icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
250609
Kuldeep ChauhanKuldeep ChauhanFollow27 Jul 2024, 12:17 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड मैदान की दुर्गा पूजा: ईको-फ्रेंडली पंडाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

Dhanbad, Jharkhand:दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद के झारखंड मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार झारखंड मैदान का दुर्गा पूजा पंडाल ईको फ्रेंडली थीम पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले आदिवासियों के जीवन, उनकी संस्कृति और उनके पारंपरिक आवास को दर्शाने का प्रयास किया गया है। करीब 35 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पंडाल में प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, आकर्षक लाइटिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगी। पंडाल निर्माण में पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के करीब 40 कारीगर पिछले दो महीने से लगे हुए हैं। बांस, पत्तियों और लकड़ी जैसी सामग्रियों से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। झारखंड मैदान का दुर्गा पूजा पंडाल हर साल अपनी अलग पहचान बनाता है। इसे देखने के लिए धनबाद के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूजा समिति के महासचिव ने बताया कि इस बार पंडाल के माध्यम से अंडमान-निकोबार के आदिवासियों के रहन-सहन और उनकी जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है। पंडाल को प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके। इस बार झारखंड मैदान की दुर्गा पूजा का विसर्जन भी भव्य बनाने की तैयारी है। विसर्जन के दौरान नागपुर की महिलाएं ढोल बजाती नजर आएंगी। इसके अलावा बंगाल का छऊ नृत्य और केरल व बनारस से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। सैकड़ों महिलाएं हाथों में तलवार और सिर पर साफा बांधकर भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी। कुल मिलाकर, झारखंड मैदान का दुर्गा पूजा पंडाल इस बार अपनी अनूठी थीम, ईको फ्रेंडली निर्माण और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव देने की तैयारी में है.
0
0
Report

लोकतंत्र में वोट चोरों की धांधली नहीं, जनता की मर्जी चलेगी: प्रदर्शन तेज

Patna, Bihar:रोहिणी आचार्य ने सोसल मीडिया पर किया लिखा कि अब लोकतंत्र में 'वोट चोरों' की धांधली नहीं, 'जनता की मर्जी' चलेगी आज (10 अक्टूबर को ) दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष का प्रदर्शन वोट चोरी के खिलाफ जन-आक्रोश का विस्फोट है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो सड़कों पर उतरना फर्ज बन जाता है। चुनाव आयोग अब निष्पक्ष न रहकर मोदी सरकार और बीजेपी की उंगलियों पर नाचने वाली कठपुतली बन चुका है। वोटर लिस्ट से नाम गायब होना, SIR प्रक्रिया की गड़बड़ियां और मुख्य चुनाव आयुक्त पर सबूतों के साथ उठते सवाल गवाही दे रहे हैं कि लोकतंत्र और वोट के अधिकार का दिन-दहाड़े गला घोंटा जा रहा है। जहाँ एक तरफ अब मोदी सरकार और चुनाव आयोग की इस 'गोरखधंधे वाली जुगलबंदी' के ठोस सबूत सामने हैं। दूसरी तरफ पुलिस बल, बेजा गिरफ्तारियों और तानाशाही से विपक्ष और युवाओं की आवाज दबाई जा रही है, यह सीधी "चोरी और सीनाजोरी" है। आज (10 अक्टूबर का) यह प्रदर्शन मोदी सरकार और चुनाव आयोग को खुली चेतावनी है कि "देश किसी की बपौती नहीं है और संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई की अब बज चुकी रणभेरी है।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के शनिदेव मंदिर में शनिचरी अमावस्था व सर्वपितृ अमावस्या का खास संगम

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन की धर्मनगरी में शनिचरी अमावस्या और पितृ अमावस्या आज के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ती है। महान दर्शन, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से शनिदेव की कृपा और पितरों के प्रति श्रद्धा को महत्व माना जाता है। उज्जैन के शनि मंदिर, Shipra नदी, Triveni संगम और नवग्रह शनि मंदिर का विशेष स्थान है, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ पूर्वजों को स्मरण कर परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं। Indore रोड स्थित शनि नवग्रह मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ है; ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु श Shipra में आस्था की दीप जला कर शनिदेव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शनिचरी अमावस्या और सर्वपितृ अमावस्या का यह संगम कर्मों के प्रति सजग रहने और पूर्वजों के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश देता है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर साइबर धोखाधड़ी गिरोह गिरफ्तार, 14 राज्यों से 4.09 करोड़ की ठगी चीन भेजी गई

