250609
बागपत में सावन की कांवड़ यात्रा शुरू, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
Baghpat, Uttar Pradesh:सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ बागपत में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर तीन दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा के लिए बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मांवाद मार्ग और परशुरामेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें विशेष दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोर्ट के फैसले के बाद बृज भूषण सिंह की टीटी पर चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:नैशनल से ड्रैग करें कोर्ट के फैसले के बाद बृज भूषण सिंह की टीटी0
0
Report
मूसलाधार बारिश से मुरबाड- mhsa रोड पानी में डूबा, यातायात ठप्प
Ambernath, Maharashtra:मुसळधार पावसामुळे मुरबाड-म्हसा रस्ता पाण्याखाली, मुरबाड-कर्जत मार्गावरील वाहतूक ठप्प. सतत कोसळणाऱ्या पावसामुळे मुरबाड-म्हसा रस्ता पाण्याखाली गेला असून या मार्गावरील वाहतूक पूर्णपणे ठप्प झाली आहे. विशेष म्हणजे, या रस्त्यावर पहिल्यांदाच अशा प्रकारे मोठ्या प्रमाणात पाणी साचल्याची माहिती स्थानिकांनी दिली आहे. हिंदुराव बिल्डिंग ते एसटी बस डेपो या दरम्यान मोठ्या प्रमाणात पाण्याचा प्रवाह आल्याने सुरक्षेचा उपाय म्हणून मुरबाड-कर्जत मार्गावरील सर्व प्रवासी वाहतूक पूर्णपणे बंद करण्यात आली आहे.0
0
Report
जेपीएससी घोटाले पर CID का बड़ा एक्शन, रांची समेत बिहार-झारखंड में छापेमारी
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी घोटाले में CID का बड़ा एक्शन..... जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है। सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने रांची समेत झारखंड और बिहार के कई ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच एजेंसियों की यह कार्रवाई आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर की गई है। राज्यभर में छापेमारी,कई कोचिंग संस्थान भी जांच के घेरे में..... 14वीं जेपीएससी परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच में जुटी सीआईडी ने रांची पुलिस के सहयोग से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। रांची, धनबाद, हजारीबाग और पलामू सहित बिहार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। सीआईडी की टीम ने शुभांगन की पाठशाला, पतंजलि आईएएस संस्थान समेत 15 से अधिक ऐसे ठिकानों पर दबिश दी है। जांच के दायरे में कई कोचिंग संस्थान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने शामिल हैं। रांची में सर्च ऑपरेशन,नामकुम और धुर्वा पर फोकस..... रांची के नामकुम और धुर्वा समेत कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। नामकुम में आदित्य पांडेय के आवास पर भी सीआईडी की टीम जांच कर रही है। दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे...... पलामू में कोचिंग संचालक और शिक्षक रवि के घर पर भी कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसियां दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य अहम साक्ष्यों को खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई आरोपी अभय तिवारी से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर की जा रही है। माना जा रहा है कि इस छापेमारी से परीक्षा अनियमितता मामले में कई नए खुलासे हो सकते हैं। जाँच निर्णायक मोड़ पर ,बढ़ सकती है आरोपियों की मुश्किलें...... जेपीएससी परीक्षा घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। सीआईडी की इस व्यापक कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। आने वाले घंटों में जांच एजेंसी कई अहम खुलासे कर सकती है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ और जलाभिषेक
Haridwar, Uttarakhand:सावन के पहले सोमवार पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कनखल स्थित भगवान भोलेनाथ की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी बीच हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपनी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित के साथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार पहुंच रहे शिवभक्त कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उन्हें फल वितरित किए। डीएम ने कहा कि सावन के दौरान हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।0
0
Report
