icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिण्डौन में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली, पुलिस-स्कूली बच्चों ने दिया संदेश

Karauli, Rajasthan:नशे के खिलाफ हिण्डौन में जागरूकता रैली, पुलिस और स्कूली बच्चों ने तख्तियों व नारों के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश, ड्रग्स वॉरियर्स योजना के तहत आयोजित रैली मोहन नगर से शुरू होकर चौपड़ सर्किल पहुंची। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशे से दूर रहने की अपील की। रैली में नई मंडी थाना पुलिस के साथ सदर और कोतवाली थाना पुलिस के जवान भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों और पुलिसकर्मियों ने रास्ते में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान नशे से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान को लेकर संदेश दिए गए। चौपड़ सर्किल पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसमें परिवार, स्कूल, युवा और आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
0
0
Report

करौली-गंगापुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर चार कर्मचारी घायल

Karauli, Rajasthan:चुनाव सामग्री लेने गए पिकअप वाहन की करौली लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, हादसे में चार कर्मचारी घायल, दो अस्पताल में भर्ती; एडीएम ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी, एंकर इंट्रो - पंचायत चुनाव के लिए जयपुर से स्टेशनरी लेने गए पिकअप वाहन का करौली लौटते समय करौली-गंगापुर मार्ग पर बीजलपुर-भड़क्या के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई हादसे में पिकअप सवार चार कार्मिक घायल हो गए। इनमें दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि भंवर सिंह और पप्पू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि पिकअप वाहन जयपुर से पंचायत चुनाव के लिए आवश्यक स्टेशनरी लेने गए थे करौली लौटते समय बीजलपुर-भड़क्या के पास वाहन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। दुर्घटना में भंवर सिंह माली पुत्र हरिराम माली निवासी परेवा रामपुर, पप्पू पुत्र श्रीलाल माली सहित चार कर्मचारी घायल हुए। सभी घायल करौली कलेक्ट्रेट में कार्यरत बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो कर्मचारियों की स्थिति सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि भंवर सिंह और पप्पू को चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। घायल कर्मचारी भंवर सिंह का आरोप है कि चुनाव कार्य में लगाए गए पिकअप वाहन की एक हेडलाइट खराब थी। उनका आरोप है कि कम रोशनी और सड़क पर कम दृश्यता के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली स्पष्ट दिखाई नहीं दी, जिससे टक्कर हो गई। पुलिस प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जाएगी।
0
0
Report

कैफे में बीकॉम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ गाली गलौज और धक्का मुक्की, घटना का वीडियो वायरल

Shrvan PanditShrvan PanditFollow8m ago
पिन्दौरा जहांगीरपुर, जहाँगीरपुर, उत्तर प्रदेश:श्रवण पंडित शामली स्लग ... छात्रा से छेड़छाड़ ओर गली गलौच एंकर...जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में बीकॉम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने का वीडियो हुआ वायरल, वायरल होने पर पीड़ित छात्रा ने दर्जनो छात्राओ के साथ कोतवाली पहुच कर पुलिस में आरोपी की शिकायत की ओर कानूनी कार्यवही की मांग की। आप को बता दे। कि स्वामी जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित हंगरी प्वाइंट पर एक छात्रा के साथ युवक के द्वारा धक्का मुक्की करने और गाली गलौज करने की वीडियो सामने आई है। पीड़ित छात्रा ने अपनी दर्जनो साथी छात्राओ के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है पीड़ित छात्रा शामली के कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स कालेज की छात्रा है। जहा पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पीड़ित छात्रा ने सवाल उठाये है कि छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। कि भाजपा सरकार में छात्राएं सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

खड़ेरा में वन विभाग टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव से वाहन क्षतिग्रस्त

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र के ग्राम खड़ेरा में वनभूमि पर दोबारा कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग के अनुसार, टीम चिह्नित ट्रैक्टरों को जब्त करने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए वनकर्मियों को लाठी-डंडों और पत्थरों से घेर लिया। पथराव में दो सरकारी वाहनों के शीशे टूटने और दो वाहन हुए क्षतिग्रस्त। शिकायत में वनरक्षक बारेलाल मीणा के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने, वनपाल राजेश अर्गल से मारपीट तथा वनरक्षक सुरेंद्र आदिवासी और महिला वनरक्षक शीला आदिवासी के साथ अभद्रता व झूमाझटकी के आरोप लगाए गए हैं। हालात बिगड़ने पर टीम के साथ मौजूद पार्क सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर किया। इसके बाद भीड़ पीछे हटी और वन अमला मौके से निकल सका। घटना के बाद वन विभाग की ओर से मगरधा थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में शासकीय कार्य में बाधा, वनकर्मियों से मारपीट, महिला वनरक्षक से अभद्रता और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
0
0
Report

जेडीयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, महिलाएं सड़क जाम; नीतीश कुमार वापस लौटे

Patna, Bihar:प्रदर्शनकारियों को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU के गेट के बाहर से ही वापस लौटे। JDU कार्यालय के बाहर ANM छात्राओं समेत बड़ी संख्या में महिलाओं का प्रदर्शन। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने JDU कार्यालय के बाहर किया हंगामा। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री दामोदर रावत की गाड़ी का किया घेराव। मंत्री की गाड़ी के सामने प्रदर्शन कर प्रदर्शनकारियों ने रखीं अपनी मांगें। प्रदर्शन के चलते JDU कार्यालय के बाहर सड़क जाम की स्थिति। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे JDU कार्यालय। कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ देखकर मुख्य गेट से ही वापस लौटी नीतीश कुमार की गाड़ी। हर बुधवार JDU कार्यालय पहुंचते हैं निशांत कुमार, आम लोगों और कार्यकर्ताओं की सुनते हैं समस्याएं। आज बुधवार को निशांत कुमार की मौजूदगी नहीं होने पर प्रदर्शनकारी छात्राओं में नाराजगी। अपनी मांगों को लेकर छात्राओं ने JDU कार्यालय के बाहर शुरू किया प्रदर्शन। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारंगी मौके पर मौजूद, लगातार उठा रहे हैं अपनी मांगों की आवाज। JDU कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के कारण बढ़ी गहमागहमी, सड़क पर बनी जाम की स्थिति।
0
0
Report
Advertisement

टोंक में मदन राठौड़ का पंचायत चुनाव पर हमला, डोटासरा-जूली पर निशाना

Tonk, Rajasthan:टोंक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पंचायत चुनाव से लेकर कांग्रेस की अंदरूनी कलह और तीसरे मोर्चे पर साधा निशाना गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना हमारा लक्ष्य: मदन राठौड़ सचिन पायलट को लेकर बोले मदन राठौड़—गहलोत के शब्दों की चुभन कभी नहीं भूलेगी कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा, बिना फुटबॉल के फुटबॉल खेल रहे फुटबॉल: राठौड़ राजस्थान में तीसरे मोर्चे की कोई जगह नहीं: पंचायत चुनाव को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य गांवों को भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गांवों को मजबूत बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना पार्टी की प्राथमिकता है। हनुमान बेनीवाल द्वारा सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा और शब्दों का चयन सही होना चाहिए। भाषा की गरिमा में गिरावट नहीं आनी चाहिए। सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान सचिन पायलट को लेकर मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत द्वारा पायलट के लिए इस्तेमाल किए गए 'आवारा' और 'निकम्मा' जैसे शब्दों की चुभन सचिन पायलट कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्दों के बाद दोनों नेताओं का एक होना मुश्किल है। डोटासरा और जूली पर भी साधा निशाना कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिना फुटबॉल के फुटबॉल खेला जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लेकर भी उन्होंने कहा कि जूली साहब अलग से मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। मदन राठौड़ ने कहा कि जनता सब समझ रही है कि कौन सेवा कर रहा है। भाजपा की पूरी टीम सेवा भाव से चुनाव लड़ती है और जीत हासिल करती है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां चुनाव प्रक्रिया सही बताती है, जबकि हारने पर सवाल उठाने लगती है। भाजपा में एकजुटता का दावा करते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी में कोई बिखराव नहीं है और सभी एकजुट हैं। जिन क्षेत्रों में भाजपा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है, वहां सुधार किया जाएगा। राजस्थान में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे की कोई जगह नहीं है। वहीं, नरेश मीणा द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा पर राठौड़ ने कहा कि वे स्वतंत्र हैं और चुनाव लड़ने का निर्णय उनका अपना है।
0
0
Report

