250609
बागपत में जर्जर स्कूल छत गिरने पर डीएम का संज्ञान, स्कूल में दो दिन का अवकाश
Baghpat, Uttar Pradesh:यूपी के बागपत में जूनीयर कन्या हाई स्कूल की जर्जर छत गिरने के मामले में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गंभीरता से लिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव और बीएसए गीता चौधरी ने मौके का निरीक्षण किया और रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। छात्रों की सुरक्षा के लिए विद्यालय में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर: राजस्थान HC ने दो दशक पुराने छात्रा आत्महत्या मामले में तीन शिक्षकों को राहत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने करीब दो दशक पुराने छात्रा आत्महत्या मामले में तीन शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्र को डांटना, उसकी पढ़ाई और उपस्थिति को लेकर फटकार लगाना अपने आप में आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं है। इसके लिए आरोपी की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने या जानबूझकर मदद करने का ठोस और प्रत्यक्ष कृत्य सामने आना जरूरी है। न्यायाधीश कुलदीप माथुर ने दो शिक्षिकाओं सहित रवि भटनागर की ओर से दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं को स्वीकार करते हुए बीकानेर की अतिरिक्त सत्र अदालत द्वारा 9 फरवरी 2021 को धारा 305 आईपीसी के तहत आरोप तय करने का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने तीनों को आरोप से डिस्चार्ज कर दिया। मामला वर्ष 2005 का है। बीकानेर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा ने 19 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिकायत में आरोप था कि शिक्षकों के कथित व्यवहार और प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस जांच के बाद नेगेटिव फाइनल रिपोर्ट पेश की गई थी। जांच में सामने आया कि छात्रा नियमित रूप से स्कूल नहीं आती थी और शिक्षकों ने उसे पढ़ाई तथा उपस्थिति सुधारने के लिए समझाया था। हाईकोर्ट ने कहा कि धारा 305 के अपराध के लिए धारा 107 आईपीसी के तहत दुष्प्रेरण के तत्व भी साबित होना जरूरी हैं। केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई या डांट-फटकार को आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं माना जा सकता। रिकॉर्ड में ऐसा कोई प्रत्यक्ष कृत्य नहीं मिला, जिससे आरोपियों की आत्महत्या के लिए उकसाने की मंशा साबित हो।0
0
Report
बिश्नोई नेता का बड़ा बयान: आमिर खान पर आरोप, सलमान को राहत की उम्मीद
Jodhpur, Rajasthan:सलमान खान पर नरम उन्होंने दावा किया लॉरेंस बिश्नोई को मैसेज भिजवाया है कि अभी सलमान को कुछ नहीं करना है\n\nजोधपुर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और सलमान खान को लेकर मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिए। उन्होंने आमिर खान की व्यक्तिगत जिंदगी और उनकी शादियों पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाए कि वे "हिंदू लड़कियों की जिंदगी खराब कर रहे हैं" और "जेहाद फैला रहे हैं." बूड़िया ने कहा कि आमिर खान को लेकर बिश्नोई समाज और हिंदू समाज में नाराजगी है। विश्नोई समाज लॉरेंस बिश्नोई के साथ है और इस शादी को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने उसकी आलोचना भी की थी۔\n\nदेवेंद्र बूड़िया ने आगे कहा कि यदि आमिर खान राजस्थान या जोधपुर आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। पकड़ कर मुंह काला कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाए कि अमीर खान "हिंदू लड़कियों की जिंदगी खराब कर रहे हैं" और "जेहाद फैला रहे हैं।" उन्होंने यह भी दावा किया कि आमिर खान के संबंध में समाज में गहरा आक्रोश है।\n\nसलमान खान को लेकर बूड़िया का रुख अपेक्षाकृत नरम दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को संदेश भिजवाया था कि सलमान खान को दो साल तक राहत दी जाए और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सलमान खान बिश्नोई समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल मुकाम मंदिर जाकर समाज से माफी मांग लेते हैं तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है।\n\nगौरतलब है कि सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच विवाद 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा रहा है। इस मामले को लेकर समय-समय पर बयानबाजी और विवाद सामने आते रहे हैं।0
0
Report
