250615
बागपत में डबल हत्याकांड में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया
Chamrawal, Uttar Pradesh:बागपत में हुए डबल हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आईजी मेरठ निचीकेता झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। एसपी बागपत अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मामले की जांच के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। यह घटना बागपत से लेकर मेरठ तक के अधिकारियों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गौधुली वृद्धाश्रम: 38 साल पुराने जर्जर कमरों में 85 बुजुर्ग, फंड नहीं
Chhindwara, Madhya Pradesh:अपनों के द्वारा दूर किए गए वृद्धजन 38 साल पुराने जर्जर और सीलन लगे कमरों में रहने को मजबूर छिंदवाड़ा के गौधुली वृद्धाश्रम की स्थिति इतनी जर्जर और नाजुक हो चुकी है कि अपनों के द्वारा दूर किए गए वृद्धजन इन कमरों में रहने को मजबूर है. उन्हें सर छुपाने के लिए छत और 2 टाइम का खाना तो नसीब हो रहा है लेकिन इन जर्जर भावनों में अपनी जान जोखिम में डालकर वो इन जर्जर कमरों में रहने को मजबूर है. जी मीडिया की टीम जब इस वृद्धाश्रम में पहुंची तो वहां रह रहे वृद्धजनों से उनकी समस्या जानने की कोशिश की तो उनका कहना था सबकुछ मिल रहा है कमरे तो खराब है लेकिन किससे शिकायत करे और करते भी है तो कोई उतना ध्यान नहीं देता. वही गौधुली वृद्धाश्रम में 60 लोगों के रहने की जगह है लेकिन इनमें 85 बुजुर्ग रह रहे है.11 जर्जर कमरों 33 लोग रह रहे है इसके लिए इस्टीमेट बनाकर तैयार किया गया लेकिन अभी तक न तो निगम के पास इसके लिए फंड है न ही पंचायत सामाजिक न्याय विभाग के पास फंड है दोनों ही विभाग की हालत खस्ता है. यहां नए भवनों या उनके मेनटेनेंस की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है.वृद्धाश्रम में 5 महीनों से फंड नहीं आया है पूरी व्यवस्था जो है वो उधारी में चल रही है 20 लाख तक का बकाया बाकी है .1988 से बने वृद्धाश्रम के कमरों को 38 साल हो चुके है एक तरफ निगम खुद जर्जर भवनों को बारिश के पूर्व नोटिस देता है लेकिन खुद के भवनों की सुध तो नगर निगम को ही नहीं है.0
0
Report
बैरागढ़ के खंडहर में मासूम हत्या, थाने के पास आरोपी मोइन—पुलिस जांच तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बैरागढ़ पुलिस की नाक के नीचे, मासूम की हत्या बैरागढ़ इलाके में खंडहर में जिस मासूम की हत्या की गई वहां खंडहर थाने से महेश 100 मीटर की दूरी पर आरोपी मोइन आए दिन खंडहर में जाकर सोता था थाने के नजदीक हुई वारदात मासूम की पुलिस ने समय पर नहीं की तलाश。 दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार0
0
Report
उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे मोहित रैना और पत्नी, भस्म आरती में आशीर्वाद अनुभव
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना शनिवार तड़के पत्नी अदिति के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां दोनों ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। मोहित रैना और उनकी पत्नी शनिवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और जाप करते हुए आरती में हिस्सा लिया。 मोहित रैना को टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में उनके अभिनय को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया。 बाइट -मोहित रैना0
0
Report
Advertisement
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे से कांग्रेस को मिलेगा बड़ा फायदा
Raipur, Chhattisgarh:बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा दौरे को लेकर विकास उपाध्याय ने कहा देश की जनता स्मृति ईरानी को खोज रही है, महंगाई पर आंदोलन करती थी स्मृति ईरानी , आज बेताशाह महंगाई बढ़ है तो स्मृति ईरानी गायब है, घर चलाने में आज मुसीबत लोगों को हो रहा है, स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ आने से कांग्रेस को मिलेगा फायदा ( इस पर पुरंदर का रिएक्शन जा चुका है)0
0
Report
सलूंबर नगर परिषद: रावण दहन स्थल पर घमासान, कौन बनेगा निर्णय?
