icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जनसुनवाई तक पहुंचे ट्रांसफर विवाद: सलवाह हाई स्कूल में तैनाती वापस लेने की मांग

Mandla, Madhya Pradesh: mandla जिले के शासकीय हाई स्कूल सलवाह से गणित शिक्षक शैलेष कुमार चौकसे के तबादले का मामला अब जनसुनवाई तक पहुंच गया है. भेंसवाही स्कूल की छात्राओं ने जनसुनवाई में पहुंचकर शिक्षक का ट्रांसफर निरस्त कर them दोबारा सलवाह हाई स्कूल में पदस्थ करने की मांग की. वहीं पूरे मामले को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर छात्रों को जनसुनवाई तक लाने के पीछे क्या वजह है. शासकीय हाई स्कूल सलवाह से गणित शिक्षक शैलेष कुमार चौकसे का तबादला भेंसवाही स्कूल कर दिया गया है. इसके विरोध में छात्राएं जनसुनवाई में पहुंचीं और आवेदन सौंपकर ट्रांसफर निरस्त करने की मांग की. छात्रों का कहना है कि शिक्षक बेहतर पढ़ाई कराते हैं, इसलिए उन्हें वापस सलवाह हाई स्कूल में पदस्थ किया जाए. हालांकि इस घटनाक्रम के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या यह छात्रों की स्वैच्छिक पहल है या फिर इसके पीछे किसी तरह की राजनीति या प्रबंधन की भूमिका है. यदि छात्रों का हित सर्वोपरि है तो उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग को उचित निर्णय लेना चाहिए. वहीं यदि पूरे मामले में किसी प्रकार का दबाव या राजनीति है तो स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अरुण कुमार शुक्ला। फिलहाल छात्राओं की मांग जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन तक पहुंच गई है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या फैसला लेता है।
0
0
Report

पूर्व मंत्री मन्नान मलिक को विधानसभा परिसर में अंतिम विदाई, नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

Ranchi, Jharkhand:पूर्व मंत्री मन्नान मलिक को विधानसभा परिसर में दी गई अंतिम विदाई...पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर रखा गया है जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने पार्थिव श्रद्धांजलि दिया...कल्पना सोरेन, दीपिका पांडे ,मथुरा प्रसाद महतो, दीपक बिरुवा, पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम सहित विधानसभा श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मन्नान मालिक बहुत बड़े नेता रहे हैं और उनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला. वह कैबिनेट में मेरे सहयोगी भी रहे हैं बहुत अनुभवी और लंबे समय तक उन्होंने राजनीतिक जीवन जिया है। और सबसे अहम बात यह है कि वह सभी के साथ हमेशा समन्वय बनाकर चलते थे उनसे काफी सीखने का मुझे मौका मिला है ऐसे व्यक्ति बहुत कम मिलते हैं जो राजनीति से ऊपर उठकर सभी इसके साथ उनके घर जुड़ा लग रहा। स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने कहा की मनन मलिक का राजनीतिक में कद बहुत ऊंचा था हम लोगों ने उन्हें विदाई दी। बाइट ....हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री बाइट.....रविंद्र नाथ महतो, स्पीकर बाइट....आलमगीर आलम,पूर्व मंत्री
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में ट्रक दुर्घटना: पोल टूटे, पांच गाँवों में बिजली बन्द

