250609
बागपत के बामनोली गांव के मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुई घटना
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बामनोली गांव में नागेश्वर बाबा के मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर दानपात्र में रखी हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। यह घटना देर रात की है जब तीन चोर मंदिर में घुसे और दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोरों को चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है। मामला दोघट थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस घटना की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामदास आठवले की ऑफर पर अभिजीत दीपке क्या निर्णय लेंगे?
Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज... अभिजीत दीपके यांनी रिपब्लिकन पक्षात प्रवेश करावा, अशी थेट ऑफर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले यांनी दिलीय... दीपकेंना सल्ला देताना आठवले यांनी, आतापर्यंत एक राजीनामा मिळालाय, आता दुसरा राजीनामा मागू नये, असं म्हटलंय... प्रत्येकाच्या राजीनाम्याची मागणी करत आंदोलन करणं योग्य नाही, अशी भूमिका रामदास आठवले यांनी मांडलीय... त्यामुळे आता रामदास आठवलेंच्या या ऑफरवर अभिजीत दीपके काय भूमिका घेतात, याकडे लक्ष लागलंय... बाईट :-- रामदास आठवले0
0
Report
राहुरी में किसानों ने मार्ग रोका; 5000 रुपये पहली किश्त और शक्कर 50 रुपये दर मांग
Shirdi, Maharashtra:हातात ऊस घेऊन शेतकरी उतरले रस्त्यावर... शेतकऱ्यांनी नगर मनमाड महामार्ग अडवला... उसाला पहिली उचल पाच हजार रुपये देण्याची मागणी... साखरेला 50 रुपये दर देण्याची मागणी... अहिल्यानगर जिल्ह्यातील राहुरी शहरात शेतकऱ्यांचे रास्तारोको आंदोलन... जोरदार घोषणाबाजी करत ऊस उत्पादक शेतकऱ्यांनी अडवला रस्ता... शिवसेना शिंदे गटाचे नेते रवींद्र मोरे यांच्या नेतृत्वात आंदोलन... आंदोलनामुळे महामार्गावर वाहतूक ठप्प... रास्ता रोको आंदोलनाचा आढावा घेत शेतकऱ्यांशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी0
0
Report
बस्तर दशहरा: जगदलपुर में पांच अस्थाई पार्किंग स्थल शुरू, जाम के बीच राहगीर राहत की उम्मीद
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा के दौरान जगदलपुर शहर में बढ़ती भीड़ और पार्किंग की अव्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में वाहनों की बढ़ती संख्या से जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही, जिसकी वजह से स्थानीय नागरिकों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने बस्तर दशहरा के मद्देनजर पांच अस्थाई पार्किंग स्थल तैयार किए हैं, लेकिन प्रचार प्रसार नहीं होने से इन पार्किंग स्थलों का उपयोग लोग नहीं कर पा रहे, ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है, नगर निगम की ओर से बनाए गए पांच अस्थाई पार्किंग स्थलों का उद्देश्य वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराना और मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करना है, नगर निगम के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यवसायिक परिसर के बेसमेंट , प्रतापगंज पारा स्थित रिक्त भूमि , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोल बाजार में नवनिर्मित निगम बिल्डिंग के पास एवं अफसरा लॉज के पास अस्थाई पार्किंग स्थल बनाए गए गए है, अब देखना होगा कि यह व्यवस्था लोगों को पार्किंग की समस्या से कितनी राहत दिला पाती है।0
0
Report
Advertisement
उमरिया के पास रेत अवैध उत्खनन: संयुक्त टीम ने दो ट्रैक्टर जब्त
Umaria, Madhya Pradesh:वीओ -01 उमरिया जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बडेरी में रेत के अवैध उतखनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह बड़ी कार्यवाही करते हुए रेत से भरे दो ट्रेक्टर जब्त किये हैं, कार्यवाही में SDM अम्बिकेश प्रताप सिंह तहसीलदार दिलीप सोनी समेत खनिज विभाग से NS आर्मो की टीम मौजूद रही, बता दें डेंगराहा नदी घाट से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत के बाद यह कार्यवाही की गई है।0
