icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा निर्विरोध जीत, गीता देवी चेयरमैन

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं झुंझुनूं में भाजपा का 'शुभारंभ', खेतड़ी से खुला खाता खेतड़ी में भाजपा की गीता देवी निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित नाम वापसी के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने की अधिकारिक तौर पर घोषणा समर्थकों ने निकाला विजयी जुलूस, जगह—जगह हुआ स्वागत एनवक्त पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होकर गीता बनी चेयरमैन गीता देवी बोलीं—खेतड़ी के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा से पूरा करूंगी निकाय चुनावों को लेकर झुंझुनूं में भाजपा का शुभारंभ हो गया है। खेतड़ी नगरपालिका का चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित करवाकर भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। साथ ही चेयरमैन के चुनावों को लेकर शुभ आरंभ भी कर लिया है। आज नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद खेतड़ी नगरपालिका चेयरमैन चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सुनिल चौहान ने भाजपा की प्रत्याशी गीता सैनी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की और पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया। आरओ सुनील कुमार ने बताया कि नगर पालिका खेतड़ी के आम चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। आज नाम वापसी के अंतिम दिन नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया और निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता देवी ने कहा कि वह खेतड़ी के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विकास से जुड़ी जो कमियां रह गई हैं, उन्हें पूरा कराने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।गीता देवी ने पेयजल, सड़क व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वह लगातार प्रयास करेंगी। उन्होंने विधायक और सरकार के सहयोग से खेतड़ी में विकास कार्यों को गति देने की बात भी कही। निर्वाचन के बाद गीता सैनी के समर्थकों ने मुख्य मार्गों से विजयी जुलूस निकाला। आपको बता दें कि गीता सैनी ने नामांकन के आखिरी दिन एनवक्त पर कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा से अपनी उम्मीदवार पेश की थी। बाइट 01 : सुनील कुमार, रिटर्निंग अधिकारी, खेतड़ी बाइट 02 : गीता देवी, नवनिर्वाचित चेयरमैन खेतड़ी
0
0
Report

कंचन ज्वेलर्स डकैती: सोनभद्र पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने मध्य प्रदेश के जयंत, सिंगरौली स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुए एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। डकैती के दौरान बदमाशों ने दुकान संचालक और मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर सोने-चाँदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी सोनभद्र पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस की टीमों ने सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान अनपरा थाना क्षेत्र के बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़, डी-प्लॉट रोड और डिबुलगंज इलाके में पुलिस टीम ने अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रौशन कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी राहुल स्वीपर मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, दो कारतूस, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, 50 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती में शामिल होने और लूटे गए माल में से हिस्सा मिलने की बात बताई है। बरामद सोने के आभूषणों पर कंचन ज्वेलर्स के टैग भी मिले हैं। इस कार्रवाई में अनपरा थाना पुलिस, शक्तिनगर थाना पुलिस, पिपरी थाना पुलिस और एसओजी सोनभद्र की टीमों शामिल रहीं। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सोनभद्र, झारखंड और मध्य प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी और डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश के साथ लूटे गए बाकी माल की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ग्वालियर गदाई पुरा: दुकान पर गोलीबारी, CCTV से आरोपियों की तलाश तेज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के गदाई पुरा में देर रात एक व्यापारी की दुकान के बाहर बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। सुबह शटर में गोली के निशान मिले; परिजनों को लगा था कि शटर पर पत्थर मारे गए थे। मौके पर खाली कारतूस भी मिले। पीड़ित के अनुसार वह व्यापार के काम से गोरमी भिंड गया था और रात करीब 2.30 बजे घटना की जानकारी मिली। बेटे मनोज ने सूचना दी, दुकान से गोली के छेद मिले। पुलिस ने मौके पर निशान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज हो चुकी है; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान तेज हो सके。
0
0
Report

