icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी के श्रावणी मेले में चार सोमवारी, CCTV निगरानी और कोई बाजार नहीं

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में श्रावणी मेला को लेकर शांति समिति की हुई बैठक। DM SP ने दिए कई निर्देश। बिस्फी प्रखंड में संवेदनशील भैरवा श्रावणी मेला को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई। भैरवा मंदिर परिसर में नहीं लगेगा किसी प्रकार का मेला। सोमवारी श्रावणी मेला को लेकर बिस्फी में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। मेला के दौरान सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर CCTV कैमरे एवं वीडियो ग्राफी द्वारा रखी जायेगी नजर। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष श्रावण मास का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा। श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस वर्ष श्रावण मास में चार सोमवारी पर्व मनाये जाएंगे। प्रथम सोमवारी 03 अगस्त, द्वितीय सोमवारी 10 अगस्त , तृतीय सोमवारी 17 अगस्त एवं चतुर्थ और अंतिम सोमवारी 24 अगस्त को मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षा बंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि श्रावण मास जिले में धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक महत्व से जुड़ा पर्व है जिसमें विशेष कर सोमवारी को जिले के विभिन्न शिवालियों यथा उगना महादेव, बाबा कपालेश्वर महादेव आदि महत्वपूर्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं आपसी सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मेले का आयोजन को लेकर सभी संवेदनशील स्थलों पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी। चिन्हित सभी संवेदनशील स्थलों एवं कांवरियों के गुजरने वाले मार्गों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी। सभी चयनित स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं ड्राप गेट के निर्माण का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भैरवा मंदिर परिसर में किसी प्रकार का बाजार नहीं लगेगा। साथ ही उन्होंने वरीय पदाधिकारियों के मेला क्षेत्र का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी।
0
0
Report

बिहार कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों पर मुहर, ऊर्जा-शिक्षा आदि क्षेत्रों में बड़े कदम

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ब्रीफिंग में राज्य के ऊर्जा, कृषि, शिक्षा, शहरी विकास, स्वास्थ्य, परिवहन, सिंचाई और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी गई। कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक सरकारी भवनों की छतों पर 500 मेगावाट ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट RESCO मॉडल के तहत स्थापित करने और बिजली खरीद समझौते (PPA) को मंजूरी दी। कृषि क्षेत्र में दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 79.84 करोड़ रुपये, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत किसान रजिस्ट्री एवं डिजिटल फसल सर्वे के लिए 154 करोड़ रुपये तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के लिए 44.63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। बैठक में मनरेगा की सोशल ऑडिट सोसायटी को विकसित भारत-जीविका मिशन के अंतर्गत अधिकृत करने, बंद मोतीपुर चीनी मिल की जमीन मामले में इंडियन पोटाश लिमिटेड को 63.39 करोड़ रुपये भुगतान, बिहार एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BAIDCL) के गठन तथा कॉम्फेड के माध्यम से दुग्ध संग्रहण और जांच प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 28.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। शहरी विकास के तहत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए तकनीकी सहायता एजेंसी के चयन, पटना, मुजफ्फरपुर, सोनपुर और गया में टाउन प्लानिंग योजना के तहत भूमि अधिग्रहण तथा राज्य में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की DPR तैयार करने के लिए 31.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं, भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन के लिए 126.25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने और वर्ष 2026-27 में 300 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी। इसके अलावा 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में 76 नए एम.टेक शिक्षकों के पद सृजित करने, इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के आधुनिकीकरण के लिए NITTTR भोपाल को नामित करने तथा 1.75 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी गई। बैठक में 243 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को वार्षिक 30 हजार रुपये तथा 1,351 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को वार्षिक 25 हजार रुपये मानदेय देने का फैसला लिया गया। पटना में एम्स विस्तार के लिए 26.76 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु 348.89 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति, मधुबनी, मुंगेर और मुजफ्फरपुर में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा सिंचाई परियोजना के लिए वन भूमि के अंतर्विभागीय हस्तांतरण को भी मंजूरी दी गई।
0
0
Report

मुरैना के किशनपुर हत्याकांड के बाद मृतका के डांस वीडियो से सोशल मीडिया हंगामा

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के किशनपुर गांव में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है। पति द्वारा पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के मामले में मृतका पत्नी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुरैना जिले के किशनपुर गांव में कुछ दिन पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन के सामने आकर जान दे दी थी। अब इस मामले के बीच मृतका पत्नी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा: Paramount सोसाइटी में युवक ने कूदकर आत्महत्या, शहर में हड़कंप

