250609
बागपत में UP के CM के आदेश पर मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्ण निकाला ताजिया
Baghpat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया जुलूस निकाला। वहीं जुलूस में हथियारों और आग के प्रदर्शन से परहेज किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर में बालू माफियाओं के आतंक, ट्रक ने सिपाही कुचलकर फरार
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कुशीनगर में बालू माफियाओं का आतंक - सिपाही को ट्रक से कुचलकर भाग निकला बालू माफिया - चेकिंग के दौरान ट्रक नहीं रोकने पर बाइक से पीछा कर रहे थे सिपाही - पीछा कर रहे सिपाही को ट्रक से कुचलकर फरार हुआ बालू माफिया - हादसे में सिपाही विजेन्द्र मणि तिवारी बुरी तरह घायल - घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज जारी - तरया सुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास की घटना0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इकौना पुलिस हॉफ एनकाउंटर की सीबीआई जाँच के आदेश दिए
Shravasti, Uttar Pradesh:कथित पुलिस हाफ़-एनकाउंटर को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पुलिस के दावे पर प्रथमदृष्टया संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। अदालत ने सीबीआई को तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। 9 मई 2025 को इकौना थाने में सात वर्षीय लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके तीन दिन बाद, 12 मई को तत्कालीन इकौना एसएचओ अश्विनी कुमार दुबे ने कथित मुठभेड़ को लेकर दूसरी एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का दावा था कि आरोपी नेपाल भागने की कोशिश में था और अंधरपुरवा पुल के पास पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में तत्कालीन एसएचओ ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चलाई, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगी। लेकिन हाईकोर्ट के सामने पुलिस की कहानी पर सवाल उठे। अदालत ने गौर किया कि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे फिर भी फायरिंग में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। कहा गया कि मौके पर लगभग 23 पुलिस कर्मी थे, जिसमें लगभग 10 स्वॉट टीम के सदस्य थे, और रात के अंधेरे में 15 मीटर दूरी से चलाई गई दोनों गोलियों के सीधे आरोपी के दोनों पांव में लगने के दावे पर भी कोर्ट ने सवाल उठाए। अदालत ने ऐसी सटीक शूटिंग क्षमता के बारे में भी जांच के आदेश दिए। यह भी संदिग्ध माना गया कि एक पुलिस वाहन में 13 पुलिसकर्मी कैसे सवार हो सकते हैं, जबकि वह वाहन मिनी बस नहीं था। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच जरूरी मानी। 2012 के एक बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी अलाउद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में बरी कर दिया था; हाईकोर्ट ने इसे भी गंभीरता से लिया। इससे पुरानी रंजिश की आशंका पर जोर दिया गया और जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी। कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को सक्षम अधिकारियों की टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में तत्कालीन एसएचओ की शूटिंग क्षमता, कथित मुठभेड़ के घटनाक्रम और तकनीकी पहलुओं की पड़ताल होगी। हाईकोर्ट ने सीबीआई को यथासंभव तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 23 नवंबर 2026 को होगी। अब सबकी नजरें सीबीआई की जांच और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हैं।0
0
Report
स्कूल जाते बच्चों के लिए दलदल पुलिया और सांपों का खतरा