इंदरगंज में ऑनलाइन ठगी: जॉइंट खाते से 90 हजार की निकासी, हैकिंग की शंका

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। जहां प्रिंसी जैन पत्नी शशांक जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके जॉइंट बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने किसी के साथ OTP या पासवर्ड शेयर नहीं किया था। प्रिंसी का कहना है कि उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था, उसके बाद खाते से पैसा निकला है। उन्हें पता भी नहीं चला और रकम कट गई। शिकायत मिलते ही इंदरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि ठगों ने मोबाइल कैसे हैक किया और पैसा किस अकाउंट में ट्रांसफर किया गया। इस मामले पर एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस लगातार साइबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है, फिर भी ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल पर OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल कभी भी शेयर न करें।
0
0
Report

छतरपुर पुलिस ने धमोरा चोरी का खुलासा, 24 लाख का माल बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है ,ओरछा रोड़ थाना के ग्राम धमोरा में 9 सितंबर को हुई 15 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी से चोरी का पूरा माल और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया गया है। दरअसल 9 सितंबर को थाना रोड के ग्राम धमोरा में विजय सिंह यादव के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। पीड़ित ने लगभग 15 लाख की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने निजी घरों और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी चरण अहिरवार निवासी अलीपुरा थाना क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चार सोने की चूड़ियां, बड़ा हार, छोटा हार, अंगूठियां बरामद की गई हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त किया गया है। कुल 24 लाख का मशरूका रिकवर किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद शातिर है। इसके खिलाफ झांसी, निवाड़ी, महोबा सहित अन्य जिलों में चोरी और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

भागवत: धर्म जीवन के अंत तक का सत्य, युवाओं से राष्ट्र निर्माण की मांग

Ujjain, Madhya Pradesh:धर्म बुढ़ापे की बात नहीं, जीवन के प्रारंभ से अंत तक का सत्य है: मोहन भागवत पश्चिम दिशा में द्वेष करने वाला पड़ोसी कई बार तकलीफ देता रहा, फिर भी भारत ने संकट के समय मदद और दुनिया को जोड़ने का प्रयास किया धर्म ‘रिलिजन’ से ऊपर है - मोहन भागवत धर्म को समझने के लिए पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना होगा, युवाओं से बोले संघ प्रमुख भारत का युवा केवल यशस्वी नहीं, सार्थक जीवन जीने वाला बने: मोहन भागवत त्याग, करुणा और सबके कल्याण में ही अपनी जीत की सार्थकता है, उज्जैन में बोले भागवत उज्जैन में इन दिनों देशभर से आए युवाओं का बड़ा समागम चल रहा है। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। गीता भवन में चल रहे इस आयोजन में धर्म, भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। उज्जैन में चल रही तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने युवाओं से संवाद किया। गीता भवन में आयोजित सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. भागवत ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म को केवल बुढ़ापे या किसी खास उम्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। धर्म अस्तित्व के प्रारंभ से अंत तक का परम सत्य है। उन्होंने कहा कि धर्म को समझने के लिए मन में मौजूद विकारों और पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना जरूरी है। धर्म और ‘रिलिजन’ को अलग बताया डॉ. भागवत ने धर्म और ‘रिलिजन’ के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि पश्चिमी सभ्यताओं ने भारत की धार्मिक परंपराओं को देखकर धर्म को ‘रिलिजन’ कहा, लेकिन धर्म केवल किसी एक पंथ या पूजा पद्धति तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म पूरे विश्व को धारण करने वाली व्यवस्था है और जिस नियम से विश्व चलता है, वही धर्म है। उन्होंने कहा कि धर्म बंधन नहीं, बल्कि मुक्ति देता है। धर्म व्यक्ति के स्वभाव और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उसके कर्तव्य का निर्धारण करता है। उनके अनुसार धर्म के माध्यम से भौतिक और आध्यात्मिक, दोनों तरह की उन्नति संभव है। ‘अपने जीतने की सार्थकता सबके जीतने में’ युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. भागवत ने कहा कि मनुष्य को अपनी बुद्धि के कारण खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने की प्रवृत्ति होती है, लेकिन उसके पास केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्तव्य प्रकृति और दूसरे जीवों को नष्ट करना नहीं, बल्कि उनके साथ संतुलन बनाकर चलना है। उन्होंने मधुमक्खी का उदाहरण देते हुए कहा कि मधु
0
0
Report
Advertisement