इटावा केदारेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों का भारी तांता
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सावन के पहले सोमवार को केदारेश्वर शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी नजर आई है वहीं श्रद्धालुओं का सुबह से दर्शन करने के लिए तांता लगा नजर आया है वहीं सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखने को मिल रहे है。 इटावा जनपद के केदारेश्वर महादेव मंदिर ने सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही भक्त की भीड़ देखने को मिल रही है बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। सावन के पहले सोमवार को विशेष पूजा अर्चना इस केदारेश्वर मंदिर में की जा रही है इटावा में बना यह केदारेश्वर महादेव मंदिर उत्तराखंड के केदारनाथ की तर्ज पर बना हुआ है। भक्तों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं मंदिर में दर्शन करने आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है।0
0
Report
सावन में बद्रीनाथ मंदिर पर खीर प्रसाद से श्रद्धालुओं में खास उत्साह
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली भगवान बदरीनाथ मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं को मुख्य पुजारी रावल और बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से खीर का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। सावन माह के दौरान खीर प्रसाद का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, जिसे श्रद्धालु बड़े श्रद्धाभाव के साथ ग्रहण कर रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में खीर का प्रसाद ग्रहण करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। बद्री-केदार मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया है, ताकि दर्शन और प्रसाद वितरण दोनों सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन भी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है。0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव में सावन के सोमवार पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा धूम
Rajnandgaon, Chhattisgarh:सावन के पहले सोमवार पर राजनांदगांव पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। वहीं बड़ी संख्या में कांवड़िये शिवनाथ नदी पहुंचे, जहां से उन्होंने पवित्र जल कांवड़ में भरकर विभिन्न शिव मंदिरों के लिए पैदल यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। केसरिया वस्त्र धारण किए श्रद्धालु बोल बम के नारों के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। हालांकि कांवड़ियों ने शिवनाथ नदी तक जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति पर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण जल लेकर पैदल चलने में काफी परेशानी हुई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था कम नहीं हुई और वे पूरे श्रद्धाभाव के साथ अपनी यात्रा पूरी करने में जुटे रहे। सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी आस्था की इस तस्वीर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की भक्ति हर कठिनाई पर भारी पड़ती है। मंदिरों में दिनभर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।0
0
Report
एनएच 707 पर मलबे से यातायात घंटों बाधित, ढाई मील तक भारी जाम
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:एनएच 707 पर जगह जगह आया मलबा, मार्ग कई घंटे रहा बंद लगातार बरसात के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707 बार-बार बाधित हो रहा है। एनएच पर सोमवार को भी कई जगह मालवा गिरा। जिसकी वजह से सड़क मार्ग कई घंटे तक बंद रहा। सबसे अधिक मालवा सतोन के समीप ढाई मील पर आया। यहां कीचड़ नुमा मलबे के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पाए। जिसकी वजह से यहां वाहनों की लंबी कतारे लग गई। लोगों को अपने वाहनों सहित कई घंटे तक यहां मशीन आने का इंतजार करना पड़ा यही नहीं सड़क बंद होने की वजह से तो एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही विभाग और कंपनियों को बार-बार सूचित करने के 3 घंटे बाद वहां मशीन पहुंची और उसके बाद सड़क रिस्टोर करने का काम शुरू हो पाया। पहाड़ खिसकने की यह तस्वीरें डाबरा के समीप की है। यहां भी बारिश के कारण गीली मिट्टी और मालवा पेड़ सहित अचानक National Highway पर आ गया। हालांकि अधिक मालवा ना होने के कारण कुछ ही घंटे में यहां सड़क मार्ग को ठीक कर लिया गया था।0
0
Report
