250609
बागपत में महिलाओं से छेड़छाड़ पर हुए मारपीट जिसके चलते BJP अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में मुस्लिम समाज के दबंगों द्वारा हिंदू महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उनके घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़ित परिवारों ने मकानों पर 'बिकाऊ है' के पोस्टर चस्पा कर कलेक्ट्रेट में न्याय की मांग की। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मामला छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ—खालिद रशीद फरंगी महली की खास प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ईदगाह में नमाज़-ए-जुमा के दौरान नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नेपाल में फंसे लोगों के लिए खास दुआ कराई नेपाल में आई बाढ़ और तबाही पर मौलाना खालिद रशीद ने चिंता जताई कहा- नेपाल में बाढ़ में फंसे लोगों के साथ हम सब मुसलमान खड़े हैं मुसीबत में फंसे लोगों की सलामती और राहत के लिए अल्लाह से दुआ की मौलाना ने कहा- अल्लाह ताला नेपाल के लोगों को इस मुश्किल से निजात दे बाढ़ से प्रभावित लोगों और परिवारों के लिए नमाज़ के बाद की गई सामूहिक दुआ नेपाल में जल्द हालात सामान्य होने और लोगों की हिफाजत की मांगी गई दुआ0
0
Report
जबलपुर में स्कॉर्पियो कर से अवैध शराब जखीरा बरामद, कार मालिक की खोज जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो कर में रखा मिला अवैध शराब का जखीरा 25 कार्टून देसी शराब जप्त 1250 पाव रखी थी शराब गोसलपुर के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार कर के मालिक के संबंध में पतासाजी जारी सीट के पास मिला सौरभ यादव नाम का आधार कार्ड भूपेंद्र रोहत के नाम पर रखा है रजिस्टर्ड कार 150000 रुपए बताई जा रही है शराब की कीमत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला0
0
Report
सिकंद्राराऊ में राखी बंधवाने जा रहे तीन बाइक सवार सड़क हादसे में घायल, दो की हालत गंभीर
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार तीन लोग शुक्रवार को नेशनल हाईवे-34 पर गांव बिलार के निकट सड़क हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं l जानकारी के अनुसार अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी सुखवीर (50) अपनी पत्नी शारदा (45) तथा सुनीता पत्नी राकेश (40) के साथ बाइक से सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव लश्करगंज राखी बंधवाने जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक गांव बिलार के पास नेशनल हाईवे-34 पर पहुंची, पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुखवीर और शारदा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि सुनीता का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है तथा यातायात व्यवस्था को सामान्य करा दिया गया।0
0
Report
Advertisement
रतलाम जेल में बहनों की राखी से बदली तस्वीर, सुरक्षा के बीच भावुक पल
Ratlam, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन ऐसा पर्व है, जो हर रिश्ते से बढ़कर भाई-बहन के अटूट बंधन की मिसाल है। इस रिश्ते के बीच बड़ी से बड़ी दीवार भी आड़े नहीं आ सकती। इसका भावुक नजारा आज रतलाम जेल में दिखाई दिया। ऊंची चारदीवारी और कड़ी सुरक्षा के बीच भी जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों से मिलने और राखी बांधने की विशेष व्यवस्था की। हर बहन को भाई से मिलने के लिए करीब 10 मिनट का समय मिला, लेकिन ये दस मिनट उनके लिए बेशकीमती और यादगार बन गए। रतलाम जेल में बहनें कतार में अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। आंखों में आंसू थे, लेकिन हाथों में राखी और मन में भाई से मिलने की खुशी थी। कोई भाई जेल में जरूर है, लेकिन बहन ने उसकी कलाई को राखी से सजाने का संकल्प नहीं छोड़ा। रतलाम जेल में जयपुर से आई एक बहन भी अपने भाई को राखी बांधने पहुंची। आज जेल की ऊंची दीवारें भी इस पवित्र रिश्ते के सामने छोटी नजर आईं।0
0
Report
चंद्रपूर पुलिस bust बनावट पदवी-गुणपत्रिका रैकेट: परिमल गौरकार गिरफ्तार
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर पुलिस ने पर्दाफाश किए गए बनावट पदवी-गुणपत्रिका रैकेट के मुख्य सूत्रधार परिमल गौरकार को गिरफ्तार किया। उसके सहयोगी अक्षय खोब्रागड़े को भी अटक किया गया है; पहले_vaibhav sonule को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला शिक्षण और भर्ती प्रक्रियाओं में धांधली को उजागर करता है। रैकेट के जरिए विभिन्न विश्वविद्यालयों की बनावट पदवी- प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और माइग्रेशन प्रमाणपत्र बनाकर पांच से दस लाख रुपये में बिकवाने की बात सामने आई है। तुकूम क्षेत्र के एसटी वर्कशॉप चौक में रहने वाले परिमल ने अपने पड़ोसियों में से एक को एक कागजी पिशवी दी थी, जिसमें बनावट प्रमाणपत्र थे; पड़ोसी ने जब पिशवी खोली तो प्रमाणपत्र मिलуле, जिसे जाँच के लिए पुलिस के हवाले किया गया। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।0
