icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
250622
Kuldeep ChauhanKuldeep ChauhanFollow29 Jul 2024, 02:02 pm

पिछले 35 वर्षो से कांवड़ यात्रियों की सेवा करने के किए भंडारा लगाते है रिटायर्ड शिक्षक राजपाल शर्मा

Doghat Rural, Uttar Pradesh:

सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जहां लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाते हैं। कुछ लोग कांवड़ लेने हरिद्वार जाते हैं तो वहीं कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांडाल लगाकर उनकी सेवा करते हैं। ऐसे ही एक भक्त हैं खेड़ी गांव के रिटायर्ड शिक्षक राजपाल शर्मा जो पिछले 35 वर्षों से सावन महीने में भंडारा लगाकर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। राजपाल शर्मा बताते हैं कि 35 साल पहले उनके मन में यह विचार आया कि कांवड़ियों की सेवा की जाए, तब से वे हर साल सावन माह में भंडारा लगाकर सेवा करते हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागपत में पुलिस कार की टक्कर से दंपति को चोट, वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक बार फिर खाकी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बाइक सवार दंपति को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की कार ने टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कार सवार पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि हरियाणा के मनोली गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र रामकिशन अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में बागपत आ रहे थे। इसी दौरान बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव के पास पुलिसकर्मियों की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की हालत बिगड़ने की बात कही जा रही है। बिजेंद्र ने घटना को लेकर हरियाणा के मनोली थाने में तहरीर दी है। साथ ही बागपत के अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 18 अगस्त को हुई घटना के باوجود अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। अब सवाल है कि वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस कब तक जांच पूरी कर कार्रवाई करती है।
0
0
Report
Advertisement

स्व सहायता समूह से महिलाएं ठगी: जामुल पुलिस ने विद्या साहू गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महिलाओं के स्व सहायता समूहों में निवेश पर अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर अलग अलग महिलाओं के नाम करीब 15 लाख रुपए का मुद्रा और पर्सनल लोन निकलवाने के आरोप में जामुल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला विद्या साहू ने लोन की रकम खुद प्राप्त कर उसका इस्तेमाल किया साथ ही संबंधित महिलाओं के एटीएम कार्ड बैंक पासबुक और अन्य पहचान संबंधित दस्तावेज भी अपने पास रख लिया। दरअसल ग्राम कुरूद की रहने वाली त्रिवेणी साहु लिखित में जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव के ही रहने वाले विद्या साहू ने महिलाओं को स्व सहायता समूह में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उनके नाम से लोन निकलवा कर रकम स्वयं प्राप्त कर ली इतना ही नहीं जब भी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पैसे को लेकर पूछताछ की तो विद्या टाल मटोल करती रही। इसके बाद महिलाओं को समझ आ गया कि उनके साथ ठगी हो गई है क्योंकि एटीएम कार्ड बैंक पासबुक और अन्य विद्या दस्तावेज बैंक संबंधित दस्तावेज भी विद्या साहू ने अपने पास ही रख लिए थे जिसके बाद महिलाओं ने लिखित में जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तमाम दस्तावेज और साक्ष्य का अवलोकन किया विवेचना करने पर संबंधित दस्तावेज सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने फॉरेन विद्या साहू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है.
0
0
Report
Advertisement

बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की मौत, जर्जर तार ने ली जान

Nawada, Bihar:नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के मठगुलनी गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि 61 वर्षीय भरत महतो खेत में खाद डालने जा रहे थे। इसी दौरान खेत में टूटकर गिरे बिजली के जर्जर तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन शव को नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई मोहन प्रसाद ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुराने और जर्जर तारों के कारण हादसे हो रहे हैं। परिजनों ने जांच, दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है。
0
0
Report

लापता बच्ची का शव कुएं से मिलने पर गांव में मातम, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Banka, Bihar:Anchor- बांका से बड़ी खबर आ रही है।हृदय बिरादक घटना सामने आ रही है जहां लापता बच्ची की शब एक कुएं से पुलिस ने किया बरामद।सूईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत के ढकना गांव की है जहां सुबह 7:00 बजे लापता 11 वर्षीय लड़की का शब कुएं से बरामद हुई।मृतक की पहचान सूईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव निवासी निरंजन यादव की 11 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी के नाम से हुई।मृतक का शव घर से एक किलोमीटर दूरी पर झाड़ी के बीच टापू कुंआ से मिली जबकि घर से एक किलोमीटर स्कूल की दुरी है ओर प्रोन्नत मध्य विद्यालय बनरी Six वर्ग की छात्रा थी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची बीते दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे स्कूली पोशाक पहनकर प्रतिदिन की भांति उस दिन भी स्कूल जाने के क्रम 100 मीटर की दूरी पर अपने दादा से 10 रुपया लेने गई थी।10 रुपया मिलने के बाद दादा खेत की तरफ ओर बच्ची घर की तरफ इसी बीच आम का एक पैड़ के निकट से लापता हो गई।बच्ची का आदत था दादा से 10 रुपया मिलने पर खुशी से स्कूल जाती थी। वह दादा का बहुत प्यारी और इकलौती पोती थी बड़े पुत्र का बड़ी पुत्री ओर دو पुत्र हैं।जब 4:00 बजे तक घर वापस नहीं लोटी तो परिजनों का चिंता बढ़ गई और आसपास सगी संबंधी खोजबीन शुरू कर दी इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई । पुलिस घर तक पहुंची। गुरुवार को सूईया थाना में गुमशुदगी का एक आवेदन दिया गया तब से घर परिवार में मातम ایسا छाया था ना खाना ना पीना बच्ची की जहां से शब बरामद हुई बीते दिन गुरुवार को सीकर व झगड़ के सहारे उस टापू कुएं में खोज बीन किया कहीं कुछ नहीं मिला शुक्रवार को इस कुएं से पानी में छपलाया हुआ शब मिलने का सनसनी फैल गई जिसे सूईया थाना अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।इधर फौरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम होने के बाद शब घर पहुंचते ही गांव में सन्नाटा सा छा गयाओर मृतक के मां रुवि देवी के साथ साथ अन्य लोगों मे मातम पसरा हुआ है।मृतक के पिता निरंजन यादव ने वताया पूर्व से चला आ रहा जमीन विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताया जा रहा है।
0
0
Report