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर नगर परिषद की पहली बैठक में घमासान! रवण दहन स्थल पर 13-12 से वोटिंग, फिर भी नहीं बनी सहमति सलूंबर नगर परिषद के नए बोर्ड की पहली बैठक में ही रावण दहन स्थल को लेकर घमासान देखने को मिला। रावण मंगरी बनाम विद्यालय परिसर के मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मतदान में विधायक शांता देवी मीणा सहित विपक्ष के पक्ष में 13 वोट पड़े, जबकि बोर्ड पक्ष को 12 वोट मिले। इसके बावजूद रावण दहन स्थल पर अंतिम फैसला नहीं हो सका। वहीं, निमंत्रण कार्ड और टेंडर की जानकारी नहीं मिलने पर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। शुक्रवार शाम नगर परिषद की पहली साधारण बैठक में दशहरा पर्व पर रावण दहन स्थल के चयन को लेकर जमकर चर्चा हुई। विपक्षी पार्षदों ने रावण मंगरी पर ही रावण दहन कराने की मांग रखी, जबकि बोर्ड ने इस वर्ष स्थानीय विद्यालय परिसर में आयोजन कराने का प्रस्ताव दिया। दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने पर मतदान कराया गया। इसमें विपक्ष के पक्ष में 13 और बोर्ड पक्ष को 12 मत मिले। इसके बावजूद आयोजन स्थल पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई। बैठक में विपक्षी पार्षदों ने सभापति के पदभार ग्रहण समारोह का निमंत्रण कार्ड नहीं मिलने और रावण दहन के टेंडर की जानकारी साझा नहीं करने पर भी नाराजगी जताई। मतभेद बढ़ने के बाद विपक्षी पार्षद बैठक से उठकर चले गए। अब सवाल यह है कि सलूंबर में इस बार रावण दहन रावण मंगरी पर होगा या विद्यालय परिसर में? फिलहाल शहरवासियों को नगर परिषद के अंतिम फैसले का इंतजार है।0
0
Report
कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलेंडर समेत चोरी, परिसर मच गई हलचल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चोरी - गैस सिलेंडर समेत कई सामान गायब - विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा और कुंडी तोड़कर घुसे चोर - विद्यालय पहुंचने पर टूटा मिला कार्यालय का दरवाजा और कुंडी - घटना से विद्यालय परिसर में मचा हड़कंप - पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी - पडरौना थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनवा टोला मछरहाँ का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में मेधावी छात्रा प्रियांशी एक दिन की इंस्पेक्टर, मिशन शक्ति 6.0 का प्रभाव
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं का सम्मान जारी, 11 वीं की मेधावी छात्रा प्रियांशी बनी एक दिन की इंस्पेक्टर, छात्रा को माधौगढ़ कोतवाली का बनाया गया एक दिन का प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने कराया दायित्व ग्रहण, छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अन्य छात्राओं व महिलाओं को दी मिशन शक्ति की जानकारी, माधौगढ़ कोतवाली परिसर में मनाया गया मिशन शक्ति अभियान।0
0
Report
महराजगंज में बिजली तार को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, वीडियो वायरल
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में बिजली के तार को हटाने और काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर को बिजली के तार को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग मारपीट में शामिल हो गए। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं क्या पुरुष क्या महिलाएं क्या बच्चे सब एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं मारपीट के इस घटना को किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है । घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कोल्हुई थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दीवार गिरने का सीसीटीवी आया सामने, बाल-बाल बचे बड़े हादसे से लोग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में खाली प्लॉट की जर्जर दीवार अचानक गिरी हादसे में एक महिला मामूली रूप से घायल हुई घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया दीवार गिरने से इलाके में मची अफरा तफरी मलबे में दबकर आठ मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थानीय लोगों ने दीवार को काफी पुराना बताया कमजोर दीवार होने से हादसे की आशंका जताई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से मलबा हटवाना शुरू किया मलबे में दबी मोटरसाइकिलें निकालने का काम शुरू। (लखनऊ से विशाल की रिपोर्ट)0
0
Report
Advertisement
कोटा के कराडिया ट्रेवल बस हादसे में 8 मौत, 25 घायल
Kota, Rajasthan:कराडिया ट्रेवल बस हादसे से जुड़ी खबर, घटना में 8 की मौत, अन्य गम्भीर घायल, कुल 25 यात्री बस में थे सवार, घायलों की स्थिति गंभीर, MBS एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी, भोपाल से खाटूश्याम जा रही थी बस, कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर ने घटनास्थल का जायजा, मौके पर जुटाई जानकारी, DM पीयूष समारिया, रेंज IG हरेंद्र महावीर, CMHO, MBS अधीक्षक, सहित तमाम अधिकारी पहुंचे MBS अस्पताल, मामले की ले रहे जानकारी, घटना में घायलों एवं मृतकों की पहचान, परिजनों को किया सूचित, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, CM भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को लेकर संवेदना की प्रकट0
0
Report
गंगरार में 70वीं ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता का रोमांचक समापन; विजेता घोषित
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र के शिवपुरा (सुवानिया) में आयोजित 70वीं ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, जिमनास्टिक और एथलेटिक्स के मुकाबले आयोजित किए गए। समापन समारोह में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और अन्य खिलाड़ियों को निराश न होकर बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा दी। छात्र वर्ग की जनरल और स्पोर्ट्स चैंपियनशिप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघोला ने जीती, जबकि छात्रा वर्ग में दोनों चैंपियनशिप राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंदनपुरा के नाम रहीं। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे。0
