250609
बागपत में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 48 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पांच दिनों में 48 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सुचारु व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बागपत एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर नगर निगम चुनाव: बागी नेताओं पर छह साल का निष्कासन ऐलान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस शहर जिला संगठन महामंत्री कुश गहलोत ने बताया कि पिछले दो दिनों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले करीब 40 लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। कुश गहलोत ने कहा कि पार्टी की ओर से पहले ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को समझाने का प्रयास किया गया। उन्हें पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में काम करने के लिए कहा गया, लेकिन समझाइश के बावजूद कई लोग पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहे और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए। उन्होंने कहा कि संगठन के सामने ऐसी स्थिति में सख्त कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं था। पार्टी ने स्पष्ट संदेश देने के लिए यह कदम उठाया है कि कांग्रेस के खिलाफ बगावत करने और अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गहलोत ने कहा कि पिछले दो दिनों में 40 लोगों को छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल जोधपुर तक सीमित संदेश नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में यह संदेश जाएगा कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ संगठन सख्त कदम उठाएगा। वहीं, निष्कासित बागी प्रत्याशी यदि चुनाव जीतकर आते हैं तो क्या उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल किया जाएगा, इस सवाल पर गहलोत ने कहा कि इसका फैसला आने वाला समय और पार्टी की कमान करेगी। फिलहाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
ललितपुर से अवैध शराब सप्लाई के आरोपों पर प्रशासन का स्पष्ट खंडन
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सीमावर्ती मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले को लेकर ललितपुर जिले से जहरीली शराब की सप्लाई किये जाने के गंभीर आरोपों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण तया खंडन करते हुये एक विज्ञप्ति और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा बाइट भी जारी की गई है । ललितपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा ग्राम में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के मामले को लेकर सागर पुलिस द्वारा मीडिया को भ्रामक तथ्य पेश किये जा रहे हैं कि इसका संबंध ललितपुर से है इसके बारे में स्पष्ट करना चाहते हैं कि ललितपुर पुलिस और आवकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 4 मई को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक सरगना रवि लखेरा निवासी महेवा थाना ओरछा रोड छतरपुर मध्य प्रदेश और चन्द्रेश लोधी निवासी मालथौन जिला सागर के साथ 5 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था । इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है साथ गैंगस्टर की कार्यवाही भी प्रचलित है । सरगना रवि लखेरा की मध्यप्रदेश में शराब के ठेके के लाइसेंस हैं साथ ही शराब से संबंधित अपराधों से संबंधित उसके ऊपर कई मुकद्दमे भी दर्ज हैं । साथ ही बंडा में हुई घटना को लेकर सागर पुलिस द्वारा जो 20 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किये गए हैं उनमें से कोई भी आरोपी ललितपुर जिले का निवासी नहीं हैं । जिले में किसी भी तरह से कोई भी केमिकल या स्प्रीट आदि से अवैध शराब का निर्माण नहीं हो रहा है , अगर सागर पुलिस को जांच में कोई भी बिंदु ललितपुर से जुदा हुआ मिला हो तो वह ललितपुर पुलिस से शेयर करें जिस पर ललितपुर पुलिस और आवकारी विभाग कार्यवाही करेगा ।0
0
Report
सत्य निकेतन हादसे में MCD ने 5 अधिकारी निलंबित, पास की इमारतों के नोटिस
