250609
संत डा.गुरमीत राम रहीम ने किया बरनावा आश्रम में पौधारोपण
Baghpat, Uttar Pradesh:संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने बरनावा डेरे में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत देश-विदेश में साध-संगत ने लाखों पौधे लगाए हैं और उन्हें पेड़ बनने तक संभालने की जिम्मेदारी उठाई है। 15 अगस्त को एमएसजी भंडारा सिरसा/बरवाला में वीरवार शाम को मनाया जाएगा। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने बुधवार को संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पवित्र एमएसजी अवतार दिवस की खुशियां पौधारोपण के माध्यम से मनाईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Raipur: बिक्री से जुड़ी ताज़ा खबर
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
अजीत साहा और साहा ब्रदर्स: राजनीतिक उभार के बीच आरोपों का साया
Noida, Uttar Pradesh:अजीत साहा और साहा ब्रदर्स: राजनीतिक उभार, प्रभाव और कई आरोपों की कहानी अजीत साहा का राजनीतिक जीवन लगभग पांच दशक पुराना है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की थी। लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति से जुड़े रहने के बाद वर्ष 2008 में उत्तर 24 परगना के मछलंदपुर-हाबरा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के पंचायतों पर कब्जा करने के साथ ही उनकी राजनीतिक दिशा बदलनी शुरू हुई। इसी दौर से उनकी तृणमूल कांग्रेस के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं। 2011 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अजीत साहा का राजनीतिक प्रभाव लगातार बढ़ता गया। वह राज्य के प्रभावशाली नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी माने जाने लगे और धीरे-धीरे उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल हो गए। राजनीतिक संरक्षण के बल पर उन्हें पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। वर्ष 2018 से 2023 तक वह पंचायत के अध्यक्ष रहे। बाद में जिला परिषद में स्वास्थ्य कर्माध्यक्ष के पद पर भी चुने गए। हालांकि, राजनीतिक उभार के साथ-साथ उनके खिलाफ विभिन्न आरोप भी लगातार सामने आते रहे। क्षेत्र के एक वर्ग का आरोप है कि पिछले कई वर्षों में अनेक व्यापारियों ने उनके खिलाफ कथित तौर पर वसूली (तोलाबाजी) की शिकायतें कीं, लेकिन उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का दावा है कि शुरुआत में उनका आर्थिक प्रभाव सूद के कारोबार के जरिए बढ़ा और बाद में यह प्रभाव लॉज, होटल तथा अन्य व्यवसायों तक फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऊंची ब्याज दर पर पैसे उधार देकर लोगों को कर्ज के जाल में फंसाया जाता था। आरोप है कि कर्ज नहीं चुका पाने की स्थिति में उनकी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियां अपने कब्जे में ले ली जाती थीं। कई लोगों का दावा है कि यही सूद का कारोबार बाद में उनके आर्थिक साम्राज्य की नींव बना। दूसरी ओर, अजीत साहा के भाई सुजीत साहा के खिलाफ और भी गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच उन्हें कथित तौर पर “सिंडिकेट का डॉन” कहा जाता था। आरोप है कि मिट्टी निर्माण सामग्री की आपूर्ति, स्थानीय ठेके और विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों पर उनके नियंत्रण वाले सिंडिकेट का प्रभाव था। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सुजीत साहा कथित तौर पर एक मवेशी (गाय) तस्करी सिंडिकेट के प्रमुख संचालकों में से एक थे। उनके प्रभाव में काम करने वाले कुछ युवक रात के समय विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से धन वसूली करते थे। दावा किया जाता है कि मस्तान्दुर बाजार सहित कई इलाकों में यह कथित वसूली तंत्र सक्रिय था। इसके अलावा, साहा ब्रदर्स पर हथियारों के अवैध कारोबार, मवेशी तस्करी और मिट्टी तस्करी जैसे मामलों से जुड़े होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों का दावा है कि उनका प्रभाव इतना व्यापक था कि उनकी सहमति या समर्थन के बिना किसी अन्य व्यक्ति के लिए बड़ा व्यवसाय करना लगभग असंभव था। हालांकि, यह उल्लेख करना आवश्यक है कि उपरोक्त सभी बातें स्थानीय निवासियों और विभिन्न सूत्रों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं। इन आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच एजेंसियों या न्यायालय द्वारा की बाकी है।0
0
Report
मोदी के 12 साल: मेघवाल बोले देश की प्रगति, राहुल गांधी पर निशाना
Bikaner, Rajasthan:केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गिनाए मोदी सरकार के 12 साल के काम सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई के बाद मीडिया से रूबरू कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में की प्रगति भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई, वैश्विक मंचों पर बढ़ा देश का मान-सम्मान राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा- केवल इवेंट कर पीएम मोदी की आलोचना से नहीं मिल रही राजनीतिक सफलता जनता विकास और मजबूत नेतृत्व को दे रही है समर्थन हनुमान बेनीवाल की भाषा शैली पर जताई आपत्ति कहा- लोकतंत्र में नेताओं को मर्यादित और संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए अभद्र बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं अमित शाह के बीकानेर दौरे को बताया अहम कहा- सीमा सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा वाइब्रेंट विलेज योजना से बॉर्डर क्षेत्र के गांवों में होगा विकास स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ, पलायन पर लगेगी रोक。0
