icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम सम्राट चौधरी ने ठाकुर स्मृति संग्रहालय का दौरा किया; अध्ययन कक्ष विकसित होंगे

Patna, Bihar:पटना, 18 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। स्मृति संग्रहालय भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर भी मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्मृति संग्रहालय भवन के फोटो गैलरी में उनके मुख्यमंत्रित्व काल एवं संघर्षों से जुड़ी लगाई गई तस्वीरों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के शयन कक्ष, स्मृति संग्रहालय का पुस्तकालय, डायनिंग हॉल आदि का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री को अधिकारियों से जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहाँ कर्पूरी ठाकुर जी के दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुओं को संरक्षित किया गया है। उनके कपड़े, चश्मा, कलम, स्नातक की मार्कशीट और स्कूल प्रमाण पत्र इस संग्रहालय में संरक्षित है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी तस्वीरें एवं दस्तावेज़ मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय (अध्ययन कक्ष) विकसित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाचनालय विकसित होने से यहाँ आनेवाले लोग पुस्तकालय में रखी पुस्तकों एवं पत्रिकाओं के माध्यम से जननायक की सादगी और संघर्षो के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर कला, संस्कृति विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं संग्रहालय से जुड़े कर्मीगण उपस्थित थे。
0
0
Report

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: नाबालिग भगाने के आरोपियों की गिरफ्तारी

Balrampur, Uttar Pradesh:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व नाबालिग को भगाने के दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद बलरामपुर जनपद के गैण्डास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है, जबकि दूसरे में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। पहली घटना 15 अप्रैल की है। क्षेत्र के ग्राम चेतिवा इटईरामपुर की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने उसकी पुत्री को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी राशिद अली पुत्र रमजान अली निवासी चेतिवा इटईरामपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी घटना 3 अप्रैल की है, जहां ग्राम धोडचढी मुरावनडीह छीतरपारा की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में भी तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। अभियान के तहत पुलिस ने जगप्रसाद पुत्र रामराज निवासी शहजौरा बिगहवा नसीरडीह, थाना सादुल्लानगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद नाबालिग को आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला आरक्षी की सुपुर्दगी में वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग व अन्य विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोनों मामलों में पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

चिम्पांजी समूहों के बीच गैंगवार जैसे संघर्ष से बना नया संतुलन

Jaipur, Rajasthan:चिम्पांजी एक अत्यंत बुद्धिमान और सामाजिक प्राणी है, जो इंसानों से काफी हद तक मिलता-जुलता है। एनिमल एक्सपर्ट रोहित गंगवाल के अनुसार, चिम्पांजी अपने समूह में सख्त सामाजिक ढांचे के तहत रहते हैं, जहां वर्चस्व को लेकर अक्सर आक्रामक व्यवहार देखने को मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा की संसाधनों, क्षेत्र और नेतृत्व को लेकर चिम्पांजी के बीच संघर्ष होता है, जो कई बार गैंगवार का रूप ले लेता है। यहां तक कि दो समूहों के बीच यह टकराव लंबे समय तक चल सकता है। क्यूंकि ये चीजों को भूलते नहीं है। हालांकई अंत में यह संघर्ष वर्चस्व स्थापित होने या कमजोर समूह के पीछे हटने से खत्म होता है, जिससे नया संतुलन बनता है.
0
0
Report
Advertisement

समरसेबल मोटर की चपेट में आकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: जनपद के थाना अचलगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपू वर्मा (35) पुत्र भोला वर्मा, निवासी शिवपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है, जब दीपू वर्मा घर में लगे समरसेबल मोटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों को इस घटना की जानकारी सुबह होने पर मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में 11 वर्षीय बेटी दिव्या है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा सरस्वती इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा

