250609
बागपत में बड़ा हादसा टला: ट्रक ने मकान को मारा टक्कर!
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना कस्बे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक ट्रक मोड़ते समय यासीन के मकान से टकरा गया, जिससे मकान का लेंटर उखड़ गया और दीवार गिर गई। हादसे के समय मकान के अंदर बैठे लोगों, खासकर बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है, जबकि पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट बाढ़: पीएसी ने 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, राहत अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में अचानक आई बाढ़, सीएम के निर्देश पर राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी अब तक 150 लोगों का हुआ रेस्क्यू 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी की बाढ़ राहत टीम ने संभाला मोर्चा ग्राम चौरा में बाढ़ के पानी में फंसे करीब 150 लोगों को सुरक्षित निकाला मोटरबोट के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पीएसी जवानों ने चलाया रेस्क्यू अभियान एसडीएम, सीओ, लेखपाल और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से राहत सामग्री का वितरण बाढ़ प्रभावितों को भोजन और आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई जरूरतमंद लोगों का मेडिकल परीक्षण, चिकित्सकीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई तत्परता और साहस के साथ पीएसी जवानों ने पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन बाढ़ राहत दल ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर सभी लोगों को सुरक्षित पहुंचाया0
0
Report
चार गोल्ड मेडल विजेता अमरदीप: गरीबी के कारण फुटपाथ पर सब्जी बेचने को मजबूर
Ranchi, Jharkhand:जिस हाथ ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीते, आज उसी हाथ में सब्जी की टोकरी है। रांची के अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल खिलाड़ी अमरदीप कुमार आर्थिक तंगी के चलते सब्जी बेचने को मजबूर हैं। भारत के लिए चार गोल्ड मेडल जीत चुके इस खिलाड़ी का सपना आज भी मैदान पर लौटने का है, लेकिन आर्थिक मजबूरियां उनके रास्ते में खड़ी हैं फुटपath पर सब्जी की रेड़ी,फर्श पर हरी सब्जियां, दीवार पर टंगे 4 गोल्ड मेडल्स ,यह तस्वीर राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास की है। तस्वीरों में नजर आ रहा ये चेहरा किसी आम सब्जी दुकानदार की नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन कर चुके खिलाड़ी अमरदीप की है। राजधानी के अरगोड़ा महावीर नगर के रहने वाले अमरदीप कुमार ने थ्रो बॉल में अपनी अलग पहचान बनाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए चार गोल्ड मेडल जीते। ये उपलब्धियां किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात हैं। लेकिन इन उपलब्धियों के बाद भी परिवार की आर्थिक स्थिति नहीं बदल सकी। घर की जरूरतें बढ़ीं तो खेल के मैदान से दूरी बनती गई और आखिरकार रोजी-रोटी के लिए सब्जी बेचने का काम करना पड़ा खेल के मैदान पर सफलता हासिल करने के बावजूद आर्थिक परिस्थितियां उनके साथ नहीं बदलीं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ीं तो खेल को जारी रखना मुश्किल होता गया और धीरे-धीरे मैदान से दूरी बनती चली गई। लेकिन थ्रो बॉल से जुड़ा सपना आज भी खत्म नहीं हुआ है। अमरदीप चाहते हैं कि उन्हें दोबारा मौका और सहयोग मिले, ताकि वह फिर अभ्यास शुरू कर सकें, मैदान पर लौट सकें और भारत के लिए खेलकर देश का नाम रोशन कर सकें। इस कहानी के पीछे एक पिता का संघर्ष भी है। राम प्रसाद वर्ष 2007 से सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार में पांच सदस्यों की जिम्मेदारी है। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन बेटे के सपनों को लेकर पिता ने कभी हिम्मत नहीं छोड़ी। उम्मीद थी कि बेटा पढ़ेगा, खेल में आगे बढ़ेगा और एक दिन देश के लिए मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन करेगा। बेटे ने मेहनत की और भारत के लिए चार गोल्ड मेडल भी जीते।