250609
बागपत में पुल मरम्मत के लिए पूर्व फौजी का अनोखा प्रदर्शन
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र में स्थित हिंडन पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एक पूर्व फौजी ने अनोखा प्रदर्शन किया। उसने एक तख्ती पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर सरकार से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराने की गुहार लगाई। पूर्व फौजी ने कहा कि बिहार में पुल टूटने से हुए हादसे की तरह यूपी में भी कोई हादसा न हो इसलिए पुल की मरम्मत बहुत जरूरी है। इस दौरान पूर्व फौजी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पडरौना के बरसाती नहर में डूबे तीन बच्चों से सनसनी, इलाके में तहलका
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - बरसाती नहर में डूबे_three बच्चे - बच्चों के डूबने से मचा हडकंप - डूबने वाले बच्चों में दो बच्चियां और एक बालक शामिल - तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे - परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची - तीनों बच्चों की खोजबीन में जुटा प्रशाशन - पडरौना क्षेत्र के बभनौली के बरसाती नहर की घटना0
0
Report
शामली से नोएडा की खबर पर PTC ने ताजा अपडेट जारी किया
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग नोएडा की खबर पर PTC शामली से0
0
Report
चंदौली के विद्यालय के मिड-डे मील में कीड़े मिलने से हंगामा, जांच के आदेश
Chandauli, Uttar Pradesh:खबर यूपी के जनपद चंदौली के मुगलसराय के पूर्वी बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय के मिड-डे मील में कीड़े निकलने से हड़कंप मच गया। कुछ बच्चों ने खाना खा लिया था, कई ने खाना बीच में ही छोड़ दिया। विद्यालय प्रशासन ने भोजन वितरण रोक दिया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा जताया। मुगलसराय के पूर्वी बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में दोपहर के भोजन के दौरान थाली में मिड-डे मील में कीड़े दिखाई दिए। कुछ बच्चे भोजन कर चुके थे, अन्य ने देखते ही खाना छोड़ दिया। प्रधानाचार्या पूनम लता सिंह ने तत्काल भोजन वितरण रुकवा दिया और बताया कि मिड-डे मील एनजीओ के माध्यम से पहुंचाया जाता है। इसी वर्ष यह तीसरी बार है जब भोजन की गुणवत्ता को लेकर ऐसी शिकायत सामने आई है। विभागीय अधिकारियों को जानकारी देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। छात्रों ने भी बताया कि भोजन करते समय थाली में कीड़े दिखाई दिए, जिसके बाद उन्होंने खाना फेंक दिया। अभिभावकों में नाराजगी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सतना में स्कूल जा रहीं छात्राओं के साथ छेड़छाड़, ब्लेड से हमला; आरोपी फरार
Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्राओं के साथ सरेराह छेड़छाड़ और हमला करने का मामला सामने आया है। प्रेमनगर और धवारी के बीच शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे चार बाइक सवार युवकों ने छात्राओं से अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दो छात्राओं के हाथ में चोट आई। घटना के दौरान छात्राओं के शोर मचाने पर आरोपी बिना नंबर की बुलेट और एक अन्य बाइक से मौके से फरार हो गए। घायल छात्राएं स्कूल चली गईं। दोपहर घर पहुंचने पर उन्होंने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी。 सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं के बयानों को दर्ज किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना नंबर की बुलेट और एक अन्य बाइक पर सवार थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
बैतूल में गौतस्करी पर बड़ा ऑपरेशन: 10 गोवंश बचाए, एक आरोपी गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के बिजादेही में देर रात गौ तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और राष्ट्रीय हिन्दू सेना की संयुक्त कार्रवाई में 2 पिकअप और 1 टवेरा वाहन जब्त कर 10 गोवंश सुरक्षित बरामद किए गए। सूचना मिलने के बाद टीम ने चिरापाटला के पास निगरानी शुरू की। संदिग्ध वाहन दिखते ही रोकने की कोशिश की गई, लेकिन तस्कर तेज रफ्तार से भाग निकले। इसके बाद करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया गया और जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ लिया गया। पीछा करने के दौरान आरोपियों ने बोलेरो वाहन को टक्कर भी मारी,लेकिन टीम डटी रही। वाहनों की जाँच में गोवंश को बेहद अमानवीय तरीके से बाँधकर छिपाया गया था। कुछ पशु घायल हालत में मिले,जिनका इलाज शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान तस्करों ने चलते वाहन से कई गोवंश जंगल में फेंक दिए थे। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,जबकि अन्य फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.0
0
Report
स्मार्ट मीटर से बढ़े बिलों के विरोध में कबीरधाम में कांग्रेस का बिजली कार्यालय घेराव
Kawardha, Chhattisgarh:स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ फूटा जनआक्रोश, कांग्रेस ने किया बिजली कार्यालय का घेराव। स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं की नाराजगी अब सड़कों पर दिखाई देने लगी है। कबीरधाम जिले के पोंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई परिवारों के बिजली बिल पहले की तुलना में कई गुना अधिक आने लगे हैं, जिससे आम और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि महंगी बिजली और बढ़े हुए बिलों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाकर दोबारा सामान्य बिजली मीटर लगाने तथा बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल कम करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि बड़ी संख्या में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायत कर रहे हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान कब और कैसे होगा। आम जनता को राहत देने के लिए संबंधित विभाग से पारदर्शी जांच और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रोरर्स के लिए ड्रायलैंड ट्रेनिंग: धैर्य और ताकत पर केंद्रित व्यायाम