SHARMA NEWSSHARMA NEWSFollow1m ago
Shankarpur, Uttar Pradesh:सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा सरस्वती इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा बहराइच। जनपद के पं. राधे श्याम पांडेय सरस्वती इंटर कॉलेज जमोगा चरदा में शनिवार को वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सुबह 08:00 बजे से प्रारंभ हुए इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन (लैंप लाइट) के साथ हुआ, जिसके बाद “देवा श्री गणेशा” गीत पर प्रिया भार्गव, रुक्मिणी सिंह और रितेश शर्मा ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात सोशल मीडिया पर आधारित समूह गीत में छात्र कर्तव्य, उमंग, विशाल मौर्य, दिव्यांश पांडेय, देववीर सिंह, आदर्श पटेल सहित अन्य छात्रों ने आधुनिक जीवन की झलक प्रस्तुत की। “दिल है छोटा सा” और “चार युग थीम सॉन्ग” जैसे समूह नृत्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं शिक्षा का महत्व नाटक के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। “मोबाइल बुरी बला है” नाट्य-गीत ने वर्तमान समाज की गंभीर समस्या को उजागर कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। “स्कूल चले हम” और “हम इंडिया वाले” जैसे देशभक्ति गीतों एवं समूह नृत्यों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। “मोहे मोर बनैहो”, “आयो रे शुभ दिन आयो”, “कजरारे” जैसे रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिए। विशेष आकर्षण के रूप में वेनिस का व्यापारी नाटक ने अंग्रेजी साहित्य की झलक प्रस्तुत की, जबकि मादक पदार्थों की लत और ऑपरेशन सिंदूर जैसे नाटकों ने सामाजिक बुराइयों पर तीखा प्रहार किया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” गीत ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा “रंगीलो मारो ढोलना”, “कॉलेज की लड़कियां”, “हर दिन ऐसे जियो”, “नेपाली सॉन्ग”, “मशअप सॉन्ग”, “नारी शक्ति”, “मुकाबला”, “बोलो तारा रा”, “राधा”, “गुर्जर का खर्चा” और हरियाणवी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान पी.जी. कॉलेज बहराइच के सचिव डॉ. एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कौशलेन्द्र पांडेय एवं प्राचार्य बी.एस. मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा, जिनमें अभय दीक्षित (टिंकू सर), ज्ञानेंद्र भूषण पाठक, विश्वास कसौधन, दीपक शर्मा, विनय पाठक, आशीष शर्मा, राकेश वर्मा, परमानंद बाजपेयी, अजमल शाह, के.डी. आर्य, ब्रिजेश कुमार आर्य, ऋचा जायसवाल, ज्योति रानी पांडेय, निशात खान, पूजा पाठक, शिवम मिश्रा, अवनीश गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, स्नेहल कदम, फेमिना, सीमा पाठक, अंजलि पाठक, रीचा पाठक, शिवनाथ पांडेय, रीमा शुक्ला, स्नेहा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
0
0
Report
Advertisement

टिकमगढ़ में मिलावट के खिलाफ कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, मावा- मिठाई जब्त

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, बड़ागांव तहसीलदार पलक जैन ने भदोरा पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान ग्वालियर से जबलपुर जा रही विंगर से मावा और मिठाई की बड़ी खेप को जब्त किया है, बताया जा रहा है कि करीब 23 बोरियों में यह सामग्री भरी हुई थी, प्राथमिक जांच में सामग्री के अवैध परिवहन और मिलावट की आशंका को देखते हुए तहसीलदार ने इसकी सूचना खाद्य विभाग को दी, मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं, जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

सीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी, सरपंच- सचिव पर बड़ी कार्रवाई

Sakti, सीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी पर सरपंच व सचिव पर बड़ी कार्रवाई , पंचाय tata सचिव लीला कमलेश निलंबित , सरपंच जयमती के खिलाफ पंचायत अधिनियम 1993 की धारा 39 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए धारा 40 के तहत कार्रवाई के आदेश , सीसी रोड निर्माण में अनियमितता बरतने पर हुई कार्रवाई , सचिव व सरपंच द्वारा 6 नवंबर 2025 को जारी गुणवत्ता प्रमाण पत्र भी पाए गए फर्जी , खनिज न्यास संस्थान मद से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य में पाई गई थी अनियमितता , जिला पंचायत सीईओ वासू जैन ने किया था सीसी रोड का निरीक्षण , जिला पंचायत सीईओ वासू जैन ने कार्रवाई करने किया आदेश जारी ,
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में बजरंग दल का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय तक निकाली आक्रोश यात्रा

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पन्नालाल पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक आक्रोश यात्रा निकाली गई। बताया गया कि यह प्रदर्शन केंद्र और प्रांत स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत आयोजित किया गया था। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कई घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नासिक स्थित टीसीएस प्रकरण को भी प्रमुख मुद्दा बनाया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कथित अवैध कब्जों समेत अन्य मामलों को भी उठाया गया। आक्रोश यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
0
0
Report