Sagar, Madhya Pradesh:जिस पुलिया से निकलते है स्कूली बच्चे वहां रहता है सांपों का बसेरा, जोखिम उठाते बच्चे आए सड़को पर.. एंकर/ एमपी में बच्चों को स्कूल तक जाने के लिए कईं जगहों पर जिंदगी को जोखिम में डालना पड़ता है और ये जोखिम जानलेवा भी हो सकता है। सागर जिले के नरयावली क्षेत्र से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है यहां के कर्रापुर में हर दिन स्कूली छात्र छात्राएं अपनी जिंदगी को खतरे में डालती हैं। जिस पुलिया से होकर बच्चे निकलते है वहां सांपों का डेरा है और अक्सर लोगों को ये खरनाक सांप दिखाई भी देते है तो कई जानवरों को यहां ये सांप अपना शिकार भी बना चुके है। दरअसल कर्रापुर के स्कूली बच्चों को स्कूल तक जाने के लिए दो रास्ते है पहला नेशनल हाइवे वाला जहां बच्चों के पैदल जाने पर हादसों की संभावना होतीं है और और कई सड़क हादसे सामने भी आए है वहीं स्कूल तक पहुंचने में लम्बीं दूरी भी तय करना पड़ती है। और दूसरे रास्ते में एक पुलिया है जो हमेशा दलदल बनी रहती है। कीचड़ और पानी का भराव पैदल निकलने के लिए मुश्किल भरा काम है लेकिन स्कूल तक जाने के लिए बच्चे गिरते पड़ते इसी पुलिया से होकर गुजरने मजबूर हैं, ये सब आसान है लेकिन खतरे की बड़ी बात ये है कि इस दलदल के पास ही सांपों का बसेरा भी है और आए दिन यहां लोग सांपों को देखते है और कई जानवर इन सांपों کا शिकार भी बन चुके है और ये तस्वीरें कैमरों में कैद भी हुई है। इन तमाम बातों को लेकर बच्चे और उनके अभिभावक नाराजगी जाहिर कर चुके है तो एक बार फिर इन बच्चों और ग्रामीणों को सड़क पर देखा गया। बच्चों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और लोगों को हालातों से रुबरू कराया। यहां के स्कूल टीचर भी इन बच्चों के साथ रोज की परेशानी को लेकर गुस्से में दिखे और उन्होंने बताया कि किस तरह से बच्चे परेशान है और उन्हें हमेशा डर लगा रहता है कि उनके विद्यार्थी कही चोटिल न हो जाएं। स्कूल टीचर की माने तो नगर परिषद में शिकायत की आश्वासन मिला लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल पाई।0
0
Report
Advertisement
पावना बाँध 100% भरा, 800 क्यूसेक विसर्जन शुरू; पानी आपूर्ति में राहत
Varsoli, Maharashtra:मावळ तालुक्यासह पिंपरी-चिंचवड शहराला पाणीपुरवठा करणाऱ्या पवना धरणाच्या पाणलोट क्षेत्रात पावसाचे प्रमाण कमी झाले असले, तरी धरण सध्या १०० टक्के भरले आहे. धरणाची पाणीपातळी ६१३.२६ मीटर असून, जलविद्युत प्रकल्पाद्वारे ८०० क्युसेक पाण्याचा विसर्ग सुरू आहे. मात्र, स्पिलवेमधून सध्या कोणताही विसर्ग केला जात नाही. त्यामुळे पवना धरणातील मुबलक पाणीसाठ्यामुळे मावळ आणि पिंपरी-चिंचवडच्या पाणीपुरवठ्याला मोठा दिलासा मिळाला आहे...0
0
Report
मण्डला में भारी बारिश, नदियाँ उफान पर—प्रशासन सतर्क, किसानों को राहत
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिले में दो दिनों से बारिश का दौर जारी है । भले ही बीते दो दिनों में रुक रुक कर बरसात हो रही हो परंतु नर्मदा नदी सहित जिले के तमाम नदी नाले उफान पर है । बरसात ने एक तरफ किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है वंही जन जीवन थोड़ा असामान्य हुआ है नगर के तमाम नर्मदा घाटों सहित जिले के अन्य नदी नालों में सुरक्षा के इंतजाम लगा दिए गए हैं । अब तक कंही से किसी अप्रिय स्थिति के खबर नही जबकि बाढ़ संभावित या जल भराव वाले क्षेत्रों में एसडीईआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन सतर्क है । जिले में हुई बरसात की बात करें तो अब तक 796.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य की तुलना में 60 प्रतिशत बारिश है । भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय, कलेक्टर जिला मण्डला द्वारा जारी दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून 2026 से 19 अगस्त 2026 तक जिले में कुल औसतन वर्षा 796.3 मिमी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा जिले की सामान्य औसत वर्षा (1326.2 मिमी) का 60.04 प्रतिशत है। वहीं, बीते वर्ष इसी अवधि तक जिले में 1239.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई था, जिसके मुकाबले इस वर्ष वर्षा में 35.7 प्रतिशत की कमी आई है। 24 घंटे में दर्ज हुई वर्षा के आंकड़े 19 अगस्त को जिले में औसतन 8.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, निवास में 16.4 मिमी, नारायणगंज में 16.0 मिमी, बिछिया में 12.6 मिमी, घुघरी में 2.6 मिमी, मण्डला में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।0
0
