icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
250606
Kuldeep ChauhanKuldeep ChauhanFollow25 Sept 2024, 06:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटौना के पास तेज कार ने बाइक सवार दो युवकों को घायल किया

Jamui, Bihar:जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक_sवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा प्रारम्भिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान जमुई के पाड़ो मटिया निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है, जबकि पटना रेफर हुए युवक की पहचान लखीसराय जिले के चांनन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवंडीह मननपुर निवासी शिवनंदन यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। इसके बाद घायल के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुँचे और देर रात घायल को लेकर पटना के लिए रवाना हो गए, जबकि मृतक के परिवार वाले अबतक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं जिस वजह से रातभर मृतक का शव स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। घायल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार चंदन कुमार के साथ एक फैक्ट्री से काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कटौना के पास पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए फिर इलाज के दौरान सदर अस्पताल में चंदन की मौत हो गई। इधर दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक व अन्य लोग फरार हो गए। वहीं पुलिस कार को जब्त कर दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

सुल्तानपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार की मौत, चालक की CCTV पहचान मिल गई

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की अखंड नगर थाना अंतर्गत जौनपुर बॉर्डर के पास बेलवाई-हलियापुर मार्ग पर कलान गाँव में आरा मशीन के पास बीती देर रात आटा पीस कर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही बाइक सवार 60 वर्षीय दयाराम अग्रहरी निवासी बीबीगंज बाजार, जौनपुर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। मृतक के छोटे बेटे दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों ने काफी प्रयास के बाद कार का CCTV फुटेज और नंबर जुटाकर पुलिस को सौंप दिया। कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन न मिलने पर परिजनों ने करीब ढाई घंटे तक शव नहीं उठाया। देर रात थाना प्रभारी के मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर परिजन तैयार हुए
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर भक्तों का हुजूम

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में दीपोत्सव से पहले हनुमान जन्मोत्सव की धूम, लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम, लाइनों में लगकर भक्तगण बजरंगबली के दर्शन कर रहे हैं, लेटे हुए बजरंगबली के दरबार में भक्तों का उमड़ पड़ा है जनसैलाब。 संगम नगरी प्रयागराज में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम, आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर संगम स्थित विश्व प्रसिद्ध बड़े हनुमान जी यानी लेटे हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त लाइनों में लगकर मंदिर पहुंच रहे हैं। पूरा मंदिर कॉरिडोर बजरंगबली के भक्तों से पटा हुआ है। प्रयागराज में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब लेटे हुए बजरंगबली के दरबार में देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कोई हाथों में फूल-माला लेकर पहुंच रहा है तो कोई बजरंगबली को चोला और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहा है। मंदिर परिसर में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंज रहे हैं। हनुमान जयंती के मौके पर बजरंगबली का ख़ास तरीके से श्रृंगार भी किया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दर्शन और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के बैरिकेटिंग के घेरे से ही श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ रहा है। हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है。 लेटे हुए बजरंगबली का दर्शन करने पहुंचे श्यामू पाण्डेय का कहना है कि आज हनुमान जन्मोत्सव है और आज के दिन बजरंगबली का दर्शन बहुत ही फलदाई माना गया है। कहा जाता है कि आज के दिन हनुमान जी के दर्शन लाभ से मनोकामनाओ की पूर्ति होती है। वहीं दर्शन करने पहुंचे डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि सुबह से ही लंबी लाइनें लगीं हुईं हैं। भक्त आनंदित होकर बजरंगबली के दर्शन कर रहें हैं, दीपोत्सव से ठीक एक दिन पहले मनाया जाने वाला बजरंगबली का जन्मोत्सव काफी ख़ास माना जाता है। इसी लिए भक्तगण आज के दिन दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं।
0
0
Report

औरैया मंडी में दीपोत्सव की धूम, 1001 दीपों से जगमगाया परिसर, किसान और व्यापारी सम्मानित

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow5m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:दीपावली के पर्व पर औरैया की कृषि उत्पादन मंडी समिति में दीपोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। हाईवे किनारे स्थित मंडी परिसर में 1001 दीप जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। इस दौरान ‘शुभ मंडी-स्वच्छ मंडी’ अभियान के तहत किसानों और व्यापारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता रहे। मंडी सचिव हरबिलास सिंह और महामंत्री जमाली सिंह सहित तमाम व्यापारी और किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पांच किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि एक किसान को चेक प्रदान की गई। सम्मानित किसानों में नरेश, अनीता पाठक, महाराज सिंह, माताप्रसाद और आनंद पोरवाल शामिल रहे। वहीं मंडी में पूरे वर्ष बेहतर व्यापारिक योगदान और सर्वाधिक मंडी शुल्क जमा करने वाले 13 व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। मंडी सचिव हरबिलास सिंह ने बताया कि प्रदेश में औरैया मंडी समिति में पहली बार इस तरह दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को सम्मानित करने के साथ मंडी में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर को रोशन करने के लिए 1001 दीपक जलाए गए, जिससे पूरा मंडी परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस आयोजन ने दीपावली के उत्साह के बीच किसानों और व्यापारियों के सम्मान के साथ स्वच्छ और व्यवस्थित मंडी का संदेश भी दिया।
0
0
Report

वैशाली में शराब माफियाओं के ठिकानों पर प्रशासन की कार्रवाई: 8 भट्टियाँ ध्वस्त

Hajipur, Bihar:वैशाली में शराब माफियाओं के खिलाफ डीएम वर्षा सिंह और एसएसपी शुभांक मिश्रा का सख्त एक्शन! जफराबाद दियारा में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त मोर्चा खोल दिया है। आठ शराब भट्टियां ध्वस्त... 17 हजार 700 किलो जावा गुड़ और 385 लीटर चुलाई शराब नष्ट! शराबबंदी कानून को चुनौती देने वाले कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन का यह बड़ा प्रहार है। डीएम के निर्देश और एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस की सख्ती से दियारा में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा है।जहां शराब माफियाओं के ठिकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर जैसी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग और रुस्तमपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण की आठ भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।कार्रवाई में शराब निर्माण के लिए तैयार 17 हजार 700 किलोग्राम जावा गुड़ का घोल और 385 लीटर चुलाई शराब बरामद कर नष्ट की गई। डीएम वर्षा सिंह और एसएसपी शुभांक मिश्रा की सख्ती के बीच अवैध शराब कारोबारियों के नेटवर्क पर प्रहार किया जा रहा है। हालांकि इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल भी खड़े करता है।डीएम वर्षा सिंह ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस और उत्पाद विभाग को समन्वय बनाकर लगातार छापेमारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।आठ भट्टियां ध्वस्त... 17.7 टन जावा गुड़ नष्ट... डीएम वर्षा सिंह और एसएसपी शुभांक मिश्रा का शराब कारोबारियों पर सख्त प्रहार.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top