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट सोसाइटी में युवक ने कूदकर की आत्महत्या टावर रिसेप्शन के पोर्च से छलांग लगाकर युवक ने किया सुसाइड सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान 23 वर्षीय वेदांत शाही निवासी देवरिया के रूप में हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस सभी एंगल से मामले की कर रही जांच घटना से सोसाइटी में मचा हड़कंप सूरजपुर थाना क्षेत्र के पैरामाउंट सोसाइटी की घटना।
0
0
Report

घरौंडा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर सैलरी कट के संकेत

Karnal, Haryana:करनाल के घरौंडा में जिला उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे घरौंडा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। सबसे पहले जिला उपायुक्त ने एसडीएम कार्यालय के स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर चेक किया, जहां सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने अन्य शाखाओं के साथ-साथ पटवारियों का हाजिरी रजिस्टर भी जांचा। इस दौरान कई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जिस पर जिला उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही निर्देश दिए कि सुबह 11 बजे तक जो कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हैं, उन्हें अनुपस्थित दर्ज किया जाए तथा उनकी एक दिन की सैलरी काटी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में जिला उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि यह एक नियमित औचक निरीक्षण था। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में चल रहे SIR का कार्य संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रहे हैं और लगभग 60 से 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियों के दौरान सर्वर डाउन रहने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि प्रशासन के संज्ञान में यह समस्या आई है और जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, स्टांप वेंडरों के लाइसेंस नवीनीकरण (रिन्यूअल) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
0
0
Report

वृद्ध महिलाओं के खिलाफ गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

जिला पुलिस ने वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर सोने के मादलिया (कंठी) तोड़ने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गैंग का मुख्य सरगना दिनेश स्वामी आदतन अपराधी है, जिस पर लूट, डकैती और पोक्सो सहित 21 मामले दर्ज हैं। एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने नागौर, चुरू, बीकानेर और झुंझुनू सहित पांच जिलों में 24 घंटे तलाशी अभियान चलाकर आरोपियों को दबोचा। बदमाशों ने कस्बे में सती माता मंदिर के पास एक वृद्ध महिला से झपट्टा मारकर मादलिया तोड़ा और विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर पैर की हड्डी तोड़ दी थी। इसके अलावा सिंगरावट-बालिया रोड पर एक महिला को चाकू की नोक पर डराकर कंठी लूटी थी। वृत्ताधिकारी गरिमा चौधरी और थानाधिकारी ऋतु कुमारी के नेतृत्व में 50 जवानों की टीमों ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साइबर सेल ने एक लाख से अधिक मोबाइल नंबरों के बीटीएस डेटा का विश्लेषण कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को इस गैंग से डीडवाना में हुई 15 लाख रुपए की बड़ी नकाबजनी का भी जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

शहरी सेवा शिविर-2026: पिलानी नगरपालिका ने आम जनता को त्वरित सुविधाएं दीं

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 13 शहरी सेवा शिविर-2026 : नगर पालिका पिलानी की जनसेवा में उल्लेखनीय उपलब्धियां राजस्थान सरकार के नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के तत्वावधान में आयोजित "शहरी सेवा शिविर-2026" के माध्यम से नगर पालिका पिलानी आमजन को त्वरित राहत और विभिन्न नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रही है। यह अभियान सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी एवं नगरपालिका प्रशासक जयसिंह के निर्देशन तथा अधिशासी अधिकारी सन्नी भांबू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की मंशा के अनुरूप आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। नगर पालिका इस लक्ष्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार कर रही है। शिविरों के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। कृषि भूमि नियमन योजना के अंतर्गत 22 पट्टे जारी कर पात्र नागरिकों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया गया। 69-क (पुरानी आबादी) योजना के तहत 9 पट्टे तथा स्टेट ग्रांट एक्ट के अंतर्गत 10 पट्टे जारी किए गए हैं, जिससे अनेक परिवारों को बड़ी राहत मिली है। नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए शिविरों में अब तक 44 जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 4 नवदंपतियों को विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। शिविर स्थल पर आमजन की सुविधा के लिए लाइट, सफाई, राजस्व एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां मौके पर ही शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक पट्टे एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच रहा है। नगर पालिका पिलानी भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित के कार्यों को गति देते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी。
0
0
Report