0
Report
कम भूमि में बड़ी इलायची से किसानों की आय बढ़ाने वाला बिलासपुर का मॉडल
Bilaspur, Chhattisgarh:कम भूमि में अधिक आय का बेहतर विकल्प बनी बड़ी इलायची की खेती, बिलासपुर जिला के करोट गांव निवासी किसान प्रेम लाल ठाकुर पिछले लगभग 20 वर्षों से बड़ी इलायची की खेती कर रहे हैं। लगभग एक बीघा जमीन में प्रतिवर्ष औसतन 2 से 3 क्विंटल बड़ी इलायची का उत्पादन कर रहे हैं और बाजार में लगभग 1,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिल रहे हैं। वे बताते हैं कि ऐसी वैकल्पिक फसल कम भूमि वाले किसानों के लिए आय का अच्छा विकल्प बन सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पारंपरिक फसलें कम उपज देती हैं। बड़ी इलायची की तुड़ाई सामान्यतः नवंबर-दिसंबर माह में की जाती है, उसके बाद सफाई, धुलाई और सुखाने की प्रक्रियाएं होती हैं ताकि बिक्री के लिए गुणवत्तापरक उत्पाद बन सके। बड़ी इलायची मसालों के साथ-साथ औषधीय उत्पादों में भी प्रयुक्त होती है और बाजार में इसकी मांग बनी रहती है। यह फसल जंगली जानवरों और पक्षी द्वारा कम नुकसान पहुँचाती है, जिससे किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक अहम जरिया बन सकती है। युवा पीढ़ी भी खेती को स्वरोजगार और आय अर्जन के अवसर के रूप में देख सकती है। ऐसी वैकल्पिक फसल कम भूमि वाले किसानों के लिए भी आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती है, बशर्ते भूमि, जलवायु, पानी की उपलब्धता और बाजार स्थिति इसके अनुकूल हों। प्रदेश सरकार प्राकृतिक तौर पर उगाए गए गेहूं, मक्का, जौ, हल्दी तथा अदरक के न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है ताकि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।0
0
Report
नोएडा के दुर्गा धाम में अष्टमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब, दर्शन-पूजा की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के प्राचीन दुर्गा धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अष्टमी पर मां के दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव स्थित प्राचीन दुर्गा धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। अष्टमी के पावन दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना जारी है। मंदिर में श्रद्धालु माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। चारों ओर जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है। चौड़ा रघुनाथपुर स्थित दुर्गा धाम मंदिर क्षेत्र के प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। अष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना का धार्मिक महत्व होने के कारण भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 121 मंदिर से पुजारी से बातचीत करते हुए0
0
Report
Advertisement
मोईकलां के झगड़े में महिला की मौत, कोटा में पुलिस तैनाती बढ़ी
Kota, Rajasthan:मोईकलां में झगड़े में घायल महिला की मौत, भोपा बस्ती में पुलिस तैनात। आरएसी, क्यूआरटी और राजस्थान पुलिस के जवानों ने संभाला मोर्चा, सात आरोपियों को किया गया डिटेन। सांगोद (कोटा)। मोईकलां कस्बे में 16 अक्टूबर की देर रात 12 बजे बाद भील परिवार और भोपा परिवार के बीच हुए झगड़े में गंभीर घायल महिला केदार बाई की 17 अक्टूबर शाम को कोटा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद कस्बे में आक्रोश की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। जानकारी के अनुसार महिला की मौत से पहले ही भोपा बस्ती में रहने वाले लोग अपने घरों पर ताले व कटीले झाड़ लगाकर वहां से चले गए। वहीं संभावित घटनाक्रम को देखते हुए भोपा बस्ती में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। बपावर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। भील समाज के लोगों में संभावित आक्रोश की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मी हथियारों के साथ मुस्तैद नजर आए। आरएसी, क्यूआरटी और राजस्थान पुलिस के जवानों ने भी भोपा बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर निगरानी रखी। महिला के शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव दोपहर एक बजे तक मोईकलां लाये जाने की संभावना जताई गई। उधर, मामले में हत्या के संबंध में दर्ज नामजद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों को डिटेन किया है। थाना प्रभारी सुरेश मीणा ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