मुंगेर में पर्व-त्योहार के दौरान सुरक्षा चाक चौबंद, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

Munger, Bihar:पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजा। पुलिस लाइन में जवानों को दिया जा रहा नियमित प्रशिक्षण, पूर्व अपराधियों का कराया जा रहा सत्यापन। मुंगेर: अक्टूबर माह से शुरू होने वाले पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुंगेर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दुर्गापूजा, दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अभी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस जवानों को पुलिस लाइन में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए जिले में सुरक्षा के साथ-साथ असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित कर बॉन्ड डाउन कराया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व में आपराधिक मामलों में जेल जा चुके तथा जेल से बाहर आए अपराधियों का सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस उनके वर्तमान ठिकाने और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन में जवानों को प्रतिदिन प्रशिक्षण देकर भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। पर्व-त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला दहन कर हंगामा मचाया

Ratlam, Madhya Pradesh:रATLाम में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर शहर के डालू मोदी चौराहे पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। पुतला जलते ही पुलिस ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर जमकर धक्का-मुक्की और छीना-झपटी हुई。 हालात ऐसे बने कि पूरे चौराहे पर पुतले के जलते टुकड़ों से धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियां भी जलाईं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। खास बात यह रही कि इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के साथ ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे प्रदर्शन का आकार और माहौल दोनों काफी प्रभावी नजर आए। रतलाम.
0
0
Report

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती और परीक्षा सुधार के लिए छात्रों की बड़ी चेतावनी

Ranchi, Jharkhand:रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता, नियमित भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। छात्रों ने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थगित कराने के दौरान अमिताभ कौशल के नेतृत्व में रिफॉर्म कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो महीने बाद भी कमेटी का गठन नहीं हुआ। छात्रों ने JPSC अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति, वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने, प्री-लिम्स में ई-ऑप्शन और नेगेटिव मार्किंग, श्रेणीवार कटऑफ व मार्कशीट जारी करने समेत कई मांगें रखीं। छात्रों ने कहा कि परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों के बाद 22 से अधिक परीक्षाएं रद्द हुई हैं और नियमित भर्ती नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि 7 अक्टूबर तक रिफॉर्म कमेटी का गठन और JPSC के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं हुई, तो पूरे झारखंड से छात्रों का विशाल 'छात्र महाजुटान' आयोजित किया जाएगा।
0
0
Report

हमीरपुर से जम्मूतवी के लिए ट्रेन संचालन के लिए ज्ञापन सौपा गया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मैहर से जम्मूतवी के लिए ट्रेन का संचालन करने की माँग को लेकर अधिवक्ताओं ने सौपा ज्ञापन, रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आमलोगों का सुगम होगा आवागमन, जिल ेके लोगों को दिल्ली या जम्मू जाने के लिए कानपुर या झांसी से पकड़नी पड़ती है ट्रेन, अधिवक्ताओं ने हमीरपुर जिला मुख्यालय को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की भी माँग, 200 वर्ष से अधिक पुराना जिला होने के बावजूद भी जिला मुख्यालय को नही मिली रेलवे कनेक्टिविटी, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली: दंपती के घर से 216 किलो पटाखे, गिरफ्तारी और जांच आगे

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: रायबरेली पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे किये बरामद बिना लाइसेंस पटाखे बनाने वाले दंपती पर पुलिस ने की कार्रवाई घर में छापेमारी कर 216 किलो पटाखे हुए बरामद बरामद पटाखों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही दिवाली पर पटाखे बेचने की तैयारी में था दंपती 19 बोरों में भरकर रखा गया था पटाखों का जखीरा नफीस और उसकी पत्नी मेहरून निशा को पुलिस ने किया गिरफ्तार विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजोरा गांव का मामला
0
0
Report

बेगूं स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, तीनों कर्मियों को नोटिस

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौरगढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के चेची ग्राम पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र का तहसीलदार गोपाल जीनगर ने आकस्मिक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के निर्देश पर किया गई। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर चिकित्सा अधिकारी हरेन्द्र कुमार जाट, एएनएम आशा जैन और सहायक रेडियोग्राफर खुशीराम चौधरी कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। ड्यूटी के दौरान कार्मिकों का अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित कार्मिकों से उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्मिकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी बढ़ने की बात सामने आई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top