250609
बागपत में राकेश टिकैत का बयान, ढाई साल बाद सीएम योगी होंगे होम मिनिस्टर
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ढाई साल बाद सीएम योगी केंद्र सरकार में जाएंगे और होम मिनिस्टर बनकर पूरे देश में बुलडोजर चलाएंगे। टिकैत ने कहा कि सरकार इनसे लोगों को डरवाने का काम करेगी। नेमप्लेट लगाने के मुद्दे पर बोलते हुए टिकैत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि गुजरात मॉडल बढ़ने वाला है, जिसके बाद आवाज उठाने पर भी पर्चा दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि देश को केवल आंदोलन ही बचा सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SSB ने सोनौली के पास कैलिफ़ोर्निया निवासी अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:महाराजगंज, UP: 11 जुलाई को सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सोनौली भारत-नेपाल बॉर्डर के पास कैलिफ़ोर्निया के रहने वाले अमेरिकी नागरिक जॉर्डन ब्राउन को गिरफ्तार किया। महाराजगंज, UP: महाराजगंज के एडिशनल SP सिद्धार्थ ने बताया, "कल, 11 जुलाई को SSB ने सोनौली के पास एक व्यक्ति को बिना इजाज़त नेपाल में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जॉर्डन ब्राउन के तौर पर बताई और कहा कि वह कैलिफ़ोर्निया का अमेरिकी नागरिक है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह टूरिस्ट वीज़ा पर थाईलैंड गया था, जहाँ उसका पासपोर्ट खो गया। इसके बाद वह समुद्री रास्ते से श्रीलंका पहुँचा और वहाँ से 2 नवंबर, 2025 को समुद्री रास्ते से ही भारत आया। तब से वह गोवा में रह रहा था। वह नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था, तभी SSB ने उसे पकड़ लिया। उसके पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज़ नहीं मिले। उसके दावों की अभी जाँच की जा रही है बिना वैध दस्तावेज़ों के भारत में घुसने के लिए सोनौली पुलिस स्टेशन में इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट की धारा 21/23 के तहत उसके ख़िलाफ़ मामला (क्राइम नंबर 68/26) दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।0
0
Report
टीकमगढ़ में हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल, पुलिस क्या करेगी कार्रवाई?
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- आज कल सोशल मीडिया का खुमार हर किसी के सिर पर चढ़कर दौड़ रहा है, चाहे वो आम हो या खास, हर किसी को फेमस होना है, ऐसी ही एक वीडियो टीकमगढ़ जिले से वायरल हुआ है, वायरल वीडियो टीकमगढ़ शहर के राजमहल मुहल्ला निवासी प्रवीण कुमार अहिरवार का बताया जा रहा है, जिसमें पारिवारिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करते हुए अपना वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम अपलोड कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सोशल साइट्स पर नजर रखे जाने का दावा जरूर किया जाता है, लेकिन यह हर्ष फायरिंग का वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, अब देखना है यह की टीकमगढ़ पुलिस इस वायरल वीडियो पर क्या कार्यवाही करती है।0
0
Report
फड़नवीस से जुड़ी ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कक्षा 12 के तीन बच्चे और 11,12 के तीन बच्चों को हाई मास्ट लाइट का विधायक ने दिया तोहफा
Gonda, Uttar Pradesh:प्रतिभा से बड़ा डिस्प्लिन होता है-प्रतीक भूषण सिंह 12के तीन बच्चे और 11,12 के तीन बच्चों को हाई मास्ट लाइट का विधायक ने तोहफा बच्चे,फेस बुक, इंस्टा ग्राम शोसल मीडिया से दूर रहें ये आपको खा जाएगा गोंडा आज सोमवार को शहीदे आजम इंटर कालेज में छात्र सम्मान का कार्यक्रम आयोजित कर हाई स्कूल,और इंटर मीडिएट के तीन बच्चों को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन,सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राम चंदर,विद्यालय के प्रबंध समित के प्रबंधक एसपी मिश्रा,प्रबंध समिति के सदस्य तेज प्रताप सिंह,बसंत शुक्ला,भगौती प्रसाद पांडे ने मेडल उपहार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।अंत में प्राचार्य राज करन वर्मा ने धन्यवाद दिया।0
