250609
बागपत में कावड़ मेले में सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने ली अहम बैठक
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में कावड़ मेला और पुरामहदेव मंदिर जलाभिषेक को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु डीएम जेपी सिंह और एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। डीएम ने बताया कि कावड़ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और शिवभक्तों को उचित सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि कावड़ की सुरक्षा के लिए हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा महादेव मंदिर में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
765 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक के ड्रामे के घंटों बाद नीचे उतारा गया
Jaunpur, Uttar Pradesh:765 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 'त्रिलोचन महादेव' के जयकारे लगाता रहा; 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा उसके बाद नीचे उतारा गया सुक्षित जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव स्थित त्रिलोचन महादेव बाजार के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक करीब 765 केवी क्षमता वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन के विशाल टावर पर चढ़ गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई इस घटना को देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक टावर के ऊपरी हिस्से में न्यूट्रल वायर पर बैठकर लगातार "त्रिलोचन महादेव" के जयकारे लगा रहा था। कभी वह गमछा लहराता, कभी बीड़ी पीता तो कभी व्यायाम करता दिखाई दिया। उसकी हरकतों को देखकर लोगों ने आशंका जताई कि वह नशे की हालत में हो सकता है। सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार उसे समझाया गया और प्रशासन की ओर से उसकी मांगों पर विचार करने का भरोसा भी दिलाया गया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। घटना की सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हाईटेंशन लाइन में बिजली प्रवाहित होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं। रात करीब नौ बजे विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद करीब दस बजे सुरक्षा के लिए नीचे जाल बिछाया गया। युवक को नीचे उतार लिया गया वह अपना नाम प्रकाश सेठ पुजारी निवासी रामदयालगंज बताया। पुलिस के अनुसार वह पहले भी कई बार इस तरह बिजली के टावर पर चढ़ चुका है। देर रात तक उसे सुरक्षित नीचे उतारने उतारा गया तब जाकर राहत की सांस ली मौके पर एसडीएम केराकत सुनील भारतीय, क्षेत्राधिकारी सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस बल तैनात रही। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ युवक को सुरक्षित बचाने के अभियान में जुटा रहा।0
0
Report
झांसी के बड़ागांव में बारात के बीच कार रुकवाकर चालक की पिटाई, तीन गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे से दबंगों की गुंडई का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने बीच सड़क कार रुकवाकर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। कार में सवार बाराती सहमे हुए अंदर ही बैठे रहे। इस दौरान किसी राहगीर ने पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पिटाई का वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले तीन लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वी/ओ.1- यह घटना झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे की है। जहां दबंग किस्म के लोगों ने बारातियों की चलती कार को जबरन रुकवाया। इसके बाद चालक को बाहर निकालकर सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। इस नजारे को देखकर कार में बैठे लोग डर के मारे बाहर तक नहीं निकले और तो और दबंगों के सामने कोई कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाए, लेकिन इस दौरान किसी राहगीर ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित चालक को चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।0
0
Report
रतलाम: 1 किलो MD ड्रग बरामद, आरोपी यूनुस खान गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में एमडी ड्रग तस्करी के मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। रिंगनोद थाना पुलिस ने बरखेड़ी फंटा क्षेत्र से कार्रवाई करते हुए राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी यूनुस खान को गिरफ्तार किया है। आरोपि के कब्जे से करीब 1 किलो एमडी ड्रग बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस को कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली। अब जांच का सबसे अहम पहलू यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग आरोपी तक कहां से पहुंची, इसे किसे सप्लाई किया जाना था और वह कब से इस तस्करी में शामिल था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे ड्रग नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद अब मुख्य लक्ष्य एमडी सप्लाई चेन का खुलासा कर उससे जुड़े सभी तस्करों तक पहुंचना है。0
0
Report
Advertisement
पटना सिविल कोर्ट में खान सर मामले की अगली सुनवाई 30 जून — गिरफ्तारी पर रोक बरकरार