0
Report
रक्षा बंधन पर योगी आदित्यनाथ बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिखे, CM अंदाज
Noida, Uttar Pradesh:रक्षा बंधन पे बच्चियो से सेल्फी लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ0
0
Report
Advertisement
कानपुर में मिट्टी धंसने से 16 वर्षीय लड़की के लिए बचाव अभियान जारी—NDRF सहित टीमें लगाई गईं
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: CFO कानपुर दीपक शर्मा ने बताया, "सुबह कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 16 साल की लड़की थाना महाराजगंज के एक गांव में स्थित एक घर में मिट्टी धंसने के कारण नीचे चली गई है... मामले की संवेदनशीलता के देखते हुए आस-पास के फायर स्टेशन से अधिकारियों को भेजा गया। पुलिस के अधिकारी और हम भी मौके पर पहुंचे हैं। ऑपरेशन शुरू किया गया है। उसी दौरान NDRF को भी सूचित कर दिया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। JCB बुलाई गई है जिसके द्वारा जमीन खोदी जा रही है और मैन्युअली भी खोज अभियान चलाया जा रहा है... लगातार सभी टीमें प्रयास कर रही हैं..."0
0
Report
सीएम योगी ने निराश्रित बच्चियों के साथ राखी मनाई, कलाई पर राखी बंधी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम आवास में मुख्यमंत्री योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी निराश्रित बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी की कलाई पर बांधी राखी सीएम योगी ने बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व निराश्रित बच्चियों के साथ सीएम योगी ने मनाया रक्षाबंधन0
0
Report
हमीरपुर नगर निगम ने आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए कैचर योजना शुरू की
Chanwal, Himachal Pradesh:पिछले लंबे समय से हमीरपुर शहर के लोग आवारा कुत्तों की समस्या से जूझ रहे हैं लोगों का गलियों सड़कों से गुजरना मुहाल हो चुका है। दर्जनों की तादाद में कुत्तों की फौज लोगों के बीच अपना खौफ बनाए हुए हैं। पिछले कुछ समय में कुत्तों की दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके काटने से एक व्यक्ति की मौत तक हो चुकी है। कई लोगों को काटने की वजह से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवाना पड़ा है। समस्या को लेकर लोगों में काफी गुस्सा भी है। कुत्ते अचानक से किसी को भी घेर कर हमला कर देते हैं जिससे कई बार बचना मुश्किल हो जाता है। अब शहर के लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम योजना पर काम करने जा रहा है जिसके तहत कुत्ते पकड़ने के लिए दो कैचर तैनात किए गए हैं जिस भी इलाके से किसी हिंसक हो चुके कुत्ते की सूचना मिलेगी वहां इन्हें भेज कर कुत्ते पर काबू पाया जाएगा। इसके अलावा आवारा कुत्तों की नसबंदी करने के अलावा उनकी वैक्सीनेशन भी की जाएगी ताकि यह लोगों के लिए घातक साबित ना हो और इनकी तादाद पर भी अंकुश लगाया जा सके। नगर निगम हमीरपुर के कमिश्नर राकेश शर्मा ने बताया कि निश्चित तौर पर आवारा कुत्तों की समस्या शहर में है इसकी रोकथाम के लिए डॉग कैचर तैनात किए गए हैं वैक्सीनेशन का काम भी वेटरिनरी विभाग के सहयोग से किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी: आबादी क्षेत्र से कबाड़ दुकानों पर रोक लागू
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में कबाड़ की दुकानों को लेकर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब आबादी और रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानें संचालित नहीं की जा सकेंगी। नगर निगम बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूर दे दी है। साथ ही आबादी क्षेत्र में चल रही कबाड़ की दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। देखिए ये रिपोर्ट... हल्द्वानी शहर में अब रिहायशी इलाकों के बीच कबाड़ का कारोबार मुश्किल होगा। नगर निगम ने आबादी क्षेत्र से कबाड़ की दुकानों को बाहर करने का फैसला लिया है। नगर निगम बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद इसे लागू कर दिया गया है। आबादी क्षेत्र में संचालित कबाड़ की दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब शहर के आबादी क्षेत्र में कबाड़ की दुकान खोलने की नई अनुमति नहीं दी जाएगी। जो कबाड़ की दुकानें पहले से आबादी क्षेत्र में संचालित