0
Report
Advertisement
पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म, Ordinance से 65000 कर्मी पक्के
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब में AAP सरकार का ऐतिहासिक फैसला पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म पंजाब कैबिनेट में प्रस्ताव पास, जल्द Ordinance होगा जारी ठेके पर काम कर रहे 65000 कर्मचारी होंगे पक्के सीधे सरकार के विभाग में करेंगे काम0
0
Report
बालोद के मंत्री ने विपक्ष पर झूठ का आरोप, 7 लाख पेड़ों की कटाई का सच
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पलारी में चुनावी प्रचार के दौरान राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री) ने हंसदेव अरण्य मामले पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने हंसदेव अरण्य में लगभग 7 लाख पेड़ों की कटाई के मुद्दे को विपक्ष का झूठ और भ्रम करार दिया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि विपक्ष के पास वर्तमान में कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे जनता के बीच केवल भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष की अंदरूनी राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को पहले अपनी आपसी लड़ाई और मतभेदों को सुलझाना चाहिए, उसके बाद इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर बात करनी चाहिए। मंत्री ने साफ तौर पर हंसदेव अरण्य जंगल की कटाई के दावों को राजनीति से प्रेरित और भ्रामक बताया।0
0
Report
मंगलपुर पुल के स्पैन-5 में गैप; बड़े वाहनों का आवागमन रोक
Gopalganj, Bihar:GOAPALGANJ DESK: मंगलपुर सेतु के पिलर 5 के पास span में 6 इंच का गैप बन गया है जिसके कारण बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम के जांच के बाद IIT IIT Patna के इंजीनियरों ने पुल का निरीक्षण किया है। सादर प्रखंड के गंडक नदी पर यादोपुर स्थित मंगलपुर सेतु का निर्माण वर्ष 2016 में 549 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। सेतु के पिलर 5 के पास span में गैप आ गया है जिसके बाद बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। DM पवन सिन्हा ने बताया कि मंगलपुर पुल के पायालय (पाया) 5 के पास span के बीच का स्टील घिसकर गिर गया है जिससे गैप बन गया है. IIT/NIT की टीम ने पुल का निरीक्षण किया है और संबंधित एजेंसी को स्टील लगाने के निर्देश दिए गए हैं; एक माह में जॉइंट span में आधा-आधा करके दो बार में स्टील लगा दिया जाएगा। गैप अधिक होने के कारण बड़े वाहनों के परिचालन से कम्पन बढ़ सकता है और यात्रियों में भय हो सकता है, इसलिए बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक जारी है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर: संगठन मजबूत बनाने पर जोर
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में भाजपा द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, पिछले 15 वर्षों में भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और बड़े पैमाने पर नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े हैं। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य इन नए साथियों को पार्टी की मूल विचारधारा, सिद्धांतों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह अवगत कराना है। संजय सरावगी ने जोर देकर कहा कि भाजपा दूसरी राजनीतिक पार्टियों की तरह जाति आधारित या परिवार आधारित दल नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण और सर्वोपरि स्थान सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता का होता है। जो भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से काम करता है, पार्टी उसे समय-समय पर शीर्ष पदों पर बैठने का अवसर देती है। हमारे पास ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं। केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज तथा चुनावी वादों का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विचारधारा के पथ पर चलती है और जो वादा जनता से करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। उन्होंने कहा हमने देश की जनता से वादा किया था कि सरकार बनने पर कश्मीर से धारा 370 हटाई जाएगी और भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, हमारी पार्टी ने इन दोनों ऐतिहासिक वादों को पूरा करके दिखाया। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने का जो संकल्प लिया गया था, उस पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे देश में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसके जरिए दल की रीति-नीति से जोड़ा जा रहा है, ताकि आने वाले समय में सांगठनिक स्तर पर पार्टी को और अधिक धार दी जा सके। इस दो दिवसीय शिविर में पार्टी के कई स्थानीय वरिष्ठ नेता, मंच संचालक और सैकड़ों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने सांगठनिक मजबूती का संकल्प लिया।0