चिपळूण में गंगा आरती के बीच बारिश, भक्तों के बीच उत्साह की लहर
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: गंगा आरती सुरू होताच चिपळूणमध्ये पाऊस! भाविकांमध्ये भक्तीमय उत्साह दुष्काळ दूर व्हावा, पाऊस पडावा, यासाठी भैरी भवानी नवरात्रोत्सव मंडळाचा उपक्रम; वाराणसीच्या कलाकारांकडून गंगा आरती अँकर : दुष्काळाचे संकट दूर व्हावे आणि पाऊस पडावा, या प्रार्थनेसाठी चिपळूणमध्ये शनिवारी रात्री गंगा आरतीचे आयोजन करण्यात आले आणि आरती सुरू होताच काही मिनिटांतच पावसाच्या सरी कोसळू लागल्या! चिपळूण शहरातील भैरी भवानी सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडळाने या विशेष गंगा आरतीचे आयोजन केले होते. यासाठी वाराणसीहून कलाकार दाखल झाले होते. आरती सुरू झाल्यानंतर चिपळूंमध्ये पावस पडू लागल्याने भाविकांनी समाधान व्यक्त केले. रत्नागिरी जिल्ह्यात चिपळूण परिसरातच पावसाच्या सरी कोसळल्याने गंगा आरतीच्या आयोजनाचा हेतू सफल झाल्याची भावना भाविकांनी व्यक्त केली.0
0
Report
चंद्रपुर में बाघ पकड़ने के लिए 30x30 फुट का पिंजरा तैयार
Chandrapur, Chhattisgarh:चंद्रपूर जिल्ह्यात वाघ पकडण्यासाठी वनविभागाची अनोखी शक्कल, 30 x 30 फुटांचा विशाल पिंजरा केला तयार, सावली तालुक्यातील सामदा येथील चतुर वाघाला केले जाणार जेरबंद अँकर:-- चंद्रपूर जिल्ह्यात एका समस्याग्रस्त वाघाला पकडण्यासाठी 30 x 30 फुटांचा विशाल पिंजरा तयार करण्यात आलाय. विशेष म्हणजे चंद्रपूर जिल्ह्यातच नव्हे तर संपूर्ण राज्यात पहिल्यांदाच वाघ पकडण्याचा हा एक अनोखा प्रयोग चंद्रपूर जिल्ह्यात करण्यात आला आहे. सावली तालुक्यातील सामदा या भागात टी-122 या वाघाने गेल्या काही दिवसात तीन जणांचा बळी घेतलाय तर एकाला जखमी केले आहे. मात्र डार्ट मारून वाघ पकडण्याची पारंपारिक पद्धत या वाघासाठी कुचकामी ठरली आहे. वाघ या ठिकाणी अनेक वेळा शिकार करतो मात्र आजूबाजूला माणसाचा सुगावा लागतात हा वाघ त्या ठिकाणी पुन्हा येत नाही. त्यामुळे आता या वाघाला जेरबंद करण्यासाठी पूर्णपणे मानवरहित क्षेत्र तयार करून त्याला जेरबंद करण्यासाठी हा विशाल पिंजरा तयार करण्यात आलाय. वनविभागाला हा प्रयोग यशस्वी होईल अशी आशा आहे. बाईट १) राजन तलमले, विभागीय वनाधिकारी, चंद्रपूर आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर0
0
Report
Advertisement
डांडापुर में मोटरसाइकिल टकराव, अनुज समेत तीन घायल, एक की मौत
Dehradun, Uttarakhand:एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शिमला बायपास रोड के डांडापुर क्षेत्र में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलوں के आमने-सामने टकराने से हुआ। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने तीनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 24 वर्षीय अनुज को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायल चल रहे हैं।0
0
Report
फतेहपुर गरबा नाइट में हजारों की भीड़, उत्साह का माहौल
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर – फतेहपुर, सीकर. फतेहपुर में गरबा महोत्सव के प्रति लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखा गया. राजस्थानी-गुजराती गानों के साथ डांडियो की खनक के बीच महोत्सव में उत्साह का माहौल नजर आया. शनिवार रात आयोजित चटकारा गरबा नाइट के दौरान पूरा मैदान बच्चों, युवाओं और महिलाओं से खचाखच भरा था. हर कोई झूमते-थिरकते दिख रहा था. गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, ढोलडा ढोल रे नगाडा, ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए, केसरियो