250615
बागपत में हिस्ट्रीशीटर जीजा-साले पर गोली चला कर ली गई जान
Chamrawal, Uttar Pradesh:बागपत में एक घटना में जीजा-साले पर गोलियों चला कर जान ली गई। मृतकों की पहचान कुलदीप और कविंद्र के रूप में हुई है। कविंद्र मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर लगभग 15 मुकदमे दर्ज थे। घटना बीती रात खेत में ट्यूबवेल पर हुई। परिजनों का कहना है कि आपसी रंजिश के कारण जान ली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जाति प्रमाण पत्र मामले में रायगढ़ ने क्लीन चिट दी, अमरजीत भगत ने आरोप दिये
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की जाति प्रमाण प्रमाण पत्र मामले में रायगढ़ की जिला स्तरीय छानबीन समिति ने क्लीन चिट दे दी है। दरअसल सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो की जाति प्रमाण पत्र को लेकर भाजपा से टिकट मिलने के बाद से ही कश्मकश की स्थिति देखा गया। तब से लेकर आज तक भाजपा विधायक के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठते रहे हैं। अब जाति प्रमाण पत्र को लेकर नया मोड़ आ गया है। रायगढ़ की जिला स्तरीय छानबीन समिति ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर क्लीन चिट दे दी है। इधर पूर्व मंत्री व सीतापुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे अमरजीत भगत ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर कहा कि छानबीन समिति ने सभी तथ्यों का और सभी बिंदुओं का जांच सही तरीके से नहीं किया है, साथ ही कहां की विधायक के पिता झारखंड से आते हैं। वहां जिस जाति के हैं, वो उस जाति से छत्तीसगढ़ में नहीं आते हैं। जाति प्रमाण पत्र की जांच करने वाले जांच अधिकारी राजनीतिक दबाव अपना निर्णय दिए हैं। आने वाले दिनों में कोर्ट में टिकने वाला भी नहीं है।0
0
Report
कांग्रेस का आरोप: बीजेपी ने केंद्र फंड के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दिया
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ने पुरंदर मिश्रा के बयान पर कहा है कि बीजेपी ने सेंट्रल से मिलने वाले फंड के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दिया..... कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनन्द शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को नक्सलवाद पर किसी से सीख की जरूरत नहीं है...15 साल तक बीजेपी सरकार ने नक्सलवाद को खाद पानी देकर पाला है। बाइट सुशील शुक्ला0
0
Report
पुष्कर सिंह धामी ने रविदास मंदिर के कलश यात्रा में लिया भाग
Noida, Uttar Pradesh:HARIDWAR (UTTARAKHAND): CHIEF MINISTER PUSHKAR SINGH DHAMI PARTICIPATES IN THE KALASH YATRA BEING HELD AT SANT SHIROMANI GURU RAVIDAS TEMPLE / VISUALS हरिद्वार (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कलश यात्रा में भाग लिया/दृश्य0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री सोनित्रा पवार के अहिल्यानगर दौरे में नगरपालिका मुद्दे गरम, डॉग बाइट पर सवाल
Ahilyanagar, Maharashtra:राज्याच्या उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार या बीडकडे जाताना त्यांनी अहिल्यानगर येथे धावती भेट दिली आहे... यावेळी त्यांनी विधान परिषदेचे सभापती राम शिंदे ,आमदार संग्राम जगताप यांच्याशी संवाद साधला...दरम्यान उपमुख्यमंत्री पवार यांनी अजित दादांच्या माध्यमातून झालेल्या कामाचा आढावा घेतल्याचे राष्ट्रवादीचे आमदार संग्राम जगताप यांनी माध्यमांशी बोलताना सांगितले.. अहिल्यानगर महानगरपालिकेच्या विविध प्रश्नांबाबत त्यांनी महापौर ज्योती गाधे आणि उपमहापौर धनंजय जाधव यांच्याशी चर्चा केली असून राज्याचे दुसरे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या माध्यमातून महापालिकेचे कोणते प्रश्न मार्गी लावता येतील या संदर्भात विचारणा करत त्याबाबत लवकरच बैठक लाऊ असा आश्वासन त्यांनी दिले असल्याचं आमदार जगताप यांनी सांगितले. अहिल्यानगर शहरामध्ये कुत्र्याने चावा घेण्याच्या घटना वाढत आहेत यावर आमदार संग्राम जगताप यांनी महानगरपालिका प्रशासनावर संताप व्यक्त केला आहे मागील काही दिवसांमध्ये शहरातील मोकाट कुत्र्यांनी लहान मुलांवर हल्ला करण्याचे प्रमाण वाढले आहे दोन दिवसापूर्वी एका लहान मुलावर मोकाट कुत्र्याने हल्ला केल्याने तो जबर जखमी झाला होता असे प्रकार शहरात वाढत असताना महानगरपालिकेचे आरोग्य अधिकारी आपल्या विशेष अधिकाराचा वापर करत नाहीयेत त्यामुळे शहरात मोकाट कुत्र्याच्या हल्ल्याच्या घटना बंद होत नाहीत. यापुढे कुत्र्याने हल्ला केल्याच्या घटना घडल्या तर आरोग्य अधिकाऱ्याला जबाबदार धरून त्यांच्यावर कायदेशीर कारवाई करावी अशी मागणी आयुक्तांकडे केली असल्याचं आमदार जगताप यांनी म्हटलं आहे0
0
Report
सरकारी भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 से अधिक मकान ध्वस्त
