Baghpat
BJP MLC व प्रदेश उपाध्यक्ष का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
Khandwari, Uttar Pradesh:बागपत में बीजेपी MLC व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला। BJP पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके ममता, सरकार चलाना यूपी की योगी सरकार से सीखे ममता, बंगाल में मचा है त्राहिमाम महिलाएं नहीं है सुरक्षित। कांग्रेस पर भी बोले बेनीवाल कहां विभाजन की राजनीति करती है कांग्रेस धर्म और जाती में बांट कर राजनीती कर रहीं कांग्रेस, CM योगी के बयान ‘’बटोगे तों कटोगे'' पर बोले बेनीवाल जब तक एक नहीं होंगे देश की ताकत नहीं बढ़ेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहाबाद के युवक की आर्मेनिया में मौत, शव भारत लाने में मदद मांग रहा परिवार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिले के शाहाबाद क्षेत्र के 35 साल के युवक की आर्मेनिया में मौत हो गई। युवक रोजगार की तलाश में विदेश गया था। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। अब परिवार बेटे का शव भारत लाने के लिए सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।0
0
Report
CBN ने मंदसौर में अवैध मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:CBN की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में अवैध मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़ नशा मुक्त भारत के संकल्प की दिशा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने मंदसौर जिले में चल रही एक 'सीक्रेट सिंथेटिक ड्रग लैब' को नेस्तनाबूद कर दिया है। मामला मंदसौर के दलौदा तहसील का है, जहाँ लसुदिया इला गाँव के पास एक खेत में बने कमरे से मेफेड्रोन (Mephedrone) बनाने का अवैध खेल चल रहा था। सटीक सूचना मिलते ही कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के मार्गदर्शन में चित्तौड़गढ़ और जावरा की टीमों ने इस गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बरामद सामान: 21.189 किलो मेफेड्रोन (ड्रग) 0.487 किलो अफीम 30.800 लीटर संदिग्ध केमिकल्स भारी मात्रा में लैब उपकरण और ड्रग बनाने की मशीनें मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसके अंतरराज्यीय संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की गहन जाँच की जा रही है। CBN ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए ऐसे ऑपरेशन्स आगे भी जारी रहेंगे।0
0
Report
फर्रुखाबाद: चाचूपुर तालाब मामले में पुलिस पर हमला, भारी तनाव
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में तनावपूर्ण घटना। तालाब से शव बरामदगी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथराव और धक्कामुक्की में चार से पांच पुलिसकर्मी घायल, परिजनों को भी चोटें आईं। शराब के ठेके के पास शव मिलने से ग्रामीणों का विरोध शुरू हुआ तो मामला लाठी और पत्थरों पर भी पहुंच गया पुलिस ने महिलाओं पर भी जमकर भांजी लाठियां शव को खींचते परिजन और पुलिस शनिवार को चाचूपुर गांव के तालाब में शव मिलने की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस पहुंची। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को बाहर निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही थी, तभी ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो भीड़ ने पुलिस को घेर लिया, हाथापाई की और ईंट-पत्थर चलाए। अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मियों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर अतिरिक्त फोर्स पहुंची और हालात काबू में किए। पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात। पुलिस अधिकारी का बयान "सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और पथराव करने वालों की पहचान हो रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी." तालाब से शव बरामदगी और उसके बाद बवाल से इलाके में तनाव। बाइट --कपिल कुमार घायल उपनिरीचक बाइट -- श्रीमती आरती सिंह पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: संपत्ति विवाद में भाई ने भाई की हत्या, ईंट से कूचकर मौत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर कलयुगी भाई ही निकला भाई का हत्यारा, पत्नी से झगड़ा व संपत्ति विवाद पर भाई की गई हत्या, शराब पिलाकर भाई को ईंट से कूचलकर उतारा मौत के घाट, 10 दिन पूर्व बिरालसी के जंगलों में मिला था अज्ञात शव, मृतक की पहचान हाथ पर लिखा दीपक नाम से हुई थी, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर भाई को किया अरेस्ट, पुलिस ने भाई सचिन को अरेस्ट कर हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने आला कत्ल ईंट व घटना में प्रयुक्त बाइक की बरामद, मुजफ्फरनगर की चरथावल कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