0
Report
राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेत का तूफान, तेज दृश्य कैमरे में कैद
Noida, Uttar Pradesh:SRIGANGANAGAR (RAJASTHAN): SAND STORM HITS THE CITY VISUALS शहर में रेत का तूफ़ान0
0
Report
हत्या के फरार आरोपी पर कोर्ट सख्त, चंदवक गांव में मुनादी कराई
Jaunpur, Uttar Pradesh:हत्या मामले में फरार आरोपी पर कोर्ट सख्त, चंदवक पुलिस ने गांव में कराई मुनादी जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में हुए चर्चित हत्या कांड के एक फरार आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के आवास पर पहुंचकर उद्घोषणा की कार्रवाई करते हुए गांव में मुनादी कराई। पुलिस के अनुसार, गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र हत्याकांड में नामजद आरोपी सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू लंबे समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए, लेकिन वह पुलिस की पहुंच से बाहर बना रहा। मामले की विवेचना के दौरान प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया। अदालत ने माना कि आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है और अब तक उसने न तो आत्मसमर्पण किया है और न ही किसी सक्षम न्यायालय से राहत प्राप्त की है। न्यायालय के निर्देश पर चंदवक पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया तथा गांव में मुनादी कराकर निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि आरोपी तय समय सीमा के अंदर अदालत में हाजिर नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सच्चिदानंद मिश्र हत्याकांड में वांछित सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू की तलाश तेज, निर्धारित समय में हाजिर न होने पर होगी कुर्की की कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
प्रधानी चुनाव की रंजिश चली, धनघटा में दो पक्षों की मारपीट—5 घायल
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में धनघटा थाना क्षेत्र के मडपौना गांव में रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुटी है। बताया जाता है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की शाम कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।0
0
Report
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर आम महोत्सव: 40 से अधिक वैरायटी, जंबो केसर शोकेस
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- अगर आप आम के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर इन दिनों फलों के राजा आम का रंग, स्वाद और खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय आम महोत्सव में 40 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं,जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां 800 ग्राम वजन वाले जंबो केसर से लेकर छोटे आकार के गजरिया आम तक हर वैरायटी को देखने और चखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि पहले पचमढ़ी में आयोजित होने वाला यह महोत्सव इस बार जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में आयोजित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग आम की विभिन्न प्रजातियों और आधुनिक बागवानी तकनीकों से जुड़ सकें। इसके साथ ही आम से बने केमिकल फ्री केक, आइसक्रीम और अन्य उत्पाद भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। वीओ01- नर्मदापुरम के ऐतिहासिक सेठानी घाट पर आम की महक बिखर रही है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में नर्मदापुरम, भोपाल, नरसिंहपुर सहित कई जिलों से आम की विशेष किस्में प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में राजापुरी,लंगड़ा,चौसा,हिमसागर, केसर, मल्लिका और जंबो केसर समेत 40 से अधिक वैरायटी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इसमे कुछ आम अनोखी किस्म के भी देखने को मिल रहे है। कोई आम अपने रंग के लिए खास है तो कोई आकार और स्वाद के लिए। यहां आम की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी किसानों को दी जा रही है। वीओ03- महोत्सव का सबसे बड़ा स्टार बना है जंबो केसर आम। करीब 800 ग्राम वजन वाला यह आम हर किसी को हैरान कर रहा है। वहीं सबसे छोटा गजरिया आम भी अपने अनोखे स्वाद और आकार के चलते लोगों की पसंद बन गया है। बड़े और छोटे आमों की यह जुगलबंदी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आम महोत्सव में सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि आम से बने केमिकल फ्री उत्पादों की भी भरमार है। मैंगो केक, जार केक, चीज़ केक, मैंगो आइसक्रीम और कई वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स लोगों को स्वाद का नया अनुभव दे रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य लोगों को आम की खेती, प्रसंस्करण और उससे जुड़े रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना है। बाइट(A1)- माधुरी पाटिल ( इटारसी ) बाइट(A2)- हाजी हुसैन (किसान बाबई) बाइट(A3)- सोमेश मिश्रा ( कलेक्टर नर्मदापुरम ) बाइट(A4)- माया नरोलिया ( राज्यसभा सांसद )0
