icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली कानपुर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला धड़ से अलग हुआ पैर

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow2m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना नगला खंगर क्षेत्र में दिल्ली कानपुर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला धड़ से अलग हुआ पैर जानकारी के अनुसार नागला खंगार क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस डायल 112 को सूचना मिली की रेलवे ट्रैक के किनारे खंभा नंबर 1188 / 14 के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा है पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की लिए भेजा गया युवक की जेम से सूरत से गोरखपुर का रेलवे टिकट मिला है कोई पहचान पत्र नहीं मिला माना जा रहा है युवक की ट्रेन से गिरने से मृत्यु हुई है स्पष्टीकरण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा पुलिस जांच कर रही है युवक की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में गैस एजेंसियों पर अव्यवस्था, लंबी कतारों में जूझ रहे उपभोक्ता

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: शहर की Indian Oil Corporation से जुड़ी इंडियन गैस एजेंसियों पर इन दिनों भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। सुबह होते ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। महिलाएं और पुरुष घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता सुबह-सुबह ही एजेंसी पहुंच जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि समस्या काफी गंभीर है, लेकिन संबंधित विभाग का कंट्रोल रूम फोन तक नहीं उठाता। इंडियन गैस एजेंसियों को लेकर विभाग के पास कई शिकायतें भी पहुंच चुकी हैं। फिलहाल, इस अव्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे आमजन की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
0
0
Report

पुरानी रंजिश के चलते युवक को सरेराह गोली मारने का सनसनीखेज मामला

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते युवक को सरेराह गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक घर से दुकान जा रहा था, तभी रास्ते में घेरकर उस पर फायरिंग की गई। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों ने दीपक सिंह, धीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह समेत पांच लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना माखी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव की बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जन समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर सपा का धरना, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow47m ago
Mathura, Uttar Pradesh:जन समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर सपा का धरना, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मथुरा में जन समस्याओं को लेकर समाज वादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में वटवृक्ष के नीचे एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने हाथों में ढोलक, मंजीरा और घंटा लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से किसान पूरी तरह टूट चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक पर्याप्त मुआवजा देने में विफल रही है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत और शादी के सीजन में हो रही कालाबाजारी से आम जनता परेशान है। नेताओं ने ‘स्मार्ट मीटर’ लागू करने में विभागीय मिलीभगत और नगर निगम की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इन फैसलों से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वहीं, Vrindavan की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी सपा ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि मोक्षधाम तक जाने वाली गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि किसानों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही उनके खातों में भेज दी जाएगी।
0
0
Report

सिद्धनगर में 4.88 करोड़ की लागत से नए पुल का विधायक ने किया शिलान्यास, आवागमन होगा सुगम

JJournalistFollow1h ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत ट्रांस शारदा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिद्धनगर में सोमवार दोपहर एक बजे एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शुभारंभ किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अंतर्गत NPDP किमी 77 पर स्थित क्षतिग्रस्त रपटा पुल/पुलिया के स्थान पर 3×18 मीटर स्पान के नए लघु सेतु और उसके पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर की गई। इस निर्माण कार्य की कुल लागत लगभग 4 करोड़ 88 लाख रुपये बताई गई है। नए पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में पुराने क्षतिग्रस्त रपटा पुल के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जो अब समाप्त हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। इस मौके पर विजय सिंह, इकबाल सिंह उर्फ पाला, महेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश शर्मा, राजकुमार सिंह, सतीश चौहान, आदर्श परिहार, अनिल गुप्ता, देवेंद्र सिंह नेगी और अन्य सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग भी की, ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।
0
0
Report

कब्रिस्तान की आड़ पर अतिक्रमण: कोहाड़ापीर में 80 दुकानों को नोटिस, हटाने के लिए 7 दिन की मोहलत

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के कोहाड़ापीर क्षेत्र में कब्रिस्तान की आड़ पर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कब्रिस्तान की जमीन पर बाउंड्री के बाहर बनाई गई करीब 80 दुकानों को चिह्नित करते हुए संबंधित मुतावल्ली को नोटिस जारी किया गया है। दुकानों को सात दिन में अंदर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे व पैमाइश के बाद अधिकारियों ने पाया कि कोहाड़ापीर चौक से बाई तरफ कब्रिस्तान है। यहां निर्धारित सीमा से बाहर 7 से 15 फीट तक अवैध दुकानें बना दी गई हैं। इससे न केवल भूमि का अतिक्रमण हुआ है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में अव्यवस्था भी बढ़ी है। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि सभी दुकानदार तत्काल अपनी दुकानें खाली करें। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में ध्वस्तीकरण किया जाएगा। ध्वस्तीकरण की।कार्यवाही के डर कई दुकानदार स्वयं ही अपना सामान हटाकर अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं। पर्यावरण अभियंता एव संपत्ति प्रभारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में बांधा बने अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई हो रही है। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से लेकर कुदेशिया नैनीताल।रोड पर 386 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जिसमे कब्रस्तान, पेट्रोल पंप सहित स्कूल सहित कई अन्य अतिक्रमण किए गए है जिन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिसके बाद बुलडोजर कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कैसरगंज की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत

AbushahmaAbushahmaFollow1h ago
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज। उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आज कैसरगंज आगमन पर क्षेत्र की जनता ने स्वागत किया। क्षेत्र में उनके कदम पड़ते ही समर्थकों का उत्साह भर पूर दिखाई दिया।जैसे ही काफिला कैसरगंज पहुँचा, गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। समर्थकों ने उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया, जो क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ और लोकप्रियता का जीवंत प्रमाण था। बी.पी. मिश्रा एवं बद्रीनाथ यज्ञसैनी जनमेजय गुप्ता, शनि सिंह और धर्मेंद्र सिंह (प्रधान)बृजेश सिंह, देव प्रताप सिंह, दीपक सिंह, आर के गुप्ता (कांटाबाबू जी) बबलू यज्ञसैनी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग हुए शामिल।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top