6 घंटे में डकैती का पर्दाफाश: कंचन ज्वेलर्स से अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा गया

Singrauli, Madhya Pradesh:जयंत के कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का 6 घंटे में पर्दाफाश। विंध्यनगर पुलिस और यूपी पुलिस के संयुक्त एक्शन में अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार। अनपरा के पास बाइक फिसलने से 2 बदमाश दबोचे गए, यूपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में 1 आरोपी गोली लगने से घायल। लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, 2 अपाचे बाइक और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद। जयंत के कंचन ज्वेलर्स में शाम करीब पौने छह बजे उस वक्त दहशत फैल गई, जब दो बाइकों पर सवार 6 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान संचालक अखिलेश कुमार वर्मा और उनके स्टाफ के सिर पर कट्टे की बट से जानलेवा वार किया और हवाई फायरिंग की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा की हथेली में गोली लग गई। बदमाश काउंटर से करीब 300 ग्राम सोने के जेवर, 200 ग्राम चांदी और ढाई लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एफएसएल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। CSPS विंध्यनगर, SDOP Morva और Chitrangi की अगुवाई में विशेष टीमें गठित कर सोनभद्र, बलरामपुर और पलामू पुलिस को अलर्ट किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनपरा की ओर भाग रहे संदिग्धों की घेराबंदी की। अनपरा बस्ती के पास पुलिस को देखकर तेज रफ्तार भाग रही एक अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अनुराग चंद्रवंशी और लकी पासवान घायल हो गए और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं तीसरे बदमाश रोशन कुमार को यूपी पुलिस ने जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद धर दबोचा। जयंत के कंचन ज्वेलर्स में उसी दुस्साहस के साथ इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया गया था, लेकिन सिंगरौली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ सटीक तालमेल बिठाते हुए महज 6 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय गिरोह की कमर तोड़ दी। पुलिस ने लूटे गए जेवरात, नकदी और वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां बरामद कर ली हैं, जबकि गिरोह के बाकी फरार साथी की तलाश में सीमावर्ती इलाकों में दबिश जारी है। बाइट – गौरव राजपूत, आईजी रीवा रेंज, रीवा
0
0
Report

दिल्ली-West: तीन अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटरों पर छापेमारी, 23 आरोपियों की गिरफ्तारी