New Delhi, Delhi:साउथ निगम जोन चेयरमेन ने कहा सत्य निकेतन बिलंडिग हादसे दुःख है पास वाली बिलंडिग खतरे मे है MCD तोड़ेगी. सत्य निकेतन मे कैफे और PG बिलंडिग की जांच नोटिस देंगे. खतरे वाली बिलंडिग को खाली कराया गया कानूनी प्रक्रिया के साथ MCD जल्द तोड़ेगी. साउथ जोन निगम के 5 अधिकारियो निलंबित किये गये. लोकेशन... सत्य निकेतन.0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव सोमनी में मवेशी तस्करी: 18 पशु सहित दो गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव जिले में मवेशियों की तस्करी के खिलाफ सोमनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक टाटा आयशर वाहन से 18 मवेशियों को बरामद किया है, जिनकी कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे के रास्ते एक टाटा आयशर वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सोमनी पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 18 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को भिलाई से महाराष्ट्र के भंडारा ले जाने की बात बताई। पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के मामले में आरोपी संगीत मधुकर और राजू पारधी के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मवेशियों की कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस की आगे की जांच में मवेशी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
जमुई के बटिया घाटी पर तेज़ हाइवा ने कार-बाइक हादसा, दो की मौत, चार घायल
Jamui, Bihar:जमुई चकाई-जमुई मुख्य मार्ग स्थित बटिया थाना क्षेत्र के बटिया घाटी स्थिति चिरन पुल पर एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित हाइवा ने कार और बाइक को बुरी तरह कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला और कार सवारों सहित चार लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही बटिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सोनो भेजा। हाइवा के नीचे दबे दोनों शवों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम की स्थिति बन गई।देवघर से जमुई के खेरमा जा रहे क्षतिग्रस्त कार के चालक मो. अरमान खान ने बताया हम ढलान पर गाड़ी धीरे-धीरे चढ़ा रहे थे और हमारे पीछे बाइक चल रही थी। तभी पीछे से बेकाबू हाइवा आया और सबको रौंदते हुए सीधे टक्कर मार दी।मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हाइवा की गति बहुत तेज थी। उसने पहले कार में जोरदार टक्कर मारी और फिर बाइक को नीचे दबा दिया, जिससे दो लोगों की वहीं मौत हो गई।घटना में घायल और मृतक लोगो की पहचान अभी नहीं हो पाई है.0
0
Report
झीरम केस: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया
Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम मामले में NIA की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी माना है और सजा सुनाने का ऐलान किया है, लेकिन कांग्रेस ने NIA कोर्ट के इस फैसले को लेकर असंतुष्टि जताई है, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इस मामले में सोमवार को राजीव भवन में पत्रवार्ता को संबोधित किया, उन्होंने कहा NIA की जांच आधी अधूरी थी NIA तत्कालीन माओवादियों को ना पकड़ा और ना ही पूछताछ की ऐसे में झीरम का सच सामने ही नहीं आ पाया, इसके साथ ही कांग्रेस ने SIT जांच करवाना चाहती थी लेकिन भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कोर्ट में SIT जांच को चुनौती दी जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर SIT जांच नहीं हो सकी, वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि झीरम मामले की दरभा थाने में हुई FIR में बड़े नक्सल नेताओं का नाम था लेकिन NIA ने अपनी जांच में उसे हटाया। बाइट सुशील मौर्य शहर कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
बक्सर में तेल मिल की दीवार तोड़कर लूट: 7 नामजद मस्जिद कमेटी
Buxar, Bihar:बक्सर नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद स्थित कटरा इलाके में एक तेल मिल की दीवार तोड़कर नकदी और सामान की कथित लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार राकेश शर्मा के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज एफआईआर में मस्जिद कमेटी के 7 नामजद सदस्यों समेत करीब 30 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि तेल मिल की दीवार तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया गया और वहां रखी नकदी तथा अन्य सामान की लूटपाट की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले में दुकान से जुड़े कुछ विवाद और अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में पीड़ित दुकानदार और पुलिस फिलहाल विस्तृत जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है。0