लेकिन घर की आर्थिक मजबूरियां ऐसी रहीं कि आज पिता के साथ बेटे को भी सब्जी बेचनी पड़ रही है। अमरदीप के इस हुनर को शहर वासी पहचानते हैं इसीलिए कोशिश करते हैं कि वह उसकी ही सब्जी की दुकान से सब्जी खरीदें ताकि आर्थिक तौर पर अमरदीप और उसके परिवार की मदद की जा सके। अमरदीप की जिंदगी आसान नहीं सवेरे उठने के साथ ही संघर्ष का पूरा दौर चल पड़ता है। फाइनेंस पर ली गई अर्टिगा को अमरदीप भाड़े पर चलाते है। महीना 19000 रुपए जमा करने के लिए अमरदीप को पाई पाई इकट्ठा करना होता है। कब चलने के साथ-साथ अमरदीप अपने पिता के साथ फुटपाथ पर सब्जी भी बेचते हैं और वक्त निकाल कर जयपाल से स्टेडियम पहुंचकर अपने गेम की प्रैक्टिस करते हैं। बहरहाल पिता और बेटे की उम्मीद अब सरकारी सहयोग पर टिकी है। परिवार चाहता है कि मदद और सही अवसर मिले, ताकि ये खिलाड़ी दोबारा थ्रो बॉल के मैदान पर लौट सके और भारत का प्रतिनिधित्व कर सके। चार गोल्ड मेडल जीतने वाले इस खिलाड़ी के हाथ में आज सब्जी की टोकरी जरूर है. लेकिन आंखों में अब भी मैदान पर लौटने का सपना जिंदा है। जरूरत सिर्फ एक मौके की है ताकि ये हाथ फिर सब्जी की टोकरी नहीं, थ्रो बॉल उठाएं और देश के लिए एक बार फिर मेडल जीतें। क्योंकि आने वाले वक्त में श्रीलंका में इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने है0
0
Report
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अधीक्षक का प्रभार डॉ. प्रियंक शर्मा को मिला
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में प्रसव के दौरान प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा से संबद्ध संजय गांधी चिकित्सालय में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक के पद का प्रभार डॉ. प्रियंक शर्मा, प्राध्यापक, जनरल सर्जरी विभाग, श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय को आगामी आदेश तक सौंपा गया है। आदेश 1 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब अस्पताल के अधीक्षक पद की जिम्मेदारी डॉ. राहुल मिश्रा के स्थान पर डॉ. प्रियंक शर्मा संभालेंगे। गौरतलब है कि 26 अगस्त को प्रसव के बाद कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले को लेकर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। शासन की ओर से पहले ही जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी और अब अधीक्षक के प्रभार में बदलाव को मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, जारी आदेश में डॉ. राहुल मिश्रा के खिलाफ किसी दण्डात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं है, बल्कि अधीक्षक पद का प्रभार डॉ. प्रियंक शर्मा को आगामी आदेश तक सौंपने की बात कही गई है。0
0
Report
Advertisement
पहाड़ों में बारिश तबाही बन गई: नदी-नाले उफान से सड़कों पर मलबा
Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ों में बारिश अब सिर्फ मौसम नहीं... मुसीबत बन चुकी है.. नदी-नाले उफान पर हैं... सड़कों पर मलबा है... और कई इलाकों में पानी आबादी के करीब पहुंच चुका है. पहाड़ों पर बारिश का ये दौर जितना लंबा खिंचेगा... खतरा उतना ही बढ़ेगा.0
0
Report
हजारीबाग पुलिस ने चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट से चोरी
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है उन्होंने बताया कि कल एक सूचना प्राप्त हुई थी कि हजारीबाग में विभिन्न जगहों पर कोढा गिरोह द्वारा छिनतई की घटना करी जा रही है घटना करने वाले गिराेह कुछ अपराध करने की घटना को अंजाम देने हेतु शहरी क्षेत्र में प्रवेश किए हैं जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान जगह-जगह पर सुचारू रूप से चलाया जिससे लोहसिंघना थाना प्रभारी द्वारा हजारीबाग झील के आसपास चेकिंग शुरू की गई l झील की ओर से दो मोटरसाइकિલ तेज गति से आते देखी गई दोनों मोटरसाइकिल पर दो-दो व्यक्ति सवार थे जिन्हें पुलिस कर्मियों ने रोकने को कहा इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल एक साथ काफी तेज गति में भगाने का प्रयास करने लगे इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल को घेर कर पकड़ा गया जिसमें चार लोगों को गिरफ्तारी हुई है सभी बिहार के कटिहार के रहने वाले थे l कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकॉल में फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ है और दोनों चारों कोढा गैंग के हैं इनका मुख्य उद्देश्य मोटरसाइकाइल में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी बदलकर लोगों से सोना चांदी के आभूषण चेंज एवं बैंक पोस्ट ऑफिस से लोगों की रेकी कर उनसे पैसा छीनना था इसी क्रम में उनके द्वारा बिहार झारखंड के अलग-अलग 100 से अधिक घटना को अंजाम दिया जा चुका है उनके पास से सोने का 27 ग्राम का भूषण, चोरी की चार मोटरसाइकिल, खुजली की जाने वाली पदार्थ जो चोरी में इस्तेमाल होती है वह 23 पुड़िया , कीपैड का 6 मोबाइल और 6 फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया गया है l बता दे कि हजारीबाग पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है हजारीबाग में आए दिन चोरी एवं छिनतई की घटना हो रही थी जिसको देखते हुए हजारीबाग पुलिस में काफी संजीदगी से इस का खुलासा किया है आगे भी इनसे पूछताछ की जा रही है0
0
Report
चेन्नई में युवा कांग्रेस ने चेटपेट के RSS दफ्तर के बाहर Manusmriti जलाने का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): YOUTH CONGRESS STAGES MANUSMRITI BOOK-BURNING PROTEST OUTSIDE RSS OFFICE IN CHETPET SURIYA PRAKASH (TAMIL NADU YOUTH CONGRESS PRESIDENT)0
0
Report
Advertisement
अयोध्या (उत्तर प्रदेश): मदन मोहन पांडेय नए ट्रस्टी सदस्य की नियुक्ति पर श्री राम जन्मभूमि
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADESH): MADAN MOHAN PANDEY (NEW TRUSTEE MEMBER) ON HIS APPOINTMENT / SHRI RAM JANMABHOOMI0
0
Report
जांजगीर के जिला अस्पताल में बर्न यूनिट सुचारु संचालन के लिए युवाओं का अनोखा प्रदर्शन
Taga, Chhattisgarh:जिला अस्पताल जांजगीर में बर्न यूनिट की लचर व्यवस्था के विरोध में युवाओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, बर्न यूनिट के सुचारु संचालन के लिए चंदा एकत्र किया गया, युवाओं ने दान पेटी लेकर अस्पताल परिसर और आसपास घूम घूम कर लोगों से सहयोग राशि मांगी, साथ ही खुद भी राशि जमा की, शासन को यह राशि भेजने अधिकारीयों को सौंपा गया, दरअसल कुछ दिन पहले कोसमंदा गांव की 5 साल की बच्ची जल गई थी, जिसे जिला अस्पताल जांजगीर से बिलासपुर रेफर कर दिया गया और बच्ची की मौत हो गई, समय पर सही इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने आज प्रदर्शन कर बर्न यूनिट के सुचारु संचालन की मांग की, युवाओं का कहना है कि जिला अस्पताल में बर्न यूनिट की सुविधा होने के बावजूद गंभीर रूप से जले मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है, ऐसे मरीजों को दूसरे शहरों के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है, उपचार में देरी के कारण मरीजों की जान पर बन आती है, इसी के विरोध में युवाओं ने यह अनोखा प्रदर्शन कर शासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।0
0
Report
कोई समाचार उपलब्ध नहीं।
Chhindwara, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर CNG टैंक ट्रक से गैस रिसाव, दमकल ने स्थिति नियंत्रण में लाई
Muzaffarpur, Bihar:घटना मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन पर मुजफ्फरपुर जिले अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी के समीप सीएनजी टैंक लदा ट्रक से गैस रिसाव हुआ. ट्रक चालक नीचे उतर गया. सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय हाईवे पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया. आसपास के इलाकों में भी आवाजाही रोकी गई. पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और गैस रिसाव पर काबू पाने के लिए काम किया. कुछ समय बाद रिसाव रोककर ट्रक को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. स्थिति सामान्य है.0
0
Report
शाहजहांपुर में पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवकों ने सड़क सुधार को लेकर हंगामा मचाया