Report
दिल्ली तक हवाई यात्रा के बाद कोरबा के SHO समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
Korba, Chhattisgarh:प्लेन से यात्रा करना पुलिस कर्मियों को बड़ा भारी, SHO समेत 5 पुलिसकर्मीयों पर गिरी निलंबन की गाज, ठगी के आरोपी को पकड़ने के लिए SHO ने स्टॉफ के साथ की थी हवाई यात्रा, आला अधिकारियों की जानकारी के बगैर कोरबा जिले के कटघोरा थाना के SHO एम बी पटेल ने अन्य स्टॉफ के साथ प्लेन से की थी दिल्ली तक का सफर, जानकारी मिलने पर आईजी बिलासपुर संभाग ने की निलंबन की कार्रवाई, जिले के तीन अन्य पुलिस कर्मियों को भी दूसरे मामले में की गई निलंबन की कार्रवाई, इस तरह जिले के कुल eight पुलिसकर्मियों को आईजी बिलासपुर संभाग ने किया है निलंबित, कोरबा एसपी ने कहा- मामले की जांच अभी जारी…0
0
Report
Advertisement
कासगंज में मुठभेड़: 3 गौतस्कर गिरफ्तार, एक घायल
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, कई कारतूस, एक कुंतल गौ मांस, मांस काटने के उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के अमापुर क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर रोड ग्राम रानामऊ के जंगल में गोकशी की जा रही है।-amapur पुलिस टीम ने जंगल में घेरा बंदी कर कांबिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोका, जिन्होंने गोली चलाकर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त जावेद के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर गया; मौके से अन्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अस्पताल में जीवन रक्षक उपचार शुरू किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: जावेद पुत्र मुकुल (इंद्रा नगर), आलेहसन पुत्र बरकत (राजीव नगर), मशरूम पुत्र सत्तार (थाना अमापुर) के निवासी हैं। इनके पास से 3 अवैध तमंचा, कई कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक कुंतल गौ मांस, दो छुरियाँ, रस्सी आदि बरामद हुई हैं। बाइट एएसपी सुशील कुमार0
0
Report
ASG दिल्ली ने रैंडम X-BIS पर तैनाती के दौरान दो यात्रियों के पास ₹68,53,500 नकद पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:ASG दिल्ली में रैंडम X-BIS पर तैनात CISF कर्मियों ने यात्रियों के व्यवहार को देखकर और बाद में CCTV फुटेज की जांच करके दो यात्रियों के पास से ₹68,53,500 की नकदी पकड़ी।0
0
Report
कोल्हापुर: हाजगोळी खुर्द ग्राम पंचायत का दफ्तर सील, ग्रामस्थों ने अधिकारी पर आरोप
Kolhapur, Maharashtra:कोल्हापूर जिल्ह्यातील आजरा तालुक्यात असणाऱ्या हाजगोळी खुर्द ग्रामपंचायतचे दप्तर प्रशासनाने सील केले आहे. ग्रामपंचायतचे अधिकारी एस के येळने हे ग्रामपंचायत सदस्य आणि ग्रामस्थांना विचारात न घेताच कामकाज करत असल्याचा आरोप सदस्यांनी ग्रामस्थांनी केला आहे. त्यामुळे गेल्या अनेक दिवसापासून ग्रामपंचायत सदस्यांनी ग्रामस्थांनी गटविकास अधिकाराकडे संबंधित ग्रामपंचायत अधिकारी याची चौकशी करावी अशी मागणी केली होती, त्यानुसार गटविकास अधिकाऱ्यांच्या आदेशानुसार हाजगोळी खुर्द ग्रामपंचायतचे दप्तर प्रशासनाने सील केले आहे. दरम्यान ग्रामपंचायतचे दप्तर पुन्हा उघडण्याचा प्रयत्न केल्याने ग्रामस्थ आक्रमक झाले आहेत.0
0
Report
Advertisement
मुकुरिया में 24-30 अगस्त तक इंटरसिटी-बालूरघाट दो मिनट ठहराव से श्रद्धालु सहूलियत
Katihar, Bihar:मुकुरिया में 7 दिन रुकेगी स्पेशल ट्रेन मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर 24 अगस्त से 30 अगस्त तक इंटरसिटी और बालूरघाट एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव कटिहार जिला के मिनी बाबा गोरखनाथ धाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा मेला के अवसर पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए रेल विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर 24 अगस्त से 30 अगस्त तक इंटरसिटी और बालूरघाट एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इससे मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम के आदेशानुसार अंतिम सोमवारी से श्रावणी पूर्णिमा एवं