लोहिया प्रतिमा पर कीचड़ से उभरी राजनीति, पुलिस ने लिया नियंत्रण
Mainpuri, Uttar Pradesh:लोहिया पार्क में लगी डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा कीचड़ से सनी दिखाई दी। इसके चलते समाजवादी पार्टी के नेताओं में रोष देखा गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर घटना करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस सक्रिय हुई और CCTV खंगाले गए। जांच में नतीजा आया कि बारिश के बाद बच्चों ने एक दूसरे के ऊपर कीचड़ उछाला, जो प्रतिमा तक पहुंच गया। पुलिस ने प्रतिमा को साफ कराया और लोहिया पार्क के कर्मचारियों को दोबारा ऐसी घटना न होने के निर्देश दिए।0
0
Report
औरैया में दबंगों पर पुलिस का डर? वायरल वीडियो में पिटाई सामने आई
Auraiya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - औरैया में दबंगो को नही है पुलिस का भय। अब अजीतमल कोतवाली गेटके पास पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल। वीडियो के वाइरल होने से पुलिसिंग व्यवस्था की एक वार फिर जनपद में खुली पोल। जनपद में नही रुक रही दबंगई की घटनायें। वाइरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि अजीतमल कोतवाली के गेट पर युवक की डंडे से जमकर की जा रही है पिटाई। सूत्रों की माने तो पुलिस बनी रही मूकदर्शक। अब देखने बाली बात यह होगी कि वाइरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस क्या करती है कार्रवाई। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली के गेट के पास का बताया जा रहा है वाइरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली-जंगल से मां बिछड़कर हिरन का शावक गांव पहुँचा, ग्रामीणों ने बचाया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-जंगल में मां से बिछड़कर हिरन का शावक पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने कुत्तों के हमले से शावक को बचाया, सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम शावक को साथ लेकर गयी,चंदापुर थाना क्षेत्र के गजरी मजरे बहादुर नगर गांव का मामला。0
0
Report
ढाणी नोलावाली जयरामपुरा में शॉर्ट सर्किट से आग, पशु चारे के साथ जल गए
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,पशुओं का जला चारा,खेत में आग लगने से पशु भी झुलसे,चारा व सामान जलकर हुआ राख,शॉर्ट सर्किट से ढाणी नोलावाली जयरामपुरा में लगी आग,आगजनी की घटना के बाद पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारी, मौका रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को की प्रेषित,महादेव सिंह मंगावा के खेत में आगजनी,पशु एम्बुलेंस भी पहुंची मौके पर एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के जयरामपुरा पंचायत स्थित ढाणी नोलावाली में स्टार्टर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मवेशियों के लिए रखे चारे और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से खेत में बंधे कुछ पशु भी झुलस गए, जिनकी चमड़ी जलने की जानकारी सामने आई है। आगजनी की घटना महादेव सिंह मंगावा के खेत में हुई। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर मौका रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पशु एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और झुलसे पशुओं का उपचार किया गया। वहीं लोगों ने स्वंय के संसाधनों से आग पर काबू पाया।0
0
Report
जालोर समेत पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव के संकेत, तापमान 41 डिग्री के पार
