250609
बागपत में व्यापारी के घर में हुई लूट के चलते परिवार को बनाया बंधक
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक किराना व्यापारी के घर में नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। मुगलपुरा मोहल्ले में विजय कुमार गुप्ता के परिवार को बंधक बनाकर, बदमाशों ने 5 लाख रुपये नकद और जेवरात लूट लिए। आरोप है कि उन्होंने बच्चों को चाकू की नोक पर रखा। व्यापारी की पुत्रवधू जूही के शोर मचाने पर बदमाश छत से भाग गए। सीओ हरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। अभी तक चारों बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में सीतापुरा फेज-2 मेट्रो का भूमि पूजन, मानसरोवर स्टेशन से यात्रा शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सीतापुरा मेट्रो फेज 2 का भूमि पूजन किया... इसके बाद CM सीधे मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 पर पहुंचे... यहां पर सीएम ने मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से छोटी चौपड़ तक मेट्रो ट्रेन द्वारा सफर किया.... इसके बाद सीएम ने खासा कोठी मेट्रो स्टेशन साइट पर कुछ समय के लिए ठहरे... मैट्रों के अंदर सीएम ने यात्रियों से संवाद किया... सीएम भजनलाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मेट्रो फेज 2 जयपुर के लिए लाइफलाइन बनेगी....जयपुर को आज एक और सौगात मिली है....पीएम मोदी कहते है, वो करते हैँ, उन्होंने कहा कि विकास कार्य की शुरुआत हम करेंगे और उसका उद्घाटन भी हम ही करेंगे....आज हमने मेट्रो फेज़ 2 की शुरुआत की है, इसका उद्घाटन भी हम ही करेंगे0
0
Report
शुतरमुर्गी का आकार कितना बड़ा होता है?
Noida, Uttar Pradesh:Size of an ostrich0
0
Report
दिल्ली हिंसा के विरोध में दिग्विजय चौटाला: युवाओं के साथ न्याय की मांग
Sirsa, Haryana:जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीजेपी की इन दमनकारी नीतियों को खत्म करने के लिए अब सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। जंतर मंतर पर प्रदर्शन में मैं भी शामिल हुआ, बाद में जो हालात पता चला। उस समय इंटरनेट बंद थे। पुलिस की बर्बरता को देखा तो देखा नहीं गया। मैंने ये सोचा भी नहीं था कि युवाओं ने जोश नहीं खोया और इनके हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित है। आरएएफ और दिल्ली पुलिस ने डंडे बरसाए और लाठी पर कील लगाकर मारी गई। पहले बैलेट बुलेट चलाई गई, बारिश में करंट वाली बंदूक से उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने हमारी बहनों के कपड़े फाड़ दिए और गलत तरीके लाठियों को बहनों पर बरसाया गया। अपने जीवनकाल में ऐसा नजारा नहीं देखा। दिग्विजय ने कहा कि मेरा हैसियत ये इजाजत नहीं देती कि जब उन बच्चों पर लाठियां बरस रही है और मैं घर जाकर बैठ जाऊं। जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में आयोजकों से फोन पर बात की और कहा, दिल्ली की आवाज को अपने गृह क्षेत्र में उठाने का काम करे। अपने कार्यक्रम स्थगित कर सिरसा जाऊंगा और वहां अपने सिरसा के लोगों के साथ राय लेकर सड़कों पर उतरने का फैसला लेंगे। बच्चों का न्याय नहीं मिल जाता। तब तक हम भी चैन से नहीं बैठेंगे। सिरसा से धरने की शुरूआत होगी। सिर्फ स्टूडेंट की आवाज बनेंगे और सभी पार्टी व समाजिक संगठनों से आग्रह करूंगा कि सब एक आवाज बनकर दिल्ली तक पहुंचाएंगे।ये राजनीतिक फैसला नहीं है। इन जालिम लोगों को और आरएएफ को कोई माफ नहीं करेगा। हो सकता है कि हम संख्या में कम नजर आए और कॉल पर दिल्ली आने का काम करेंगे। इन बच्चों से माफी मांगनी पड़ेगी। नीट का मुद्दा तो है ही, पर ये दो दिन जुल्म ढहाए है, इनकी जवाबदेही तय करनी होगी।0
0
Report
Advertisement
भौतिकी समझना: विज्ञान की बुनियादी रहस्यों की राह
Noida, Uttar Pradesh:Understanding physics0
0
Report
आमेर में ब्लॉक स्तरीय डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:आमेर में डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित रहा। महिला अधिकारिता विभाग आमेर और आमेर थाना महिला सलाह केंद्र नाथ संस्कृति सेवा संस्थान द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा विषय पर जानकारी दी गई। दामोदर प्रसाद, आमेर/जयपुर। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल दुनिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना था। इस अवसर पर विभाग की सुपरवाइजर अनिता चौधरी ने छात्राओं को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव तथा विभाग द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से डिजिटल माध्यमों का सजग एवं सुरक्षित उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आमेर थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के काउंसलर, महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के प्रति सतर्क रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। आयोजन को छात्राओं ने ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।0
0
Report
जेजेपी के युवा-छात्रों पर लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जाँच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
Sirsa, Haryana:एंकर रीड जंतर-मंतर, नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं एवं छात्राओं पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आज जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई, जेजेपी की छात्र संघ इकाई INSO व समस्त जिला इकाई द्वारा प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुँच कर माननीय प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस से पूर्व जेजेपी तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जेजेपी जिला कार्यालय में एकत्रित हुए और एक स्वर में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उसके बाद एक जलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुँचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में रिमझिम बारिश ने किसान के चेहरे पर लौटी फिर से उम्मीद
