250609
बागपत से पूर्व सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने गिनवाई बजट की उपलब्धियां
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से भाजपा पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह ने आज प्रेसवार्ता कर केंद्रीय बजट की उपलब्धियां गिनवाई। पूर्व सांसद ने भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए बजट को किसान व नौजवान को राहत देने वाला बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि बजट के बाद हिंदुस्तान की इकोनॉमी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रही हैं। बजट की तारीफ करते हुए उन्होंने पीएम मोदी द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का जमकर बखान करते हुए कहा कि इस बजट के बाद यूपी में स्किल डेवलपमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनाज मंडी राजस्व के बावजूद श्योपुर की सड़क बदहाली, जनता नाराज
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले को सबसे अधिक राजस्व देने वाली अनाज मंडी की सड़क वर्षों से बदहाली का शिकार है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश का पानी भरने से हालात बेहद खराब हो गए हैं. दरिया जैसे गड्ढों में तब्दील सड़क पर रोजाना आमजन हादसों का शिकार हो रहे हैं. किसान, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अनाज मंडी से करोड़ों रुपये का राजस्व मिलने के बावजूद सड़क के मेंटिनेंस तक की सुध क्यों नहीं ली जा रही है? सड़क की बदहाली का मुद्दा जनपद अध्यक्ष रीना मीणा द्वारा क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह के सामने भी उठाया जा चुका है. वहीं दिशा की बैठक में भी अनाज मंडी की सड़क का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया था. बैठक में समस्या को लेकर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है. ऐसे में स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों की बैठकों में मुद्दा उठ चुका, कलेक्टर के निर्देश भी हो चुके, फिर भी सड़क की मरम्मत क्यों नहीं हुई? करोड़ों का राजस्व देने वाली मंडी, लेकिन सड़क व्यवस्था लाचार. अनाज मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी पहुंचते हैं. बावजूद इसके सड़क की बदहाली जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
अमितेश शुक्ल का प्रशिक्षण शिविर में भाजपा पर तंज, राम मंदिर चंदे पर सवाल
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल का बड़ा बयान भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की ट्रेनिंग मिलेगी अमितेश शुक्ल का भाजपा पर तंज- भाजपाइयों ने अयोध्या राम मंदिर को भी नहीं छोड़ा राम मंदिर के लिए 1,11,101 चंदा दिया, हिसाब मांग रहा हूं, लेकिन नहीं मिला भाजपा के दुष्प्रचार से कैसे बचें, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी0
0
Report
बुलढाणा में कांग्रेस का घेराव; कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे के सामने किसान संकट पर घोषणाबाजी
Buldhana, Maharashtra:बुलडाणा.. कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे यांना काँग्रेसचा घेराव.. शेतकरी प्रश्नांवर जोरदार घोषणाबाजी. बुलढाणा जिल्ह्याच्या दौऱ्यावर असलेल्या कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे यांना काँग्रेस कार्यकर्त्यांच्या रोषाला सामोरे जावे लागले. जिल्ह्यातील पावसाअभावी निर्माण झालेली पीक स्थिती, शेतकरीांचे नुकसान, कर्जमाफी आणि पीकविम्यासह विविध प्रश्नांवर काँग्रेस कार्यकर्त्यांनी आक्रमक भूमिका घेतली. कृषि मंत्रीांच्या ताफ्याला घेराव घालत कार्यकर्त्यांनी जोरदार घोषणाबाजी केली. बुलढाणा जिल्ह्यात कोरडा दुष्काळ जाहीर करून शेतकऱ्यांना तातडीने आर्थिक मदत द्यावी, अशी मागणी यावेळी करण्यात आल्याची माहिती आहे.0
0
Report
Advertisement
रतलाम के गणेश पंडाल में युवक ने महिला से छेड़छाड़; महिलाएं ने दबोचा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के पी एंड टी कॉलोनी में एक गणेश पंडाल में विवाद का वीडियो सामने आया है जहाँ एक युवक ने महिला से जबरन छेड़छाड़ की, जिसके बाद महिला व साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने युवक को रोका। गणेश आरती के दौरान इस तरह छेड़छाड़ की हरकत वायरल भी हुआ है। इस दौरान महिला के साथ मौजूद महिलाओं ने हिम्मत जुटाई और सरफिरे युवक को दबोचा और उसे सबक भी सिखाया। युवक मौके से भाग निकला। देर रात महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई; थाना औद्योगिक पुलिस ने एफआईआर लिखी और मामले की जांच शुरू की।0
0
Report
रोड का समाजिक समरसता सम्मेलन: पश्चिमी यूपी में चुनावी सक्रियता तेज
Noida, Uttar Pradesh:रालोद का समाजिक समरसता सम्मेलन MUZFFAR NAGAR के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने अपनी तैयारियों का आगाज कर दिया है। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को रालोद की ओर से ‘सामाजिक समरसता सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की ओर से किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। मंच पर भाजपा मंत्री कपिल देव समेत रालोद के विधायक और पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। भारी भीड़ के बीच जयंत चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए सामाजिक एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। रालोद की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसी तरह के सामाजिक समरसता सम्मेलनों के आयोजन की योजना बताई गई है। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी जनपद स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुजफ्फरनगर के सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने सपा की राजनीति और उसके रुख को लेकर सवाल उठाए। इसके साथ ही सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को लेकर भी जयंत चौधरी ने तीखे राजनीतिक बयान दिए। सम्मेलन में रालोद नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। पश्चिमी यूपी में रालोद की सक्रियता के बीच मुजफ्फरनगर में आयोजित यह सम्मेलन पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। जनसभा में जुटी भीड़ और नेताओं के संबोधन के बीच 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की सियासत गरमाने के संकेत भी दिखाई दिए।0