पत्नी से तलाक के बाद पानी की टंकी पर छलांग: मौत, बेटा माइक पर पुकार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित पेपर मिल रोड की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद 30 वर्षीय शुभम पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। नीचे खड़े उसके पांच वर्षीय बेटे की "पापा नीचे आ जाओ" की मासूम पुकार, पुलिस की समझाइश और लोगों के लगातार प्रयास भी उसे नीचे नहीं उतार सके। करीब तीन से चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद वह टंकी के अंदर पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मूल रूप से सदर बाजार क्षेत्र की हसनपुर चुंगी निवासी शुभम अपनी पत्नी शिवानी से मिलने कांशीराम कॉलोनी आया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद शुभम गुस्से में कॉलोनी की पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान पुलिस माइक से लगातार शुभम को समझाती रही। सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब उसका छोटा बेटा माइक पर अपने पिता को बार-बार आवाज लगाकर नीचे आने की गुहार लगाता रहा। बच्चे की मासूम अपील सुनकर मौके पर मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं, लेकिन शुभम अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार शुभम पहले भी कई बार इसी तरह पानी की टंकी पर चढ़ चुका था। इसके बावजूद इस बार वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। शाम होने पर अचानक शुभम टंकी के अंदर पानी में गिर गया। इसके बाद पुलिस और अन्य लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि दोनों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसका कई महीने पहले महिला थाने में लिखित समझौता हो चुका था। इसके बावजूद शुभम का आना-जाना बना हुआ था। उनका आरोप है कि शुभम नशा भी करता था। सर्किल अधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। कॉलोनी के लोगों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से मिलने वाली शिकायत के आधार पर की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी: पलिया कोतवाली क्षेत्र के पकरिया लालपुर ढाका गांव के पास संपूर्णानगर-पलिया रोड पर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार का सिर धड़ से अलग हो गया। बाइक सवार मृतक का नाम, शारदा (उम्र 50 वर्ष) बताया जा रहा हैं। मामले में संपूर्णानगर की तरफ से शारदा बाइक पर आ रहा था। रास्ते में एक डीसीएम और बस के बीच फंस जाने से गंभीर हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी बीभत्स थी कि बाइक सवार शख्स का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने मामले में शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।0
0
Report
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ से भूस्खलन; वाहन चपेट में, ड्राइवर सुरक्षित
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में मानसून अब कहर बनकर बरसता नजर आ रहा है। भारी बारिश के चलते दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डेंजर जोन में तब्दील हो चुका है। आ रहे दिनों में सड़क मार्ग से सामने आ रही भयावह तस्वीरें चारधाम यात्रियों समेत आम राहगीरों के लिए दहशत का कारण बनी हुई हैं। वायरल वीडियो जुड़ड़ो झरने के पास की है। आप भी वीडियो में देखें कैसे मूसलाधार बारिश और बिजली की कड़क से पहाड़ी से अचानक हुए भीषण भूस्खलन ने हाईवे पर एक वाहन को चपेट में लिया। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। गनीमत रही कि इस घटना में वाहन चालक की जान बाल बाल बची। मगर कुदरत के रौद्र रूप ने साफ कर दिया कि मानसून के आगे इंसान कितना बेबस है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें डर पैदा कर रही हैं और पहाड़ी सफर की हकीकत फिर सामने आ रही है। मानसून का यह महाविनाश हर गुजरते पल के साथ खतरे की नई कहानी लिखता नजर आ रहा है।0
0
Report
मालपुरा (टोंק) बरसात के पानी में करंट से युवक की मौत
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर: बरसात के पानी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत. बस स्टैंड के पास की घटना. राहुल पुत्र रामसहाय वर्मा की मौत. मालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर मीट-चिकन दुकानों के लाइसेंसिंग नियमों के पालन पर जोर दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर में मीट और चिकन की दुकानों के संचालन को लेकर दायर जनहित Yाचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मांस कारोबार से जुड़ी दुकानों को निर्धारित लाइसेंस और कानून के तहत ही संचालित किया जाना चाहिए। कोर्ट ने अधिकारियों को लाइसेंसिंग व्यवस्था की लगातार पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए याचिका का निस्तारण कर दिया। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने आसिफ अली की जनहित याचिका को निस्तारित किया। अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने याचिका में बताया कि जोधपुर जिले में मीट और चिकन की दुकानों का सर्वे कराने, बिना लाइसेंस संचालित दुकानों पर कार्रवाई करने और धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पार्कों सहित सार्वजनिक उपयोगिता वाले स्थानों के आसपास ऐसी दुकानों के संचालन को नियंत्रित करने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर में मीट कारोबार 1991 के उपनियमों और 2012 में किए गए संशोधनों के तहत नियंत्रित है। अधिकारियों ने अतिरिक्त शपथपत्र पेश कर बताया कि जोधपुर शहर में कुल 351 लाइसेंसधारी हैं। इनमें 189 लाइसेंस मेडती गेट और 78 लाइसेंस सिवांची गेट बूचड़खाने से जुड़े हैं। कुल 267 लाइसेंस का नवीनीकरण हो चुका है, जबकि बाकी नवीनीकरण की प्रक्रिया में हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि अधिकारियों के रिकॉर्ड से मांस कारोबार को नियंत्रित करने की व्यवस्था स्पष्ट है, इसलिए आगे विस्तृत जांच की जरूरत नहीं है। हालांकि कोर्ट ने निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस कोई दुकान संचालित मिलती है तो संबंधित व्यक्ति को लाइसेंस की आवश्यकता से अवगत कराया जाए और पात्र होने पर उसके आवेदन पर कानून के अनुसार विचार किया जाए। मीट दुकानों और संबंधित गतिविधियों पर लागू नियमों व उपनियमों की पालना अनिवार्य रहेगी。