Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250611

पांचवी फेल ठगों ने एक हजार लोगों से बनाए करोडों , दो गिरफ्तार

Jan 16, 2026 07:03:23
Baraut, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में साइबर पुलिस ने नावेद और भूरा नाम के दो मुस्लिम बदमाशो को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी सरकारी नौकरी लगे लड़के से रिश्ते की बात बोलकर लड़की पक्ष से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। जनके खिलाफ अब तक 19 से ज्यादा मुकदमे भारत के कई राज्यों में दर्ज मिले हैं। इन अपराधियों ने 1000 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस को उनके पास से फर्जी दस्तावेज फर्जी आईडी और अन्य सामान मिला है इन दोनों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से की गई है। भारत के कई राज्यों में 1000 से अधिक लोगों को अपना निशाना बना चुके नावेद और भूरा कक्षा 5 और कक्षा आठवीं फेल है। दोनों इतने शातिर हैं कि भारत के कई राज्यों में लड़की पक्ष के लोगों को सरकारी नौकरी लगे लड़के बताकर एक रुपये में शादी करने का झांसा दिया और हजारों से लेकर लाखों तक की ठगी कर डाली। बागपत एसपी प्रवीण कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि बडौत के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महीने पहले सरकारी नौकरी करने वाले युवक की शादी के लिए उसने लड़की की तलाश का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में एक रुपए का रिश्ता करने की बात कही गई थी। उन्होंने विज्ञापन में लिखे फोन नंबर पर बात की तो युवक पक्ष ने फोटो भेजी और मिलने का समय निर्धारित कर लिया। बताया कि युवती पक्ष से 20 दिन पहले मिलने आते समय युवक पक्ष के लोगों ने फोन करके बताया कि रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई है और उन्हें तुरंत कुछ पैसों की आवश्यकता है। उन्होंने ₹25000 की जरूरत बात कर अपने नंबर पर 25 हजार रुपये ऑनलाइन डलवा लिए और उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया। बागपत साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से हुए गिरफ्तार एसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि साइबर पुलिस की सतर्कता के कारण गुरुवार को दोनो आरोपी नावेद निवासी गुरुग्राम और भूरा निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से फर्जी दस्तावेज, जाली आईडी और अन्य सामान बरामद किया गया है। बड़े ठग निकले दोनों पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो मामला बड़ा ठगी का निकला। दोनों आरोपी काफी समय से ठगी का धंधा कर रहे हैं। अब तक 1000 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाकर करोड़ों रुपए कमा चुके हैं। 25 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक एक व्यक्ति से उनके द्वारा ठगे गए हैं। नावेद पर 19 मुकदमे,छानबीन जारी पकड़ा गया एक आरोपी नावेद आठ महापूर्व जेल काट कर आया है ढाई साल तक वह जेल में बंद रहा। आते ही उसने फिर ठगी का धंधा शुरू कर दिया। पिछले एक सप्ताह में दो लाख की ठगी कर चुके है। यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में इनके द्वारा ठगी के मामले सामने आए हैं। सभी धर्म के लोगों से की है ठगी पुलिस द्वारा बताया गया है कि आरोपी दोनों ठग मुस्लिम है और हिंदू बनकर सभी धर्म को अपना निशाना बना रहे थे सोशल मीडिया और वेबसाइटों के जरिए डॉक्टर, इंजीनियर एयर फोर्स आदि में सरकारी नौकरी बताकर लड़की पक्ष के लोगों को अपना निशाना बना रहे थे। फर्जी आधार और दस्तावेज बरामद नावेद और भूरा अपने हिंदू नाम बदलकर फर्जी आधार से ही होटल में ठहरते थे और वहीं से जालसाजी का सारा ताना-बाना बुनते थे। कई राज्यों में इनका आना-जाना लगा रहता था।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NGNakibUddin gazi
Mar 04, 2026 05:15:53
Jalabaria, West Bengal:ভোটার লিস্টে নামের উপরে জুডিশিয়াল থাকায় ঘোলা নয়া পাড়ায় এক যুবক গলায় দড়ি দিয়ে আত্মহত্যা করে এর পরিবারে নেমে আসে শোকের ছায়া 040326ZG_DH_USTHI_SIR নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ চব্বিশ পরগনা উস্তি থানার মগরাহাট পশ্চিম বিধানসভার উত্তর কুসুম গ্রাম পঞ্চায়েতের ঘোলা নয়া পাড়া রফিক আলী গাজ ৩৭ বছরের এক যুবক গলায় দড়ি দিয়ে আত্মহত্যা করে পরিবারের দাবি কয়েকদিন ধরে এস আই আর এর যে সমস্যা সে সমস্যায় ভুগছিলেন ফাইনাল লিস্ট পাওয়ার পরে দেখা যাচ্ছে তার নামের উপরে জুডিশিয়াল থাকার কারণে কিছুটা হলেও বিভ্রান্ত হয়ে যায় পরিবারের সঙ্গে কথা দেন তাকে ধরে নিয়ে যাবে ডিটেনশন ক্যাম্পে রাখবে সেই আতঙ্কে নিজের ঘরের মধ্যে গলায় দড়ি দিয়ে আত্মহত্যা করে। রফিক গাজীর তিন সন্তান সংসারে রোজগারে একমাত্র ব্যক্তি ছিলেন । এই মৃত্যুতে পরিবারে নেমে আসে শোকের ছায়া
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 04, 2026 05:15:43