Jalore, Rajasthan:जालोर सहित जिलेभर में गर्मी ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पश्चिमी हवाओं के असर से दिन का तापमान बढ़कर 41 डिग्री के पार पहुँच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह हल्की ठंडी हवा चली, लेकिन दोपहर होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को तेज तपन का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से पश्चिमी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने 9 से 12 May तक बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से जालोर में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इधर जिला प्रशासन की ओर से हीट वेव और लू तापघात को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए धूप में बाहर नहीं निकलने सहित गर्मी से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के बंदरिया बाग चौराहे पर मोदी-योगी के भगवा पोस्टर की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद अब उसको लेकर लखनऊ में पोस्टर लगना शुरू हो गए हैं बंदरिया बाग चौराहे पर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान श्री कृष्ण और सीएम योगी आदित्यनाथ को अर्जुन की तरह दिखाया गया है। पोस्टर में भारत का नक्शा बनाकर 22 राज्यों में भगवा बीजेपी का दबदबा लिखा गया है।0
0
Report
हांसी की सफाई यूनियन ने प्रशासन के फैसले पर विशाल विरोध शुरू कर दिया
Hansi, Haryana:प्रवर्तनपूर्व सफाई कर्मचारी प्रधान रविंद्र और सफाई कर्मचारी ब्लॉक प्रधान विकास हांसी में जिला प्रशासन द्वारा शहर में प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने को लेकर नगर परिषद के हड़ताली कर्मचारियों और प्रशासनिक अमले के बीच आज जमकर झड़प हुई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों के बीच तीखी बहसबाजी व झड़प हुई। विरोध के दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी जेसीबी के आगे लेट गई और जेसीबी की हवा निकाल दी। कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने के फैसले का जोरदार विरोध किया। आपको बता दे कि प्रशासन पुलिस बल की मौजूदगी में सफाई व्यवस्था शुरू करवाने पहुंचा था। इस दौरान सफाई कर्मचारी वाहनों के आगे लेट गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी अपने विरोध पर डटे रहे। मामले के दौरान सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने नगर परिषद की महिला सफाई कर्मचारी, यूनियन प्रधान सहित 23 पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली तो यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मुल्तान कॉलोनी चौक में एकत्रित हो गए। कर्मचारियों को पता चला कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को अनाज मंडी पुलिस चौकी ले जाया गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी नारेबाजी करते हुए पुलिस चौकी पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने हिरासत में लिए गए सभी 23 कर्मचारियों को बाद में छोड़ दिया। पूर्व सफाई कर्मचारी प्रधान रविंद्र और सफाई कर्मचारी ब्लॉक प्रधान विकास ने इस तरह प्रशासन की कार्रवाई पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शहर में सफाई नहीं होने दी जाएगी। कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
PM मोदी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का संचालन, शून्य कचरे नीति पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और विस्तार पर एक प्रस्तुती की समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तकनीकी रूप से उन्नत विमानन क्षेत्र के विज़न के अनुरूप, दिल्ली हवाई अड्डे की परिचालन उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता देखना बेहद प्रभावशाली रहा। 'Zero Waste to Landfill' (Zero Waste to Landfill) नीति और जल संचयन की सुदृढ़ संरचनाओं के कार्यान्वयन ने भारत में सतत बुनियादी ढांचे के लिए एक सराहनीय मानक स्थापित किया है। दिल्ली में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायों को आकर्षित करने के लिए हमारे विश्व-स्तरीय हवाई अड्डे और एयरोसिटी इकोसिस्टम का लाभ उठाने के महत्व पर ज़ोर दिया; जिससे वाणिज्य, पर्यटन और निवेश के वैश्विक केंद्र के रूप में राजधानी की स्थिति और अधिक मज़बूत होगी। इस दौरे के दौरान, मैंने फ़ूड कोर्ट में यात्रियों से भी बातचीत की, ताकि हवाई अड्डे के अनुभव के बारे में उनके विचार और प्रतिक्रियाएँ जानी जा सकें। विमानों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण की समस्या का समाधान करते हुए, तीव्र विकास और निवासियों के कल्याण के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। हम एक ऐसे विमानन केंद्र को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो न सिर्फ वैश्विक व्यापार का एक प्रमुख आकर्षण हो, बल्कि पर्यावरणीय रूप से भी ज़िम्मेदार हो।0
