इलाज की सुविधा मिल सके।0
0
Report
हाईकोर्ट ने नो-सी के बहाने आठ महीने से स्पेशलिटी अस्पताल पर तल्ख टिप्पणी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, एसआरएन हॉस्पिटल परिसर में स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बनने में देरी पर हाईकोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी, हाईकोर्ट ने कहा एनओसी के नाम पर आठ महीने से मामले को लटकाया जा रहा है, ऐसा लगता है कि इसको अपग्रेड करने में सरकार की कोई रुचि नहीं है, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने डॉ अरविंद गुप्ता की याचिका पर सुनवाई कर रही है, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि महत्वपूर्ण परियोजना केवल एनओसी के नाम पर लंबित है, हर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार एक नया पक्ष सामने लेकर आ जाती है, पिछली सुनवाई के दौरान कहा गया था कि अब सिर्फ राजस्व विभाग की सहमति लेना है, अब कहा जा रहा है कि संबंधित भूमि का एक हिस्सा नगर विकास विभाग का है, जिससे अनुमति लेनी है, कोर्ट ने विशेष सचिव चिकित्सा को हलफनामा दाखिल करने को कहा, हलफनामे में एनओसी कब तक मिलेगी यह अस्पष्ट करना होगा।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में 6 साल की मासूम के साथ जंगल में दुष्कर्म; आरोपी पप्पू गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:DATE - 21.04.2026 मासूम से दरिंदगी एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है जहां बाइक सवार एक दरिंदे ने पहले 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया और फिर जंगल में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दरसअल छपार थाना क्षेत्र के कस्बा छपार में सोमवार को कस्बे के ही एक बाइक सवार पप्पू नाम के व्यक्ति ने एक 6 साल की मासूम बच्ची का उस समय अपहरण कर लिया जब मासूम बच्ची घर से पास ही स्थित एक दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। अपहरण के बाद ये दरिंदा मासूम को कुछ दूरी पर स्थित जंगल में ले गया जहां उसने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी, इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राह चलते लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद बदहवास हालत में बच्ची को जहाँ लोगों द्वारा उसके घर ले जाया गया तो वही इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग करी। जिसपर पुलिस ने इस मामले में तुरंत आरोपी पप्पू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2),65(2) ,लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5m और 6 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे भेज कर मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बरहाल इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि आज थाना छपार पर कस्बा छपार में रहने वाले व्यक्ति द्वारा तहरीरी सूचना दी गई। जिसमें अंकित किया। कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ उसके ही कस्बे का रहने वाला पप्पू है। उसने शोषण किया है। संबंध में तत्काल सुसंगत धाराओं में थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। और आरोपित व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ की जा रही है। और अग्रिम वैधानिक कारवाही सुनिश्चित की जा रही है। बाइट - रवि शंकर मिश्रा ( सीओ सदर - मुजफ्फरनगर )0
0
Report
जिस तरह से बड़ी औद्योगिक घटना हुई है,उसके अनुसार से पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई की है,,
Upani, Chhattisgarh:सक्ती पुलिस वेदांता हादसे के बाद क्या मृतकों एवं घायलों के साथ न्याय कर पा रही है,,क्योंकि वेदांता पावर प्लांट हादसे में एफआईआर के पांच दिन गुजरने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं,,घटना के लिए जिम्मेदार वेदांता के निदेशक अनिल अग्रवाल, प्लांट के चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर देवेंद्र पटेल सहित कुल 18 के खिलाफ डभरा थाने में बीएनएस की धारा 289,106(1) 3,5मामला दर्ज किया गया है,,पर मामले में निदेशक अनिल अग्रवाल विदेश इंग्लैंड में निवासरत हैं,,वहीं देवेंद्र पटेल से घटना को लेकर कोई पूछताछ नहीं हुआ है,,इसको लेकर पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़े किए हैं,,पुलिस द्वारा नाम छुपाया जा रहा है, वहीं पुलिस इतने बड़े मामले में हाथ पांव बांध कर बैठी हुई है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर मुठभेड़: गैंगस्टर नजर को पैर में गोली, गिरफ्तारी के साथ 25 केस सामने
