250609
बागपत में दरोगा कों सस्पेंड करने की मांग कों लेकर सभासदो ने की मीटिंग, एसपी से की कार्रवाई की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:शहर कोतवाली बागपत क्षेत्र की कस्बा चौकी पर तैनात में चौकी इंचार्ज के खिलाफ नगरपालिका सभासदों ने आज मोर्चा खोल दिया हैं। सभासदो ने चौकी इंचार्ज की कार्य शैली पर उठाए सवाल उठाते हुए एसपी बागपत से दरोगा विकास को सस्पेंड करने की मांग की है। दरअसल आपको बता दें कि दरोगा विकास कुमार ने तीन दिन पूर्व ठेले वाले को कोतवाली ले जाकर टॉर्चर करते हुए मारपीट की थी जिसको लेकर लोगो में चौकी इंचार्ज के खिलाफ गुस्सा पंप रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल में युवतियों का प्रदर्शन: महिला सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल महिला सुरक्षा को लेकर भोपाल में युवतियों का प्रदर्शन युवतियों ने भारत भवन से वन विहार गेट तक पैदलmarch किया महिलाएं पोस्टर के जरिए महिला सुरक्षा और आजादी का मुद्दा उठाया उनकी मांग है कि भोपाल में महिला पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर बिना डर आ-जा सकें युवतियों का कहना वो भोपाल के बोट क्लब पर उनको सुरक्षित महसूस नहीं होता आए दिन छेड़छाड़ की जाती है। बाइट 2 प्रदर्शनकारी युवतियां0
0
Report
गजरौला में 99 वें श्री रामलीला महोत्सव में नारद मोह की लीला का मंचन
Chaubara, Uttar Pradesh:शनिवार की रात गजरौला बस्ती में रामलीला का उदघाटन व पूजन जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के सप्लाई चेन हेड पराग गोयल एवं अकाउंट्स सेक्शन से राम अवतार शर्मा के कर कमलों द्वारा समिति के संरक्षक सपा नेता राहुल कौशिक की उपस्थिति में किया गया। पूजन पंडित सुखदेव शास्त्री ने कराया।0
0
Report
गुजरात के वडोदरा में 30 देशों के प्रतिनिधियों का ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्थलों का दौरा
Noida, Uttar Pradesh:VADODARA (GUJARAT): DELEGATES FROM 30 COUNTRIES VISIT VADODARA'S HISTORICAL AND CULTURAL LANDMARKS, INCLUDING LAXMI VILAS PALACE AND SURSAGAR LAKE0
0
Report
Advertisement
शिवगंज के संत त्रिवेणी गिरी महाराज की मौत: हत्या के आसार, जांच तेज़
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के शिवगंज में संत त्रिवेणी गिरी महाराज की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है. काम्बेश्वर महादेव मंदिर के पास संत का दो से तीन दिन पुराना शव मिलने के बाद साधु-संतों और ग्रामीणों में आक्रोश है. हत्या की आशंका जताते हुए साधु-संतों ने शिवगंज पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं, पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद जांच में आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. देखिए, सिरोही से ये खास रिपोर्ट. सिरोही जिले के शिवगंज में संत त्रिवेणी गिरी महाराज की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. काम्बेश्वर महादेव मंदिर के पास संत का दो से तीन दिन पुराना शव मिलने के बाद से ही साधु-संतों और ग्रामीणों में नाराजगी है. मामले में हत्या की आशंका जताते हुए साधु-संतों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की. इससे पहले भी उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी. इसी मांग को लेकर साधु-संत और ग्रामीण शिवगंज पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस थाने पहुंचे साधु-संतों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कराने और मौत के कारणों ka खुलासा करने की मांग उठाई. उनका कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने साधु-संतों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. मामले की जांच में अब एफएसएल रिपोर्ट अहम मानी जा रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच के लिए एफएसएल रिपोर्ट महत्वपूर्ण है और इसे आने में करीब एक महीने का समय लग सकता है. पुलिस का कहना है कि जांच की प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी मौके पर पहुंचे और साधु-संतों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी. वहीं, पुलिस ने संत त्रिवेणी गिरी महाराज के पास से मिले सामान में नकदी, चांदी की चिलम, माला और कड़ा उनके साथ के साधु-संतों को लौटा दिए. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और समझाइश के बाद साधु-संत वापस लौट गए. निरंजन गिरी जी महाराज, संयम लोढ़ा, पूर्व विधायक. फिलहाल संत त्रिवेणी गिरी महाराज की संदिग्ध मौत के मामले में कई सवालों के जवाब मिलना बाकी है. साधु-संतों ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने 11 नवंबर को दोबारा आने की बात कही है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि संत की मौत किन परिस्थितियों में हुई और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं? फिलहाल पुलिस जांच और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में मौत के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