0
Report
राम मंदिर दान-घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट नोटिस: केंद्र-यूपी सरकार ट्रस्ट पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): AJAY RAI (CONGRESS PARTY, STATE PRESIDENT UTTAR PRADESH) ON SUPREME COURT NOTICE TO CENTRE, UP GOVT AND RAM TEMPLE TRUST OVER ALLEGED DONATION IRREGULARITIES / CEO SELECTION PROCESS IN RAM TEMPLE TRUST / RSS CONCERN OVER DONATION ROW / AAP SIGNATURE CAMPAIGN / CONGRESS LEADER IMRAN MASOOD'S REMARKS ON SP.0
0
Report
दिल्ली में SIR फॉर्म वितरण तेज, BLA 2 ने लोगों की मदद से फॉर्म भरे
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में 30 जून से SIR की प्रक्रिया जारी है,लगातार दिल्ली में BLO के द्वारा घर घर जाकर SIR का फार्म वितरित किया जा रहा है जिसे भरकर मतदाताओं को फार्म जमा करना है जिसकी आखिरी तारीख 29 जुलाई तक है. इसी करी में आज बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के हरीनगर इलाके में भी SIR का फॉर्म मिलने के बाद लोग अपने स्थानीय BLA 2 के साथ मिलकर अपने फार्म को भर रहे हैं. राजधानी दिल्ली के सभी विधानसभाओं में लगातार SIR फॉर्म BLO के द्वारा फार्म वितरित किए जाने के बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है हालांकि जिन्हें फॉर्म मिल रहा है उनमें से अधिकतम लोगों को फॉर्म भरने में काफी दिक्कतें आ रही है जिसको देखते हुए इलाके के BLA 2 के द्वारा कैंप लगाकर लोगों को फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है साथ ही जहां उन्हें दिक्कत आ रहा है वहां उनका फॉर्म समाज सेवकों के द्वारा भरवाया जा रहा है ताकि किसी भी लोगों को SIR का फॉर्म भरने में दिक्कत ना हो और लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में उनकी हिस्सेदारी छूटे ना इसका ध्यान रखा जा रहा. वही BLA 2 मोहित चौकन ने जानकारी दिया है कि देखिए SIR की फॉर्म भरने में लोगों को दिक्कतें तो आ रही है क्योंकि जो फॉर्म BLO के द्वारा लोगों को दिया गया है उसमें भी कई समस्याएं हैं जैसे कि जिसका नाम गीता देवी है तो उसका नाम फॉर्म में गीता के नाम से आया है कोई कन्हैया सिंह है तो उसका नाम कन्हैया कुमार के रूप में आया है तो इसकी जानकारी हमने बीएलओ को दिया है और उनके कागजात किस तरह से सुधार होगा और फॉर्म फिर कैसे भरा जाएगा इसकी पूरी जानकारी हम लोग दे रहे हैं क्योंकि यहां सबसे ज्यादा दिक्कत है जो लोगों को आ रही है वह प्रवासियों को आ रहा है क्योंकि उनके पास 2002 के डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है ऐसे में उन्हें कौन सा पेपर देना है इसकी जानकारी हम दे रहे हैं. हमारे क्षेत्र में तकरीबन 70% मजदूर तबका के लोग हैं जिन्हें फॉर्म भरना ही नहीं आता जिन्हें अपने डॉक्यूमेंट निकालना ही नहीं आते वैसे लोगों का हम डाक्यूमेंट्स निकाल रहे है और अपने हाथों से उनका फॉर्म भर रहे हैं ताकि इस लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में उनकी हिस्सेदारी न छूटे. दिल्ली में पिछली जो जनगणना हुई उसके अनुसार 88 लाख दिल्ली में किराएदार आए हैं.तो देखिए अब जो SIR हो रहा है इससे एक चीज बहुत अच्छा होगा की जो किराएदार अभियान नहीं रह रहा है और उसका नाम वोटर लिस्ट में है तो उनका ऑटोमेटिक अब नाम कट जाएगा और जो युवा वोटर है अब उनका नाम इस लिस्ट में आ जाएगा इससे जो गड़बड़ी हो रही थी वोटिंग के दौरान अब वह साफ हो जाएगा. वही हम आपको बता दे SIR का फॉर्म भरने के दौरान लोगों को कई प्रकार की समस्याएं आ रही है जिसमें से एक ही घर के वोटर अपने घर के बच्चों की फॉर्म भरने के दौरान डॉक्यूमेंट अपने दे रहे हैं तो वहीं जब उनके घर में आई महिलाएं जो बहू है उनके डॉक्यूमेंट उनके पति का नहीं दिया जा रहा बल्कि उनके मायके से मांगा जा रहा है इसमें काफी लोगों को दिक्कत आ रही है तब उन्हें समझाया जा रहा है उसके बाद फार्म की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वही हम आपको बता दे दिल्ली में SIR फेज-3 के तहत मतदाता सूची सत्यापन अभियान तेजी से जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, 1.35 करोड़ से ज्यादा गणना प्रपत्र वितरित हो चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 93.35 प्रतिशत है। अब तक 11.15 लाख फॉर्म डिजिटल किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
