बागपत में BJP के जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री के बीच मारपीट
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में BJP के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप और जिला मंत्री सतपाल के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। जिला उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिला मंत्री पर उसके 6 लाख रुपए उधार हैं। जब उसने पैसे की मांग की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में उसे गम्भीर चोटें आई हैं। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