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में पिछले 15 दिनों से गायब मानसून ने आखिरकार वापसी कर ली है। बीती रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान ला दी है। लगातार बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी थीं और किसान काफी चिंतित नजर आ रहे थे। लेकिन अब हल्की-हल्की बारिश ने फसलों को नई जिंदगी दे दी है। हालांकि जिले में कहीं भी तेज या मूसलाधार बारिश देखने को नहीं मिली है,लेकिन रिमझिम बारिश का ये सिलसिला फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है। इसके साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में अब तक लगभग 324 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा चिचोली ब्लॉक में 440 मिलीमीटर और सबसे कम बैतूल ब्लॉक में 221 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक करीब 50 मिलीमीटर कम बारिश हुई है, जिससे पहले किसानों की चिंता बढ़ गई थी। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह रिमझिम बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है, जो किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में इस साल करीब साढ़े तीन लाख हेक्टेयर जमीन पर खरीफ फसल की बुवाई की गई है,जिसे इस बारिश से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। पिछले दो हफ्तों से बारिश नहीं होने के कारण किसान फसलों में खाद और अन्य जरूरी कार्य नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब इस बारिश से खेती-किसानी को नई रफ्तार मिलेगी। कुल मिलाकर बैतूल में ये रिमझिम बारिश किसानों के लिए उम्मीद और राहत दोनों लेकर आई है。0
0
Report
नेशनल हाईवे-719 पर तेज रफ्तार बस पलटी, अनेक यात्री घायल; दो की हालत गंभीर
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-नेशनल हाईवे-719 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्वालियर से उरई जा रही एक यात्री बस गोहद थाना क्षेत्र के बिरखड़ी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही गोहद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर से उरई जा रही यात्री बस जैसे ही गोहद के बिरखड़ी गांव के पास पहुंची ही थी कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए। सूचना मिलते ही गोहद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल गोहद स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-719 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
बैकुण्ठपुर में कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारियां वापस लेने की मांग
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेक। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के कुमार चौक में जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और छात्रों-युवाओं से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं के साथ निष्पक्ष व्यवहार और लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान की मांग करते हुए छात्र-युवा हितों की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के जिला बैठक से बच्चों के पुनर्वास को मिली साझा रणनीति
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कानून के साथ संघर्ष में आए बच्चों की चिंताओं के समाधान और उनके पुनर्वास को लेकर बिलासपुर में तीसरी जिला स्तरीय अभिसरण बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ स्टेट ज्यूडिशियल अकैडमी (CSJA), यूनिसेफ और चेतना कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित इस बैठक में पुलिस, न्यायपालिका और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़कर एक बेहतर भविष्य देना रहा है। बिलासा गुड़ी पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कानून के साथ संघर्ष में फंसे बच्चों की चिंताओं का समाधान विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। चेतना कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जिला स्तरीय अभिसरण बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अपराध के रास्ते पर गए बच्चों के सुधार और पुनर्वास की जिम्मेदारी केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि पुलिस, न्यायपालिका, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, समाज कल्याण और परिवार सहित सभी संबंधित संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है। बैठक में ऐसे बच्चों को नियमित परामर्श, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने की ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद तमाम प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि बच्चों को अपराधी के रूप में देखने के बजाय उन्हें परिस्थितियों का शिकार मानते हुए उनके पुनर्वास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समय पर सही मार्गदर्शन और समाज के सभी विभागों के समन्वित तथा सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे भटके हुए बच्चों को एक नई दिशा देकर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सकता है। इसी सकारात्मक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर में लगातार चेतना कार्यक्रम के तहत जागरूकता और पुनर्वास की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं।0
0
Report
माता-पिता के झगड़े रोकने की कोशिश करती छोटी मरमोट
Noida, Uttar Pradesh:A little marmot trying to stop its parents from quarrelling0
0
Report
बूथ सम्मेलन का आयोजन।सुरेश राणा ने बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प दिलाया