हरियालो राजस्थान अभियान: 10 करोड़ पौधे जल्दी लगाने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:Anchor-मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक पौधारोपण के लक्ष्य को मिशन मोड में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन के कार्यों का अधिकतम निस्तारण मौके पर ही सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सचिवालय में आयोजित कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक में मुख्य सचिव ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं, मदर सैंक्शन के तहत व्यय प्रगति, हरियालो राजस्थान अभियान और शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया सहित सभी प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। साथ ही विभागों के नोडल अधिकारी नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग करें। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष राज्य सरकार ने 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वन विभाग के अनुसार जयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, झालावाड़ और कोटा जिले पौधारोपण में अग्रणी हैं। मुख्य सचिव ने सेवा शिविरों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले लोगों के अधिकतम कार्य मौके पर ही निपटाए जाएं, ताकि आमजन को तुरंत राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिविरों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत अब तक 28 हजार से अधिक पट्टे वितरित किए जा चुके हैं। वहीं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत 7,314 शिविरों का आयोजन कर 38 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया गया है तथा 12,800 से अधिक रास्ते खुलवाए जा चुके हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत मदर सैंक्शन से प्राप्त राशि के विभागवार उपयोग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।
0
0
Report

रामपुर में नीम मजार हटाकर सड़क सुरक्षा के लिए बुलडोजर

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, रातों-रात नीम वाली मजार पर बुलडोजर चला, पचासों साल पुरानी मजार जमींदोज. बजरंग दल नेता अर्जुन गुप्ता ने प्रशासन से शिकायत की थी. सड़क के बीच बने निर्माण को हटाया गया; लंबे समय से हो रही शिकायत. PWD विभाग के अधिकारी सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात सुचारु करने के लिए कार्रवाई कर रहे थे. एंकर: रामपुर के खोद क्षेत्र के चाकू चौराहा मार्ग पर स्थित कथित नीम वाली मजार को बुलडोजर से हटवाया गया. प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण सड़क के बीचोबीच होने के कारण लगातार हादसों की वजह बन रहा था. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई. रामपुर के खोद क्षेत्र स्थित चाकू चौराहा मार्ग पर प्रशासन ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की. यहां सड़क के बीच बने नीम वाली मजार को जेसीबी और बुलडोजर से हटाया गया. सुरक्षा के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे. इलाके की घेराबंदी कर अभियान शांतिपूर्ण कराया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार यह मजार लगभग 40 वर्ष से अधिक समय से सड़क के बीच स्थित थी; सड़क के दायरे के बढ़ने और यातायात के दबाव के बढ़ने के साथ यहां रोज-रोज छोटे-बड़े सड़क हादसे होते रहे. लोग कहते थे कि सड़क के बीच बने इस निर्माण के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था. कहा जा रहा है कि इस निर्माण को हटाने की मांग लंबे समय से आ रही थी. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क को बाधामुक्त कराने की कई बार मांग उठाई थी. विचार-विमर्श के बाद प्रशासन ने कार्रवाई कॉल निर्णय लिया. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए; पुलिस बल की निगरानी में बुलडोजर से निर्माण हटाया गया और यातायात कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया. अधिकारियों का कहना है कि सड़क को बाधामुक्त बनाने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी.
0
0
Report
Advertisement

श्रीगंगानगर में माकपा का विरोध प्रदर्शन, पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर में आज माकपा ने विरोध प्रदर्शन कर उपखंड कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मनरेगा अन्तर्गत रुके हुए कार्य तुरंत शुरू किए जाएँ, अनियोजित बिजली कटौती रोकी जाए, ग्रामों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, मेडिकल नशा और चिट्टे के तस्करी व सेवन पर कड़ाई से रोक लगाई जाए, तथा जोहड़ पायतन के नाम पर बसे परिवारों को उजाड़ना बंद कर प्रवासियों व स्थानीयों के अधिकार सुरक्षित किए जाएँ। नेता ने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report

खाकी वर्दीधारी पर्यावरण प्रहरी अनूप मिश्रा के 'बरगद बचाओ महाअभियान' को मिल रहा व्यापक जन समर्थन