0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट ने 19 वर्षीया युवती को नारी निकेतन भेजकर काउंसलिंग अनिवार्य कर दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका پر सुनवाई करते हुए 19 वर्षीय युवती को काउंसलिंग के लिए जोधपुर स्थित नारी निकेतन भेजने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस विनीत कुमार माथुर एवं जस्टिस चन्द्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने नारी निकेतन प्रशासन को युवती की काउंसलिंग करने तथा अगली सुनवाई पर उसे पुनः न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया। युवती के पिता की ओर से दायर याचिका में बताया गया था कि वह 21 जुलाई 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। परिवार द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर पुलिस थाना उदयमंदिर, जोधपुर पूर्व में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई। सुनवाई के दिन किसी व्यक्ति को नोटिस अथवा सूचना जारी होने से पहले ही युवती निजी प्रतिवादी के साथ स्वयं न्यायालय में उपस्थित हो गई। न्यायालय द्वारा बातचीत किए जाने पर युवती ने बताया कि उसकी आयु 19 वर्ष है और वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने निजी प्रतिवादी के साथ रहने की इच्छा व्यक्त करते हुए बताया कि दोनों शीघ्र विवाह करना चाहते हैं। परिस्थितियों का अवलोकन करते हुए न्यायालय ने उसे नारी निकेतन भेजकर उचित काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया। अतिरिक्त महाधिवक्ता को युवती को सुरक्षित रूप से नारी निकेतन पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई है, जब युवती को पुनः न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता समर्पित गुप्ता, राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी ने पैरवी की。0
0
Report
बारिश ने किसानों को राहत दी, पर शहरी जलजमाव से लोग परेशान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। करीब 10 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण फसलों के सूखने की चिंता में डूबे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों को नया जीवन मिला है और खेती को बड़ा लाभ होगा। वहीं दूसरी ओर पहली ही तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। डाकखाना क्षेत्र समेत कई जगहों पर सड़कों और दुकानों में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि हर बारिश में उनकी दुकानों में पानी घुस जाता है, लेकिन नगर पालिका अब तक स्थायी समाधान नहीं कर सकी है।0
0
Report
Advertisement
AAP सांसद गुरमीत मीत हेयर ने संसद में शिक्षा मुद्दों भाजपा पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - संसद में 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर AAP सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा, "...BJP कभी नहीं चाहती कि जनता शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। क्या छात्रों पर इस्तेमाल की गई पैलेट गन का आदेश विपक्ष ने दिया था?..."0
0
Report
रास्ते के बंटवारे पर मारपीट का VIDEO वायरल; घायल अस्पताल में भर्ती
Mau, Uttar Pradesh:रास्ते के बंटवारे को लेकर जबरदस्त मारपीट वीडियो वायरल लौहे की रोड लाठी डंडों से पिटाई करने का लगाया आरोप डर के saye में जीता है पूरा परिवार व्यक्ति की हुई जबरदस्त पिटाई इलाज के लिए जिला अस्पताल कराया गया भर्ती वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वायरल वीडियो में हाथों में डंडा लिए मनबढ़ कर रहे दबंगई सुंदर चौहान पत्नी सीमा चौहान ने दिया बयान सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिडीह पुलिस चौकी ग्राम पंडित पूरा का पूरा मामला बाइट पीड़ित की पत्नी0
0
Report