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर में पुलिस व पुलिस के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में गैंगस्टर नजर को पैर में लगी गोली, पैर में गोली लगने से लंगड़ा घायल गिरफ्तार गैंगस्टर, गैंगस्टर से एक बाइक एक तमंचा कारतूस भी बरामद, बदमाश पर लूट और गैंगस्टर चोरी के 25 केस, मीरापुर थाने के BIT कॉलेज के पास हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली: चतरा अस्पताल में जांच शुरू
Ansar Nagar, Jharkhand:पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली मामले की जांच शुरू चतरा: सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम के नाम पर 5000 रुपये की अवैध वसूली मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच को लेकर एसडीओ जहूर आलम के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम सदर अस्पताल पहुंची है। जहां आरोपी सफाई कर्मी से टीम के सदस्य बारी बारी से सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि पूछताछ के दौरान जिस व्यक्ति पर अवैध वसूली का आरोप लगा है उसने अधिकारियों के समक्ष 5000 के बजाय 2500 रुपये लेने की बात को सहर्ष स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि यह राशि उसके द्वारा क्यों ली गई। उसने बताया कि जब 3 मृतक का पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, उस वक्त उक्त बॉडी को वाहन से उतारने वाला कोई नहीं था। इसके लिए पोस्टमार्टम कर्मी के द्वारा 2 लोगों को सहायता करने के लिए भाड़ा पर लाने की बात बताई गई। उसने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद डेथ बॉडी को परफ्यूम छिड़ककर प्लास्टिक में लपेटते हुए सूत्री से उसे बांधकर परिजनों को सुपुर्द करना पड़ता है। उसने आगे बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में कुल 1800 रुपये खर्च हुए। शेष 700 रुपये की राशि परिजन को लौटा दिया गया है। हालाकि जांच रिपोर्ट अभी उपायुक्त रवि आनंद को समर्पित नहीं किया गया है। पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त को जांच रिपोर्ट समर्पित करने के बाद ही पता चल सकेगा।0
0
Report
नागौर में बस-डंपर भिड़ंत, तीन घायल; बस में सवारी नहीं थी
Nagaur, Rajasthan:नागौर निजी बस और डंपर की हुई आमने सामने भिडंत, हादसे मे तीन जने हुए घायल, बस सवारिया छोडकर पार्किंग के लिए जा रही थी, डेह की और से आ रहे डंपर से हुई भिडंत, सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर, गनीमत रहे की बस मे कोई सवारी नही थी, हादसे मे बस व डंपर चालक सहित एक जना हुआ घायल, घायलो को एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल,0
0
Report
सिविल सेवा दिवस पर प्रशासनिक व्यवस्था के सशक्त आधार की सराहना
Noida, Uttar Pradesh:प्रशासनिक व्यवस्था के सशक्त आधार, हमारे सभी सिविल कार्मिकों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण की दिशा में आप सभी का अथक परिश्रम, समर्पण और योगदान अभिनंदनीय है।0
0
Report
Advertisement
आद्वैत वेदांत के प्रणेता शंकराचार्य की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर नई चेतना प्रदान करने वाले, अद्वैत वेदांत के प्रणेता जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर कोटिशः वंदन। उनका तपस्वी जीवन आज भी अखिल विश्व को सत्य, ज्ञान और आत्मबोध के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।0
0
Report
अंबाला में वार्ड-14 के निवासियों में नाराज़गी, मेयर नहीं आया, बुनियादी सुविधाओं का अभाव
Ambala, Haryana:अंबाला शहर नगर निगम चुनाव के एलान के बाद अब चुनावी माहौल गर्माने लगा है और वार্ড 14 के लोग इस बार खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं उनका कहना है उनके इलाके में न तो मेयर आई और ना इस इलाके में मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया गया।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के पास चक्रवाती परिसंचरण बना, दिल्ली में अगले 5 दिन लू संभव
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू और कश्मीर तथा आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। • दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 110 समुद्री मील की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है। • 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। Weather Report • अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि के कारण छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर लू चलने की स्थिति बन सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और न्यूनतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। • दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। • कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा, जबकि दिल्ली के शेष हिस्सों में यह सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनकी गति 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई。0
0
Report
Advertisement