0
Report
गौमाता घोषित कराने को लेकर शंकराचार्य ने सरकार से मांग तेज़ कर दी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, 81 दिवसीय गौमाता-राष्ट्रमाता गविष्टि यात्रा का कोंच में भव्य स्वागत, शंकराचार्य बोले – गाय को पशु नहीं “गौमाता” घोषित करे सरकार, नकली हिंदुओं से सनातन धर्म को सबसे बड़ा खतरा- शंकराचार्य, भाजपा, RSS और कई मुख्यमंत्रियों के बयानों पर साधा निशाना, योगी आदित्यनाथ के वैध बूचड़खाने वाले बयान पर उठाए सवाल, गाय ने कौन सा अपराध किया, जो उसे काटा जा रहा है?- शंकराचार्य, गौहत्या रोकने और सनातन रक्षा के लिए समाज को एकजुट होने का आह्वान, जालौन के कोंच नगर पहुंचे थे जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।0
0
Report
Advertisement
रामपुर गोलीकांड: मुठभेड़ में आरोपी रवि गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर गोलीकांड का खुलासा पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रवि गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार, 20 हजार के लेनदेन में गोली चली, सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी दबोचा, घायल युवक का इलाज जारी, रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश जारी एंकर: रामपुर में 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, हालांकिए वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, V/O: दरअसल, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में कुछ दिन पहले बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी गई थी, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपी ने युवक को गोली मार दी थी, घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी, इसी दौरान थाना सिविल लाइंस पुलिस की एक आरोपी रवि से मुठभेड़ हो गई, पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल मुख्य आरोपी की तलाश जारी है, उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, वहीं गोली लगने से घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है,0
0
Report
हत्या-गौतस्करी के कुख्यात बदमाश जियाऊद्दीन मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर हत्या और गौ-तस्करी का कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार जंगीपुर पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हत्या और गौ-तस्करी का आरोपी जियाऊद्धीन पुलिस एनकाउंटर में घायल पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली मौके से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद पुलिस ने .315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस भी किया बरामद घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती आरोपी पर हत्या, आर्म्स एक्ट और गौ-तस्करी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज जंगीपुर पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप गाजीपुर के जंगीपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या और गौ-तस्करी के मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश जियाऊद्दीन उर्फ जियाऊ कुरैशी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद की है। इस बात की पुष्टि सीओ सिटी शेखर सेंगर ने की है। दरअसल गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम मदारपुर मार्ग पर बघोल पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान जियाऊद्दीन उर्फ जियाऊ कुरैशी निवासी नोनहरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हत्या, अवैध असलहा और गौ-तस्करी समेत कई गंभीर मामलों में वांछित रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद की है। जंगीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
लोहरदगा महाधिवेशन: धीरज प्रसाद साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन, मजदूरों में उत्साह
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के किस्को प्रखंड में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस सह छोटानागपुर बॉक्साइट एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक का महाधिवेशन आयोजित किया गया। इस महाधिवेशन में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके पर विभिन्न खदान से जुड़े लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मजदूरों के हित के लिए ये हमेशा खड़े है। हिंडाल्को सहित किसी भी कंपनी को यह मौका नहीं दिया जायेगा कि वो मजदूरों का शोषण कर सकें। साथ ही इन्होंने कहा की इस बार धीरज प्रसाद साहू राज्य सभा चुनाव से दूर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हरसंभव सहयोग करने बात कही। इन्होंने कहा कि ये पार्टी के हर फ़ैसले के साथ है और हमेशा रहेंगे। मौके पर पूर्व विधायक डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा की मजदूरों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। बाइट- डाॅ रामेश्वर उरांव, विधायक बाइट- धीरज प्रसाद साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद बाइट- धीरज प्रसाद साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