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जाल में फंसाकर चीन तक पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साइबर क्राइम सेल और चिलुआताल पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के तार 14 राज्यों में हुई 4 करोड़ 9 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े हैं। ठगी की रकम पहले म्यूएल खातों में मंगाई जाती थी, फिर नकदी निकालकर उसे यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन में बैठे हैंडलर तक पहुंचाया जाता था। ऐसे काम करता था ठगी का नेटवर्क: पुलिस लाइन में एसपी क्राइम अयोध्या प्रसाद सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, साइबर पोर्टल से मिली जानकारी में 14 राज्यों में 4.09 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का पता चला। जांच में गोरखपुर में खोले गए 34 म्यूएल बैंक खातों से रकम निकाले जाने की बात सामने आई। पुलिस ने महराजगंज के नौतनवा निवासी नवनीत पांडेय उर्फ आदेश, आदर्श सिंह उर्फ थायनोस, रवि वर्मा, प्रज्ञा रतन और करीमनगर निवासी मकसूद आलम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मकसूद आलम खान गिरोह का सरगना है और करीमनगर में ट्रेडिंग सेंटर चलाता था। कमीशन् का लालच देकर खुलवाते थे खाते जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते हासिल करते थे। खाताधारकों की पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक अपने कब्जे में लेकर साइबर ठगी और ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी से मिली रकम इन खातों में मंगाई जाती थी। इसके बाद एटीएम और चेक के जरिए नकदी निकाली जाती थी। कमीशन काटकर बाकी रकम को यूएसडीटी क्रिपटोकरेंसी में बदलकर डिजिटल वॉलेट के माध्यम से चीन में बैठे हैंडलर तक पहुंचाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, गिरोह पिछले एक साल से सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपितों में नवनीत और आदर्श बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि रवि और प्रज्ञा कमीशन के लालच में इस नेटवर्क से जुड़े थे。 लाखों की नकदी और डिजिटल लेनदेन से जुड़े सामान बरामद पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 13 लाख 76 हजार रुपये नकद, 4,710 रुपये नेपाली मुद्रा, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 22 एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, तीन पासबुक, दो फर्जी मुहर, कैश काउंटिंग मशीन, एक चारपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामलے में कई अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सूरजकुंड निवासी कृष्णा शर्मा, बशारतपुर निवासी दिव्यांशु शेखर शुक्ल, आदर्श द्विवेदी, विदित और गोविंद वर्मा वांछित हैं। दिल्ली निवासी एक अन्य युवक और विदेशी संपर्कों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपितों की संपत्तियों की जांच भी कराई जा रही है。 फिलहाल पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क, म्यूएल खातों के संचालकों और चीन में बैठे कथित हैंडलरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। जांच में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर के ढढीकर में 15 फीट का विशाल अजगर रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा

Alwar, Rajasthan:अलवर के ढढीकर गांव में दिखा 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर, रेस्क्यू कर अंधेरी बफर जोन के जंगल में छोड़ा अलवर। जिले के ढढीकर गांव में करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर के विशाल आकार को देखकर हड़कंप मच गया , सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सरिस्का क्षेत्र के अंधेरी बफर जोन के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू की सफल कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ढढीकर गांव में विशालकाय अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गई। आबादी के नजदीक अजगर की मौजूदगी से लोगों में हलचल बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने बिना किसी नुकसान के अजगर को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाने की व्यवस्था की। रेस्क्यू के बाद करीब 15 फीट लंबे अजगर को सरिस्का के अंधेरी बफर जोन में छोड़ दिया गया।
0
0
Report

पुणे जिले के बैलपोळा उत्सव पर सूखे की मार, किसान पशु बेचने को मजबूर

Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्याच्या ग्रामीण भागात आज पारंपरिक भाद्रपदी बैलपोळा साजरा होत असला, तरी यंदा या उत्सवावर तीव्र दुष्काळाचे सावट पसरले आहे. वर्षभर शेतात राबणाऱ्या लाडक्या सर्जा-राजाप्रती कृतज्ञता व्यक्त करताना बळीराजाचे डोळे मात्र पाणावले आहेत. पावसाअभावी निर्माण झालेला गंभीर चारा आणि पाण्याचा प्रश्न यामुळे अनेक शेतकऱ्यांवर पोटच्या पोराप्रमाणे जपलेली जनावरे विकण्याची वेळ ओढवली आहे. पुणे जिल्ह्यातील ग्रामीण भागात दरवर्षी पोळ्याच्या दिवशी असलेला उत्साह यंदा पूर्णपणे मावळला आहे. दुष्काळामुळे चारा-पाण्याचा मोठा तुटवडा निर्माण झाल्याने शेतकऱ्यांनी हा सण अत्यंत साध्या पद्धतीने साजरा केला. ज्या सर्जा-राजाच्या साथीने शेती पिकवली, त्यांना जगायचं कसं आणि चारा आणायचा कुठून, या चिंतेत शेतकरी सापडला आहे. काळीज पिळवटून टाकणारी परिस्थिती अशी की, ज्या बैलांवर जीवापाड प्रेम केले, त्यांनाच बाजारात विकण्याची वेळ काही शेतकऱ्यांवर आली आहे. त्यामुळे यंदाचा पोळा हा उत्सवाचा कमी आणि दुष्काळाच्या तीव्र वेदनेचाच अधिक ठरतो आहे.
0
0
Report