Amroha, Uttar Pradesh:सरकारी भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 से अधिक मकान ध्वस्त अमरोहा जनपद के सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में ग्राम समाज की भूमि पर बने अवैध मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से बेघर हुए परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव ढक्का में लंबे समय से सरकारी जमीन पर पक्के निर्माण कर लोग रह रहे थे। भूमि खाली कराने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। मियाद पूरी होने पर प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान उजड़ते आशियाने देख प्रभावित परिवार बिलखते नजर आए। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
बारिश ने रेलवे अंडरपास को भैंसों का स्विमिंग पूल बना दिया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-भैसों के लिए स्वमिंग पूल बना रेलवे अंडरपास, जलभराव के कारण अंडर पास में आराम करती नजर आई भैंसे, बरसात के कारण अंडरपास में हुआ जलभराव, जल निकासी का उचित प्रबंध न होने से अंडरपास में हुआ जलजमाव, जलभराव से पैदल व दोपहिया वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना, काफी दिनों से समस्या होने के बाद भी संबंधित जिम्मेदारों नही ली सुध, अंडरपास के जलभराव में भैसों का आराम फरमाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनसंपर्क अधिकारी झाँसी मंडल ने पंम्प सेट लगाकर पानी खाली कराने की कही बात, सुमेरपुर क्षेत्र के यमुना साउथ रेलवे स्टेशन के पास गेट संख्या 41 का मामला。0
0
Report
Advertisement
जस्पुर भाजपा लाभार्थी सम्मेलन: सीधे संवाद में योजनाओं के लाभ दिखे
Jaspur, Uttarakhand:슬ग:- लाभার্থी सम्मेलन में किया गया लाभार्थियों से सीधे संवाद लोकेशन /जसपुर एंकर:-उत्तराखंड प्रदेश के जनपद उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा से सामने आ रही है जहां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले फैज ए आम इंटर कॉलेज परिसर में एक भाजपा अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड आपदा सलाहकार समिति उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री विनय कुमार रुहेला का उत्तराखंड भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, समाजसेवी डॉक्टर यूनुस चौधरी, काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल सिंह, सहित पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया तो वही कार्यक्रम में नगर की जनता ने भी भारी संख्या में पहुंचकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उसके उपरांत कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाते हुए बारी-बारी से अनेक वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तीखा हमला बोला और देश की डबल इंजन की सरकार कहलाने वाली भाजपा सरकार द्वारा देश एवं प्रदेश में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां को गिनाया तो वही उत्तराखंड भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम समुदाय की महिलाओं एवं पुरुषों से किसी के भी बहकावे में नहीं आकर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी के हाथों को मजबूत कर जसपुर विधानसभा में अपनी पार्टी का विधायक बनाने की अपील की तथा उसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों से सीधे संवाद किया गया जिसमें बारी बारी से सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों ने संवाद कर बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहतपांच लाख रुपए का निःशुल्क इलाज कराकर इस योजना का लाभ उठाया तो वही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हो गई निशुल्क रजिस्ट्रेशन से मिले गैस सिलेंडर का उपयोग कर इस योजना का भी लाभ ले रही हैं इसके लिए लाभार्थियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों का आभार जताया हैं तथा उसके उपरांत अनेक क्षेत्रों में अपना मुकाम हासिल कर चुके मुस्लिम बच्चों को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया उसके उपरांत कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई बाइट :- 1 मनोज पाल सिंह ( भाजपा जिला अध्यक्ष- काशीपुर) बाइट:- 2 विनय कुमार रुहेला (अपना मंत्री - उत्तराखंड सरकार)0
0
Report
हिमाचल में 297 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च, CM सुखविंदर सिंह सुख्खू बोले आत्मनिर्भरता पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:शिमला। हिमाचल प्रदेश। राज्य में 297 इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हम प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसें ज्यादा किफायती हैं... प्रदेश कैसे आत्मनिर्भर बने, इस दृष्टिकोण से हमने यह सोचा है... अभी 1000 और इलेक्ट्रिक बसों को लाने की हमारी चर्चा हो रही है। इसके अलावा हम 100 हाइड्रोजन बसों के बारे में भी सोच रहे हैं ताकि हम हाइड्रोजन बसों के जरिए हिमाचल प्रदेश के वातावरण और प्रकृति को बचा सकें।"0