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - ट्रक खम्भे से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, जिससे बड़ा हादसा टला। रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा रोड पर मरचा में घुमावदार मार्ग में चालक को झपकी लगने के कारण एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिससे मुख्य पथ के किनारे लगे साइन बोर्ड और विद्युत के पोल क्षतिग्रस्त हो गया और कई गाँव के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। दुर्घटना इतना जोरदार हुआ कि साईन बोर्ड और बिजली का खम्भा क्षतिग्रस्त हो गये, विद्युत तार टूट गये और साईंन बोर्ड टक्कर मारते हुए ट्रक झाड़ी में घुस गयी। टक्कर के बाद विद्युत का पोल और तार टूटकर जमीन पर बिखर गया। टक्कर की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और विद्युत विभाग को मामले की जानकारी दिया गया। जमीन में तार बिखरने के कारण विद्युत संचालित तार जमीन में बिखर गये। इससे खतरा और बढ़ गया। इसके बाद बिजली का कनेक्शन काटा गया। वहीं विद्युत विभाग के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। टक्कर की घटना की जानकारी पर रनिया थाना पुलिस घटनास्थल पहुँची और ट्रक के ड्राइवर मेराज खान से घटना की पूरी जानकारी लिया। ट्रक के ड्राइवर के द्वारा बताया गया कि झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे लगे विद्युत के पोल को टक्कर मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद वाहन का चालक पूरी तरह से सुरक्षित है और वाहन को मामूली नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विद्युत विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुँचकर क्षतिग्रस्त तार की मरम्मती और टूटे हुए पोल को नया लगाने का तैयारी शुरू कर दिया है। विद्युत पोल और तार के टूटने से लगभग पांच गांवों तक बिजली का सप्लाई बाधित हो गया है। बता दें कि जिस जगह पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसी स्थान पर पूर्व में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें लगभग आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।
0
0
Report

सागर में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट और बिना हेलमेट वाला पुलिसकर्मी वीडियो वायरल

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट और बिना हेलमेट नजर आए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, युवकों ने पूछा- सर, अपना चालान कब कटवाएंगे? एंकर/ सागर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर बिना हेलमेट लगाए और मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में पीछे से बाइक पर आ रहे कुछ युवक पुलिसकर्मी से सवाल करते हुए सुनाई देते हैं, "सर, आप बिना हेलमेट और मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट चला रहे हैं। आम लोगों का तो चालान काट देते हैं, अपना चालान कब कटवाएंगे?" इस पर पुलिसकर्मी कथित तौर पर जवाब देता है, "काट दो ना हमारा चालान।" इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर आगे बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बड़ा बाजार से मोतीनगर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग का है। हालांकि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है。 गौरतलब है कि सागर शहर में यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा नियमित रूप से हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की जाती है। ऐसे में यह वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

सऊदी मिसाइल हमले में थावे के मरीन इंजीनियर रोहन कुमार की मौत

Gopalganj, Bihar:जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक की सऊदी में मौत हो गई। युवक मरीन इंजीनियर था। परिजनों के मुताबिक ईरानी हमले के कारण उसकी मौत हुई है। थावे निवासी भाजपा नेता संजय गुप्ता के पुत्र रोहन कुमार की सऊदी में मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि ईरान के हमले के दौरान मिसाइल की चपेट में आने से उनकी जान गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई आलोक कुमार ने बताया कि रोहन कुमार मर्चेंट नेवी में मरीन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वह ADNOC से जुड़ी एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान उनका जहाज सऊदी अरब के समुद्री क्षेत्र में मौजूद था। परिवार का कहना है कि कंपनी की ओर से पहले फोन कर जानकारी दी गई कि मिसाइल हमले में रोहन घायल हो गए थे। इसके करीब एक घंटे बाद दोबारा फोन कर उनके निधन की सूचना दी गई। फिलहाल परिवार को रोहन कुमार के पार्थिव शरीर के भारत लाए जाने का इंतजार है। परिजनों ने मिसाइल हमले में मौत का दावा किया है, लेकिन हमले की परिस्थितियों और मृत्यु के आधिकारिक कारण की पुष्टि संबंधित कंपनी और सरकारी एजेंसियों की ओर से अभी नहीं हुई है।
0
0
Report

युवा राजद की राज्य कार्यकारिणी बैठक शुरू, बूथ मजबूत करने और बांकीपुर रणनीति पर विचार

Patna, Bihar:पटना में युवा राष्ट्रीय जनता दल (युवा राजद) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अभय कुशवाहा, प्रधान महासचिव एवं एमएलसी कारी सोहेब, प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, एमएलसी सुनील सिंह, गौतम कृष्णा, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में युवा राजद के सदस्य भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। साथ ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी युवा राजद अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक विस्तार पर भी मंथन हो रहा है。
0
0
Report
Advertisement