Noida, Uttar Pradesh:Dryland training for rowers0
0
Report
झोटवाड़ा में 25 करोड़ की सड़कों की मंजूरी, राज्यवर्धन राठौड़ का विकास मिशन तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को नई गति देते हुए कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रयासों से करीब ₹25 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में नई सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। लंबे समय से लंबित इन सड़क परियोजनाओं के शुरू होने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता झोटवाड़ा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी खोलती हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य "वार्ड से वर्ल्ड तक जुड़ेगा राजस्थान" के विजन को धरातल पर उतारना है, ताकि हर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। स्वीकृत कार्यों में वार्ड संख्या 43 के पंचौली नगर, वार्ड 46 में हाथोज-सिरसी लिंक रोड से जयपुरी की बाढ़ तक तथा वार्ड 47 में नौ दुकान रैंबो ट्रेलर वाली गली से प्रताप सर्किल रोड तक सड़क निर्माण शामिल है। इसके अलावा जोरपुरा सुंदरियावास, धानक्या, श्योसिंहपुरा, बोयतावाला, सबरामपुरा, निवारू, बस्सी झाझड़ा, बेगस, मंडाभोपावास और दुर्जनियावास सहित कई ग्राम पंचायत क्षेत्रों में भी नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री राठौड़ ने कहा कि इन सड़कों की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रस्तावों को स्वीकृति दिलाई गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद गांवों और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि वर्षों से खराब सड़कों के कारण आवागमन में परेशानी होती थी, लेकिन अब इन परियोजनाओं के पूरा होने से विकास को नई रफ्तार मिलेगी।0
0
Report
एसएमएस अस्पताल में संक्रमण के बाद पांच मरीजों की आंखों की रोशनी में सुधार की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:कुचामन सिटी के सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद आंखों में संक्रमण के मामले में राहत की खबर है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों में से दो की आंखों की रोशनी में सुधार हुआ है, जबकि तीन अन्य मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। एसएमएस अस्पताल के आई विभागाध्यक्ष डॉ. नगेंद्र शेखावत के अनुसार सभी मरीजों की आंखों से संक्रमण निकालने की प्रक्रिया की गई थी। इसके बाद घासीराम सिंह और नारायणी देवी की दृष्टि में सुधार देखने को मिला है। वहीं हीराराम, गोकुल और मीरा देवी का संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन उनकी दृष्टि में अभी सुधार नहीं हुआ है। मरीजों की आंखों से लिए गए सैंपल की कल्चर रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे के उपचार की दिशा तय की जाएगी। बाइट- डॉ नगेंद्र शेखावत, HOD, आई डिपार्टमेंट इसी पांच मरीजों में शामिल हैं लोसल के सिघरावट गांव निवासी 70 वर्षीय घासीराम सिंह, जिनका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। इलाज के बीच अब उनका परिवार आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। घासीराम के परिवार में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दोनों परिवार चलाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी यानी बेलदारी का काम करती हैं। पिछले चार दिनों से एक बेटी अस्पताल में पिता के साथ। ऐसे में मजदूरी बंद है और घर की आय भी रुक गई है। परिवार के सामने अब दोहरी चुनौती है—एक तरफ पिता के इलाज की चिंता और दूसरी तरफ रोजमर्रा का खर्च। बाइट- घासीराम की बेटी डॉ. नगेंद्र शेखावत ने बताया कि समय पर इलाज से मरीजों की स्थिति में और सुधार होगा। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर खड़े होते बड़े सवाल कि ऑपरेशन के बाद संक्रमण कैसे फैला? आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है? जिस पर डॉ ने कहा की स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है? और कल्चर रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। अब इन परिवारों की निगाहें सिर्फ रिपोर्ट के साथ अपने अपनों की आंखों की रोशनी लौटने पर भी टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
लोहारा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा 31 जुलाई, अरेस्ट लोहारा पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका के पति द्रोणाचार्य वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी किरण वर्मा की ईंट और सीएफएल बल्ब से हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी स्वयं प्रार्थी बनकर थाने पहुंचा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। 16 जुलाई 2026 को किरण वर्मा खेत जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लोहारा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने वैज्ञानिक जांच और लगातार पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पति के बयान में विरोधाभास मिलने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, सीएफएल बल्ब के टूटे टुकड़े, रक्तरंजित कपड़े और आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना लोहारा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।0