0
Report
दिल्ली परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने आरटीओ राजा गार्डन का औचक निरीक्षण किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने किया आरटीओ राजा गार्डन का औचक निरीक्षण आरटीओ में डीटीओ को लगाई फटकार पेंडिंग काम को जल्द से जल्द खत्म करने के निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में बैठक, 15 मामलों में 10 निपटारे, घायल इलाज मुफ्त योजना शुरू
Yamuna Nagar, Haryana:आज यमुनानगर मे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति यमुनानगर की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने करनी थी; लेकिन वह मीटिंग में नहीं आए। मीटिंग की अध्यक्षता यमुनानगर उपयुक्त प्रीति द्वारा की गई। बैठक में 15 मामले आए जिसमें से 10 का मौके पर निपटारा किया गया। उपयुक्त प्रीति ने लोगों से अपील की कि दुर्घटना में घायल होने पर, घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं; इसके लिए प्रधानमंत्री चिकित्सा योजना के तहत स्कीम के माध्यम से घायल को एक सप्ताह तक एक लाख डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त करवाया जाएगा। घनश्याम दास अरोड़ा विधायक यमुनानगर ने अपने संबोधन में अधिकारियों से अपील की कि वह लोगों की समस्याएं सुनें, उनका समाधान करें ताकि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कम से कम मामले आएं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह कोई भी मामला उनके संज्ञान में आए उसके हल करने में गंभीरता से प्रयास करें। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली विभाग, पब्लिक हेल्थ, नगर निगम के मामले आए हैं; अगर मामलों का अधिकारियों के स्तर पर निपटान होगा तो कम से कम मामले जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आएंगे।0
0
Report
अलवर में दिनदहाड़े लूट-अपहरण की कोशिश, CCTV में मारपीट का दृश्य
Alwar, Rajasthan:अलवर में दिनदहाड़े युवक से लूट और अपहरण का प्रयास, मारपीट का CCTV सामने अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक के साथ अपहरण के प्रयास, लूट और मारपीट की गंभीर वारदात सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आठ नामजद आरोपियों सहित 5-7 अन्य युवकों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। शिकायत के अनुसार, परिवादी खुदनपुरी निवासी रितिक वर्मा सुबह करीब 10:30 बजे अपनी स्कू्टी से दिल्ली रोड स्थित एसबीआई बैंक में 1.50 लाख रुपए जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान चक्रधारी मंदिर के पास एक थार और कई मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर रोक लिया。 आरोप है कि आरोपियों ने रितिक को घेरकर सड़क पर गिरा दिया और थार से कुचलने का भी प्रयास किया। इसके बाद रिवॉल्वर दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठाया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान 1.50 लाख रुपए नकद और करीब 15 ग्राम सोने की चेन लूट ली गई। विरोध करने पर रिवॉल्वर की बट से सिर पर वार किया गया और लाठी-सरियों से बेरहमी से पीटा गया。 घटना के दौरान वहीं पहुंचे उसके ममेरे भाई अभिषेक जोनवाल ने लोगों की मदद से उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल रितिक को सामान्य चिकित्सालय, अलवर में भर्ती कराया गया है। घटना में उसका आईफोन-15 और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई。 शिकायत में अमित, विशाल, मन्नू पुत्र ज्ञानचंद (निवासी खुदनपुरी), दिनेश, यश (निवासी टीटोडा मोहल्ला), सुमित (निवासी नई बस्ती), भूपेंद्र उर्फ भूष्पी और चंद्रप्रकाश उर्फ चीकू सहित अन्य को आरोपी बताया गया है। परिजनों के अनुसार आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 28 जुलाई को भी रितिक को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी。 बाइट:परिजन इधर, सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
साजा में विधायक निधि से खरीदे गए कंप्यूटर महंगे, घोटाले के आरोप