Delhi, Delhi:अमेरिका, कनाडा एवं यूरोपीय देशों के नागरिकों को कथित रूप से निशाना बनाने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटरों पर सायबर और स्पेशल स्टाफ की रेड कॉल सेंटर के मालिकों, प्रबंधकों, बैंकरों एवं टेली-कॉलर्स सहित 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार 2 हाई-एंड कारें, 27 लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन, ₹79,200 नकद, 11 राउटर, 36 हेडफोन एवं 25 एडॉप्टर किए बरामद संगठित साइबर धोखाधड़ी एवं अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। पश्चिमी दिल्ली में तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी पश्चिमी जिला सायबर सेल और स्पेशल स्टाफ की सयुंक्त टीम ने दिल्ली के हरिनगर स्थित मीनााक्षी गार्डन अजय एन्क्लेव कीर्ति नगर में एक साथ तीन कॉल सेंटर में रेड कर कॉल सेंटर के मालिकों, प्रबंधकों, बैंकरों एवं टेली-कॉलर्स सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मौके से 2 हाई-एंड कारें, 27 लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन, ₹79,200 नकद, 11 राउटर, 36 हेडफोन तथा 25 एडॉप्टर भी बरामद किए है। यह गिरोह पश्चिमी दिल्ली में संचालित अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटरों के द्वारा अमेरिका एवं कनाडा के नागरिकों को कथित रूप से निशाना बनाता था।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पश्चिमी जिला ऑपरेशन सेल के एसीपी राजेश और सायबर सेल इंस्पेक्टर विकास पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर टीमों ने दिल्ली के मीनााक्षी गार्डन, अजय एन्क्लेव एवं कीर्ति नगर स्थित तीन स्थानों पर समन्वित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इन परिसरों में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलセン्टर संचालित पाए गए। आरोपी कथित रूप से Apple/iOS तथा Microsoft के तकनीकी सहायता/कस्टमर केयर कर्मचारियों के रूप में अपनी पहचान बताकर इंटरनेट आधारित कॉलिंग एप्लिकेशन के माध्यम से विदेशी नागरिकों से बातचीत कर रहे थे।इस कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर के कथित मालिकों/संचालकों, प्रबंधकों, बैंकरों एवं टेली-कॉलर्स सहित कुल 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। परिसरों में कॉल सेंटर संचालित करने के लिए कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, राउटर, हेडफोन तथा अन्य तकनीकी उपकरण पाए गए।बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच में Google Voice, X-Lite, EyeBeam, MicroSIP एवं UltraViewer सहित इंटरनेट आधारित कॉलिंग एवं रिमोट-एक्सेस एप्लिकेशन पाए गए। इन उपकरणों में विदेशी कॉल हिस्ट्री, विदेशी टेलीफोन नंबरों की सूचियां, पीड़ितों से संबंधित जानकारी, भुगतान के स्क्रीनशॉट, WhatsApp बातचीत तथा अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री भी पाई गई। आगे की जांच में WhatsApp Business अकाउंट तथा कई ग्रुप भी पाए गए, जिनका कथित रूप से संचालन संबंधी समन्वय, TFN से संबंधित जानकारी तथा धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को संभालने के लिए उपयोग किया जा रहा था। जांच से पता चला है कि आरोपी कथित रूप से आवासीय परिसरों को वर्कस्टेशन में परिवर्तित करके संगठित अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। अनधिकृत खरीदारी, सब्सक्रिप्शन या सुरक्षा संबंधी समस्याओं के बारे में फर्जी पॉप-अप/मैसेज भेजे जाते थे, जिसके माध्यम से पीड़ितों को भारत से इंटरनेट आधारित कॉलिंग एप्लिकेशन द्वारा संचालित Toll-Free Numbers पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाता था। पीड़ितों का विश्वास हासिल करने के बाद कॉल कथित रूप से ऐसे व्यक्तियों को ट्रांसफर की जाती थी जो स्वयं को वरिष्ठ अधिकारी या “Banker” बताते थे। ये व्यक्ति कथित समस्या को हल करने के लिए लगभग USD 149, USD 249 या USD 499 के भुगतान की मांग करते थे। पीड़ितों को कथित रूप से Apple Gift Cards या Zelle के माध्यम से भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसके बाद भुगतान से संबंधित जानकारी नेटवर्क के सदस्यों के बीच कथित रूप से धोखाधड़ी की रकम एकत्र करने एवं उसे परिवर्तित करने के लिए साझा की जाती थी。 Google Voice, X-Lite, EyeBeam एवं MicroSIP जैसे एप्लिकेशन का उपयोग अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट आधारित कॉलिंग के लिए किया जाता था, जबकि UltraViewer का उपयोग रिमोट डेस्कटॉप एक्सेस के लिए किया जाता था。 नेटवर्क द्वारा कथित रूप से VoIP आधारित कॉलिंग एवं अन्य तकनीकी तरीकों का उपयोग वास्तविक स्थान एवं पहचान छिपाने तथा वैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग गेटवे को बायपास करने के लिए किया जाता था। बाइट हरेश्वर वी स्वामी डीसीपी वेस्ट
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top