हो रही हैं, उन्हें चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद दुकानदारों को रिहायशी क्षेत्र से बाहर जाकर कबाड़ का कारोबार करने के निर्देश दिए जाएंगे। कबाड़ की दुकानों को आबादी क्षेत्र से हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस जारी कर दिया गया है, नगर निगम ने यह भी साफ कर दिया है कि बिना लाइसेंस कबाड़ का कारोबार नहीं किया जा सकेगा। कबाड़ का काम करने के लिए पहले नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा और लाइसेंस मिलने के बाद कारोबार आबादी क्षेत्र से बाहर ही संचालित करना होगा। नगर निगम के निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर अर्थदंड के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। हल्द्वानी में अब कबाड़ के कारोबार को लेकर नगर निगम ने नियम सख्त कर दिए हैं। आबादी क्षेत्र में नई कबाड़ की दुकानों पर रोक के साथ पुरानी दुकानों को भी रिहायशी इलाकों से बाहर करने की तैयारी है। अब देखना होगा कि नगर निगम की इस कार्रवाई का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है।0
0
Report
तालाब में दो दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Jaunpur, Uttar Pradesh:तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका जौनपुर जफराबाद। कस्बे के नासही मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब हाजी हरमैंन दरगाह के पीछे स्थित तालाब में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी नासिर (25) पुत्र जुबैर के रूप में हुई। वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था। सुबह तालाब की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जफराबाद चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बड़े भाई मोहम्मद आमिर ने बताया कि नासिर पिछले दो दिनों से घर से गायब था। परिजनों और परिचितों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है और उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। полиции घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
धौलपुर जेल में राखी: बहनों ने सलाखों के पार भाइयों को बांधी राखी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। रक्षाबंधन का पर्व आज पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं जिला जेल में भी भाई-बहन के अटूट प्रेम का भावुक दृश्य देखने को मिला। जेल के मैन दरवाजे से अंदर सलाखों की एक तरफ भाई खड़े रहे तो दूसरी तरफ बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। सलाखों के बीच से ही मिठाई खिलाकर और तिलक लगाकर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की。 राखी बांधने के लिए सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हाथों में राखी, मिठाई और पूजा की थाली लिए बहनें अपने नंबर का इंतजार करती नजर आईं। कई बहनें दूर-दराज के गांवों से अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची थीं。 त्योहार को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। जेल अधीक्षक सुमन मीणा ने खुद व्यवस्थाओं की कमान संभाली और लगातार मॉनिटरिंग करती रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया। सुरक्षा जांच और सत्यापन के बाद बहनों को बारी-बारी से अंदर प्रवेश दिया गया। जेल के मुलाकात स्थल पर लोहे की सलाखों के बीच से ही राखी बांधने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पूरी मुलाकात शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी गई। जेल प्रशासन ने बताया कि रक्षाबंधन पर सभी बंदियों को उनकी बहनों से मिलवाने के लिए विशेष समय तय किया गया था ताकि कोई भी बहन राखी बांधने से वंचित न रहे।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में रक्षा का वचन: राखी के मौके पर पुलिस-जन सहयोग बढ़ा
Begun, Rajasthan:रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और आत्मीयता बढ़ाने के लिए “रक्षा का वचन” अभियान चलाया गया। जिलेभर के पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों में महिलाओं एवं बालिकाओं को आमंत्रित कर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बंधवाई गई। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने भी महिलाओं और बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वहीं गोल प्याऊ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा, डीएसपी बृजेश सिंह, उदय सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने पुलिस के प्रति विश्वास जताया और पुलिस ने सदैव सुरक्षा एवं सहायता का भरोसा दिलाया。0
0
Report
Bandipora के ठेकेदार MLA से माफी की मांग; नहीं मिली तो उतरेंगे सड़कों पर