गर्मी के दिनों में ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही नगर पालिका आई लव बांगरमऊ के पास कूड़ा

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव।बांगरमऊ नगर पालिका परिषद द्वारा शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर में लाखों रुपये खर्च कर लगाई गईं सोलर आधारित पानी की टंकियां वर्षों से खराब पड़ी हैं। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने वाली यह योजना अब भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही है। नागरिकों ने मामले में भारी कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से सोलर आधारित पेयजल टंकियां स्थापित कराई गई थीं। इन 31 टंकियों से राहगीरों, विद्यार्थियों, मजदूरों, दुकानदारों तथा आम नागरिकों को गर्मी के दिनों में ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की योजना थी। लेकिन यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू होने के कुछ समय बाद ही दम तोड़ती नजर आई। नागरिकों का आरोप है कि योजना के क्रियान्वयन में भारी कमीशनखोरी हुई है। जिसके चलते ठेकेदार ने घटिया किस्म का सोलर पैनल, फिल्टर सिस्टम और कूलिंग यूनिट लगाई थी । नागरिकों का कहना है कि कई टंकियां स्थापित होने के तुरंत बाद ही खराब हो गई । लेकिन उनकी मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन लाखों रुपये की सरकारी धनराशि व्यर्थ चली गई और नगरवासियों को सुविधा का लाभ नहीं मिल सका। नागरिकों ने यह भी बताया कि वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत नगर के कई स्थानों पर ये टंकियां बंद पड़ी हैं। केवल दिखावे का साधन बनकर रह गई हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही इनकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर उदासीन बने हुए हैं। वर्तमान में नगर में गंदगी का अंबार लगा है नगर के लखनऊ रोड चौराहे पर स्थित आई लव यू बांगरमऊ के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है जो आई लव यू बांगरमऊ कभी बांगरमऊ की शान हुआ करता था आज वहां पर कचड़े का ढेर लगा है आक्रोशित नागरिकों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा सभी खराब पड़ी सोलर आधारित पेयजल टंकियों को शीघ्र दुरुस्त कर पुनः चालू कराने की मांग की है।
0
0
Report

सपा कार्यालय पर पीडीए जनपंचायत में व्यापारियों की भागीदारी

SALMAN KHANSALMAN KHANFollow9m ago
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा (बनिया) वैश्य एकता समाजवादी पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में प्रदेश नेता मुकेश साहू और राजकुमार सोनी का माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मुकेश साहू ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, डकैती और छिनैती जैसी घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं। साथ ही जीएसटी को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े वैश्य समाज को सबसे अधिक भागीदारी दी है। अब समय आ गया है कि व्यापारी वर्ग एकजुट होकर 2027 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। कार्यक्रम में राजकुमार सोनी, अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, सुरेश जायसवाल, मनीष पाल, निसार अहमद, अनिल मौर्य, वकार अहमद, आशीष श्रीवास्तव, महिमा गुप्ता सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

राप्ती नदी किनारे शव: हत्या की आशंका, इलाके में मचा हड़कम्प

Gorakhpur, Uttar Pradesh:एंकर: गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राप्ती नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वीओ: गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरकच्छा में स्थित सोहगौरा पुल के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने राप्ती नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही झंगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि शव पर गंभीर चोट के निशान हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे पुल के नीचे फेंका गया है ताकि पहचान छिपाई जा सके। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पहचान कराने की कोशिश कर रही है。 मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
0
0
Report

झांसी के मऊरानीपुर में दमेले इंटर कॉलेज के पास 6 दुकानों में आग, नुकसान

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के दमेले इंटर कॉलेज के पास बाजार में स्थित दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते एक के बाद एक 6 दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया और दुकानों में रखा कपड़ा, जूता, चप्पल, बैग, कॉपी किताबों के अलावा अन्य सामान जलने लगा. आग की तेज लपटें देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया; लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. मौके पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया. आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. एसडीएम श्वेता साहू और सीओ मऊरानीपुर जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.
0
0
Report

भगवान परशुराम की पांचवीं भव्य शोभायात्रा, शहर में गूंजे जयकारे

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को भृगुकुल भूषण भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान से गाजे-बाजे और जयकारों के साथ हुई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। संस्थापक अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह भगवान परशुराम की पांचवीं शोभायात्रा है। यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हरदोई पुल के रास्ते दोस्ती नगर तिराहे पर जाकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्ति गीत, जयकारे और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top