0
Report
सहारनपुर में ध्वस्तीकरण के बाद मिली 200-250 वर्ष पुरानी कुएं जैसी संरचना; जांच शुरू
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्तीकरण के बाद मलबे के नीचे से सामने आए कुएं जैसी संरचना का पुरातत्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ से सहायक पुरातत्व अधिकारी मनोज कुमार यादव सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने मौके पर पहुंचकर संरचना का निरीक्षण किया और खुद इसके अंदर उतरकर जांच की।मनोज कुमार यादव ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन के बाद जो संरचना सामने आई है, उसके निरीक्षण के लिए वह अपने विभाग की तरफ से यहां पहुंचे हैं।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह संरचना उत्तर-मध्यकालीन वास्तुकला से संबंधित प्रतीत होती है और लखौरी ईंटों से निर्मित कुएं जैसी संरचना दिखाई दे रही है।अधिकारी ने कहा कि अंदर मलबा भरा होने के कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि यह कुआं है या कोई अन्य संरचना, लेकिन प्रथम दृष्टया यह कुएं के जैसा दिखाई देता है।उन्होंने बताया कि यह संरचना संभवतः करीब 200 से 250 वर्ष पुरानी है।मनोज कुमार यादव के मुताबिक संरचना की गहराई धरातल से करीब 20 फीट और इसका व्यास लगभग 3 फीट है।उन्होंने बताया कि इसमें इस्तेमाल हुई लखौरी ईंटों का आकार करीब 20×10×5 सेंटीमीटर है और संरचना को चूना-सुर्खी यानी लाइम मोर्टार से जोड़ा गया है।अधिकारी ने बताया कि संरचना के ऊपरी हिस्से पर चूने का प्लास्टर भी मिला है।उन्होंने कहा कि संरचना के ऊपर करीब ढाई से तीन फीट मिट्टी का डिपॉजिट मौजूद है, जो लंबे समय के प्राकृतिक भराव और यहां हुई मानवीय गतिविधियों की ओर संकेत करता है।मनोज कुमार यादव ने बताया कि संरचना के ऊपर करीब तीन फीट की गहराई पर एक मोल्डेड ब्रिक की संरचना भी मिली है, जिसमें संभवतः ईंट को काटकर गोलाकार बनाया गया है।उन्होंने कहा कि सहारनपुर का इतिहास बेहद समृद्ध है और अलग-अलग कालखंडों में यहां विभिन्न मानवीय संस्कृतियों और राजवंशों का आवास तथा शासन रहा है।अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर और आसपास के क्षेत्र में वैदिक काल से लेकर हड़प्पा काल और बाद के विभिन्न कालखंडों से जुड़े सांस्कृतिक अवशेष मिलते रहे हैं।जब उनसे इस संरचना को मुगल शासक शाहजहां से जोड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी संरचना को केवल अनुमान के आधार पर किसी शासक से नहीं जोड़ा जा सकता!उन्होंने कहा कि शाहजहां से संबंध स्थापित करने के लिए कोई प्रमाणिक साक्ष्य, जैसे सिक्का, मुहर या अन्य पुरातात्विक प्रमाण मिलना जरूरी है।मंदिर या किसी अन्य धार्मिक संरचना की संभावना पर उन्होंने कहा कि जब तक कोई ऑथेंटिक साक्ष्य नहीं मिलेगा, इसके बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संभावनाओं के आधार पर इतिहास नहीं लिखा जा सकता।आगे खुदाई होगी या नहीं, इस सवाल पर मनोज कुमार यादव ने कहा कि खुदाई का उद्देश्य और आगे की कार्रवाई शासन, प्रशासन और विभाग के नीतिगत निर्णयों पर निर्भर करेगी।कुएं के अंदर की स्थिति पर उन्होंने बताया कि फिलहाल अंदर मलबा भरा हुआ है और नीचे से किसी विशेष आकृति या अन्य प्रमाण के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।कुएं के सूखने की संभावना पर उन्होंने कहा कि समय के साथ कई पुराने कुओं का जलस्तर नीचे चला गया और वह सूख गए, इसलिए संभव है कि इस संरचना के साथ भी ऐसा हुआ हो और बाद में इसे ढककर इसके ऊपर आवास या अन्य संरचनाएं बनी हों।उन्होंने कहा कि यदि आगे विस्तृत खुदाई और आसपास के क्षेत्र का परीक्षण कराया जाता है तो इस संरचना की वास्तविकता और प्राचीनता को लेकर अधिक प्रमाण सामने आ सकते हैं।मनोज कुमार यादव ने कहा कि सहारनपुर की भूमि अपने अंदर हड़प्पा सभ्यता से लेकर आज तक की मानवीय संस्कृति के कई प्रमाण संचित किए हुए है और आकस्मिक रूप से सामने आने वाली ऐसी संरचनाएं इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण हो सकती हैं।फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए कुएं जैसी संरचना के मुंह को सुरक्षित तरीके से ढक दिया है और मौके पर सतर्कता बरती जा रही है।0