JSCA स्टेडियम में दीदियों के स्टॉल से झारखंडी पारंपरिक व्यंजन का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा

Ranchi, Jharkhand:कल रांची का JSCA स्टेडियम न केवल चौकों-छक्कों की गूंज से sirाबोर था, बल्कि वहां की हवाओं में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों की सोंधी खुशबू भी महक रही थी। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी rural महिलाओं (दीदियों) को इस बार मैच के दौरान स्टेडियम में फूड स्टॉल लगाने का ऐतिहासिक अवसर मिला। स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों, खेल अधिकारियों और वीआईपी मेहमानों के लिए दीदियों ने अपने हाथों से तैयार शुद्ध और पारंपरिक झारखंडी व्यंजन परोसे। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थानीय व्यंजनों को इस तरह लाइव मैच के दौरान परोसा गया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मेन्यू में छाए रहे धुसका, पीठा और मड़ुआ की रोटी दीदियों के स्टॉल पर झारखंड की संस्कृति की झलक साफ दिख रही थी। उनके द्वारा परोसे गए मेन्यू में मुख्य रूप से शामिल थे: • धुसका और चना-आलू की सब्जी: झारखंड का यह सबसे लोकप्रिय पारंपरिक नाश्ता दर्शकों की पहली पसंद बना रहा। • चावल का पीठा: भाप में पके हुए इस पारंपरिक पकवान की शुद्धता और स्वाद को लोगों ने बेहद पसंद किया। • मड़ुआ (रागी) की रोटी: सेहत और स्वाद से भरपूर मड़ुआ की रोटी ने फिटनेस के शौकीनों को खूब आकर्षित किया। • चिलका रोटी और लिट्टी-चोखा: इसके अलावा चिलका और sोंधे स्वाद से भरपूर लिट्टी-चोखा खाने के लिए भी लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। पूरे स्टेडियम ने की सराहना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मैच के दौरान जैसे ही दर्शकों ने इन स्टॉलों का रुख किया, दीदियों के व्यवहार और खाने के बेमिसाल स्वाद ने सबका दिल जीत लिया। स्टेडियम के विभिन्न स्टैंड्स से आए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि अमूमन स्टेडियमों में केवल फास्ट फूड मिलता है, लेकिन रांची में घर जैसा पारंपरिक और शुद्ध खाना मिलना एक बेहद सुखद अनुभव है। महिला सशक्तिकरण और स्थानीय कला को मिला वैश्विक मंच JSLPS की दीदियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मैच के मंच पर इस तरह की सफलता हासिल करना state के ग्रामीण विकास के लिए एक मील का पत्थर है। इससे न केवल ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि 'ब्रांड पलाश' और स्थानीय खाद्य संस्कृति को एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिल रही है। स्टेडियम प्रशासन (JSCA) और राज्य सरकार के इस साझा प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड की ग्रामीण महिलाओं में हुनर की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें एक सही मंच की जरूरत थी。
0
0
Report
Advertisement

करगहर थाना क्षेत्र के सिमरिया में नंगे तार के चपेट में आकर दूध कारोबारी की मौत

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां करगहर थाना क्षेत्र के सिमरिया में करंट लगने से एक दूध के कारोबारी की मौत हो गई। मृतक का नाम केशनाथ सिंह था। वह दूध के कारोबार करते थे। बताया जाता है कि सुबह-सुबह वे दूध खरीदने के लिए गांव में ही निकले थे। तभी गांव में ही एक गली में लटक रहे बिजली के नंगे तार के चपेट में आ गए। जिससे केश नाथ सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के एक निजी क्लीनिक में लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। वह मुख लाल सिंह का पुत्र था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। केश नाथ सिंह मात्र 38 वर्ष के थे। उनके भाई सोमनाथ सिंह ने बताया कि अस्पताल ले जाने के दौरान लगता है कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
0
0
Report

सीएलजी बैठक में साइबर अपराध रोकथाम और बाजार अतिक्रमण पर चर्चा

Alwar, Rajasthan:थानागाजी सीएलजी सदस्यों की बैठक में साइबर अपराध और बाजार के अतिक्रमण का मुद्दा उठा, पुलिस ने सहयोग का किया आग्रह सीएलजी सदस्यों की बैठक में अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी से बचाव, अवैध जीप संचालन और बाजार में अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। बैठक में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान लिंक को न खोलें, अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतें। आर्थिक धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड और इलेक्ट्रॉनिक अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति ब्लैकमेल कर परेशान करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, अवैध रूप से संचालित जीपों के खिलाफ कार्रवाई करने और जीपों में ओवरलोड सवारियां बैठाकर ले जाने की समस्या भी उठाई गई। इसके अलावा बाजार में सड़कों के किनारे हो रहे अतिक्रमण को रोकने की मांग की गई। पुलिस प्रशासन ने सदस्यों से अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और आमजन को जागरूक करने का आग्रह किया। बैठक में आपसी समन्वय के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top