Netua Grameen, Uttar Pradesh:सैकड़ों महिलाओं ने संभाली पर्यावरण संरक्षण की कमान, मरीजों के लिए स्वच्छ हवा और हरियाली का संकल्प उन्नाव। उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी केवल कानून और व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश भी दे रही है , इस बात को उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा ने अपने हरित कार्यों से सच्चाई में तब्दील कर दिखाया है l प्रकृति संरक्षण के इसी संदेश को साकार करते हुए उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय (जिला अस्पताल) उन्नाव आज हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का साक्षी बना। जिला पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा 'अपूर्व' द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे व्यापक जन -अभियान 'बरगद बचाओ महाअभियान' के तहत उन्नाव जिले में लोगों द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है, इसी अभियान के समर्थन में श्री जी सामाजिक सेवा समिति के सहयोग से जिला अस्पताल परिसर में 100 से अधिक छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का जिला चिकित्सालय में रोपण किया गया।बरगद का पौधा लगा कर आज के पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई l अभियान संयोजक अनूप मिश्रा अपूर्व के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), डॉ. सुनील कुमार शुक्ला , डा. संजीव कुमार एवं श्री जी सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्षा, संस्था की संस्थापिका व अध्यक्षा मंजू अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बरगद, पीपल, नीम, बेल, आँवला और अमरूद सहित अनेक जीवनदायी पौधे लगाए। पर्यावरणविद अनूप मिश्रा 'अपूर्व' ने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छ हवा, प्राकृतिक छाया और हरित वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक अस्पताल परिसर में अधिक से अधिक छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 'बरगद बचाओ महाअभियान' केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनपद के प्राचीन बरगदों और अन्य जीवनदायी वृक्षों को बचाने का व्यापक जनआंदोलन है। सीएमएस डॉ. एस. के. शुक्ला ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हरित अस्पताल की अवधारणा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आने वाले वर्षों में यह परिसर मरीजों और उनके परिजनों के लिए शीतल, स्वच्छ और प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध करा सके। वृक्षारोपण अभियान में मंजू अवस्थी, मनीता सेंगर, अरुणा तिवारी, नीलम श्रीवास्तव, पूर्णिमा अवस्थी, दीपाली मिश्रा, मीनू सिंह, माया वर्मा, गायत्री मिश्रा, शिल्पा मिश्रा, ज्योति गौर, प्रीति शुक्ला, नीतू शर्मा, बिमलेश मिश्रा, सीमा सिंह, अविका अवस्थी सहित सैकड़ों महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
0
0
Report

रसूलपुर गांव में उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी उनका निस्तारण किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow6m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मझिला मण्डल के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर में बूथ अध्यक्ष संतोष पाल के यहां बुधवार को दोपहर 3:00 बजे बैठ कर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक का श्रीमती रजनी तिवारी ने जनमानस की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, महामंत्री आशुतोष सिंह चौहान, शक्ति केन्द्र संयोजक नीरज गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य सूरसेन पासी, शक्ति केन्द्र संयोजक विजय कुमार पासी, मंडल उपाध्यक्ष पवन सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सुशील कुमार आदि पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

सैय्यद रोमान अजीज को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से नवाजा

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow8m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:मोहल्ला खेड़ा बलायकोट निवासी सैय्यद रोमान अज़ीज ने तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए न सिर्फ अपने माता ‌पिता, बल्कि पूरे हरदोई जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। राजधानी लखनऊ स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी और विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रोमान अज़ीज को एम.टेक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण क्षण को और अधिक यादगार बनाने के लिए राज्यपाल की विशेष पहल पर रोमान अजीज को उनके माता पिता के साथ मंच पर आमंत्रित किया गया था। राज्यपाल ने जब रोमान को स्वर्ण पदक पहनाया और उनके वालिद सैय्यद साजिद व वालिदा हुमैरा खातून को इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। माता पिता के लिए अपने 24 वर्षीय होनहार बेटे की इस सफलता को साक्षात देखना एक बेहद भावुक और अविस्मरणीय पल रहा। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर बेहद उत्साहित रोमान अजीज ने बातचीत के दौरान बताया, कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके माता पिता का अटूट विश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जीवन में कुछ ऐसा बड़ा मुकाम हासिल करना ही उनकी एकमात्र अभिलाषा है, जिससे वह अपने पिछड़े और ग्रामीण परिवेश वाले गृह जनपद हरदोई का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर सकें। रोमान ने दृढ़ संकल्प जताते हुए कहा कि तकनीकी और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़कर वह भविष्य में देश की सेवा करना चाहते हैं और देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना उनका मुख्य लक्ष्य है। दो भाइयों में से एक रोमान अज़ीज बचपन से ही मेधावी रहे हैं और उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे शाहाबाद क्षेत्र के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रोमान की यह शैक्षणिक यात्रा यहीं नहीं रुकने वाली है, उच्च शिक्षा और देश सेवा के प्रति उनके इसी जज्बे का परिणाम है कि आगामी 19 जुलाई को वह जोधपुर के प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी (Ph.D) की पढ़ाई शुरू करने के लिए रवाना हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top