कैबिनेट ने GST परिवर्तन, MSP पर खरीद गारंटी और डिजिटल पोर्टल की मंजूरी दी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई पूरी बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मिली हरी झंडी प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी बैठक में सीएम ने बताया कि यूसीसी की रिपोर्ट के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैं सीएम दृंढ संकल्पित हैं की विधानसभा में इसे लाकर लागू किया जाए जगदीशपुर में होगी अलगी कैबिनेट 18 जुलाई को यूसीसी का बिल लाया जाएगा इस कैबिनेट बैठक में जीएसटी में जो बडे परिवर्तन किए गए हैं अपीली बोर्ड का किया जाएगा गठन जीएसटी में मिलने वाली क्रेडिट का भी किया गया सरलीकरण मूंग और उड़द की खरीदी जो सरकार एमएसपी पर खरीद कर रही हैं उसके लोन की गारंटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई हैं टैक होम राशन का काम अब महिला एवं बाल विकास ही करेगा स्व सहायता समूह बनाएंगें टैक होम राशन अजीविका मिशन के प्लाटं को अब बंद किया जाएगा अभी तक अजीविका मिशन के प्लांट के जरिये सप्लाई होता था टेक होम राशन कैबिनेट में सीएम ने दृष्टी पोर्टल का शुभारंभ किया हैं एनआईसी के द्वारा ये पोर्टल तैयार किया गया हैं ये पोर्टल प्रदेश की सारी पंचायतो का अंकाउट व्यवस्था को डिजिटलाईज्ड करेगा इससे ना सिर्फ पारदर्शिता आएंगी हर माह पांच तारीख पोर्टल पर पूरा डेटा अपलोड हो जाएगा इससे प्रदेश की 25 हजार पंचायतों में पारदर्शिता आएगी दर्पन पोर्टल के जरिये पंचायतों के मिलने वाले करो की वसूली भी आनलाइन ही होगी
0
0
Report

कैबिनेट फैसलों में जुलाई में यूसीसी बिल लाने का निर्णय लिया; GST बदलाव और MSP गारंटी की चर्चा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई पूरी बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मिली हरी झंडी प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कुमार kashyap ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी बैठक में सीएम ने बताया कि यूसीसी की रिपोर्ट के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैं सीएम दृंढ संकल्पित हैं की विधानसभा में इसे लाकर लागू किया जाए जगदीशपुर में होगी अलगी कैबिनेट 18 जुलाई को यूसीसी का बिल लाया जाएगा इस कैबिनेट बैठक में जीएसटी में जो बडे परिवर्तन किए गए हैं अपीली बोर्ड का किया जाएगा गठन जीएसटी में मिलने वाली क्रेडिट का भी किया गया सरलीकरण मूंग और उड़द की खरीदी जो सरकार एमएसपी पर खरीद कर रही हैं उसके लोन की गारंटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई हैं टैक होम राशन का काम अब महिला एवं बाल विकास ही करेगा स्व सहायता समूह बनाएंगें टैक होम राशन अजीविका मिशन के प्लाटं को अब बंद किया जाएगा अभी तक अजीविका मिशन के प्लांट के जरिये सप्लाई होता था टेक होम राशन कैबिनेट में सीएम ने दृष्टी पोर्टल का शुभारंभ किया हैं एनआईसी के द्वारा ये पोर्टल तैयार किया गया हैं ये पोर्टल प्रदेश की सारी पंचायतो का अंकाउट व्यवस्था को डिजिटलाईड करेगा इससे ना सिर्फ पारदर्शिता आएंगी हर माह पांच तारीख पोर्टल पर पूरा डेटा अपलोड हो जाएगा इससे प्रदेश की 25 हजार पंचायतों में पारदर्शिता आएगी dharapn पोर्टल के जरिये पंचायतों के मिलने वाले करो की वसूली भी आनलाइन ही होगी
0
0
Report

म Muslim धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण पर रांची में चर्चा, संवैधानिक प्रक्रिया की मांग