0
Report
हरिद्वार में नहर डूबकर चार कांवड़ियों की मौत; शव बरामद
Haridwar, Uttarakhand:#हरिद्वार/उत्तराखंड हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद कर लिए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी। एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और SDRF के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद ये कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचें।0
0
Report
छत्रसाल विश्वविद्यालय में तालाबंदी, कुलगुरु समेत स्टाफ कैद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर。 महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्रों ने की तालाबंदी बिजली का स्विच किया बंद, यूनिवर्सिटी मे तालाबंदी होने से कुलगुरु सहित और भी स्टाफ विश्वविद्यालय में कैद, छात्रों का कहना है कि सीसीए में उनको अनुपस्थित किया है जबकि उन्होंने सीसीए दिया है, विश्वविद्यालय पर लगाया लापरवाही का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस, विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के बीच हुई बातचीत।0
0
Report
Advertisement
ताहिर हुसैन को उम्रकैद: आप की प्रतिक्रिया पर BJP लिंक की बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRIYANKA KAKKAR (AAP) ON EX-AAP COUNCILLOR TAHIR HUSAIN GETS LIFE TERM IN IB OFFICER ANKIT SHARMA MURDER CASE दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कहती हैं, "जिस दिन उनके खिलाफ़ मामला दर्ज हुआ, उसी दिन अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। हमारी पार्टी में आपराधिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है और हम कभी भी किसी तरह का संरक्षण नहीं देते हैं। इसके उलट, BJP में अगर आप किसी गंभीर अपराध में शामिल होते हैं, तो आपको पूरा संरक्षण मिलता है। कपिल मिश्रा ही उन्हें आम आदमी पार्टी में लाए थे और उनके लिए टिकट भी हासिल किया था; बाद में, जब आम आदमी पार्टी ने उन्हें निकाल दिया, तो BJP ने ही उन्हें मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के खिलाफ़ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा था। इसलिए, उनके साथ BJP के रिश्तों की प्रकृति पर निश्चित रूप से सवाल उठने चाहिए।"0
0
Report
रांची के स्टेडियम में JLKM धरना जारी, प्रशासन-पुलिस हरकतें तेज
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इसी बीच धरना स्थल पर हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद के बाद एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए धरना स्थल पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल भी देखने को मिला। आंदोलन कर रहे छात्रों का आरोप है कि जेएलकेएम (JLKM) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलन का माहौल बिगड़ा। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और किसी भी राजनीतिक दल का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी कारण कई छात्र मुख्य मंच छोड़कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बीचो-बीच जाकर बैठ गए और वहीं से अपना अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। वहीं, जेएलकेएम के छात्र नेता ने इन आरोपों को लेकर कहा कि वे पिछले सात दिनों से छात्रों की मांगों के समर्थन में धरना स्थल पर मौजूद हैं और लगातार उनकी आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हुई घटना से वे भी दुखी हैं। उनका कहना है कि सभी छात्रों को एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखनी चाहिए और आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।JLKM ने कहा कि यह स्टेज कौन बनाया है छात्र ने नहीं बनाया तो कौन बनाया है,इसमें राजनीतिक पार्टी मिलकर आंदोलन को खराब कर रहे है,0
0
Report
बस्तर के 461 गांवों तक ग्रिड बिजली, केंद्र से 435 करोड़ सहायता का आग्रह
Raipur, Chhattisgarh:बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात नई दिल्ली, 31 जुलाई- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के 461 दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से 435 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कि जिन गांवों में वर्षों तक नक्सल हिंसा के कारण विकास नहीं पहुंच सका, वहां अब बिजली जैसी बुनियादी सुविधा पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 973 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र सरकार से तीन वित्तीय वर्षों में सहायता मांगी गई है। वर्ष 2026-27 में 85 करोड़ रुपये, 2027-28 में 250 करोड़ रुपये और 2028-29 में 100 करोड़ रुपये, यानी कुल 435 करोड़ रुपये केंद्र से अपेक्षित हैं, जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत इस प्रस्ताव को विशेष प्रकरण मानते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि बस्तर के दूर-दराज़ गांव भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि बिजली पहुंचने से आदिवासी परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा छोटे उद्योगों को नई गति मिलेगी। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत प्रस्ताव प्राप्त होते ही उस पर तत्काल स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए धनराशि की कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी और केंद्र सरकार बस्तर के विकास के लिए पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब विकास, विश्वास और नई संभावनाओं की पहचान बन रहा है। इन 461 गांवों तक बिजली पहुंचना उसी परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।0
0
Report
Advertisement