मेला अवधि के दौरान मुकुरिया स्टेशन पर इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है। इंटरसिटी ट्रेन संख्या 15719-20 तथा बालूरघाट ट्रेन संख्या 15463-64 अप एवं डाउन दिशा में मुकुरिया स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे से ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई थी। कमेटी के आग्रह पर रेल विभाग ने यह सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे दूसरे जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों के अलावा नेपाल, भूटान और झारखंड से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बाबा गोरखनाथ धाम पहुंचने में सहूलियत होगी。0
0
Report
रोहिणी में बिजनेसमैन के घर पर CBI रेड प्रयास, महिला ने दरवाजा नहीं खोला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बिजनेसमैन के घर पर 'स्पेशल 26' फ़िल्म की तरह CBI की फ़र्ज़ी रेड की कोशिश का मामला सामने आया है। लेकिन, जब बिजनेसमैन की पत्नी ने CBI अधिकारी बताकर आए 8-10 लोगों के ग्रुप के लिए गेट खोलने से मना कर दिया, तो उनकी योजना नाकाम हो गई। शिकायत के मुताबिक, यह ग्रुप घर पहुँचा और दावा किया कि वे CBI की तलाशी लेने आए हैं। आरोप है कि उन्होंने बिना सही कागज़ात दिखाए या अपनी पहचान साबित किए घर में घुसने की कोशिश की। गेट खोलने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने के बावजूद, महिला ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। इसके बाद, ये संदिग्ध फ़र्ज़ी अधिकारी लगभग डेढ़ घंटे तक घर के बाहर ही खड़े रहे। पड़ोसी वहाँ जमा हो गए और उन्होंने ग्रुप से सर्च वारंट और मंज़ूरी के काग़ज़ात के बारे में पूछा। जब उनसे नोटिस की कॉपी दिखाने को कहा गया, तो ग्रुप ने कहा कि काग़ज़ात उनकी कार में हैं और वे उन्हें लाने के बहाने वहाँ से चले गए। बाद में परिवार ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची। शिकायत के अनुसार, संदिग्ध फ़र्ज़ी अधिकारियों ने CBI के निशान वाले कपड़े पहने हुए थे और उनके पास CBI अधिकारी होने का दावा करने वाले पहचान-पत्र भी थे। बाद में शिकायतकर्ता के पिता को WhatsApp पर एक नोटिस भेजा गया, जिस पर कथित तौर पर CBI डायरेक्टर का नाम और हस्ताक्षर थे। हालाँकि बाद में वह मैसेज डिलीट कर दिया गया, लेकिन परिवार ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था और शिकायत के साथ पुलिस को सौंप दिया। परिवार का आरोप है कि नोटिस फ़र्ज़ी था और इसका इस्तेमाल ग्रुप की कथित कार्रवाई को CBI का आधिकारिक ऑपरेशन दिखाने के लिए किया जा रहा था। यह पूरी घटना घर के पास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।0
0
Report
Arunachal में Devang Valley की बाढ़ से 5 जवान लापता, आदित्य कुमार सहित
Hajipur, Bihar:14 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के देवांग वैली में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ में सेना के सात जवान बह गए जिसमें से दो जवानों को तो बचा लिया गया लेकिन पांच जवान लापता हो गए जिसमें वैशाली का लाल आदित्य कुमार भी शामिल है जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है जिस कारण परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।आदित्य हाजीपुर के रजौली गांव का रहने वाला था और 6 माह पहले ही ड्यूटी पर गया था।हालांकि वह 22 अगस्त को छुट्टी पर घर आने वाला था लेकिन उससे पहले ही वह बाढ़ की चपेट में आ गया।लापता जवान की मां ने बताया कि बेटे से आखिरी बात 14 अगस्त को ही हुई थी और आदित्य ने सब कुछ ठीक होने की बात बताई थी।वहीं आदित्य के पिता आशुतोष कुमार ने बताया कि 14 को ही सेना के अधिकारियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी और बताया कि लापता पांचों जवान की तलाश की जा रही है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जवान का कोई सुराग नहीं मिला है।बता दे कि आदित्य ने 2025 में अग्निवीर में ज्वाइन किया था और उसका छोटा भाई भी सेना में अग्निवीर जवान है जो अभी सिक्किम में पोस्टेड है।फिलहाल आदित्य की कुशलता के लिए परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे है वहीं अनहोनी की आशंका से भी सहमे हुए है।0