Patna, Bihar:पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अगली तारीख 30 जून निर्धारित की है। इससे पहले कोर्ट ने मामले में अपडेटेड केस डायरी तलब की थी, जिसे कदमकुआं थाना पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत कर दिया। मामले में फैसल खान उर्फ खान सर और उनके पक्ष से जुड़े प्रकरण पर सुनवाई की। कोर्ट के पूर्व आदेश के अनुसार अगली सुनवाई तक फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक बरकरार रहेगी।0
0
Report
इटावा में टेलर्स की दुकान में भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में एक टेलर्स की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया. इटावा जनपद के थाना जसवंतनगर इलाके के रेल मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओवरब्रिज के पास स्थित राकेश टेलर्स की दुकान में अचानक आग लग गई, आग लगने से दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.0
0
Report
कोटा: चोरी के जेवरात खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही दबोचा
Kota, Rajasthan:कोटा चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार बोरखेड़ा पुलिस ने जेवरात बरामद किए मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा गया था SP तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर कार्रवाई दोनों आरोपियों को जेल भेजा कोटा बोरखेड़ा थाना पुलिस ने चंद्रेसल गांव में मकान से हुई चोरी के मामले में जेवरात खरीदने वाले आरोपी विश्वप्रताप सिंह उर्फ रवि आमेरा पुत्र चन्द्रदीप सिंह आमेरा, निवासी आमेरा भवन इंद्रागांधी नगर को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। SP जिला कोटा शहर तेजस्वनी गौतम IPS ने बताया कि पुरुषोत्तम बैरवा ने रिपोर्ट दी थी कि रात में घर से 20000 नगद, चांदी की पायल व मोबाइल चोरी हो गए। प्रकरण पुलिस ने मुख्य आरोपी रणवीर उर्फ दलिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि जेवरात विश्वप्रताप सिंह को बेचे थे। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई Add. SP सुभाषचंद्र मिश्रा व CO रुद्रप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में हुई।0
0
Report
Advertisement
मेड़ता रोड की दुकानों के सामने रेलवे ने दीवार निर्माण शुरू कर दिया
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड, नागौर मेड़ता रोड में जबरेश्वर महादेव मंदिर की दुकानों के आगे रेलवे ने दीवार निकालना किया शुरू मेड़ता सिविल न्यायालय ने 3 जुलाई को अपना पक्ष रखने का जारी किया था नोटिस न्यायालय नोटिस के बावजूद रेल अधिकारियों ने 3 जुलाई तक का नहीं किया इंतजार शुक्रवार रात को रेलवे ने दीवार निकालना किया शुरू रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में 8 फिट ऊंची दीवार निकालने पर है आमादा 8 दुकानदारों पर रोजी-रोटी का मंडराने लगा है संकट0
0
Report
कोटा के डिबेटेक्स समिट में ओम बिरला ने बच्चों को भविष्य का संदेश दिया
Kota, Rajasthan:कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बच्चों के साथ खास संवाद RK Puram के स्कूल में बच्चों की संसद डिबेटेक्स समिट 2026 में देर रात पहुंच बच्चों का बढ़ाया उत्साह, दिया संबोधन बोले- युवा ही देश का भविष्य कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला देर रात कोटा के आरके पुरम स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित डिबेटेक्स समिट 2026 यानी ''बच्चों की संसद'' में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और संबोधित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने संसद की तर्ज पर डिबेट में हिस्सा लिया। ओम बिरला ने बच्चों के आत्मविश्वास और तर्कशक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और ऐसे आयोजनों से लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने स्पीकर से सवाल-जवाब भी किए।0
0
Report
टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों और कर्मचारियों के बीच संघर्ष, पुलिस ने लिया मामला
Ajmer, Rajasthan:भिनाय - बांदनवाड़ा / अजमेर टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों का हमला टोल रसीद को लेकर हंगामा, तोड़फोड़ टोल कर्मियों और ट्रक चालकों के बीच जोरदार मारपीट सूचना पर पहुंची पुलिस ने किया मामला शांत टोल प्लाजा की ओर से पुलिस को दी लिखित शिकायत कुछ स्थानीय व्यक्तियों की भी मामले में संलिप्तता आई सामने पुलिस कर रही मामले में सीसीटीवी फुटेज से छानबीन0
0
Report
Advertisement
नए बिलिंग सॉफ्टवेयर के कारण 24 घंटे ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी
Patna, Bihar:पटना : नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में नए बिलिंग सॉफ्टवेयर पर माइग्रेशन किया जा रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे के लिए पूरी तरह बाधित रहेंगी। 27 जून की रात 8 बजे से 28 जून की रात 8 बजे तक बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज, नया कनेक्शन, लोड या नाम परिवर्तन और बिल सुधार जैसी कोई भी ऑनलाइन सुविधा काम नहीं करेगी। कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय से पहले ही अपने जरूरी भुगतान और रिचार्ज कर लें। माइग्रेशन अवधि के दौरान यदि किसी उपभोक्ता का स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज खत्म भी हो जाता है या वे रिचार्ज नहीं kar पाते हैं, तब भी उनके घर की बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।0
0
Report
बिहार में गर्मी के बीच मानसून की बारिश से राहत, आगे बारिश की उम्मीद