0
Report
garba pandalon me dharm chhupakar pravesh par hindoo sangathanon ki chetavani
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हिंदू संगठनों की तमाम हिदायत के बाद गरबा पंडालो में धर्म छुपाकर पहुंच रहे हैं मुस्लिम युवक भोपाल में गरबे के दौरान भारी बवाल गरबे में पकड़े गये मुस्लिम युवक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा,कि पिटाई हिंदू संगठनों में आक्रोश, महामंडलेश्वर अनिलानंद के हाथों में त्रिशूल और हिंदू संगठनों के लोगों के हाथों में डंडे नजर आए हिंदू संगठन के लोगों का कहना इन विद्यार्मियों से पहले हम निपटेंगे उसके बाद पुलिस। लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए धर्म छुपाकर गरबा पंडालों में पहुंच रहा है मुस्लिम युवक。 सैम कॉलेज में गरबा पंडाल में मुस्लिम युवकों को पकड़े जाने के बाद, बजरंग दल ने दी सभी गरबा आयोजनों को चेतावनी जितेंद्र चौहान विश्व हिंदू परिषद प्रांत सहमंत्री ने कहा सैम कॉलेज में फिल्मी गाने चलाए जा रहे थे और 2 मुस्लिम युवकों को पकड़ा गया दोनों युवक कॉलेज के स्टूडेंट भी नहीं थे। चेतावनी देते हुए कहा हिंदू धर्म की आस्था का सम्मान कर सकते हैं तो ही गरबे का आयोजन करे और गैर हिंदुओं की एंट्री नहीं होना चाहिए। वरना आयोजक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे。 बाइट जितेंद्र चौहान विश्व हिंदू परिषद प्रांत सहमंत्री0
0
Report
Advertisement
NSUI-ABVP के बीच शासकीय कॉलेज में तीखी बहस, लालघाटी थाने में हंगामा
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में शुक्रवार शाम शासकीय पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर लालघाटी थाने की पुलिस पहुंची तो एनएसयूआई जिलाध्यक्ष का विवाद लालघाटी थाना प्रभारी से हो गया। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष के हैं, जहां पूरा घटनाक्रम हुआ। वीडियो में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच बहस होती दिख रही है, इसके अलावा लालघाटी थाना प्रभारी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के बीच तीखी बहस हो रही है। क्या था पूरा मामला महाविद्यालय में लाइब्रेरी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, जिसे लेकर NSUI कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इसकी भनक लगने पर ABVP कार्यकर्ता महाविद्यालय पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में NSUI कार्यकर्ताओं से कहा गया इसमें बाहरी लोग हैं, इन्हें यहां से बाहर किया जाएं। कार्यकर्ताओं से उनका कॉलेज परिचय पत्र (आईडी कार्ड) मांगा गया। इसके बाद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जयसिंह कराड़ा महाविद्यालय पहुंचे और पुलिसकर्मियों से पूछा कि आईडी कार्ड क्यों मांगा जा रहा है। पुलिस से NSUI जिलाध्यक्ष की हुई बहस लालघाटी थाने के प्रभारी (SI) हेमंत पटेल और NSUI जिलाध्यक्ष जय कराड़ा के बीच आईडी कार्ड को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष का कहना था प्राचार्य कक्ष में ABVP के पदाधिकारी कैसे बैठे हैं।0
0
Report
रेखा आर्या पर पति के आरोप: मंत्री पद से हटाओ और जांच जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Ganesh Godiyal (Uttarakhand Pradesh Congress Committee President) On Uttarakhand Minister Rekha Arya Has Filed An Fir Against Her Husband/Irregularities Reported In The Mid-day Meal Scheme निश्चित रूप से वो उत्तराखंड की बेटी होने के नाते हमें लगा कि इनके साथ गलत हो रहा है और इन्हीं के साथ नहीं। बात यहां तक आ गई कि अंकिता से रेखा तक महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में प्रदेश निरंतर छलांगे मार रहा है धामी सरकार के नेतृत्व में यह बहुत ही दुर्भाग्य दुखद है। लेकिन आज उनके पति ने जो आरोप लगाए हैं वह निश्चित रूप में बहुत ही गंभीर हैं। मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि तत्काल रेखा आर्य को हटाए मंत्री पद से और इन सब बातों की जांच होनी चाहिए इन सब बातों की को जो है जनता के सामने ओपन रूप में आना चाहिए कि सच्चाई क्या है। जहां तक उनके पारिवारिक झगड़े की बात है उसको साइड रख दीजिए लेकिन उसके बाद जो व्यक्ति मंत्री है वह कभी बेचारा या बेचारी नहीं हो सकती।0
0
Report
कोटा हादसे में बैतूल के 8 लोगों की मौत, परिवारों में मातम
Betul, Madhya Pradesh:राजस्थान के कोटा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बैतूल जिले के 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही बैतूल में भी शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेवलर बस में कुल 25 लोग सवार थे और सभी खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क से नीचे उतरने के बाद ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बैतूल जिले के 8 लोगों की मौत होने की प्रारम्भिक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से थे और सभी एक ही कुटुंब से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। मृतकों में घाट बिरोली,पट्टन और बैतूल इलाके के लोग शामिल होने की जानकारी है। बैतूल एसपी के अनुसार कोटा पुलिस से मिली प्रारम्भिक जानकारी में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव बैतूल भेजे जाएंगे। संभावना है कि आज शाम तक मृतकों के शव बैतूल पहुंच सकते हैं। खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले परिवार पर रास्ते में ही ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा कि बैतूल जिले के कई गांवों में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
