Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609
छपरौली के ककोर कलां में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर पिटाई, वीडियो वायरल
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 22, 2025 06:21:37
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के ककोर कलां गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट की घटना सामने आई है। गांव के ही युवकों पर एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर परिजनों की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती घर पर अकेली थी, तभी गांव के ही आरोपी बॉबी और अंकित जबरदस्ती घर में घुस आए। युवती ने विरोध किया और शोर मचाया, तो उसकी बड़ी बहन और चाचा-चाची मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि बाद में घर लौट रहे युवती के पिता और चाचा को भी लाठी-डंडों से पीट दिया। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने घटना की शिकायत छपरौली थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परेशान परिजन और पीड़िता न्याय की गुहार लेकर आला अधिकारियों के कार्यालय पहुंचे।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPrashant Shukla
Oct 22, 2025 16:19:13
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले की आदेगांव पुलिस द्वारा 7 वर्ष की लापता नाबालिक बालिक बालिका को 10 घंटे के अंदर किया बरामद दरअसल आदेगांव थाना अंतर्गत ग्राम केकड़ा में रहने वाले राम प्रसाद धुर्वे ने पुलिस को 21 अक्टूबर की शाम लगभग 6:00 बजे थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसकी लगभग 7 वर्षीय लड़की खेत में जाने को लेकर निकाली थी लेकिन वापस नहीं आई पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम तैयार की और अलग-अलग काम सोपा गया टीम आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और देर रात बिजना नदी के आसपास के ग्रामों में लोगों को फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ की और ग्रामीणों की मदद से रात में टॉर्च जलाकर पताशाजी शुरू की और गोताखोरों की मदद से बिजना नदी से लगा हुआ राम अहिरवार के खेत के पास पुलिस द्वारा ग्राम वासियों की मदद से टोर्च की व्यवस्था की गई और लगातार सघन तलाशी की जाकर तड़के सुबह 7:00 बालिका खेत में घर के साथ ले गई प्लास्टिक की बोरी में सोते हुए सकुशल मिली जिसने बताया कि वह अपनी मां के साथ खेत में बोरी देने गई थी और मक्का की फसल में कोई नहीं देखा और अंधेरे में रास्ता भटकने से वह बोरी में घुसकर सो गई थी पुलिस द्वारा अपराध बालिका को सकुशल बरामद कर वैधानिक कार्रवाई परिजनों को सुख सा कुशल सोपा गया
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Oct 22, 2025 16:19:02
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 22, 2025 16:18:49
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के मोहन नगर के पास गणेश नगर में मंगलवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट तक पहुंच गई। वर्ग विशेष की चार महिलाओं ने मिलकर एक हिंदू महिला रश्मि चौहान के साथ हाथापाई कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी मिली तो बुधवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। रश्मि चौहान ने पुलिस को बताया कि वह दीपावली पर अपने घर के बाहर पटाखे जला रही थीं, तभी सामने रहने वाली महिलाओं ने रोकने की कोशिश की और गाली-गलौज के बाद मारपीट कर दी। पुलिस ने रानी, नाजमीन, गुड़िया और सानिया — चारों महिलाओं के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना औद्योगिक क्षेत्र थाने की है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Oct 22, 2025 16:17:59
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ पूजन किया और खिचड़ी खिलाकर गौसेवा की परंपरा निभाई. उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने गौशाला में सेवा कर रहे गौसेवकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.....
