250609
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार पलटने से हादसा, दो की गई जान
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक कार पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। बडोली गांव के निकट कार बाइक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक बागपत के माता कॉलोनी के निवासी थे और रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, कोयलांचल में आराधना और साफ-सफाई पर जोर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पूरे कोयलांचल में छठी मैया की भक्ति और भगवान सूर्य की आराधना का माहौल है। छठ के पहले दिन नहाय-खाय का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन व्रती पवित्र स्नान कर तन और मन की शुद्धता के साथ छठ महापर्व का संकल्प लेते हैं। परंपरा के अनुसार व्रती अरवा चावल, चने की दाल और सेंधा नमक से तैयार कद्दू की सब्जी को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसाद ग्रहण करते हैं। सिंह मेंशन में भी छठ महापर्व पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। झरिया की विधायक रागिनी सिंह इस वर्ष छठ व्रत कर रही हैं। इस दौरान उनके पति एवं धनबाद के महापौर संजीव सिंह पूरी निष्ठा के साथ उनका सहयोग कर रहे हैं। घर में छठ की पारंपरिक तैयारियां चल रही हैं और परिवार के सदस्य भी पर्व की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि छठ महाबपर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और समर्पण का पर्व है। वह पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ छठी मैया की आराधना की। रागिनी सिंह ने कहा, छठी मैया के प्रति सच्चे मन और पूर्ण आस्था के साथ जो भी व्रत करता है, उनकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। मेरी भी मनोकामनाएं छठी मैया ने पूरी की हैं। यह पर्व हमें विश्वास, संयम और परिवार की एकजुटता का संदेश देता है।” वहीं महापौर संजीव सिंह ने कहा कि उनके आवास पर उनकी पत्नी रागिनी सिंह छठ व्रत कर रही हैं। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पूरे परिवार और समाज के लिए आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। सिंह मेंशन आवास के पीछे स्थित तालाब में भी परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के लोग छठ पूजा करते हैं। इसे देखते हुए तालाब की सजावट और अन्य तैयारियां की जा रही हैं। महापौर ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम की ओर से शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
धनबाद के केंदुआडीह में खटाल के नीचे गिरने से 27 वर्षीय महिला की मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर 4 नंबर खटाल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकली महिला की बंद पड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी के नीचे गिरने से जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे खटाल में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बासुदेवपुर निवासी सूरज यादव की पत्नी काजल देवी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से पुराना खटाल की ओर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान रास्ते में एक पत्थर पर उसका पैर फिसल गया और वह सिजुआ एरिया की बंद पड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी के नीचे जा गिरी। गिरने से काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद काजल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस मृतिका के घर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच, धनबाद भेज दिया है। वहीं, मृतका के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।0
0
Report
मढ़ौरा के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत, परिवार ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Chapra, Bihar:छपरा। सारण में स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोईयां स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना में गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। जच्चा-बच्चा दोनों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही तथा पैसे की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया। मृतका की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी रोहित कुमार पासवान की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मी देवी को गुरुवार को प्रसव के लिए असोईयां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कथित चिकित्सक दिनेश राय ने इलाज के नाम पर पैसे की मांग की। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि आखिर असोईयां जैसे इलाके में संचालित इस निजी अस्पताल को किसकी अनुमति से चलाया जा रहा था? क्या अस्पताल के पास वैध निबंधन, प्रसव कराने की सुविधा, प्रशिक्षित चिकित्सक और आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध थे? यदि अस्पताल मानकों के विपरीत संचालित हो रहा था तो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था अब तक क्या कर रही थी? हंगामे के दौरान अस्पताल व्यवस्थापक के मौके से गायब होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए। अस्पताल के निबंधन, चिकित्सक की योग्यता, प्रसव संबंधी सुविधाओं और इलाज के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया की जांच कराई जानी चाहिए। यदि अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है या इलाज में लापरवाही प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। केवल जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डालना एक परिवार के साथ हुए इस कथित अन्याय को और गंभीर बना देगा।0