बरतराई खदान के पास मलगा स्कूल के समीप जमीन धंस, क्षेत्र में दहशत
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर। ग्राम पंचायत अंतर्गत बरतराई खदान से लगे ग्राम मलगा स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप सोमवार को अचानक जमीन धंस जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन चुका है ग्रामीण अपनी और बच्चों की जान की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। विद्यालय परिसर से लगी भूमि के अचानक धंसने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते स्थिति का परीक्षण और आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार जमीन धंसने की घटना अचानक हुई, जिससे आसपास के क्षेत्र में दरारें भी दिखाई दे रही हैं। विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र अध्ययन करते हैं। ऐसे में अभिभावकों और ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर जमीन धंसने के कारणों की जांच करानी चाहिए तथा खतरे वाले क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर आवश्यक बैरिकेडिंग किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद संबंधित हल्का पटवारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि राजस्व विभाग एवं खनन से जुड़े अधिकारियों को तत्काल स्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यदि खदान गतिविधियों के कारण भूमि धंसने की आशंका है तो इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाए, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए।0
0
Report
राम मंदिर दान विवाद, अयोध्या भूमि खरीद आरोप, ध्वस्तीकरण ड्राइव पर जाँच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): BHUPESH BAGHEL (INC)/ SANGEETA SINHA (INC)/ SHYAM BIHARI JAISWAL (BJP)/ DR CHARANDAS MAHANT (INC) ON RAM TEMPLE DONATION ROW/ AYODHYA LAND PURCHASE ALLEGATIONS/ NAKTI DEMOLITION DRIVE/ NEW MEDICAL COLLEGES/ CHHATTISGARH ASSEMBLY PROCEEDINGS/ DEMAND FOR TRANSPARENT PROBE0
0
Report
दिल्ली के मधु विहार थाने में SI सोमेश मीणा ने आत्महत्या कर ली
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मधु विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की. पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला. मृतक SI का नाम सोमेश. पुलिस जांच कर रही है. पूर्व दिल्ली के थाना मधु विहार में तैनात दिल्ली पुलिस के SI सोमेश मीणा, 32 वर्ष, ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सोमेश मीणा 2000 बैच के आज दोपहर 12:00 पुलिस को घटना की सूचना मिली. सूत्रों के मुताबिक सोमेश के परिजन सोमेश को लगातार कॉल कर रहे थे लेकिन सोमेश फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद सोमेश के परिजन थाना मधु विहार पहुंचे और जब सोमेश के बारे में जानकारी मिली तो परिजनों के पैर जमीन खिसक गए. सोमेश खून से लटपट हालत में पड़ा हुआ था उसके पास ही उसकी पिस्टल भी पड़ी हुई थी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. वहीं पुलिस का कहना है कि सोमेश मीणा के पास से कोई सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है. उन्हीं के अनुसार पिछले कुछ समय से सोमेश गुमसुम रहता था, इसके बाद आज उसने आत्महत्या कर ली. हालांकि आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है; पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा.0
0
Report
Advertisement
देवर-भाभी के खातों में अरबों रुपये: बैंकिंग गड़बड़ी या बड़ा राज?