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 22, 2025 16:17:44
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह, एमवीसी ऑफ जयपुर की जयंती के उपलक्ष्य में आज वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। 'सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2025' का आयोजन सिटी पैलेस के प्रीतम चौंक में किया गया। उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज परिवार की सदस्य दीया कुमारी, सिटी पैलेस जयपुर संग्रहालय के चेयरमैन महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह; प्रिंसेस गौरवी कुमारी और धर्म गुरूओं के साथ गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए। सिटी पैलेस जयपुर संग्रहालय ट्रस्ट द्वारा ये पुरस्कार मानवता की सेवा, heritage संरक्षण, चिकित्सा विज्ञान, परम्परागत शिल्प के क्षेत्र आदि सहित 25 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। राजा दूल्हा राय अवॉर्ड - उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए (राजस्थान महिला कल्याण मंडल); राजा काकिल देव अवॉर्ड - संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी कार्य के लिए (सुश्री जुन्ही हान); राजा पजवन देव अवॉर्ड - मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए (डॉ. हेमंत मल्होत्रा); राजा मान सिंह प्रथम अवॉर्ड - बहादुरी के लिए (शहीद सूबेदार प्रभात गौड़); मिर्जा राजा जय सिंह प्रथम अवॉर्ड - सशस्त्र बलों में विशिष्ट सेवा के लिए (कर्नल देब चंदन दास); मिर्जा राजा राम सिंह प्रथम अवॉर्ड - पारिस्थितिकी संतुलन एवं पर्यावरण में सुधार के लिए ( सत्यभान सिंह); महाराजा विशन सिंह अवॉर्ड - ट्रैवल एवं टूरिज्म विकास में उल्लेखनीय कार्य के लिए (सीता); महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय अवॉर्ड - एस्ट्रोनॉमी संबंधित विज्ञान के क्षेत्र में (डॉ. वीरेंद्र नाथ शर्मा); महाराजा सवाई ईश्वरी सिंह अवॉर्ड - पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ( धर्मेंद्र झा); महाराजा सवाई माधो सिंह प्रथम अवॉर्ड- समाज सेवा और परोपकार के लिए ( सुनील अरोड़ा, सेवानिवृत्त आईएएस); महाराजा सवाई प्रताप सिंह अवॉर्ड - साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ( राजेंद्र सिंह खंगारोत); महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय अवॉर्ड – फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ( दिनेश डाबी); एचएच महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय अवॉर्ड - थियेटर, फिल्म एवं टेलीविजन क्षेत्र अभिषेक मुद्गल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया; इस बार पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी के पितृ प्रदेश हिमाचल प्रदेश को भी शामिल करते हुए किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कार बॉलीवुड गायक मोहит चौहान को प्रदान किया गया।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 22, 2025 16:17:27
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड नंबर 19, निवारू रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी में नारी शक्ति के हाथों नई सीमेंट सड़क का लोकार्पण किया गया। 60 वर्षीय शांति देवी ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर कॉलोनी के सभी निवासी उत्साहपूर्वक मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। करीब 16 लाख रुपए की लागत से बनी यह सीमेंटेड सड़क नगर निगम ग्रेटर की ओर से तैयार कराई गई है। लंबे समय से कॉलोनीवासी टूटी-फूटी सड़क और बरसात में जलभराव की समस्या से परेशान थे। बारिश के मौसम में कॉलोनी के मुख्य द्वार पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बच्चों के स्कूल वाहन भी अंदर तक नहीं आ पाते थे। अब इस नई सड़क के निर्माण से न केवल जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि कॉलोनी की सुंदरता और सुविधा दोनों में इज़ाफा होगा। महिलाओं ने कहा कि यह सड़क नारी शक्ति और विकास, दोनों का प्रतीक है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे। कॉलोनीवासियों ने कहा कि अब प्रभु विहार कॉलोनी सचमुच विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Oct 22, 2025 16:16:46
Noida, Uttar Pradesh:घटना दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में हारवुड प्वाइंट के चंदननगर इलाके में हुई।बुधवार की सुबह क्षेत्र के निवासी मंडप में गए और पाया कि काली मूर्ति का सिर वहां नहीं था। खबर सुनकर आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। बाद में हारवुड प्वाइंट पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 117 को अवरुद्ध कर दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात जाम हो गया। पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया। वर्तमान में यातायात सामान्य है, लेकिन लोग गुस्से में हैं।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 22, 2025 16:16:30
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो वायरल,आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज हरदोई में सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर मजरा मुंडेर गांव में एक मामूली कहासुनी ने बुजुर्ग महिला की पिटाई का रूप ले लिया।पीड़िता गुड्डी देवी (60) पत्नी महेंद्र ने आरोपी सुनैना पत्नी रामवीर के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था,जिससे नाराज सुनैना ने रास्ते में उन्हें पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। थाना सवायजपुर के रूपापुर का यह मामला है जहां बुजुर्ग महिला की पिटाई की गई है।पीड़िता के पति महेंद्र ने थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस कार्रवाई जारी है और आरोपी महिला सुनैना की तलाश की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार,दोनों महिलाओं के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही थी।वायरल वीडियो में सुनैना गुड्डी देवी को बाल पकड़कर घसीटती और थप्पड़ मारती दिख रही हैं,जिससे गांव में आक्रोश है।फिलहाल मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 22, 2025 16:16:19