0
Report
Advertisement
मरौना में सीओ की गाड़ी से बालक भरत कुमार की मौत, परिवार में कोहराम
Bihar:मरौना प्रखंड क्षेत्र में मरौना अंचलाधिकारी अपने सरकारी वाहन पर सवार होकर मरौना प्रखंड क्षेत्र में जा रहे थे, इसी दरम्यान मरौना प्रखंड क्षेत्र के तौफ़ीर चौक के पास एक 3 वर्षीय बालक को सीओ के सरकारी वाहन से ठोकर लग गया. जब तक घायल बालक को अस्पताल पहुँचाया गया तब तक घायल बालक की मौत हो गई, अस्पताल पहुँचने के बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया. मृतक बालक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के तोफिर वार्ड नंबर-10 निवासी राधे मंडल के 3 वर्षीय पुत्र भरत कुमार के रूप में हुई है, तीन वर्षीय बालक भरत कुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना को लेकर जानकारी मिली है कि 3 वर्षीय भरत कुमार अपनी नानी के साथ ननिहाल में रहता था. घटना के समय वह अपनी नानी के साथ ही दुकान गया था. इसी दौरान अचानक सड़क पार करने लगा. बताया जा रहा है कि उसी समय मरौना अंचलाधिकारी अभिजीत कुमार अपनी सरकारी वाहन से वहां से गुजर रहे थे, इस बीच बच्चा अचानक गाड़ी के सामने आ गया, गाड़ी से बच्चा को ठोकर लग गई, जिसमे तीन बर्षीय भरत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया है कि घटना के बाद अंचलाधिकारी अभिजीत कुमार खुद गाड़ी से उतरकर ग्रामीणों के सहयोग से घायल भरत कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिली है कि मृत बालक भरत अपने पिता का इकलौता पुत्र था, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर निर्मली और नदी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची, और घटना की जांच शुरू कर दी है. घटना की बाबत मरौना के सीओ अभिजीत कुमार ने बताया की vehicle के आगे अचानक आ जाने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है, कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है, सरकारी नियमानुसार जो भी प्रावधान है उसे पूरा किया जाएगा.0
0
Report
मथुरा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज, मतदाता सूची घटने से उभरी नई चुनौतियाँ
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज: मतदाता सूची में भारी गिरावट और नए समीकरणों के बीच क्या हैं आगामी चुनाव की चुनौतियाँ? मथुरा:।उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और इसकी बेहद महत्वपूर्ण विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। मथुरा की चुनावी राजनीति हमेशा से ब्रज क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों की धुरी रही है。 मथुरा विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र संख्या-84) एक हाई-प्रोफाइल और बेहद चर्चित शहरी सीट है। यहाँ के जातीय समीकरणों में मुख्य रूप से ब्राह्मण और बनिया मतदाता सबसे प्रभावशाली संख्या में हैं, जबकि जाट, ठाकुर, मुस्लिम और एससी मतदाता भी चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) में यहाँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप माथुर को 1 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था。 वर्तमान चुनाव और प्रमुख चुनौतियाँ हालिया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद मथुरा विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या में एक चौंकाने वाली कमी दर्ज की गई है। जहाँ 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर कुल 4,72,650 मतदाता दर्ज थे, वहीं एसआईआर के बाद यह संख्या घटकर 3,80,330 पर आ गई है—यानी सीधे तौर पर 92,320 मतदाता कम हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में वोटरों का कम होना राजनीतिक दलों और चुनाव प्रबंधन के लिए एक बड़ी और नई चुनौती बन गया है。 चूँकि पिछले दो चुनावों से भाजपा ने इस सीट पर एक लाख से ज्यादा के अंतर से जीत हासिल करके अपनी पकड़ मजबूत की है, ऐसे में विपक्षी दलों (सपा-कांग्रेस गठबंधन आदि) के सामने इस मजबूत किले को भेदने और अपने मतों को एकजुट करने की बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा शहरी विकास, तीर्थयात्रा प्रबंधन, व्यापारिक सहूलियतें और स्थानीय स्तर पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सभी दलों के प्रत्याशियों के लिए परीक्षा का विषय रहेगा। मतदाता सूची में बड़े बदलाव और नए समीकरणों के बीच सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं。0
0
Report
कांग्रेस ने रीवा सांसद की टिप्पणी के विरोध में स्थानीय बंगले पर प्रदर्शन
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों की जीवनशैली को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता स्थानीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के बंगले पर पहुंचे और घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रीवा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद बंगले की ओर कूच किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी। मौके पर कोतवाली और देहात थाना पुलिस का बल तैनात रहा। इस बीच कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिससे कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए विरोध प्रदर्शन की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस की समझाइश से प्रदर्शन समाप्त।0
0
Report
Advertisement
इटावा: दूध डेयरी कर्मी ने पत्नी से तनाव से जहर खाकर आत्महत्या कर ली