0
Report
मेरठ में पेपर लीक सॉल्वर गैंग पर बड़ा शिकंजा; 20 हजार इनामी गिरफ्तार
मेरठ में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग पर बड़ा शिकंजा, 20 हजार का इनामी गिरफ्तार मेरठ। प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने और सॉल्वर के माध्यम से अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने के मामले में मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन पुलिस और स्वाट टीम नगर की संयुक्त टीम ने 20 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त मोनू उर्फ प्रशान्त कुमार सिंह उर्फ पासआउट को दिल्ली के निजामुद्दीन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 28 जून 2023 को एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने, प्रश्नपत्र हल कराने और अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मोनू उर्फ प्रशान्त कुमार सिंह का नाम सामने आया और वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें मुरादनगर, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, मोदीनगर और मेरठ के मामले शामिल हैं। इसके अलावा देहरादून के रायपुर थाने में दर्ज प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम के मुकदमे की सीबीआई उत्तराखंड द्वारा जांच भी प्रचलित बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तारी के दौरान अपने पिता का नाम भी अलग-अलग बताया था। मेरठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग के खिलाफ अहम कार्रवाई माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
9 सितम्बर: सुप्रीम कोर्ट बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में फैसला दे सकता है
Haldwani, Uttarakhand:बड़ी खबर हल्द्वानी से है… बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर 9 सितंबर को सुनवाई होनी है और इसी दिन फैसले की उम्मीद भी जताई जा रही है, मामला रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर जमीन पर कथित अतिक्रमण से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण की जद में 3,500 से ज्यादा मकान हैं, अगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती है, तो इसका असर करीब 5,236 परिवारों पर पड़ने की संभावना है। वहीं, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को देखते हुए गृह विभाग ने नैनीताल जिला पुलिस और प्रशासन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है। अब सभी की नजरें 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। फैसला क्या आता है और उसका बनभूलपुरा के हजारों परिवारों पर क्या असर पड़ेगा—इस पर हर किसी की नजर है। खबर को विस्तार से बता रहे हैं।0
0
Report
बागपत में 16 वर्षीय परी के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में 16 साल की परी के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मथुरा की रहने वाली परी की हत्या उसके प्रेम संबंधों के चलते पति-पत्नी ने मिलकर की थी। आरोप है कि दोनों ने दिल्ली में गला दबाकर परी की हत्या की और शव को स्कूटी से बागपत लाकर जंगल में फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए शव के चेहरे और शरीर पर तेजाब डालकर आग भी लगा दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और घटना का खुलासा कर दिया। दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र में करीब 25 दिन पहले एक अज्ञात लड़की का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव का चेहरा और शरीर बुरी तरह जला हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। बागपत पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित कीं। एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और शहर कोतवाली पुलिस की टीमों ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि मृतका मथुरा की रहने वाली 16 वर्षीय परी है। पुलिस के मुताबिक, परी के मथुरा निवासी सागर से संबंध थे। सागर की पत्नी को इसकी जानकारी हो गई थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि परी को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने परी को बहाने से दिल्ली बुलाया। वहां दोनों ने कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को स्कूटी पर रखकर बागपत लाया गया और जंगल में फेंकने से पहले शव पर तेजाब डालकर आग लगा दी, ताकि उसकी पहचान मिटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने टीवी के क्राइम सीरियल सीआईडी और क्राइम पेट्रोल में दिखाए जाने वाले अपराध और सबूत मिटाने के तरीकों से प्रभावित होकर घटना को अंजाम देने का पैटर्न अपनाया। करीब 25 दिनों की लगातार जांच के बाद बागपत पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।0
0
Report
झांसी बांध पर युवक ने 30 फीट से छलांग लगा दी, दोनों पैर टूटे; वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहूज बांध में रील बनाने के लिए एक युवक ने करीब 30 फीट ऊंचाई से बांध के पानी में छलांग लगा दी। जिस जगह युवक कूद कर गिरा वहां पानी कम था, इस वजह से उसके दोनों पांव टूट गए। यह देखकर उसके दोस्त आनन फानन में उसे निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है, अब इस घटना वीडियो वायरल हो रहा है। झांसी के परवाई गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार अपने कई दोस्तों के साथ पहूज बांध घूमने गया था। पुष्पेंद्र बांध के बाईं ओर बने व्यू पॉइंट पर जा पहुंचा, जबकि दूसरी ओर से उसके दोस्त खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। यहां से उसने बाउंड्रीवाल पर चढ़कर नीचे डैम में छलांग लगा दी। जिस जगह पानी कम था, वहां गिरने से वह चोटिल हो गया और उसके दोनों पैर टूट गए। जिससे वह वहां से बाहर नहीं आ पा रहा था। फिर दोस्तों ने घायल पुष्पेंद्र को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल जा पहुंचे। फिलहाल पुष्पेंद्र का इलाज चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
अलिपुरद्वार सहित छह जिलों में भूमिगत विद्युत तार, पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Alipurduar, West Bengal:আলিপুরদুয়ার — সামান্য ঝড় বৃষ্টি হলে গাছ ভেঙে পড়ে; বিদ্যুতের খুঁটি ভেঙে পড়া ও লাইন বিচ্ছিন্নতা বহুসময় ঘটছে। ремонт দীর্ঘ সময় ধরে চলতে থাকায় বহুসময় বিদ্যুত বিহীন থাকতে হয়েছে। তবে এবার দিন বদল শুরু হয়েছে বলে政府 জানিয়েছে। রাজ্যে পালাবদলের পর মুখ্যমন্ত্রী ঘোষণা করেছেন রাজ্য সরকার খুব শীঘ্রই বিদ্যুতের অবস্থা ঠিক করতে মাটির নিচ দিয়ে বিদ্যুতের तार নিয়ে যাওয়ার পরিকল্পনা নিয়ে শুরু করবে। পাইলট প্রকল্প হিসেবে রাজ্যের ছয় জেলায় এই কাজ প্রথম শুরু হবে, যার মধ্যে আলিপুরদুয়ার জেলা রয়েছে। স্থানীয়রা বলছেন রাজ্য সরকারের چنین উদ্যোগ বিদ্যুতের মান আরো উন্নত করবে ও দীর্ঘসময় ধরে বিদ্যুত বিভ্রাট থাকবে না। আলিপুরদুয়ার-এর বিজেপি বিধায়ক পরিতোষ দাস বলেছেন এতে সরকারের আর্থিক লাভ হবে, কারণ মাটির নিচ দিয়ে গেলে রক্ষণাবেক্ষণের জন্য বহু অর্থ বাঁচবে।0
0
Report
भजनलाल शर्मा के तूफानी दौरों से भाजपा जीत की मजबूत फौज बना रही है
Jaipur, Rajasthan:एंकर सीएम भजनलाल शर्मा के तूफानी दौरों से भाजपा शहरी निकायों में अपनी स्थिति मजबूत मानकर चल रही है पार्टी अपने मजबूत किलों को बचाने के लिए इस चुनाव में पूरी ताकत झौंक रहीहै,,, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार दौरों से भाजपा के पक्ष में माहौल पक्ष में दिख रहा है,, वीओ सीएम भजनलाल शर्मा के तूफानी दौरे जारी है भीलवाड़ा से शुरू हुआ प्रचार का दौर आज अलवर और भरतपुर तक पहुंच गया मुख्यमंत्री उदयपुर,बीकानेर,जोधपुर और अजमेर में भी अपने करिश्माई नेतृत्व की रोड शो के जरिये चमक बिखेर चुके हैं रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा है कार्यकर्ता न तेज धूप की परवाह कर रहे हैं और न ही बारिश की बस सीएम के जीत के आव्हान पर भाजपा को जीताने के संकल्प लिये जा रहे हैं पूरा माहौल उत्सवी हो चला है,,,,सीएम की हर जगह आत्मविश्वास से भरी हुंकार सुनाई दे रही है,,,तो विरोधी मुख्यमंत्री के हर जगह निशाने