250609
बागपत कलेक्ट्रेट में आर्य समाज के लोगो का धरना प्रदर्शन
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत कलेक्ट्रेट पर आज आर्य समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा महर्षि दयानंद के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर आर्य समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। यह मामला चित्रकूट के तुलसी पीठ सेवा न्यास से जुड़ा हुआ है, जहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने महर्षि दयानंद द्वारा रामायण और महाभारत को काल्पनिक बताया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांडला हाईवे पर भिड़ंत से दो युवकों की मौत, एक घायल
Sirohi, Rajasthan:रेवदर (सिरोही) कांडला h Highway पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत — बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास हादसा हुआ; ट्रेलर, लोडिंग टेम्पो और दो बाइकों में भिड़ंत हुई. हादसे में एक युवक गंभीर घायल हुआ. सूचना पर रेवदर पुलिस पहुंची, मृतकों के शव रेवदर अस्पताल लाए गए।0
0
Report
महाड़ में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति का अलख जग उठा
Chendhare, Maharashtra:स्वातंत्र्यदिनाच्या पार्श्वभूमीवर महाड शहरात भव्य तिरंगा रॅली काढण्यात आली. हातात तिरंगा घेत नागरिक, विद्यार्थी, शिक्षक आणि विविध क्षेत्रातील मान्यवर मोठ्या संख्येने सहभागी झाले. ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ की घोषणाओं ने महाड शहर दुमदुमून गेले. विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी नागरिक यात सहभागी झाले होते. तिरंग्याच्या रंगांनी सजलेले महाड आणि नागरिकांचा उत्स्फूर्त सहभाग यामुळे शहरात देशभक्तीमय वातावरण निर्माण झाले होते.0
0
Report
दिल्ली में कंगना रनौत ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा: मुद्दे नहीं, नौटंकी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: विपक्ष के विरोध पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, "यह बहुत आपत्तिजनक है। उन्होंने यहां का माहौल पूरी तरह खराब कर दिया है। हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी गृह मंत्रालय से सवाल पूछते हैं, फिर भी कहते हैं कि वे गृह मंत्रालय को बोलने नहीं देंगे। यह कैसा व्यवहार है? वे चर्चा की मांग करते हैं, लेकिन जब चर्चा का मौका दिया जाता है, तो कहते हैं कि उन्हें जवाब नहीं चाहिए... इसका मतलब है? कि उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विकास, देश की तरक्की, अर्थव्यवस्था या रक्षा से जुड़े मुद्दे खत्म होने के बाद, वे बस यहां नौटंकी कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों में राहत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ख़बर बहराइच से है,जहां थाना हरदी इलाके में पिछले कई दिनों से दहशत फैलाने वाली मादा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गयी। वन विभाग की टीम ने गंगापुरवा, बाजपेई पुरवा स्थित सतनाम सिंह के फार्म हाउस में लगाए गए पिंजरे में तेंदुए को कैद करने में कामयाब रहे। वन विभाग के द्वारा पिंजरे में कैद की गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 वर्ष है। जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
बिहार में पेपरलेस निबंधन 17 अगस्त से शुरू, घर पर भी निबंधन का प्रावधान
Patna, Bihar:बिहार में जमीन-जायदाद के निबंधन की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। 17 अगस्त से राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल राज्य के 141 निबंधन कार्यालयों में से 51 में पेपरलेस निबंधन की व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि बाकी कार्यालयों में भी इसे जल्द लागू किया जाएगा। राजस्व चोरी रोकने के लिए एआईजी स्तर के अधिकारियों को हर सप्ताह 10 निबंधन कार्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन जिलों में पेपरलेस निबंधन की प्रगति कम है, वहां तेजी से व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। नई व्यवस्था के तहत 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर पर ही निबंधन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए भी घर पर निबंधन की सुविधा देने का निर्देश दिया गया है। विभाग का लक्ष्य निबंधन प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनाना है, साथ ही निबंधन में होने वाली गड़बड़ियों और राजस्व चोरी पर भी प्रभावी रोक लगाना है।0