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में दूध डेयरी पर कार्य करने वाले अनुज कुमार ने पत्नी रमना से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने अपनी बहन को आपबीती बताई, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र के केवाला गाँव की है. ऑडियो क्लिप में मृतक आरोप लगा रहा था कि पत्नी रमना और बड़ी बहन नीलम उसे घर में घुसने नहीं दे रहीं. उसने कहा कि उसने जहर खा लिया है; पहले उसकी बहन ने ध्यान नहीं दिया पर बाद में उसे आत्महत्या न करने के लिए प्रेरित किया. परिवारजन के अनुसार वह खेतों में आत्महत्या कर गया. परिवारजन जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच जारी है.0
0
Report
छठ पूजा को लेकर भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ का संयुक्त निरीक्षण, ट्रेनों में की गई सघन चेकिंग
Deoria, Uttar Pradesh:आगामी छठ पूजा पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में आवागमन को देखते हुए शुक्रवार को भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सर्किल बलिया, आरपीएफ निरीक्षक भटनी एवं जीआरपी प्रभारी निरीक्षक भटनी के नेतृत्व में चेक टीम और डाक स्क्वाड ने रेलवे स्टेशन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से पांच तक तथा सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही छठ पूजा के मद्देनजर आने-जाने वाली ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस और 15017 काशी एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी एवं आरपीएफ कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने प्लेटफार्मों और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखने को कहा। इसके अलावा यात्रियों के सामान की चोरी, जहरखुरानी, छिनैती सहित अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा रेलवे परिसर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहें।0
0
Report
जालौन में जमीन विवाद से परिवार के बीच हिंसक मारपीट, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों में हुई मारपीट, दो भाइयों के बीच जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट, परिवार के दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मारपीट में एक पक्ष की महिला व रिश्तेदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कोंच में कराया गया भर्ती, जमीनी विवाद के मामले में पुलिस चौकी से वापस आने के बाद दूसरे पक्ष ने किया हमला, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के नरी गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
तिंवरी के ठाकुर जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा-भक्ति से सम्पन्न
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर‑तिंवरी के खत्रियों का बास स्थित ठाकुर जी मंदिर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्री राधे कृष्ण महिला भजन मंडली के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में ठाकुर जी का आकर्षक श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विभिन्न प्रकार के पकवानों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया गया। महिला भजन मंडली की सदस्यों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया।0
0
Report
फर्रुखाबाद में उधारी के रुपये पर खूनी संघर्ष, 8 घायल, वीडियो वायरल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के चित्रकूट गांव में उधारी के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण करा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। गांव में स्थिति अब सामान्य है。0
0
Report
मधेपुरा डीएसपी देवेंद्र ठाकुर शराब पीकर फिर गिरफ्तार, विभागीय एक्शन तेज
Madanpur, Bihar:मधेपुरा में शराब पीने के आरोप में निलंबित पुलिस पदाधिकारी देवेंद्र ठाकुर को एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को शराब के नशे में धुत्त होकर वे शहर के मेन रोड स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर बाइक समेत गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, मधेपुरा भेज दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे देवेंद्र ठाकुर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास बीच सड़क पर खड़े होकर पेशाब कर रहे थे। इसके बाद वे अपनी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे। बाइक स्टार्ट नहीं हुई और वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले गई। एसपी कार्यालय से शुक्रवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 नवंबर को उनके शराब के नशे में बाजार में गिरे होने की सूचना मिली थी। जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद मधेपुरा थाना में अप्राथमिकी कांड संख्या 50/26 दर्ज किया गया। देवेंद्र ठाकुर के खिलाफ इससे पहले 14 जुलाई 2026 को मिठाई पुलिस शिविर में पदस्थापना के दौरान भी शराब सेवन के आरोप में अप्राथमिकी कांड संख्या 22/26 दर्ज हुआ था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी, जो अभी जारी है। दोबारा शराब पीने के आरोप में पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
सेंट्रल नोएडा बिसरख क्षेत्र में कंटेनर से प्रतिबंधित मांस की आशंका, हंगामे