खेड के चासकमान डैम ओवरफ्लो, भीमा नदी पर खतरे की घंटी
Khed, Maharashtra:सह्याद्रीच्या पर्वतरांगा परिसरात जोरदार पावसामुळे खेड तालुक्यातील चासकमान धरण ओव्हर फ्लो झाले असून धरणातून भीमा नदी पात्रात 17 हजार क्युसेक्स वेगाने पाण्याचा विसर्ग करण्यात आलाय. भीमा नदी धोकादायक पातळीवर वाहत असून नदीवरील बंधारे पाण्याखाली गेलेत. प्रशासनाकडून नदीकाठच्या नागरिकांना सतर्कतेचा इशारा देण्यात आलाय. 8.5 capacity असलेल्या या धरणातून पुणे सोलापुर जिल्ह्यातील गावांना शेतीसाठी पिण्यासाठी पाणी पुरवठा केला जातो. धरण ओव्हर फ्लो झाल्याने शेतकरी यांच्या शेती आणि पिण्याच्या पाण्याचा समस्या वाढली आहे.0
0
Report
Advertisement
जेपीएससी अनियमितता: पूर्व चेयरमैन ख्यांगते से CID की पूछताछ, गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़ी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की बहुचर्चित जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में जांच लगातार तेज हो रही है। पूर्व जेपीएससी चेयरमैन एल. ख्यांगते एक बार फिर रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां उनसे पूछताछ शुरू हो गई है। इससे पहले भी सीआईडी लगातार तीन दिनों तक उनसे लंबी पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसी लगातार नए सिरे से साक्ष्यों का मिलान कर रही है। ऐसे में एल. ख्यांगते से हो रही दोबारा पूछताछ को जांच का अहम पड़ाव माना जा रहा है। जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को एक बार फिर वे रांची स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचे, जहां जांच अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले भी सीआईडी लगातार तीन दिनों तक एल. ख्यांगते से कई घंटों तक पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों के बयान, जब्त दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों का मिलान कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सामने आए कुछ बिंदुओं और जवाबों में कथित विरोधाभास को लेकर सीआईडी अब दोबारा एल. ख्यांगते से सवाल-जवाब कर रही है। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान निर्णय कैसे लिए गए और कथित अनियमितताओं में किसकी क्या भूमिका रही।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े चाकूबाजी, एक की मौत, नाबालिग गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शहर के बीच दिनदहाड़े चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत,, खोखरा निवासी राधेश्याम प्रधान चांपा काम पर जा रहे थे,, रोस्ते में दो नाबалिग बदमाशों ने रोककर लूट की कोशिश की,, विरोध करने पर चलती बाइक पर पीठ में ताबड़तोड़ चाकू से हमला,, हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए,, घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,, वारदात से इलाके में सनसनी, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,, लूट और हत्या के बाद पुलिस ने ली दो नाबालिक को हिरासत में,,0
0
Report
बरबसपुर में शराब दुकान विरोध पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आबकारी विभाग पर हमला
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर में नई शराब दुकान खोलने का विरोध, महिलाएं और ग्राम वासी उतरे सड़क पर, ग्रामीण के सपोर्ट में मौके पर पहुंचे पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी विभाग के अधिकारी पर फोन पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल, फोन पर लगाई जमकर फटकार, कहा- मंत्री की हवस पूरा करने में लगे हो, ओवर रेट और अवैध बिक्री तुम लोग कर रहे हो और मुझे सीखा रहे हो मैं भी मंत्री रहा हुं,0
0
Report
Advertisement
तीन वर्षीय मासूम के लिए टिप्पर हादसा: ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम, चालक गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, मांदर में तेज रफ्तार टिप्पर ने ली तीन वर्षीय मासूम की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को किया जाम, टिप्पर में भी की गई तोड़फोड़, आक्रोशित ग्रामीणों मुआवजा और टिप्पर मालिक पर कारवाई करने की कर रहे मांग, टिप्पर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का मामला, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल किया गया तैनात, बनी हुई है तनाव की स्थति0
0
Report
पीपलू के भूतेश्वर शिवालय में श्रद्धालुओं की आस्था का चमत्कार, सालभर भक्त जुटे