0
Report
Advertisement
सोलापूर-धुले मार्ग पर अतिक्रमण: 450 प्लॉटिंग के नाम पर धोखा, 350 नागरिक ठगे गए
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगरच्या सोलापूर-धुळे महामार्गावरील देवळाई परिसरात ३५ ते ४० एकर जागेवर उभारण्यात आलेले अनधिकृत ले-आऊट मनपाने उद्ध्वस्त केले. जयशंकर डेव्हलपर्सने कोणतीही एनए किंवा अधिकृत परवानगी नसताना येथे श्री साईनगर नावाने बेकायदा प्लॉट पाडले होते. मनपाच्या अतिक्रमण विभागाने कारवाई करत येथील ४५० प्लॉटच्या मार्किंग, विकासकाचे अनधिकृत कार्यालय आणि ५ पक्की बांधकामे पाडून टाकली आहेत. कोणत्याही सोयी-सुविधा किंवा अधिकृत मंजुरी नसताना स्वस्तात प्लॉटचे आमिष दाखवून नागरिकांची कोट्यवधी रुपयांची फसवणूक या ठिकाणी सुरू होती. या ठिकाणी मागील काही वर्षांपासून हप्त्यावर प्लॉट देणे सुरू होते. या ठिकाणी ३५० पेक्षा अधिक नागरिकांनी हप्त्यावर प्लॉटदेखील खरेदी केले आहेत. या प्रकरणी विक्री करणाऱ्या शेख मोईन आणि त्यांच्या साथीदारांवर गुन्हे दाखल करण्याचा विचार आहे. भूमाफियांनी वन विभागाच्या अखत्यारीतील जागेवरही अतिक्रमण करून तेथे ले-आऊट पाडल्याचे समोर आले आहे. मनपाचे अतिक्रमण विभागाचे संनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले आणि त्यांच्या पथकाने या प्रकरणी संबंधित प्लॉटिंगधारकांना नोटीस बजावत परवानगीबाबत विचारणा केली होती. मात्र, प्लॉटधारकांकडे कसलाही कायदेशीर पुरावा किंवा अधिकृत मंजुरी नसल्याने बुधवारी थेट मनपाचा जेसीबी या बेकायदा साम्राज्यावर पडला.0
0
Report
गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर खतरे के निशान के पास, नाव सेवाएं बाधित
Patna, Bihar:पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, गांधी घाट पर गंगा का पानी खतरे के निशान से महज 24 सेंटीमीटर नीचे रह गया है,जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है उसे देखते हुए आज यानी गुरुवार को गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान को पार कर सकती है। बुधवार को गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 48.36 मीटर दर्ज किया गया था जबकि यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है, पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में हर दिन करीब 26 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं हथिदह में गंगा का जलस्तर 41.21 मीटर, दीघा घाट पर 49.26 मीटर और मनेर में 50.49 मीटर दर्ज किया गया है हालांकि इन जगहों पर पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है , लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। गंगा में पानी बढ़ने और बहाव तेज होने का असर नावों के परिचालन पर भी पड़ा है, कई जगहों पर नावों की आवाजाही काफी कम हो गई है तो वहीं लोग भी सुरक्षा को देखते हुए नाव से सफर करने से बचते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने नाविकों और आम लोगों से अपील की है कि वे गंगा नदी में जाने से बचें और नाव से यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें , लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की गई है। बता दें कि नेपाल, उत्तराखंड और उत्तर बिहार के कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है , प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है0
0
Report
नारदीगंज में मोबाइल छीनने के विवाद पर गोलीबारी, एक जिंदा कारतूस बरामद
Nawada, Bihar:नारदीगंज में दो पक्षों के विवाद में खुलेआम चली गोली, प्राथमिक दर्ज , पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले, एक जिंदा कारतूस बरामद नवादा जिले के नारदीगंज बाजार स्थित मेन रोड में फलमंडी के समीप मोबाइल छीनने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। हालांकि, घटना में किसी के गोली लगने की सूचना नहीं है। फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा رہی है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