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा थाना बिसरख क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की आशंका जताते हुए हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कंटेनर में करीब 25 टन मांस लदा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने मांस के प्रतिबंधित होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कंटेनर की जांच की। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।\n\nजानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेलंगाना के हैदराबाद से दादरी की ओर आ रहा एक कंटेनर इकोटेक-12 क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं को कंटेनर में मांस होने की जानकारी मिली। कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की आशंका जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने मांस की जांच कराने और इसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे और विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कंटेनर में रखे मांस का नमूना लिया और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कंटेनर में किस पशु का मांस था और वह प्रतिबंधित श्रेणी में आता है या नहीं।\n\nवही बिसरख पुलिस ने बताया कि उनको bishakh थाना क्षेत्र मैं एक कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की सूचना दी गई और वहां पर कुछ लोगों ने कंटेनर को पकड़ा हुआ था । पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सा टीम को मौके पर बुलाया और सैंपल इकट्ठा किये । मांस की वास्तविक प्रकृति की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सिवनी में 4.68 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में 4.68 ग्राम एमडीएमए के साथ दो युवक पकड़े गए सिवनी में कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास से दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये, बरामद किया है। मौके से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक युवक मोहम्मद जैद खान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि उल्लंघनकारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने NDPS Act की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति का आध्यात्मिकीकरण आवश्यक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में नवनिर्मित 'दिव्य संस्कृति भवन' का लोकार्पण किया। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की 90 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा और लखनऊ में 72 वर्षों की सेवाओं के उपलक्ष्य में आयोजित नवदशकोत्सव के अंतर्गत संपन्न हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज आर्थिक, सामरिक, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी पहचान बना रहा है। अंतरिक्ष से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक भारत ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। लेकिन बाहरी प्रगति के साथ हमें अपनी आंतरिक दुनिया को भी समझना होगा। यह देखना आवश्यक है कि बाहरी दुनिया में आगे बढ़ते हुए कहीं हम अपनी आंतरिक दुनिया में पीछे तो नहीं रह जा रहे हैं। इस आध्यात्मिक प्रश्न का समाधान ब्रह्माकुमारीज जैसी संस्थाओं के माध्यम से प्राप्त हो सकता है। जीवन में कोई अलग समय निर्धारित करने की आवश्यकता नहीं है। यह हमारी दृष्टि के माध्यम से सृष्टि को बदलने की प्रक्रिया है। जब दृष्टि बदलती है, तो जीवन और व्यवहार भी बदलने लगते हैं। स्वयं को केवल शरीर नहीं, बल्कि एक चैतन्य आत्मा समझना ही आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत है। आज मनोविज्ञान, शरीर विज्ञान और विभिन्न वैज्ञानिक शोध भी योग एवं ध्यान के मन तथा शरीर पर सकारात्मक प्रभावों को स्वीकार कर रहे हैं। अध्यात्म अब केवल श्रद्धा का नहीं, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययन और अनुभव का भी विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि किसी संस्था की महानता केवल भवनों और केंद्रों के निर्माण से नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन से मापी जाती है। ब्रह्माकुमारीज ने 90 वर्षों में लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाया है। लखनऊ में लोगों को आध्यात्मिक मार्ग दिखाने और परम सत्ता से जोड़ने का संस्था का कार्य सराहनीय है।रक्षा मंत्री ने कहा कि देश केवल कानून से नहीं, बल्कि चरित्र से चलता है। आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत मुक्ति या शांति का मार्ग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का भी आधार है। आर्थिक विकास और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक और सशक्त करने वाली शक्तियाँ हैं। राजनीति के वास्तविक अर्थ को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने या चुनाव जीतने का माध्यम नहीं होनी चाहिए। इसका वास्तविक उद्देश्य समाज को सही दिशा देना और राष्ट्र को सर्वांगीण विकास की ओर ले जाना है। इसके लिए राजनीति के साथ नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का जुड़ना आवश्यक है, जिसे उन्होंने 'Spiritualisation of Politics' अर्थात राजनीति का आध्यात्मिकीकरण बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर मन में अधिकार से पहले उत्तरदायित्व का भाव होना चाहिए। निर्णय लेते समय व्यक्तिगत लाभ से पहले जनहित और शक्ति के साथ विनम्रता एवं विवेक होना चाहिए। भगवान श्रीराम का जीवन सिखाता है कि शासक के लिए व्यक्तिगत जीवन से बढ़कर जनहित होता है, जबकि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्तव्य, कर्म और अध्यात्म का बोध कराया। चुनाव जीतना या हारना महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन उससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हम जनहित में सही कार्य कर रहे हैं या नहीं।0
0
Report
Advertisement