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध के शक में की गई थी परशुराम की हत्या,मुख्य आरोपी लवकुश सहित दो गिरफ्तार हरदोई के थाना बेनीगंज क्षेत्र में दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध के शक में हुई परशुराम की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी लवकुश ने अपने साथी देशराज के साथ मिलकर परशुराम के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त ईंट, दो मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है。 घटना थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत कोथावां से अतरौली मार्ग से बाजीराव पुरवा की ओर जाने वाली सड़क की है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।मृतक की शिनाख्त परशुराम निवासी ग्राम बड़सरा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।मृतक के भाई जागेंद्र की तहरीर पर थाना बेनीगंज में देशराज पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम पचकोहरा,थाना बेनीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों देशराज और लवकुश पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि परशुराम का लवकुश के घर आना-जाना था और लवकुश की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। इसी गुस्से में लवकुश ने देशराज की मदद से परशुराम के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की थी और फरार हो गया था पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी हरदोई ने टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में दहशत पैदा होती है。
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Oct 22, 2025 16:15:55
Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੈਣੀ ਬਾਘਾ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰਿਆਂ ਦਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਿਰਾਓ ਜਾਰੀ ਮਾਨਸਾ ज़ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੈਣੀ ਬਾਘਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਕਿਸਾਨ ਵੱਲੋਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਲਗਾਈ ਅੱਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ jਥੇਬੰਦੀ ਨੂੰ ਪਤਾ ਚੱਲਦਿਆਂ ਹੀ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅਜੇ ਤੱਕ ਘਿਰਾਓ ਜਾਰੀ ਹੈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਖਤੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਧਰ ਸਰਦੂਲਗੜ੍ਹ ਦੇ ਪਿੰਡ ਆਲੂਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਚੋਂ 5000 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੱਟਿਆ ਗਿਆ ਹੈ。 ਵੇਓ_ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਟਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਮਾਨਸਾ ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੈਣੀ ਬਾਗਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਕਿਸਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਤੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਉਗਰਾਹਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਚੱਲਦਿਆਂ ਹੀ ਖੇਤ ਵਿਚ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨ ਹੁਣ ਆਪਣੀ ਜਿੱਦ ਤੇ ਅੜੇ ਹੋਏ ਨੇ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਅਧਿਕਾਰੀ ਆ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਖਤੀ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦਾ ਉਦੋਂ ਘਿਰਾਓ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Oct 22, 2025 16:15:26
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में गोवर्धन पूजा। यादव समाज ने गाय-भैंसों के साथ निकाला जुलूस。 विदिशा। तोपपुरा निवासी विवेक यादव ने बताया कि आज गोवर्धन पूजा का पावन अवसर है। इस अवसर पर यादव समाज के लोग अपने घरों में मौजूद गाय-भैंसों को सजाते हैं और उन्हें विशेष सम्मान के साथ गोवर्धन पूजन में शामिल करते हैं। विवेक ने बताया कि यह परंपरा भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की स्मृति में मनाई जाती है। “हमारे यहां जो भी पशु हैं, विशेषकर पढ़ा, पशुधन, उसे सजाया जाता है। गाय-भैंस को रंग-बिरंगे रंग और फूलों से सजाकर पूजा में शामिल किया जाता है। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से ढोल-डीजे की धुन पर अखाड़े निकालकर हीरामन बाबा के स्थान तक पहुँचाते हैं,” उन्होंने कहा। हीरामन बाबा को पशुओं का भगवान माना जाता है। यहां लाए गए पशुओं के दूध का सबसे पहला अर्पण हीरामन बाबा को किया जाता है, उसके बाद ही मनुष्य इसका सेवन करता है। यह परंपरा पशु प्रेम और भगवान कृष्ण की भक्ति का प्रतीक मानी जाती है。 इस अवसर पर स्थानीय लोग और पर्यटक भी इस रंगीन और जीवंत आयोजन का आनंद लेने आते हैं, जिससे शहर का माहौल उत्सवमय बन जाता है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 22, 2025 16:15:05
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भाजपा के प्रचार गाड़ी पर हमला करते हुए प्रचार गाड़ी में लगे पोस्टर को फाड़ दिया वहीं गाड़ी चालक के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जिसको लेकर पीड़ित चालक ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है।घटना सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर दुर्गा मंदिर के पास की है।इस घटना के बारे में पीड़ित चालक मेघन राय ने बताया कि वह अपने टोटो गाड़ी से भाजपा प्रत्याशी अवधेश सिंह का प्रचार कर रहा था इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास बाइक से आए 5 अज्ञात बदमाशों ने रोक कर गाली गलौज करने लगा।चालक ने बताया कि सभी असामाजिक तत्व हरा गमछा लिए बांधे हुए था जिसने गाड़ी में लगे पोस्टर को फाड़ दिया और उक्त इलाके में प्रचार नहीं करने की चेतावनी देते हुए मारपीट की।जिसके बाद पीड़ित चालक गाड़ी लेकर सदर थाना पहुंच गया और पुलिस को आपबीती सुनाई।वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।दूसरी तरफ भाजपा ने इस पूरे मामले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top