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवर-भाभी बने रातों-रात अरबपति खातों में दिखी अरबों की रकम, bank खाता में एक साथ 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये की राशि, एक ऐसा मामला सामने आया है जो हरदा जिले के देवपुर गाँव से जुड़ा है। एक आदिवासी परिवार के देवर और भाभी के बैंक खातों में अचानक अरबों रुपये की राशि दिखाई देने से हड़कंप मच गया। पता चला है कि वृद्धावस्था पेंशन और मजदूरी की राशि निकालने पहुंचे परिवार को तब हैरानी हुई जब खाते में करीब 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये की राशि आई। गरीब परिवार के लोग इस रकम को देखकर स्तब्ध हैं और अब यह सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी राशि इनके खातों में कहां से और कैसे पहुंची। गाँव देवपुर में रहने वाले आदिवासी बुजुर्ग गुलाब सिंह ठाकुर और उनकी भाभी इस मामले के केंद्र बने हैं जब उनके खातों में अरबों रुपये का ट्रांजैक्शन दिखा। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारजन अपने खातों से पेंशन और तेंदूपत्ता मजदूरी की राशि निकालने के लिए केन्द्र पहुंचे थे। इसी दौरान संचालक ने उन्हें खाते में दर्ज भारी-भरकम राशि की जानकारी दी। रकम सुनते ही परिवार के होश उड़ गए और पूरे गाँव में यह खबर फैल गई। ग्रामीण भी यह जानकर हैरान हैं कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है उनके खातों में आखिर अरबों रुपये कैसे दिखाई दे रहे हैं। खाता धारक परिवार से बातचीत की गई और उन्होंने कहा कि उन्हें इस ट्रांजैक्शन की कोई जानकारी नहीं है। परिवार का कहना है कि उनके पास अपनी कृषि भूमि तक नहीं है और वे डूब क्षेत्र से विस्थापित होकर यहाँ रहते हैं। मजदूरी और सरकारी योजनाओं पर निर्भर यह परिवार आज भी सामान्य जीवन जी रहा है। ऐसे में खातों में अरबों रुपये की एंट्री कई सवाल खड़े कर रही है: क्या यह बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी है, बड़े वित्तीय लेन-देन की त्रुटि है या कुछ और मामला? फिलहाल क्षेत्र में इसी चर्चा का माहौल है और लोग रहस्यमयी ट्रांजैक्शन की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
ट्विटर पर गोयांका_आर नामक पोस्ट वायरल, लोग पूछ रहे हैं यह ट्रेंड क्या है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेजों के लिए पीएम मोदी-स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): VISHNU DEO SAI (CHIEF MINISTER, CHHATTISGARH) ON APPROVAL OF FIVE NEW MEDICAL COLLEGES / GRATITUDE TO PM MODI AND UNION HEALTH MINISTER0
0
Report
Advertisement
खेत के रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में खेत की बिजाई और खेत के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का मेडिकल करवाकर न्यायालय में पेश किया गया। थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने बताया कि 12 जुलाई को गोवर्धनपुरा गांव में बिजाई व खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने गणेश धोबी और उनके पिता हनुमान प्रसाद धोबी पर लोहे की रॉड, सरिया, जेली और कसीया जैसे हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में गणेश कुमार सांखला ने सदर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सुआलाल, रामपाल, मोहनलाल, बंशी पुत्रगण सुरजाराम बलाई तथा गोकुल देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
बद्रीनाथ दान चोरी पर धामी ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा जताया; साइंस सिटी जारी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: बद्रीनाथ मंदिर में दान की रकम की कथित चोरी के मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ये सनातन और आस्था के केंद्र हैं। कानून अपना काम करेगा। ऐसी जगह पर अपराध करना माफ़ करने लायक नहीं है।" देहरादून: साइंस सिटी के निर्माण पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "साइंस सिटी के निर्माण का काम चल रहा है। राज्य में हमारी साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पॉलिसी भी है। साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन विकास में योगदान देंगे।"0
0
Report
कोलकाता मस्जिद मुद्दे पर SOURAV SIKDAR का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SOURAV SIKDAR (BJP MLA) ON AIRPORT MOSQUE ISSUE / ANTI-SOCIAL BILL / UCC DRAFT BILL / TMC SPLIT0
0
Report
Advertisement