0
Report
Advertisement
झारखंड की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत से ऋण मामलों में तुरंत राहत मिलने की उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:रांची सिविल कोर्ट के सभागार मे आज दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज की कुरीतियाँ मिटाने का सन्देश दिया। कई बैंकों ने ऋण से जुड़े मामलों में आगे आकर लोगों को राहत दी इस मौके पर न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि अदालत का प्रयास होता है कि अधिक से अधिक लोगों को न्याय मिले ताकि, न्यायालय पर लोगों का भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए सही और पर्याप्त इन्वेस्टीगेशन बहुत जरुरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज के लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों को न्याय मिल सकेगा.0
0
Report
रांची में RTE मुद्दों को लेकर फीस वृद्धि रोकने और बीपीएल दाखिले पर बैठक
Ranchi, Jharkhand:आज रांची आर्यभट्ट सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी स्कूलों CBSE, ICSE और JAC बोर्ड के प्राचार्यों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में राइट टू एजुरेशन (RTE) से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें स्कूलों की फीस बढ़ोतरी, इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं और 25 प्रतिशत बीपीएल एडमिशन जैसे अहम बिंदु शामिल रहे।जिला प्रशासन ने समीक्षा के दौरान पाया कि कई स्कूलों में दो वर्षों के भीतर निर्धारित सीमा से अधिक फीस बढ़ोतरी की गई है। नियम के मुताबिक दो साल में केवल 10 प्रतिशत तक ही फीस वृद्धि की जा सकती है, लेकिन जांच में कई स्कूलों में 7 से 70 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी के मामले सामने आए।उपायुक्त ने बताया कि 13 अप्रैल को हुई पिछली बैठक के बाद 149 CBSE और ICSE स्कूलों में से 129 स्कूलों ने फीस मैनेजमेंट कमेटी और PTA का गठन कर उसकी जानकारी अपलोड कर दी है। हालांकि 20 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने अब तक इसका पालन नहीं किया। ऐसे स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन और संबंधित बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय आगे कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई कर सकते हैं।वहीं, पिछले तीन वर्षों की फीस संरचना की समीक्षा में यह सामने आया कि 92 स्कूलों में फीस नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे अगले 10 से 15 दिनों के भीतर एक एक्शन प्लान आरटीई नोडल पदाधिकारी को सौंपें। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में हुई अतिरिक्त फीस बढ़ोतरी को छात्रों की मासिक फीस में री-एडजस्ट किया जाएगा।इसके अलावा RTE के तहत 25 प्रतिशत बीपीएल छात्रों के एडमिशन पर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने बताया कि पिछले वर्ष पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी सिस्टम के जरिए दाखिला कराया गया था और इस बार भी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर छात्रों का नामांकन सुनिश्चित कराया जाएगा。0
0
Report
मुंबई-नाशिक महामार्ग पर केमिकल टैंकर पलट गया, यातायात बाधित
Thane, Maharashtra:मुंबई नाशिक महामार्गावर ट्रेलर झालं आडवा.. महामार्गावर वहातुक कोंडी मुंबई नाशिक महामार्गावर मुंबईच्या दिशेने जाणाऱ्या महामार्गावर राताधळे गावाजवळ केमिकल पावडरने भरलेला टॅंकर महामार्गावर आडवा झाला आहे. यामुळे या महामार्गावर काही प्रमाणात वहातुक कोंडी झाली आहे. मोकाट जनावरे रस्ता ओलांडत असताना चालकाने त्यांना वाचवण्यासाठी अर्जेंट ब्रेक घेतल्याने टॅंकर उलटून रस्त्यावर आडवा झाला आहे. सुदैवाने कोणतीही जिवीत हानी झाली नाही आहे. टॅंकर महामार्गावरून हटविण्याचे काम सुरू आहे.0
0
Report
Advertisement