दुर्ग पुलिस ने आरक्षक भर्ती धोखाधड़ी: 12 लाख लिए, दो गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी करने वाले 02 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल ग्राम सेलूद के रहने वाले गेंदालाल बंछोर ने उतई थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि बेमेतरा के ग्राम अतरिया के रहने वाले उमेश दास मानिकपुरी ने उसके पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर इसके एवज में 12 लाख रुपए ले लिए उमेश दास मानिकपुरी ने बताया कि उसकी पहुंच गृह मंत्रालय में ऊपर तक है वह उसके बेटे को आसानी से नौकरी लगा देगा इसके साथ ही उसने गेंदलाल को अपने विश्वास मे ले लिया जिसके बाद गेंदलाल ने भरोसा करते हुए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में लगभग 12 लाख रुपए जमा कर दिए लेकिन जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी और उमेश दास मानिकपुरी टालमटोल करता रहा जिसके बाद गेंदालाल को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है और उतई थाने में लेनदेन के तमाम सबूत और दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए लिखित में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले की विवेचना की तो मामला सही पाया गया जिसके बाद तमाम दस्तावेजों पर सबूत के आधार पर बेमेतरा के उमेंश दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया उमेश दास मानिकपुरी की बिनाह पर बिलासपुर के रहने वाले राजेश वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है तो वही दुर्ग पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.बाइट- मणि शंकर चंद्र पुलिस प्रवक्ता दुर्ग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

5-दिवसीय निःशुल्क किसान प्रशिक्षण आदर्श गांव मनोहरपुरा में संपन्न, 35 किसान भागीदारी

Karauli, Rajasthan:आदर्श गांव मनोहरपुरा में 5-दिवसीय निःशुल्क किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, करौली। जिले के आदर्श गांव मनोहरपुरा में किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित 5-दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड एग्रीकल्चर दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मनोहरपुरा एवं आसपास के गांवों के 35 किसानों एवं ग्रामीण प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
0
0
Report

ग्वालियर ट्रेन चोर गिरोह दबोचा गया, 27 स्मार्टफोन बरामद

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर रेलवे स्टेशन से चलती ट्रेन में यात्रियों के महंगे फोन चोरी करने वाले गिरोह को GRP ग्वालियर ने दबोच लिया। इस गैंग के तीन लोग पकड़े गए हैं, जिनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस ने इनके पास से 27 स्मार्टफोन और एक Apache बाइक बरामद की है। आरोपी दिल्ली में खपाते थे। गिरोह स्टेशन से ट्रेन में चढ़ जाता था और बिरलानगर या एजी पुल के पास आउटर पर धीमी होते ही फोन लेकर कूद जाते थे और भाग निकलते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय श्रीवास (पिंटो पार्क), प्रीतेश उर्फ ओम राठौर (27, चंदनपुर बिरलानगर) और एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 अगस्त को उसने ट्रेन नंबर 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस के S-3 कोच में दो यात्रियों के मोबाइल चुराए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा का iPhone भी शामिल था। घटना के बाद वह आउटर पर उतर कर फरार हो गया था।GRP के अनुसार इनके खिलाफ कई थानों में चोरी के केस पहले से दर्ज हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत लाखों है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर दिल्ली के खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है。
0
0
Report

रतलाम में शक्कर के दाम तेजी से बढ़े, घर-चौकों पर महंगाई की चुभन

Ratlam, Madhya Pradesh:शक्कर की मिठास पर अब महंगाई की कड़वाहट भारी पड़ने लगी है। रतलाम में शक्कर के बढ़ते दामों का असर घर की रसोई से लेकर चौराहे की चाय और त्योहारों की मिठाइयों तक दिखाई दे रहा है। बीते कुछ दिनों शककर के दाम लगभग दुगुने हो गये है, 44 रूपये से 70 47पये पहुंची शककर ने लोगो क़ो हैरान कर दिया है गैस और दूध के बढ़े दामों के बीच अब गृहणियों के लिए शक्कर की बढ़ती कीमत भी नई परेशानी बन गई है। वहीं, हर बात पर चाय की चुस्की लेने वालों को भी अब बढ़ी कीमत का असर महसूस हो रहा है। शक्कर के दाम बढ़ने को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल में इथेनॉल के बढ़ते उपयोग से गन्ने की मांग बढ़ी है, जिसका असर शक्कर की कीमतों पर पड़ा है। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि शक्कर की कीमत बढ़ने से लोग इसका कम इस्तेमाल करेंगे, जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। हालांकि राय अलग-अलग हैं, लेकिन शक्कर की बढ़ती कीमत ने रसोई से लेकर त्योहारों की मिठास तक जरूर प्रभावित कर दी है। बाइट - पूजा वोहारा ( ग्राहनी बाइट - शीला (ग्रहनी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top