CJI सूर्यकांत गंगोत्री धाम में दर्शन-तर्पण से पितरों को श्रद्धांजलि
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भारत के मुख्य न्यायाधीश ने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना और दर्शन कर अपने पितरों के उद्धार के लिए दिए तर्पण उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में शनिवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना की। मुख्य न्यायाधीश ने अपनी पत्नी के साथ गंगा घाट पर तीर्थ पुरोहितों के मार्गदर्शन में अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से तर्पण दिए। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ आईटीबीपी (ITBP) के महानिदेशक सुरजीत कपूर भी गंगोत्री धाम पहुंचे थे। उन्होंने भी मां गंगा की पूजा और पितरों के लिए तर्पण किया। पूजा-पाठ के समय गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल और सचिव पंडित माधवनंद सहित अन्य तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।0
0
Report
Bareilly में वैष्णो देवी जैसे मंदिर: 98 फीट गुफा और जल गुफा
Bareilly, Uttar Pradesh:नवरात्रि के पावन मौके पर अगर आपका माता वैष्णो देवी के दर्शन की इच्छा जागृत हो और आपके पास जम्मू जाने का समय न हो तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि Bareilly के मनोकामना मंदिर आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करा देगा. एक खास रिपोर्ट में बताया गया है कि यहां जम्मू कश्मीर के कटरा जैसा वैष्णो देवी मंदिर बना है. इसमें 98 फीट गुफा में बाण गंगा, चरण पादुका, गर्भ गुफा, अर्धकुंवारी, माता के पिंडी के दर्शन होते हैं और भक्त पानी वाली गुफा से होकर दर्शन करते हैं. माता वैष्णो देवी के दर्शन से भक्तों की मन्नत पूरी होती है. यहां महादेव का सवा कुंतल का चांदी का शिवलिंग भी है; नवरात्रि में मंदिर में भक्तों की कतार लगी रहती है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: शराब पीने से रोकने पर फल विक्रेता पर दबंगों का हमला, वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शराब पीने से मना करने पर फल विक्रेता के साथ मारपीट का आरोप लगा है।आरोप है कि पहले ठेले पर उसके साथ मारपीट की गई, फिर शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे युवक को कोतवाली शहर के गेट पर घेरकर पीटा गया। आज हुई घटना में घायल फल विक्रेता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली गेट पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।पुलिस की चौखट तक पहुंचे पीड़ित के साथ दोबारा मारपीट ने मामले को गंभीर बना दिया है।\n\nकोतवाली देहात क्षेत्र के बढ़ेयन पुरवा निवासी नन्हे गुप्ता पुत्र सत्यपाल गुट्ता, कोतवाली शहर क्षेत्र में डीएम चौराहे पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने एएसपी आवास के निकट फल का ठेला लगाते हैं। नन्हे के मुताबिक, आजादनगर निवासी राजेश गुप्ता अपने साथियों के साथ ठेले पर जूस पीने आता था। आरोप है कि जूस पीने के दौरान वे खुले में शराब भी पीते थे। करीब 15 दिन पहले नन्हे ने ठेले पर शराब पीने से मना करते हुए दूसरी जगह जाने को कहा था। आरोप है कि इस पर उसने धमकी दी और गाली-गलौज भी की। पीड़ित के मुताबिक, आज आरोपी फिर पहुंचे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।\n\nनन्हे ने बताया कि उसने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद वह शहर कोतवाली पहुंचा और प्रार्थनापत्र लिखवाया। आरोप है कि इसके बाद 10 से 15 लोगों ने कोतवाली गेट पर उसे घेर लिया और मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ित को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस कोतवाली गेट पर युवक के साथ मारपीट करने के आरोपियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
कटरा में वैष्णो देवी मंदिर नवरात्रि से पहले रोशन, भक्तों के लिए व्यवस्थाएं तेज
Noida, Uttar Pradesh:KATRA (J&K): Shri Mata Vaishno Devi Bhawan illuminated ahead of Navratri, shrine board makes arrangements for devotees amid festive rush.0
0
Report
NTPC क्षेत्र में गैस सिलेंडर से आग, फायर ब्रिगेड ने तुरंत नियंत्रण पाया
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में NTPC लेबर गेट के पास एक मकान से आग की लपटें निकलता देख हड़कंप मच गया। तुरंत फायरब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग को कंट्रोल किया। मकान में छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई थी, जिसे किराएदार ने निकालकर सीढ़ी पर रख दिया। मकान के निचले हिस्से में कई दुकानें हैं, जबकि ऊपरी मंजिल पर किराएदार रहते हैं। बताया जा रहा है कि छोटे सिलेंडर पर खाना बनाने के दौरान आग लगी। इसके बाद किराएदार ने जलते सिलेंडर को मकान की सीढ़ी पर रख दिया। आग की लपटें देखकर लोगों को मकान में आग लगने का डर सताने लगा। कोई भी ऊपर जाकर आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सूचना मिलने पर NTPC थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति की मदद से गीले कपड़े के सहारे जलते सिलेंडर को पकड़कर बगल के खाली प्लॉट में फेंक दिया, जिससे आग बुझ गई। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा。0