रंग और नकाडा संग ढोल जैसे गानों पर लोग जमकर नाचे. चारों ओर जोश और उत्साह का नजारा था. यहां हर कोई पारंपरिक परिधान पहने गरबा खेलने पहुंचा. फतेहपुर के सबसे बड़े गरबा नाइट के आयोजन में सभापति अंजू भिंडा भी पहुंची. मां अंबे की वंदना की. हजारों लोगों ने मां अंबे की वंदना के साथ गरबा की शुरुआत की. फतेहपुर के सबसे बड़े गरबा आयोजन में शहरभर से बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे; रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और भक्ति संगीत युवक-युवतियां, महिलाएं और बच्चे गरबा-डांडिया की धुन पर थिरकते दिखाई दे रहे थे. पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने गरबा पांडाल में जमकर डांस किया.0
0
Report
करौली-मासलपुर मार्ग पर टेंपो भिड़ंत: एक की मौत, सात घायल
Karauli, Rajasthan:करौली-मासलपुर मार्ग पर खेड़ा गांव के पास एनएच-23 पर शनिवार रात दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में थ्री व्हीलर टेंपो में सवार मुरारी कुशवाह निवासी भगोरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. हादसे में फोर व्हीलर टेंपो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया. मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. मासलपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, थ्री व्हीलर टेंपो में सवार लोग कैलादेवी माता के दर्शन करने के बाद अपने गांव भगोरा लौट रहे थे. इसी दौरान खेड़ा गांव के पास दोनों टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस और विभिन्न साधनों से करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. मासलपुर थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में भाजपा नेताओं काफिले को रोकने का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू कर दी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में क्षेत्र भ्रमण पर निकले भाजपा नेता सिद्धार्थ पासी और रश्मि पासी के काफिले को घेरने और रास्ते में बाइक खड़ी कर रोकने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर सवार होकर चार लोग मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने काफिले के सामने बाइक खड़ी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरा मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है, जहां भाजपा नेता कमासिन मंदिर से गठिया पंडाल की ओर जा रहे थे। सीओ सलोन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पटना डांडिया नाइट्स में अनंत सिंह ने अनुज सिंह के लिए वोट माँगे—हल्ला मचा देने वाला प्रचार
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अनंत सिंह डांडिया नाइट्स में मंच पर निकाला पर्चा, जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए मांगा वोट JDU से बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना में डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम में पहुंचे अनंत सिंह ने मंच से ही जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील कर दी। अनंत सिंह अपनी ही पार्टी JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए हैं। अब सांस्कृतिक मंच से अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार कर सियासी हलचल और तेज कर दी है।0
0
Report
पटना में मलाइका शेरावत ने लालू-राबड़ी परिवार से मुलाकात की, वीडियो वायरल
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री मलाइका शेरावत पटना पहुंची। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका शेरावत ने लालू राबड़ी तेज प्रताप यादव रोहिणी आचार्य से मुलाकात की। मलाइका शेरावत पटना में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम से पहले मल्लिका शेरावत लालू यादव के घर पहुंची जहां पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत और अपने परिवार का वीडियो डालकर मल्लिका शेरावत का धन्यवाद दिया। कहा आज का दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार दिन है।0
0
Report
Advertisement