0
Report
टोंक के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले से चोरी, ताले टूटे, पड़ताल जारी
Tonk, Rajasthan:टोंक अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के बंगले पर चोरी की वारदात, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके, सिविल लाइंस स्थित बंगले पर चोरी की घटना, जिला कोर्ट की अपर जिला एंव सैशन न्यायाधीश के बंगले पर हुई है चोरी, बंगले के अंदर बने कमरों के टूटे हुए मिले ताले, सामान भी बिखरा हुआ मिला, सुबह बंगले पर कर्मचारी के पहुंचने पर लगा चोरी की घटना का मालूम, फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस जुटी हुई है मामले की जांच में...0
0
Report
Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप; गुंडागर्दी और धमकी का मामला
Noida, Uttar Pradesh:ओम प्रकाश राजभर सपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप Om Prakash Rajbhar0
0
Report
नागरिक परिषद कुराली ने अवैध कब्ज़े के खिलाफ कार्रवाई कर दुकानदारों को चेतावनी दी
Kurali, Punjab:ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕੁਰਾਲੀ ਵੱਲੋਂ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਦੁਕਾਨਾਂ ਅੱਗੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਉੱਤੇ ਕੀਤੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸਮਾਨ ਕੀਤਾ ਜਬਤ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਤਿਉਹਾਰ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਅਕਸਰ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭੀੜ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਅਤੇ ਰੇੜੀ ਫੜੀ ਵਾਲਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰ ਰਾਸਤਿਆਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਕਸ਼ਨ ਮੋਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕੁਰਾਲੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਹਾਂ ਅਤੇ ਰੇੜੀ ਫੜੀ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਆਪਣਾ ਸਮਾਨ ਉਹ ਬਾਹਰ ਨਾ ਰੱਖਣ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਰੱਖਣ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਦਾ ਬਾਹਰ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤੇ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਰੇੜੀ ਫੜੀਆਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪਿਆ ਸਮਾਨ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। इस ਮੌਕੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਨਹੀਂ ਹਟਦੇ।0
0
Report
मुजफ्फरपुर बाढ़ प्रभावित इलाकों में विधायक के देर पहुंचने पर भारी विरोध
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जदयू विधायक को देर से देखने पर भारी विरोध हुआ. गायघाट प्रखंड के कांटा पिरौनछा दक्षिणी पंचायत में बाढ़ पीड़ितों ने विधायक को घेरकर नारेबाजी की और यात्रा पर सवाल उठाए. बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ आए 6 दिन से अधिक हो गए हैं, आप नहीं आए, आपकी टीम भी नहीं आई. बाढ़ पीड़ितों ने विधायक की गाड़ी घेर ली और विरोध वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें टूट गई हैं, राहत नहीं मिली है और अधिकांश बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह की सहायता नहीं मिली. वे कह रहे हैं कि दर्द में कराह रहे हैं और चुनाव के लिए वे हमेशा कहते थे कि बेटी हूं, पर आज बाढ़ की विपदा में बेटी कहां थी. लोगों ने विधायक की गाड़ी घेर ली और सूचना मिलते ही स्थानीय थाना ने उन्हें सुरक्षित रवाना किया. ग्रामीणों की मांग है कि सामुदायिक किचन चालू कराया जाए, राहत सामग्री दी जाए और जीआर की राशि भी दे.0
0
Report
Advertisement
56 इंच का छोटा बंदर: विपक्षी प्रदर्शन संसद परिसर में नारे के साथ
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: संसद परिसर में, कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने एक खिलौना बंदर के साथ विरोध प्रदर्शन किया और नारा लगाया, "56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर।" राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संसद परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा सरकार के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।0
0
Report
राजभवन मार्च पर बड़ा बयान: बिहार की कानून-व्यवस्था पर असर?