0
Report
Advertisement
लेह के निचले इलाकों में सीज़न का पहला हिमपात, तापमान घटा
Noida, Uttar Pradesh:LEH (LADAKH): SEASON’S FIRST SNOWFALL RECORDED IN LOW-LYING AREAS OF LEH, TEMPERATURE DROPS / VISUALS0
0
Report
पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ जयपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ जयपुर से रवाना। इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु के लिए रवाना।0
0
Report
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से पत्थर गिरे, दो बाइक सवार सुरक्षित
Tonk, Rajasthan:हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से सड़क पर पत्थर बिखरने की घटना सामने आई। सड़क पर अचानक पत्थर गिरने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान दो बाइक सवार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में पत्थरों के परिवहन के तरीके और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित कार्यालय के आसपास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रॉली से पत्थर सड़क पर गिरने लगे। सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के सामने अचानक खतरा पैदा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर खनन क्षेत्र से लाए जा रहे थे और परिवहन के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई। लोगों का कहना है कि यदि कोई वाहन इन पत्थरों की चपेट में आ जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना ने शहर की सड़कों पर निर्माण सामग्री और खनिजों के परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों की पालना पर भी सवाल खड़े किए हैं। लीज नियमों और अवैध परिवहन पर कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों ने खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में बिना अनुमति या निर्धारित नियमों की अनदेखी कर पत्थरों के परिवहन की शिकायतों की जांच होनी चाहिए। लोगों के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में लीज की वैधता, खनन की अनुमति और परिवहन संबंधी नियमों की जांच जरूरी है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि पत्थरों का परिवहन करने वाले वाहनों के दस्तावेजों, लीज की वैधता और परिवहन अनुमति की जांच की जाए। साथ ही, सड़क पर पत्थर गिरने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार वाहन चालकों और वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सड़क पर पत्थर बिखरने की घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। व्यस्त रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान यदि पर्याप्त सावधानी नहीं बरती जाती है, तो राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि परिवहन के दौरान सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखा जाए और सड़क पर सामग्री गिरने की स्थिति में तत्काल सफाई करवाई जाए। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और सड़क सुरक्षा के साथ-साथ खनन एवं परिवहन नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है。0
0
Report
Advertisement
नेशनल हाईवे-56 पर ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत: युवक की मौत, दो घायल
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : पीपलखूंट हेडर/हेडलाईन : नेशनल हाईवे-56 पर ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो घायल एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में नेशनल हाईवे-56 पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। मुख्य बाजार में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
दिल्ली दौरे के दौरान भूपेश बघेल की टिप्पणी; 5,000 किसान प्रदर्शन और गन्ना मूल्य
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): BHUPESH BAGHEL (FORMER CHHATTISGARH CHIEF MINISTER) ON SITUATION DURING VISIT TO DELHI/ DETENTION OF 5,000 PROTESTERS/ SUGARCANE PROCUREMENT PRICES AND FARMERS’ PROTEST/ SONAM WANGCHUK’S WARNING OF INDEFINITE HUNGER STRIKE/ CANCELLATION OF union RAILWAY MINISTER ASHWINI VAISHNAW’S RAIPUR VISIT0
0
Report
ट्विंकल खन्ना जयपुर पहुंचीं, इवेंट में शामिल होंगी
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना पहुंची जयपुर। मुंबई की फ्लाइट से पहुंची जयपुर एयरपोर्ट। एक इवेंट में शामिल होने जयपुर आई हैं ट्विंकल खन्ना।0
0
Report
Advertisement