Tonk, Rajasthan:टोंक इस शिव मंदिर में हर मन्नत होती है पूरी, यहां प्राकृतिक हरियाली के दर्शन से भी मिलता है आत्मीय सुकून पीपलू। यूं तो प्रत्येक शहर और गांवों में शिव के अनेकों शिवालय है, जिनमें से अधिकतर का अपना-अलग पुरातात्विक और पौराणिक महत्व भी है। पुराणों में बारह ज्योर्तिलिंग के अलावा भी शिव के पवित्र स्थानों का उल्लेख मिलता है। प्रत्येक स्थान से जुड़ी अनेक कथाएं हैं तथा इसका खगोलीय महत्व भी है। ऐसा ही एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिवालय मंदिर टोंक जिले के पीपलू शहर के पौराणिक रमणीक सरोवर किनारे स्थित है। जहां पहुंचने पर प्रत्येक व्यक्ति को शिव जलाभिषेक, ऊँ नम शिवाय के जाप सुनने, प्राकृतिक हरियाली के दर्शन से आत्मीय सुकून मिलता है। वहीं शिवालय में पूजा अर्चना करने से धर्म लाभ भी प्राप्त होता है। इस धार्मिक स्थल के बारे में मान्यता है कि यहां पर श्रद्धालु द्वारा की गई हर मन्नत पूर्ण होती है। यहां तक कि अकाल मृत्यु भय भी दूर होता है। इसी कारण यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का आने का तांता लगा रहता है तथा श्रावण मास में तो यहां सुबह से शाम तक शिव पूजा अर्चना करने वाले शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है\। किवदन्ति है कि इस मंदिर का निर्माण सातवीं सदी में पीपलू कस्बे को बसाने वाले पिताशाह विजयवर्गीय महाजन ने प्रभु कृपा से प्राप्त अमूल्य धातु पारस से स्वर्ण बनाते हुए करवाया था। जो धौली मालपुरा, गांव से सात जातियों के साथ पीपलू आए थे। पिताशाह ने पीपलू के पौराणिक सरोवर किनारे के शिवालय नामक स्थान पर विधि विधान से भगवान भूतेश्वर का मंदिर निर्मित कराते हुए प्रतिष्ठापना कराई। इन्होंने प्रभु कृपा से प्राप्त पारस से 15 हिन्दू तिथियों के मतानुसार 15 मंदिरों का निर्माण कराया था। जिनमें से कई मंदिर तो देखभाल संरक्षण अभाव में खण्डर हो मलवे में तब्दील हो गए। वहीं वर्तमान में प्राचीन एवं ऐतिहासिक गाथा कह रहे मंदिरों में भगवान भूतेश्वरनाथ, श्री चारभुजाजी, श्री सीतारामजी महाराज के है। शिवालय के स्थान पर श्रावण मास तथा महाशिवरात्रि पर्व पर लोक सांस्कृतिक मेलों पर भव्य आयोजन होते हैं। जिनमें शिव बाबा के विभिन्न स्वरूपों की सजाई जाने वाली झाकियां आकर्षण का केन्द्र होती है। यहां वर्षो से अखण्ड ज्योत जल रही है। वहीं मोर चुग्गा की व्यवस्थाएं क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से अनवरत संचालित है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो के लिए क्षेत्रीय लोगों की श्री शिव समिति बनी हुई है। जो यहां की व्यवस्थाओं की देखभाल करने सहित इस स्थान का विस्तार करने एवं रमणीक बनाने में अनवरत लगी हुई है। जिसके प्रयासों से यहां भूतेश्वर उद्यान विकसित हुआ जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चकरियां, फिसल पट्टियाँ लगी हुई है। वहीं लोगों के विश्राम के लिए आरामदायक सीमेन्टेड बेेंच स्थापित है। यहाँ उद्यान में विवाह सहित मांगलिक कार्य होते है। समिति द्वारा हर वर्ष भागवत कथा का आयोजन करवाया जाता है। विभिन्न जरियों से होने वाली आय से मंदिर ओर परिसर का लगातार विकास किया जा रहा है। उद्यान में भ्रमण के लिए हरी दूब सहित विभिन्न किस्मों के पेड़ पौधे लगे हुए है जहां सुगन्धित चमेली, गुलाब के पुष्प यहां आने वाले प्रत्येक पर्यटक का मन लुभाते है। जिससे यह स्थल धार्मिकए पर्यटनए भ्रमणीक दृष्टि से बेहतर होने के कारण जन जन की आस्था का केन्द्र बना है।0
0
Report
हाथूड़े डॉक्टर की तत्परता से गैस से प्रभावित दो लोग मौत के मुहाने से बचे
Jhargram, West Bengal:হাতুড়ে চিকিৎসক এর তৎপরতায় মৃত্যুর মুখ থেকে ফিরলো দুই ব্যাক্তি। trifling সংসারী তথ্য: তিন মাস আগে নির্মিত সেফটি ট্যাংকের পাটাতন খুলতে গিয়ে বিপত্তি, ওই যুবক সেফটি ট্যাংকের ভিতরে ঢোকেন পাটাতন খোলার জন্য। মুহূর্তের মধ্যে সেফটি ট্যাংকের বিষাক্ত গ্যাসে অজ্ঞান কর্মরত যুবক অজিত দেশোয়ালি, তাকে বাঁচাতে গিয়ে অসুস্থ বাড়ির মালিক সুব্রত সেনগুপ্ত, অবশেষে কর্মরত যুবকের স্ত্রীর চিৎকারে আশপাশের লোকজন এগিয়ে আসলে শুরু উদ্ধার কাজ, বাড়ির পাশের হাতুড়ে চিকিৎসকের তৎপরতায় সময় অক্সিজেন সিলিন্ডারের গ্যাস দিতে প্রাণে বাঁচেন ওই দুই ব্যক্তি। চিকিৎসকের ফোনেই ২ মিনিটের মধ্যে ঘটনাস্থলে পুলিশ, পরে তাদের উদ্ধার করে হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। বর্তমানে দুই ব্যক্তিinrin সুস্থ রয়েছেন। বাইট ১) লতিকা দেশোয়ালি, প্রত্যক্ষদর্শী ও যুবকের স্ত্রী ২) দয়াময় দাশগুপ্ত, স্থানীয় হাতুড়ে চিকিৎসক ৩) গুরুদাস সেনগুপ্ত, বাড়ি মালিকের ভাই0
0
Report
Advertisement