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में तीन युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। इसके बाद तीनो युवको ने पानी की टंकी पर जमकर हंगामा काटा। पानी की टंकी पर चढ़े तीनों लोगों की मांग है कि गांव के खराब रास्ते को तत्काल ठीक कराया जाए खराब रास्ते की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे। फिलहाल अधिकारियों के कोर्स आश्वासन के बाद तीन युवक पानी की टंकी से नीचे उतरे। इस दौरान लोगों की भारी थी इकट्ठा हो गई। पूरा मामला थाना खुदागंज क्षेत्र के तहरपुर गांव का है बताया जा रहा है कि गांव के अंदर जाने वाला रोड पूरी तरीके से खस्ता हालत में है। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। इसके अलावा आवारा पशुओं की भारी समस्या से नाराज तीन युवक जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए। और हंगामा करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पानी की टंकी से नीचे कूदने की कोशिश की। पानी की टंकी पर चढ़े युवकों का कहना है कि अगर उन्हें सड़क बनने और आवारा पशुओं को पकड़े जाने का ठोस आश्वासन नहीं मिला तो वह पानी की टंकी से कूद कर जान दे देंगे। पानी की टंकी पर चढ़े हुए युवकों को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के पहुंचने के बाद युवकों को कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया गया। जिसके बाद तीन युवक पानी की टंकी से नीचे उतर आए।0
0
Report
उत्तराखंड: CM धामी ने आवास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में हाउसिंग डिपार्टमेंट के तहत सभी डेवलपमेंट अथॉरिटी की एक कंबाइंड रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया。0
0
Report
Advertisement
स्वाइन फ्लू मामले पर सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
New Delhi, Delhi:स्वाइन फ़्लू मामले पर स्वास्थ व्यवस्था चरमराई हुई है, आकड़े चिंता करने वाले है लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। हॉस्पिटल में कोई व्यवस्था नहीं। दिल्ली को लूटने के लिए सरकार बनी है, कोई काम नहीं हो रहा है घोटाले हो रहे है जीटीबी हॉस्पिटल में गया H1N1 के लिए कोई व्यवस्था नहीं मेडिसन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है0
0
Report
जशपुर अस्पताल में डॉक्टर से फिटनेस प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत का वीडियो वायरल
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिला चिकित्सालय में फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने के लिए 500 रुपये लेते डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल, स्कूली बच्चों کا फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसे की वसूली का आरोप, सीएम हेल्पलाइन में हुई मामले की शिकायत, स्कूली बच्चे کا आरोप 1 हजार रुपये की मांग की थी डॉक्टर धीरेंद्र अग्रवाल ने, सीएमएचओ ने कहा मामले की जांच जारी, जशपुर जिला अस्पताल में पदस्थ है डॉक्टर धीरेंद्र अग्रवाल。0
0
Report
झारखंड सीमा से शराब तस्कर भागे, इनोवा खाई में पलटी—123.75 लीटर बरामद
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया घाटी स्थित पटना मोड़ के समीप बुधवार को पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में विदेशी शराब की खेप ले जा रही काले रंग की एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और दर्जनों बोतलें मौके पर ही टूटकर नष्ट हो गईं। वहीं वाहन चालक और धंधेबाज बारिश और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कुल 123.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड सीमा की ओर से शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बामदह मोड़ के आगे नाकेबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने वाहन की गति बढ़ा दी। पीछा करने के दौरान फिसलन की वजह से पटना मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।तलाशी के दौरान वाहन से रॉयल चैलेंजर, रॉयल स्टैग और आइकॉनिक ब्रांड की कुल 251 बोतल में 123.75 लीटर विदेशी शराब जब्त की गईं। घटना के बाद जेसीबी की मदद से क्षतिगस्त Inoवा कार को खाई से बाहर निकाल कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन के मालिक और फरार तस्करों की पहचान की जा रही है। आशंका है कि यह खेप देवघर से बेगूसराय खपाने के लिए ले जाई जा रही थी。0
0
Report
Advertisement
