बागपत में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हुआ प्रदर्शन
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और भारत सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार या तो बांग्लादेश प्रशासन से बात करे या अन्य उपाय करे। प्रदर्शन में हिंदू जागरण मंच और अन्य हिंदू संगठनों के सदस्य शामिल थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