Prove wrongdoing or apologise: Bandipora contractors threaten protests if MLA refuses apology over viral remarks Anchor:-The Contractors’ Association Bandipora on Friday condemned a statement allegedly made by Bandipora MLA Nizam-ud-Din Bhat against contractors and demanded a public apology from the legislator. Addressing the media, Contractors’ Association Bandipora president Naseer Ahmad Mir said the association was taking strong exception to remarks made by the MLA in a viral video circulated on social media. According to the association, the MLA had stated that if contractors were investigated by the Anti-Corruption Bureau (ACB), “nobody would be spared from going to jail.” Mir said the remarks had hurt the sentiments of contractors and amounted to casting aspersions on the entire contracting community. “We condemn the statement and demand an apology from the MLA. If the representative has evidence against any particular contractor, action should be taken against that individual in accordance with the law,” Mir said. He said contractors should not be collectively portrayed as corrupt without evidence and urged the MLA to clarify his remarks. Mir warned that the association would be compelled to launch protests if the MLA failed to apologise. “If our demand is not addressed and an apology is not made, the contractors will come on the roads and protest,” he said. The association maintained that it supported action against any contractor found guilty of wrongdoing, but opposed what it described as generalised and disparaging remarks against the contracting community. Byte By President Contractors Association Bandipora Naseer Ahmad0
0
Report
रक्षाबंधन पर बहन ने शहीद भाई की प्रतिमा पर राखी बांधी
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू रक्षाबंधन पर बहन ने शहीद भाई की प्रतिमा को बांधी राखी, मौत भी नहीं तोड़ सकी रिश्ते की डोर, शहीद कुंभकरण सिंह की याद में छलक उठीं आंखें, भाई देश की रक्षा में शहीद हो गया, लेकिन बहन ने राखी की डोर आज भी निभाई... चूरू। कह्ते है रक्षाबंधन का त्यौहार एसा त्यौहार है जो भाई बहिन के प्यार को अमर कर देता है, प्यार और रिश्ते की मिशाल उस वक़्त बन जाती हैं, जब भाई दुनिया में ना हो फिर भी बहिन रिश्ते को निभाए, बहिन अपने शहीद भाई को दुनिया में मौजूद मानते हुए उसे हर रक्षाबंधन त्यौहार पर राखी का रक्षा सूत्र बांधे. आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिले के तारानगर के तोगावास गांव में एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए कुंभकरण सिंह राठौड़ की बहन गुड्डी कंवर ने गांव में स्थापित अपने शहीद भाई की प्रतिमा पर पहुंचकर उसे राखी बांधी और भाई की शहादत को नमन किया, रक्षाबंधन के दिन जब गुड्डी कंवर ने अपने शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधी तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। यह सिर्फ राखी बांधने की रस्म नहीं थी, बल्कि उस भाई-बहन के अटूट रिश्ते की भावुक तस्वीर थी, जिसे मौत भी नहीं तोड़ सकीं. इस दौरान शहीद कुंभकरण सिंह के दोनों बच्चे 6 वर्षीय चित्रा राठौड़ और 4 वर्षीय योगेश सिंह भी मौजूद रहे। पिता की प्रतिमा के सामने राखी बांधते हुए परिवार के भावुक पल ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया, शहीद कुंभकरण सिंह राठौड़ तोगावास निवासी गुलाब सिंह राठौड़ के बेटे थे। वे भारतीय सेना की 27वीं राजपूत रेजिमेंट में लांस नायक के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में वे शहीद हो गए थे। महज 28 वर्ष की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कुंभकरण सिंह की शहादत को आज भी पूरा गांव गर्व के साथ याद करता है। रक्षाबाधन पर भाई की प्रतिमा की कलाई पर बंधी राखी इस बात की गवाही देती नजर आई कि भाई भले ही देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया, लेकिन बहन के दिल में उसका रिश्ता आज भी उतना ही जीवंत है। भाई तिरंगे में लिपटकर पंचतत्व में विलीन हो गया, लेकिन बहन की राखी की डोर आज भी उसी रिश्ते को जिंदा रखे हुए है। बाइट - गुड्डी कंवर, शहीद की बहन पहचान - महिला बाइट है बाइट - आनंद सिंह, बड़े भाई पहचान - पुरुष बाइट हैं बाइट - चित्रा राठौड़, बेटी शहीद की पहचान - छोटी बच्ची हैं बाइट - दीपिका कंवर, भतीजी पहचान - सूट पहना हुआ हैं।0
0
Report
Advertisement