गोरखपुर में आर्थिक तंगी से छात्रा ने नदी में छलांग, युवक ने बचाई जान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। आर्थिक तंगी और पढ़ाई छूटने के डर से एक 17 वर्षीय छात्रा ने गोर्रा नदी में मौत की छलांग लगा दी। लेकिन किस्मत अच्छी रही कि मौके पर मौजूद एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर छात्रा को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने छात्रा और उसके परिवार की काउंसलिंग की है और छात्रा की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का भरोसा भी दिया है। मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे झंगहा थाना क्षेत्र के गौरी घाट पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी ने अचानक गोर्रा नदी में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद लोगों ने छात्रा को नदी में कूदते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जंगल गौरी गांव निवासी अयूब मौके पर पहुंचे। बिना एक पल गंवाए अयूब गहरे पानी में कूद पड़े और करीब 15 मिनट तक नदी की तेज धारा और गहराई से जूझते हुए छात्रा तक पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने अयूब की बहादुरी की जमकर सराहना की। सूचना मिलते ही झंगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने इस वर्ष 8वीं कक्षा पास की है और 9वीं कक्षा में प्रवेश चल रहा है, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति बेहद ही दयनीय व कमजोर होने के कारण परिजन उसका दाखिला नहीं करा पा रहे थे। उसके परिवार में चार बहनें और एक भाई है। पिता पेंट-पॉलिश में मजदूरी का काम करते हैं और आर्थिक तंगी के चलते छात्रा की पढ़ाई जारी रखने की उम्मीद टूटती जा रही थी। इसी निराशा में उसने आज नदी में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया। मिशन शक्ति टीम के सदस्य मोहम्मद अरशद खान, साक्षी तिवारी और उपनिरीक्षक रामसजीवन निषाद की मौजूदगी में छात्रा की काउंसलिंग की गई। झंगहा थाना पुलिस ने छात्रा को भरोसा दिलाया कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकेगी। पुलिस ने स्कूल में दाखिला, ड्रेस और किताबों की व्यवस्था में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस के इस भरोसे के बाद छात्रा के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और काउंसलिंग के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एक तरफ आर्थिक तंगी ने इस छात्रा को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, तो दूसरी तरफ अयूब की बहादुरी और पुलिस की संवेदनशील पहल ने उसकी जिंदगी को नई उम्मीद दे दी। अब सवाल यह है कि क्या आर्थिक अभाव किसी बच्चे की शिक्षा में बाधा बनना चाहिए, या फिर समाज और प्रशासन मिलकर हर बच्चे के सपनों को उड़ान देंगे।0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव INDIA गठबंधन प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में समाजवादी पार्टी का ज़ोरदार शक्ति
Jhansi, Uttar Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव में INDIA गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव मो. अज़ीम ख़ान ने बड़ी संख्या में समर्थ के साथ व्यापक जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार अभियान चलाया।इस दौरान आसिफ़ नियाज़ी, अधिवक्ता हमीद मकरानी, अधिवक्ता अदनान ख़ान, रिज़वान ख़ान तथा बड़ी संख्या में समाजवादी साथियों एवं समर्थकों ने क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर गठबंधन के पक्ष में मज़बूत माहौल बनाया और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।मो. अज़ीम ख़ान ने कहा कि दतिया की जनता बदलाव का संकल्प ले चुकी है और INDIA गठबंधन के प्रति बढ़ता जनसमर्थन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस उपचुनाव में जनता जनविरोधी राजनीति को करारा जवाब देगी।0
0
Report
मध्य प्रदेश: MSP पर 100% मूँग खरीद के विरोध में किसान नर्मदा पुरम हाईवे पर प्रदर्शन जारी
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL (MADHYA PRADESH): FARMERS CONTINUE PROTEST ON NARMADAPURAM HIGHWAY OVER 100% MOONG PROCUREMENT AT MSP0
0
Report
विपक्ष के उठाए मुद्दों पर बाधा, पेपर लीक रोकने के लिए ठोस कदम की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं, "आपने देखा कि सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने बार-बार बीच में टोका। वे बिना वजह खड़े हुए और समय बर्बाद किया। इसके बाद पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन असलियत यह है कि आप हमें बोलने ही नहीं देना चाहते। जब भी हमने उन मुद्दों को उठाने की कोशिश की जिन पर हम चर्चा करना चाहते थे, तो उनकी तरफ से लगातार रुकावटें डाली गईं..." AAP सांसद मालविंदर सिंह कांग कहते हैं, "...क्या अब BJP सरकार यह तय करेगी कि विपक्ष को क्या कहना चाहिए? एक तरफ, आपके शासन में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इन लीक्स को रोकने के लिए कोई सिस्टम बनाने के बजाय, आप सिर्फ़ सज़ा बढ़ाने के लिए एक बिल लाए हैं। हम मानते हैं कि देश में पहले भी फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं और कई अपराधों के लिए सज़ा बढ़ाई जाती रही है। लेकिन, क्या भारत सरकार अभी तक पेपर लीक को असल में रोकने का कोई तरीका नहीं निकाल पाई है? हमारी मुख्य मांग है कि पेपर लीक को रोका जाए। चाहे BJP शासित राज्य हो या केंद्र में NDA सरकार, पिछले बारह सालों से लगातार हो रहे पेपर लीक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए..."0
0
Report
Advertisement