Ranchi, Jharkhand:देश के विभिन्न राज्यों में मस्जिदों और अन्य मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाइयों को लेकर रांची में चिंता जताई गई। प्रेस क्लब रांची में आयोजित एक परिचर्चा में वक्ताओं ने इन कार्रवाइयों को लेकर सवाल उठाए और कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संवैधानिक प्रक्रिया और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मुस्लिम सांसदों और विधायकों से प्रधानमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करने की भी अपील की गई। रांची के प्रेस क्लब में आमया संगठन की ओर से "भारतीय मुसलमानों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और सरकारों की भूमिका" विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन करने और धार्मिक स्थलों के संरक्षण का अधिकार देते हैं। उन्होंने पूजा स्थल अधिनियम, 1991 का हवाला देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को धार्मिक स्थलों की जो स्थिति थी, उसे बनाए रखने का प्रावधान है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हाल के महीनों में कई राज्यों में मस्जिदों और अन्य मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर बिना पर्याप्त सुनवाई और प्रक्रिया का पालन किए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का भी समुचित पालन नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद धार्मिक नेताओं ने मुस्लिम सांसदों और विधायकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर हस्तक्षेप की मांग करने की अपील की। परिचर्चा के अंत में धार्मिक स्थलों के ध्वस्तिकरण के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा की रणनीति से बांकीपुर उपचुनाव में कैसी होगी बड़ी जीत?

Patna, Bihar:पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर लगातार संगठनात्मक बैठकें हो रही हैं, जिनमें मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, उप प्रमुख और बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक संगठन में मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष स्तर तक कार्य किया है और नितिन नवीन के बांकीपुर से विधायक बनने के दौरान भी पूरी निष्ठा से काम किया था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही नितिन नवीन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और अब उन्हें भी राष्ट्रीय नेतृत्व, एनडीए के सभी सहयोगी दलों और भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। नीतीक कुमार सिन्हा ने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद के दम पर भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी
0
0
Report

एसएसपी ऑफिस के बाहर महिला ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow24m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के एसएसपी कार्यालय के बाहर एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास कर दिया। महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और हादसा होने से बचा लिया।महिला ने आरोप लगाया कि वह लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसका कहना है कि पहले उस पर और उसके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। महिला मीना, बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। उसने कहा कि लगातार न्याय न मिलने और कार्रवाई न होने से परेशान होकर उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।घटना के बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई और मामले की जानकारी जुटाने के साथ उसके आरोपों की भी जांच शुरू कर दी।
0
0
Report

दौसा के आरटीओ कार्यालय में बम धमकी, पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा प्रदेश में सरकारी ऑफिसों को बम उड़ाने की नहीं थम रही धमकियाँ परिवहन कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी जोधपुर परिवहन कार्यालय में मेल कर दी गई सूचना जोधपुर से दौसा आरटीओ को मिली सूचना जिसके बाद दौसा पुलिस को दी धमकी की सूचना सूचना पर पुलिस पहुंची आरटीओ ऑफिस बम को लेकर की जारी कार्यालय में जांच पड़ताल एहतियात के तौर पर कार्मिकों को निकाला बाहर दमकल ओर एंब्लेनस भी पहुंची आरटीओ ऑफिस दौसा आरटीओ ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली तो Hड़कम्प मच गया तत्काल आरटीओ जगदीश अमरावत ने एसपी पीयूष दीक्षित को इसकी सूचना दी सूचना पर एसपी ने एएसपी शंकर लाल मीणा , डिप्टी एसपी धर्मेंद्र शर्मा सहित पुलिस का जाप्ता मौके पर भेजा एहतियात के तौर पर आरटीओ ऑफिस को खाली करवाया गया साथ ही पुलिस ने सघन तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस को नहीं मिली वहीं दमकल और एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई आरटीओ जगदीश अमरावत ने बताया जोधपुर परिवहन कार्यालय में एक मेल आया था जिसमें दौसा आरटीओ ऑफिस को एक से तीन बजे के बीच जहरीली गैस के बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जिस पर जोधपुर आरटीओ ऑफिस ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी साथ ही जयपुर परिवहन प्रदेश कार्यालय को भी इसकी सूचना दी गई प्रदेश में लगातार सरकारी ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकियां जारी है हालांकि अभी तक कहीं पर भी जांच में कोई संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई लेकिन बड़ा सवाल यह है आखिर यह कौन लोग हैं जो लगातार प्रदेश के सरकारी कार्यालय में भय व्याप्त करने के लिए इस तरह की धमकियों के मेल भेज रहे हैं हालांकि पुलिस लगातार इन्हें ट्रेस करने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली संभवतया यह फर्जी मेल विदेश से भारत पहुंच रहे हैं जिसके चलते पुलिस इन्हें ट्रेस करने में नाकाम हो रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top