Shamli, Uttar Pradesh:325 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में गूंजा संगठन मजबूती का मंत्र, सुरेश राणा बोले— जनता के बीच पहुंचकर कराएं योजनाओं का लाभ थानाभवन। भाजपा के संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण अभियान को नई धार देने के उद्देश्य से थानाभवन स्थित वंदना बैंक्वेट हॉल में विधानसभा स्तरीय भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 325 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का समाधान कराने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। जब कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सेवा करेगा, तो संगठन अपने आप मजबूत होगा और पार्टी की जीत का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सभी बूथ अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें, लोगों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, भाजपा उतनी ही अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, जिला मंत्री बृजेश वाल्मीकि, भूपेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी, मनपाल सैनी, अनुज सिंगला सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।0
0
Report
Advertisement
विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने खाद्यान्न समेत हजारों सामान उड़ाया
Kuana Chap, Uttar Pradesh:पनियरा,महराजगंज। थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा खुर्द में चोरों ने विद्यालय का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना मंगलवार रात्रि की बताई जा रही है, जबकि इसकी जानकारी वुधवार की सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार मौर्य के अनुसार, अज्ञात चोर कार्यालय और किचन का ताला तोड़कर विद्यालय में रखा करीब 2 बोरी चावल, 1 बोरी गेहूं, 1 भगोना, 1 कुकर, करछुल, 3 लीटर बाल्टी तथा कार्यालय का सीलिंग फैन सहित अन्य आवश्यक सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। मामले में पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। विद्यालय में हुई चोरी की इस घटना से शिक्षकों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि न्यायालय में हैं। जानकारी नहीं है0
0
Report
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को मिला सम्मान
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव : लखनऊ वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियान्त्रिकी एवं तकनीकी संकाय में आयोजित ‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में पर्यावरण, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक, पत्नी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रो. रवीन्द्र पाल सिंह रहे। आयोजन में संस्थापिका डॉ. रूबी राज सिंह शिवसुंदरी, इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा और खुशबू वर्मा की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर सीनियर सब इंस्पेक्टर एवं उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ को पर्यावरण संरक्षण और गरीब व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को नशामुक्ति के लिए व्यापक जनजागरूकता, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि नम्रता पाठक ने मंच से दोनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में प्रीति वार्ष्णेय (समाज सेविका) अध्यक्ष - वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति सहित उल्लेखनीय कार्य करने वाली 51 से अधिक विभूतियों को पौधे और प्रमाणपत्र भेंट कर पौध संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। सभी ने पौधे को परिवार के सदस्य की तरह अपनाकर वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प लिया। संदेश दिया गया कि “पौधा लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे जीवित रखना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।” फाउंडेशन ने बताया कि संस्था पिछले दस वर्षों से बिना कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप अथवा व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग के अपने संसाधनों से सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा एंकर एंजेल प्रवीण ने किया।0
0
Report
सचिन पायलट ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा एआईसीसी महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला कहा धरना,प्रदर्शन भूख हड़ताल के अधिकार संविधान ने दिए लेकिन केंद्र सरकार अपना रही दमनकारी नीति छात्र मांगो को लेकर दे रहे थे धरना तब उनकी बात सुननी चाहिए थी लेकिन उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर पहुंचाया अस्पताल विपक्ष को भी कुचला जा रहा लेकिन पहले ऐसा कभी नहीं हुआ हम देश भर में छात्रों के समर्थन में है दिल्ली में छात्रों के धरना प्रदर्शन को लेकर एआईसीसी महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायत ल का केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा देश के लाखों करोड़ों नौजवानों का भविष्य सरकार बर्बाद कर रही है और जो घमंड आक्रमणकारी राजनीति का परिचय दिया जा रहा है वह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है सदन के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष जब धरने पर बैठे तो वह लोक कल्याण मार्ग था और लोक कल्याण के लिए राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम नेता धरने पर बैठे तो वह कोई आतंकवादी असामाजिक तत्व नहीं थे जिनके साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया बच्चों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे गए उन्हें मारा गया जिसके चलते सैकड़ो बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं दो बच्चे वेंटिलेटर पर भी है तो उनकी बात को रखना कोई गलत नहीं था शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और बच्चों के खिलाफ की गई एफआईआर वापस लेने की मांग थी राहुल गांधी प्रियंका गांधी को सड़कों पर घसीटा गया सरकार की ऐसी जिद और अड़ियल रवैया अलोकतांत्रिक है भूख हड़ताल धरने प्रदर्शन का अधिकार संविधान ने दिया है लेकिन जिस तरीके से सरकार दमनकारी नीति अपनाकर किसी के भी खिलाफ केस कर रही है किसी को जेल में डाल रही है यह चलने वाला नहीं है इनके अहंकार का अंत आने वाले समय में जनता करेगी बाइट सचिन पायलट एआईसीसी महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम0
0
Report
Advertisement