पर हैं बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वीओ एक तरफ पौने तीन साल का एतिहासिक कार्यकाल है,तो दूसरी ओर गिनाने के लिए दर्जनों बड़े काम इस चुनाव में पार्टी का कार्यकर्ता सरकार के रिपोर्ट कार्ड के दम पर मतदाताओं का भरोसा जीत रहा है पार्टी के पास लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का कुनबा है,,जो हार में से भी जीत खींच लाता है पार्टी कार्यकर्ताओं की यही ताकत मुख्यमंत्री को न थकने दे रही है,और न ही रूकने दे रही है टीम भाजपा को जोश से लबरेज रखकर जीत के प्रति जुनून की हद तक काम करने की सीएम की प्रेरणा से कार्यकर्ताओं का जोश हर तरफ दिखाई पड़ रहा है पूर्वी राजस्थान में रामजल सेतू की हर शहर कस्बे में गूंज है,,,,उदयपुर में देवास लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किये गये काम हर आदमी की जुबां पर है अजमेर में कन्वेंशन सेंटर,सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और लेपर्ड सफारी के साथ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में किये गये कामों की चर्चा हर मतदाता के मुंह से सुनाई पड़ रही है भरतपुर में हजारों करोड़ के विकास कार्यों ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिये हैँ,,तो राजधानी जयपुर में शुरू हुए मेट्रो फेज टू के काम ने इतिहास रच दिया है सीएम जहां भी जाते हैं,,,अपनी सरकार की एक एक उपलब्धि गिनाने से नहीं चूकते,,,मुख्यमंत्री कांग्रेस पर हर जगह हमलावर हैं,,,भ्रष्टाचार से लेकर रोजगार तक के मुददों पर विपक्ष को जमकर आड़े हाथ ले रहे हैं साथ ही अपनी सरकार की ओर से कराये गये विकास कार्यों और संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने का भरोसा दे रहे हैं बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वीओ बहरहाल कांंग्रेस की गुटबाजी भी बीजेपी के लिए जीत की राहें आसान करती दिखाई दे रही है कोटा में शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के बीच छिड़ी जंग से लेकर भीलवाड़ा में रामलाल जाट और धीरज गुर्जर के बीच जारी वर्चस्व की लडाई से पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरती दिख रही है सीएम भजनलाल शर्मा के चौतरफा हमलों से कांग्रेसी खेमे में खलबली है सीएम की दहाड़ के आगे कांग्रेस कई जगह तो चारों खाने चित्त होते दिखाई दे रही है बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री कहीं पायलट गुट गहलोत गुट को हाशिये पर धकेल रहा है,तो कहीं टिकट की लड़ाई हार चुके नेता अपनी ही पार्टी की हार तय करने में जुटे हैं ऐसे में सीएम भजनलाल शर्मा के करिश्माई नेतृत्व के दम पर भाजपा हर जगह कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है मुख्यमंत्री की मेहनत के दम पर पार्टी सभी दस निगमों में विजयी पताका फहराने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है जाहिर है कांग्रेस मुख्यमंत्री के दौरों पर लाख सवाल खड़े करे,,पर ये साफ है कि आम जनता से लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए जितने मेहनत भजनलाल शर्मा ने की है,,,शायद उनके पूर्ववर्ती इसके आसपास भी नहीं बाबूलाल धायल ज़ी मीडिया जयपुर0
0
Report
कुशीनगर में अज्ञात कंटेनर ने सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - अज्ञात कंटेनर ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे को मारी जोरदार टक्कर - हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत - मृतक दरोगा का कुशीनगर के सेवरही थाने में थी तैनाती - मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी थे भवानी प्रसाद पांडे - अपने हीरो स्प्लेंडर बाइक UP51 AQ1669 से जा रहे थे मृतक सब इंस्पेक्टर - सड़क के आधे हिस्से पर गिट्टी और बालू डालकर कराया जा रहा था मकान निर्माण - आवागमन के लिए बचा था केवल आधा रास्ता भारी और तेज रफ्तार वाहनों के बीच पतले मार्ग से गुजरना बना जानलेवा - सूचना पर रविन्द्रनगर थाना पुलिस मौके पर पहुच अज्ञात कंटेनर और उसके चालक की तलाश में जुटी पुलिस - शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी पुलिस - रविन्द नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक से बाईपास पर थोडा आगे हुआ मार्ग दुर्घटना ।0
0
Report
Advertisement