Jalore, Rajasthan:होली के अवसर पर सांचौर के डावल गांव में अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां रियासतकाल से चली आ रही ऐतिहासिक होली परंपरा आज भी गरिमा और अनुशासन के साथ निभाई जा रही है। धुलंडी पर गांव के प्रमुख चौक से गलियों तक उत्सव का रंग छाया रहा और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातःकाल बिश्नोई समाज के लोग जम्भेश्वर चौकी पर पहाल लेकर पहुंचे और आराध्य के प्रति श्रद्धा अर्पित कर परंपरा निभाई गई। इसके पश्चात पूरे गांव में रंगों की बौछार शुरू हो गई। डीजे की धुन पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। दोपहर में गांव के मुख्य चौक में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ; कबड्डी, रस्साकशी और बोरी रेस में युवाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने फागुन गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से उत्सव को सांस्कृतिक रंग दिया; पारंपरिक 'लूर' नृत्य में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। ढोलक की थाप और गीतों की गूंज से पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा रियासतकाल से चली आ रही है और नई पीढ़ी भी इसे श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही है, जिससे डावल की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत और आस्था मजबूत हो रही है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 04, 2026 05:15:29
Ranchi, Jharkhand:सनातन परंपरा के अनुसार हिंदी पंचांग के प्रथम माह चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को रंगोत्सव का उल्लास पूरे देशभर में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रांची में भी होली का उत्साह अपने पूरे शबाब पर है। शहर के गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और आवासीय इलाकों में रंगों की बौछार के साथ पर्व की रौनक साफ नजर आ रही है। विशेष रूप से बच्चों के बीच होली खेलने का उत्साह चरम पर है। होलियाना वेश में सजे बच्चे और बच्चियां पिचकारी और रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते दिखाई दे रहे हैं। कहीं पानी वाले रंगों की फुहार है तो कहीं गुलाल की उड़ती रंगीन बौछारें माहौल को और भी खुशनुमा बना रही हैं। बच्चों की टोलियां गीत-संगीत के साथ घर-घर जाकर होली की बधाई दे रही हैं। उनके चेहरों पर खुशी, उमंग और उत्साह साफ झलक रहा है। बड़े-बुजुर्ग भी इस रंगोत्सव में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। चारों ओर हंसी-ठिठोली, मस्ती और भाईचारे का सुंदर दृश्य देखने को मिल रहा है। होली का यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक भी है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 04, 2026 05:02:50
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली के सब्जी मंडी मुख्य द्वार पर उस वक्त दुःख में बदल गई जब कचरे से उठी एक चिंगारी ने दो दुकानों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीआईएसएफ गेट के पास स्थित कचरा में आग लगाई गई थी, जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर पास ही स्थित हेयर कटिंग और बैग सिलाई की केबिनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में बंगाली कॉलोनी निवासी बुजुर्ग भरत कुमार सेन की हेयर कटिंग की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे उनके बुढ़ापे की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा छिन गया। वहीं, तेली मोहल्ला निवासी मुकेश मोची की बैग बनाने की दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे का मंज़र इतना हृदयविदारक था कि अपने वर्षों के संघर्ष को जलता देख बुजुर्ग भरत सेन सन्न रह गए, वहीं मुकेश की मां आग बुझने के बाद राख से बचा-कुचा सामान बटोरते हुए अपने आंसू नहीं रोक सकी। सूचना पर देवली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सैयद जावेद और बजरंग लाल ने दमकल को मौके पर बुलवाया, लेकिन लोगों का आरोप है कि दमकल के देरी से पहुंचने के कारण आग ने दोनों दुकानों को पूरी तरह लील लिया। घटना के दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार भी टूटकर गिर गए, जिसके बाद विद्युत निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ ने भी घटनास्थल पर पीड़ित दुकानदारों से जानकारी ली। त्यौहार के दिन हुई इस अनहोनी ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासी तेजेंद्र पारीक और अंकित नाटाणी आपने बताया कि यह आग का दुआ काफी दूर से दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते दोनों केबिने जलकर राख हो गई।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 04, 2026 05:02:08
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम के चुनाव में मेयर पद पर कब्जा जमाने के बाद उत्साहित भारतीय जनता पार्टी अब महापौर के पद पर भी अपना प्रतिनिधित्व देने की रणनीति में जुटी है तो वही सत्ताधारी दल की भी उप महापौर पर नजर काफी तेज है। एक तरफ जहां होली में लोग रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे होंगे वहीं दूसरी तरफ उप महापौर पद के लिए भी रणनीति और सियासत तेज हो गई रांची नगर निगम के चुनाव ने भारतीय जनता पार्टी के होली को और भी ज्यादा रंगीन बना दिया है। राज्य की राष्ट्रवादी ताकतों के लिए यह होली उत्साह जनक है क्योंकि हमारी रोशनी खलखो ने बड़े अंतर से मेयर पद पर कब्जा जमाया है। भारतीय जनता पार्टी को ऐसी उम्मीद है की होली के बाद जब डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे उसमें भी उसमें भी हमारे यहां कब्जा होगा क्योंकि हमारे विचारधारा के लोग बड़ी संख्या में चुनाव जीत कर आए हैं। और मेयर के साथ-साथ डिप्टी मेयर भी हमारा ही चुना जाएगा। बाइट....प्रतुल शाह देव,बीजेपी प्रवक्ता इधर होली की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस ने भी डिप्टी मेयर के पद पर जीत के दावे किए हैं। कांग्रेस महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि भले ही मेयर पद पर हमारी जीत नहीं हुई हो लेकिन डिप्टी मेयर का पद महागठबंधन का होगा। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस बाबत पहल करने की अपील की है। बाइट....आलोक दुबे,कांग्रेस
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top