0
Report
हनुमान अंश निर्माता अनुप्रिया नागर ने बागेश्वर धाम का अनुभव साझा किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:अनुप्रिया नागर ने धाम में बिताए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार धाम आई हैं और यहां आकर उन्हें परिवार जैसा माहौल और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने गुरुजी की सेवा, विज़न और धाम की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। ,अनुप्रिया नागर ने बताया कि वह इससे पहले मुंबई में भी गुरुजी के मट में जा चुकी हैं। पहली बार बागेश्वर धाम आने पर उन्हें परिवार जैसा अपनापन मिला था। उन्होंने देखा कि गुरुजी किस तरह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं।,उन्होंने धाम की व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की अन्नपूर्णा रसोई में रोजाना हजारों लोगों के लिए निशुल्क भोजन और भंडारे का आयोजन होता है। यह अपने आप में बड़ी सेवा है।,अनुप्रिया नागर ने गुरुकुल का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में बच्चे संस्कृत और अंग्रेजी की शिक्षा लेने के साथ-साथ खेल और घुड़सवारी भी सीख रहे हैं, जो आधुनिकता के साथ संस्कृति को जोड़ने का बेहतरीन उदाहरण है।,इसके अलावा उन्होंने धाम में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी ली। गुरुजी की माताजी और पूरे धाम के वातावरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।0
0
Report
Advertisement
दल्लीराजहरा आईटीआई में शिक्षक की पिटाई से छात्रों को चोट, भारी हंगामा
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर स्थित शासकिय आई टी आई में पाँच विद्यार्थियों को शिक्षक फलिन साहू ने पिटाई कर दी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद नाराज पालकों ने आई टी आई में हंगामा किया। मामले की लिखित शिकायत पर दल्लीराजहरा थाने में फलिन साहू के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विश्वकर्मा पूजा के दिन सभी विद्यार्थी और शिक्षक भोजन बना रहे थे, गजेंद्र साहू पानी पीने गया तभी शिक्षक फलिन साहू ने उसे डांटा और पिटाई कर दी, साथ ही अश्लील गालियाँ दीं। इससे बचाव कर आये छात्रों को भी पिटाई की गई, जिससे बच्चों को चोट लगी और परिजन आई टी आई बुलाकर थाने में शिकायत कर दिए।0
0
Report
जबलपुर में दिनदहाड़े हत्या: हनुमान ताल में दहशत, जांच जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज जबलपुर के हनुमान ताल इलाके में दिनदहाड़े हत्या का मामला सूरज चौधरी नाम के युवक की हुई हत्या एक अन्य युवक भूरा चौधरी युवा गंभीर रूप से घायल आपसी विवाद के बाद लग रहा है हत्या का मामला हनुमान ताल पुलिस मामले की जांच में जुटी मामले में अभी कारण स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया थाना प्रभारी का बयान पूरे मामले की हो रही है जांच जांच के बाद होगी आगे कार्रवाई बाइट सुभाष चन्द्र बघेल थाना प्रभारी हनुमानताल0
0
Report
झारखंड में एमएमडीआर एक्ट संशोधन के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी ने 19 सितंबर से 30 सितंबर तक एमएमडीआर एक्ट को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत झारखंड के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एमएमडीआर एक्ट से जुड़े प्रावधानों और इसके कथित फायदों की जानकारी दी जाएगी。 बीजेपी के इस अभियान को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी पर झारखंड के हितों को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और एमएमडीआर एक्ट में किए गए संशोधन को वापस लेने की मांग की। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी को एमएमडीआर एक्ट को लेकर जनता के बीच जाने के बजाय पहले यह बताना चाहिए कि इस कानून की जरूरत क्यों पड़ी और इसे लाया किसने है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य का हक है और सरकार किसी भी कीमत पर राज्य के हितों से समझौता नहीं करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि खनिजों से मिलने वाले राजस्व का बड़ा हिस्सा राज्य की शिक्षा, छात्रवृत्ति और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं में खर्च होता है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य को मिलने वाला हिस्सा प्रभावित होता है तो इसका असर आम लोगों और सरकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। एमएमडीआर एक्ट को हम किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है। आप एमएमडीआर एक्ट क्यों लेकर आए? अगर आपको झारखंड के हित की चिंता है तो इस संशोधन को واپس लेना होगा। हमारा कोयला है, हमारा लोहा है और हमारे खनिज संसाधन हैं। आप कौन होते हैं हमारे हक पर फैसला करने वाले? डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 26 सितंबर को एमएमडीआर एक्ट के मुद्दे को लेकर बड़ी रैली करेगी। उन्होंने बीजेपी पर झारखंड के आदिवासी और मूलवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड को गुजरात, छत्तीसगढ़ या उत्तर प्रदेश की तरह नहीं देखा जा सकता और राज्य के खनिज संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार है। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एमएमडीआर एक्ट में किए गए संशोधन को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना आंदोलन और तेज करेगी。 26 तारीख को कांग्रेस पार्टी की विशाल रैली है। एमएमडीआर के संशोधन को हर हाल में वापस लेना होगा। अगर आप तनाव और टकराव चाहते हैं तो हम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह झारखंड है, यहां के लोगों के हक की बात होगी और हम अपने हक को नहीं छीनने देंगे। बाइट: डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड0
0
Report
Advertisement
झीरम मामले के फैसले पर पीड़ित- दोषी असंतुष्ट, कांग्रेस व आदिवासी समाज हाई कोर्ट जाएंगे
Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम मामला- NIA की विशेष अदालत के फैसले से पीड़ित और दोषी पक्ष असंतुष्ट, कांग्रेस और सर्व आदिवासी समाज जाएगा हाई कोर्ट0
0
Report
राज्य के सात जिलों के स्कूलों में 700 साइंस क्लब बनेंगे, विज्ञान सीखना आसान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को प्रयोग आधारित बनाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से प्रदेश के सात जिलों में 700 साइंस क्लब स्थापित करने की तैयारी शुरू की गई है। इन क्लबों में विद्यार्थियों को किताबों के साथ-साथ प्रयोग और गतिविधियों के जरिए विज्ञान समझाया जाएगा। पहले चरण में जयपुर, अलवर, दौसा, ब्यावर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ सहित सात जिलों के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में 100 स्कूलों में साइंस क्लब खोलने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के उप निदेशक राजेश कुमार गर्ग ने इस संबंध में सातों जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साइंस क्लब में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ मॉडल तैयार करने, विभिन्न प्रयोग करने और रॉकेट बनाने जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुभवी शिक्षक और वैज्ञानिक बच्चों को प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की अवधारणाएं समझाएंगे। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाना है। विभाग ने साइंस क्लब के संचालन के लिए गाइडलाइन जारी करने के साथ पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म का लिंक भी उपलब्ध कराया है। साथ ही प्रत्येक जिले के लिए जिला और अकादमिक समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व पर दशलक्षण श्रद्धा से मनन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के दिगंबर जैन मंदिर स्थित अतिशयकारी श्री मल्लिनाथ भगवान के मंदिर में पर्युषण पर्व के अवसर पर दशलक्षण पर्व श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। समाज के संरक्षक राजकुमार गदिया ने बताया कि दसों दिनों तक भगवान के श्री मस्तक पर 108 कलशों से मंत्रोच्चार के साथ विशेष अभिषेक और शांतिधारा की जा रही है। इसी क्रम में एक गुप्त पुण्यार्जक परिवार द्वारा भगवान को पंचमेरू अर्पित किए गए। वहीं मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मनोज पाटनी पांच उपवास की तपस्या कर रहे हैं। चित्तौड़गढ़ शहर में करीब पांच-छह श्रावक-श्राविकाओं ने भी पांच उपवास पूर्ण किए। समाजजनों ने सभी तपस्वियों की मंगल अनुमोदना की।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में आरक्षण बचाओ रैली: प्रमोशन में आरक्षण, फर्जी प्रमाण पत्र पर जोर
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में आज आरक्षण के समर्थन में बड़ी रैली निकाली गई.. आरक्षण बचाओ मंच के बैनर तले आयोजित इस रैली में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे SC, ST और OBC वर्ग के लोग शामिल हुए.. रैली अंबेडकर चौक से शुरू होकर राजभवन की ओर बढ़ रही थी, लेकिन राजभवन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया.. इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे.. बाद में तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा.. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में पदोन्नति में आरक्षण की बहाली, बैकलॉग के पदों पर विशेष भर्ती और फर्जी जाति प्रमाण पत्रों की जांच शामिल है.. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र में प्लेसमेंट और ठेका एजेंसियों के जरिए होने वाली भर्तियों से SC, ST और OBC वर्ग के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ रहा है.. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी जाति या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान में मिले अधिकारों और आरक्षण के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर है..0
0
Report
रामनगर एनकाउंटर: 30 लाख इनामी नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के रामनगर में तड़के गोलियों की गूंज सुनाई दी और सामने था 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू...यूपी ATS और रामनगर पुलिस की कार्रवाई में बृजेश मुठभेड़ में मारा गया.. वाराणसी के रामनगर में हुई इस मुठभेड़ ने एक बात फिर साफ कर दी है... यूपी ATS की नजर से बचकर निकलना आसान नहीं0
0
Report
वाराणसी में इनामी नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में इनामी नक्सली ढेर0
0
Report
Advertisement