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा में विधायक निधि से खरीदे गए कंप्यूटरों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि 40 सरकारी स्कूलों के लिए करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए कंप्यूटर बाजार कीमत से लगभग चार गुना महंगे खरीदे गए। बतायागया है कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में प्रत्येक कंप्यूटर सेट पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि बाजार में ऐसे ही सेट की कीमत 60 से 65 हजार रुपये के आसपास है। आरोप है कि अधिकांश स्कूलों ने कंप्यूटर की मांग भी नहीं की थी और कई जगह कंप्यूटर आज भी ताले में बंद पड़े हैं। मामला को लेकर पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने विधायक निधि के दुरुपयोग और कंप्यूटर खरीदी में घोटाले का आरोप लगाया है। वहीं कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने मामले की जांच के आदेश देते हुए डिप्टी कलेक्टर सहित चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि स्कूलों से प्राप्त मांग के आधार पर विधायक निधि से राशि स्वीकृत कर कंप्यूटर खरीदे गए हैं। यदि किसी को शिकायत है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बाइट 1 प्रिंसिपल हाई स्कूल खाती। बाइट 2 आशीष छाबड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष। बाइट 3 ईश्वर साहू विधायक साजा。0
0
Report
Advertisement
हिमाचल चिट्ठा मुक्त अभियान में कुटलैहड़ के सभी संस्थान भागीदार, विधायक विवेक शर्मा
Una, Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा हिमाचल को चिट्ठा मुक्त बनाने के लिए चलाए गए अभियान का कुटलैहड़ की सभी संस्थान बनें भागीदार, विवेक शर्मा कुटलैहड़ के बसाल स्कूल से चिट्ठा नशे के खिलाफ जागरूकता रैली को विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे हिमाचल 'चिट्ठा नशा मुक्त अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में चिट्ठा नशे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों एनसीसी की टुकड़ी द्वारा निकाली गई चिट्ठा विरोधी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा। बही साथ कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका जिला पार्षद सुमित शर्मा एसएमसी प्रबंधन समिति स्कूल स्टाफ अभिभावक के साथ अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में कुटलैहड़ क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में चिट्ठा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उनका कहना कि युवाओं को नशे की ओर नहीं बल्कि शिक्षा, खेल कूद, संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कुटलैहड़ के वसाल स्कूल में चिट्ठा जैसे नशे के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ समाज का गहरा संबंध है तथा युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में नव-निर्मित एनसीसी कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई शेड निर्माण की मांग को स्वीकार करते हुए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके।0
0
Report
भाजपा की रविदास जयंती कार्यशाला में शेखावाटी पानी के मुद्दे पर एकजुटता का संदेश
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर एंकर श्रीमाधोपुर में आज नीजी गार्डन में संत श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडण मुख्य वक्ता रहे। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, विधायक सुभाष मील,गोरधन वर्मा,रतन लाल जलधारी और पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, मंचासीन रहे। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता अजीत मांडण ने संत रविदास महाराज की जीवनी और उनके सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर भी रणनीति पर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने और आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में शेखावाटी के लिए लंबे समय से चली आ रही यमुना जल की मांग का भी मुद्दा उठा। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की पहल की सराहना करते हुए इसे शेखावाटी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। जिससे सीकर, चूरू और झुंझुनूं सहित शेखावाटी में पानी की उम्मीद मजबूत हुई है। वक्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस शेखावाटी की पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर सकी, जबकि भाजपा सरकार ने इसे धरातल पर उतराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वक्ताओं ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से पावन मिट्टी का कलश राजस्थान लाया गया है। इस कलश को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक और प्रत्येक गांव में संतों के सानिध्य में ले जाया जाएगा। कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के दौरान लोगों को संत रविदास महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में भेदभाव मिटाकर एकता एवं समरसता कायम करने का संदेश दिया जाएगा।0
0
Report
मंडी धनौरा पुलिस ने ई रिक्शा चोर को गिरफ्तार कर किया मुकदमे का सफल अनावरण
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा की मंडी धनौरा पुलिस द्वारा ई रिक्शा चोर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से एक ई रिक्शा बिना नंबर प्लेट व चार बैटरियां बरामद हुई है जिसका खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है0
0
Report
Advertisement