Patna, Bihar:राज्य मे भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं..जून में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत कम बारिश झेल रहे बिहार के लिए राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में उत्तर बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। इसके साथ ही मानसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है。 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सीमांचल और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट है। 27 और 28 जून को अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा और सहरसा में भारी बारिश और तेज हवा चल सकती है। वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, वैशाली और लखीसराय समेत कई जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पटना में आज का अधिकतम तापमान लगभग 38° C तक जाने की संभावना है, जिसमें दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। अगले 24 से 48 घंटों में पटना और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है...0
0
Report
6 साल के बच्चे को बारह साल के आरोपी ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दे दिया मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:छह साल के बच्चे को बारह साल के आरोपी ने ऑक्सीटोक्सीन इंजेक्शन दे दिया मौत दी गई। एंकर -- मंडावर में झगड़े के बीच छह साल के बालक को आरोपियों ने पशुओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगा दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह नौ बजे मेरठ में उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। पंचनामा भरकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीओ -- मंडावर के मोहल्ला कस्सावान निवासी गुलजार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि रविवार की शाम उसकी बेटी सोजी (13) मदरसे से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अरमान ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर उसकी पत्नी रेशमा और सात साल का बेटा रुहान भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी के परिवार के लोग भी आ गए। इस झगड़े के बीच आरोपी रुहान को खींचकर अपने घर ले गए। आरोप है कि 12 साल के अरमान ने रुहान को भैंस पोशाने वाला (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन) लगा दिया। रुहान के पिता गुलजार ने बताया कि उसके पेट में इंजेक्शन लगाया गया था। उस वक्त तो कुछ नहीं हुआ मगर अगले दिन से ही रुहान की हालत बिगड़ने लगी। जिसके शरीर में ऐंठन होने लगी। उसे निजी चिकित्सकों के यहां दिखाया गया। बुधवार को अचानक रुहान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो बिजनौर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलजार ने बताया कि वह मसूरी में रहकर कबाड़ का काम करता है। घर पर उसकी चार बेटियां, बेटा और पत्नी रहती है। बेटी और पत्नी ही रुहान का इलाज करा रही थी। उधर मारपीट के मामले में गुलजार की रेशमा की ओर से थाना मंडावर में तहरीर दी गई थी। मगर उस वक्त मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था। बाद में बालक की हालत बिगड़ी तो मामला मारपीट से ज्यादा निकला। गुलजार ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी मां से बताया था कि उसके पेट में इंजेक्शन लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
कन्नौज के तिर्वा में NEET परीक्षार्थी सक्षम उर्फ लकी की आत्महत्या, परिजन शोकग्रस्त
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज तिर्वा नगर के बौद्ध नगर मोहल्ले में 20 वर्षीय नीट परीक्षार्थी सक्षम उर्फ लकी का शव घर की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सक्षम हाल ही में नीट परीक्षा में शामिल हुआ था। परिजनों के अनुसार वह परीक्षा के बाद से कुछ परेशान चल रहा था। घटना से पहले उसने अपनी बहन को मोबाइल पर संदेश भेजकर मां का ख्याल रखने की बात कही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक के पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं, जबकि मां तिर्वा में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.0
0
Report
भोपाल के सुदामा नगर में पति-पत्नी की मौत, जांच शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल- थाना ऐशबाग के सुदामा नगर में बंद घर से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी मृतक दंपति की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था किराएदार जब किराया देने पहुंचे, तब घटना का पता चला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है0
0
Report
Watergam में आग लगने से इमारत राख, बारामूला जिले में बड़ा नुकसान
Gulmarg, Baramulla Fire: Building Gutted in Watergam A massive fire broke out in a building at Watergam in north Kashmir's Baramulla district on Friday evening, reducing the entire structure to ashes. Fire and Emergency Services personnel rushed to the spot and are engaged in a major operation to bring the blaze under control. The cause of the fire is not yet known, and there are no immediate reports of any casualties. Authorities are assessing the extent of the damage, while efforts to completely extinguish the flames continue. Further details are awaited.0
0
Report
Advertisement