Patna, Bihar:लोकेशन पटना राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बयान तेजस्वी यादव के द्वारा 19 अगस्त को एक-47 मामले पर राजभवन मार्च पर कहा बिल्कुल हम सभी लोग विधायक सांसद सभी लोग राजभवन मार्च करेंगे राजपाल को बताएंगे राजपाल को ज्ञापन सौंपेंगे कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय कीजिए और बड़ी कार्रवाई कीजिए। एक-47 और असाल्ट हथियार के धरना प्रदर्शन जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के राज पुलिस मुख्यालय के फैसले पर उन्होंने कहा कि देर से ही सही लेकिन इस तरह का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा भाजपा कोटे किसी के मंत्रियों के साथ बैठक को लेकर कहा हमने भी देखा है यह मीटिंग चल रही है समझ जाइए गुल खिलाने का संभावना है जो इस वेल नहीं है आखिर जदयू के मंत्रियों को कोई नहीं बुलाया गया इसके पीछे सीधा मामला है यह लोग कुछ ना कुछ भूल खिलाने वाले हैं अपनी एजेंडा को हो सकता है लेकर के मीटिंग कर रहे हो और इसीलिए के मंत्रियों को नहीं बुलाया गया। हालत देख लीजिए क्या है जदयू के मंत्री नहीं है भाजपा के मंत्री हैं और मीटिंग हो गई मतलब सीधा है कि कहीं ना कहीं जो इस वेल नहीं है बिहार में हो नहीं लगातार अपराध की घटना और हाजीपुर में चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या पटना में युवक को गोली मारी बेगूसराय में युवक को गोली मारे जाने की घटना पर उन्होंने कहा कुछ नहीं बिहार में ध्वस्त हो गया है कानून व्यवस्था हम लगातार मुख्यमंत्री कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी आपके पुलिस वाले जमीन खरीदने में लगे हैं इसीलिए हत्याएं हो रही है आप पूरे मामले की जांच कराया पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहींरह गई है बाइट — भाई वीरेंद्र, राजद, विधायक0
0
Report
ओवैसी ने हापुड़ कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया
Hapur, Uttar Pradesh:एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की अदालत पहुंचे. ओवैसी यहां अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराने आए थे. आपको बता दें कि पूरा मामला 3 फरवरी 2022 का है. उस समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा था. ओवैसी मेरठ में चुनावी कार्यक्रम खत्म करने के बाद दिल्ली की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान हापुड़ जिले के छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनके काफिले पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं. इस घटना में ओवैसी की गाड़ी पर गोलियों के निशान भी मिले थे, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित रहे थे. घटना के बाद स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने सचिन शर्मा और शुभम नाम के दो आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है. इसी न्यायिक प्रक्रिया के तहत गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी अपना अधिकारिक बयान और गवाही दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश हुए. ओवैसी के आगमन को देखते हुए हापुड़ कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे. अदालत में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओवैसी सुरक्षा घेरे के बीच वापस रवाना हो गए.0
0
Report
Advertisement
भरतपुर में हर घर तिरंगा: बाइक- साइकिल रैली ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Bharatpur, Rajasthan:एंकर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भरतपुर में गुरुवार को बाइक और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से निकली रैली को जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर उत्साह के साथ भाग लिया। रैली जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर बिजली घर चौराहा, मथुरा गेट, चौबुर्जा, श्री बिहारी मंदिर, रेडक्रॉस सर्किल, आरबीएम अस्पताल, सूरजपोल चौराहा और जिला परिषद होते हुए ट्रैफिक चौराहा पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बाइक और साइकिलों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। भरतपुर जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से सभी ब्लॉक और उपखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बाइक और साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उन्होंने भरतपुरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग तिरंगा रैली और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें। कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा रैली केवल प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। आमजन दिन में किसी भी समय अपने स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाल सकते हैं, लेकिन इस दौरान फ्लैग कोड का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बरकरार रखना जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों को आने वाले स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश, उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाएं।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद: खतरे बर्दाश्त नहीं, कश्मीरी पंडितों को न्याय चाहिए
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police (DGP), SP Vaid, Said "Enough is enough. No more threats against Kashmiri Pandits can be tolerated. My request to Lieutenant Governor manoj sinha to go after those behind these threats and ensure that they are brought to justice"0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर में सुरक्षा चाकचौबंद, क Kashmir में बड़ी तैनाती
Srinagar, Uttarakhand:स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए तीन लेयर वाला, मल्टी-टियर सिक्योरिटी ग्रिड बनाया गया है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगा, जहाँ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मार्च-पास्ट के दौरान सलामी लेंगे। बख्शी स्टेडियम और उसके आस-पास, सुरक्षा एजेंसियों ने CCTV निगरानी, ड्रोन मॉनिटरिंग, एरिया डोमिनेशन और गाड़ियों की चेकिंग तेज़ कर दी है। J&K पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को भी स्टेडियम के आस-पास अलर्ट पर रखा गया है। 15 अगस्त से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत श्रीनगर में दूसरी संवेदनशील जगहों पर और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि तलाशी और सुरक्षा जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
