250611
चाइनीज मांझे में उलझकर युवक हुआ घायल
Baraut, Uttar Pradesh:बड़ौत के कोतवाली क्षेत्र में विद्युत विभाग के मीटर रीडर युवक की गर्दन में चाइनीज मांझे में फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब युवक हाइवे पर मीटर रीडिंग का काम खत्म कर घर लौट रहा था। गंभीर अवस्था में घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में ओम कुमार गिरफ्तार: पेपर लीक के नाम पर टेलीग्राम से ठगी का मामला
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश | लखनऊ से ओम कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को लीक करने के झूठे दावे करने के लिए 'पेपर लीक' जैसे नामों से सोशल मीडिया (टेलीग्राम) चैनल बनाए थे। परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने के बहाने, आरोपी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कई क्यूआर कोड साझा करके और अपने खातों में भुगतान स्वीकार करके उम्मीदवारों से 2,000 रुपये एकत्र किए। Uttar Pradesh | A person named Om Kumar has been arrested from Lucknow. He had created social media (Telegram) channels with names like 'Paper Leak' to make false claims about leaking question papers for competitive examinations in Uttar Pradesh, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, and other states. Under the pretext of providing question papers and answer sheets a day before the exam, the accused collected Rs 2,000 from candidates by sharing multiple QR codes on his Telegram channel and accepting payments into his accounts.0
0
Report
नोएडा सेक्टर-63 बहलोलपुर में शॉर्ट सर्किट से आग, लोगों में अफरा-तफरी
Noida, Uttar Pradesh:सेक्टर-63 के बहलोलपुर क्षेत्र में शनिवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई नोएडा सेक्टर-63 के बहलोलपुर क्षेत्र में शनिवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई आग लगने के साथ ही तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और पटाखों जैसी लगातार आवाजें आने लगीं घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग घबरा गए बिजली के तारों में अचानक तेज चमक दिखाई दी, जिसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं कुछ ही देर में तार दीपावली के पटाखों की तरह फटने और जलने लगे मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया अब विरोध सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह घटना की जानकारी तत्काल बिजली विभाग और दमकल विभाग को दी गई सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीम सक्रिय हुई और एहतियातन प्रभावित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई बिजली कटते ही तारों में हो रही आतिशबाजी जैसी स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
नोएडा में एटीएम फ्रॉड गिरोह से मुठभेड़; एक घायल, दो गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एटीएम धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया。 यह घटना शनिवार रात की है, जब बिसरख पुलिस एसकेएस तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। ग्रीन आर्च की तरफ से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी。 घायल बदमाश की पहचान सलारपुर निवासी सोहेल मलिक के रूप में हुई है। उसके दो अन्य साथी शोएब मलिक और राकेश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, पेचकस, प्लास और चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में फिर मुठभेड़: कपिल गोली लगकर अस्पताल में भर्ती
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई है। इस बार थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाश कपिल के बीच में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कपिल के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, एक पीली धातु की चेन का टूटा हुआ टुकडा, 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस और 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया। वैशाली पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग दौरान स्कूटी पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह भागने لگا और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें उसके पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.0
0
Report
भीषण गर्मी में महनार में बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Hajipur, Bihar:भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान लोगो ने जोरदार प्रदर्शन कर महनार स्टेशन रोड को घण्टो जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। खास बात यह है कि सड़क जाम में जब स्थानीय विधायक और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का काफिला फंसा जिसके बाद महनार डीएसपी और महनार एसडीएम मौके पर पहुंचे जहां एसडीएम नीरज कुमार ने बिजली विभाग को फटकार लगाई और लोगो को आश्वासन दिया तब जा कर जाम समाप्त हुआ। दरअसल महनार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में पिछले तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है जिस कारण लोगो का जीना मुहाल हो गया है इसलिए दूसरे दिन भी लोगो ने महनार प्रखण्ड कार्यालय के सामने आगजनी कर सड़क जाम किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि वार्ड नंबर 1 का जला हुआ ट्रांसफार्मर दो दिन पहले बदला गया था लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाए पुराना ट्रांसफार्मर लगा दिया गया जो एक दिन भी नहीं चला और ट्रांसफार्मर फिर से खराब हो गया जिस कारण विधुत आपूर्ति फिर से ठप हो गया और लोग बिजली पानी के लिए तरस गए।0
0
Report
जय-वीरू जैसी दोस्ती का दर्दनाक अंत: बाइक पर लौटते दो दोस्तों की मौत
Ansar Nagar, Jharkhand:जय-वीरू जैसी दोस्ती का दर्दनाक अंत: एक ही बाइक पर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत चतरा: दोस्ती की मिसाल माने जाने वाले जय-वीरू की तरह साथ जीने और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले दो दोस्तों का सफर एक दर्दनाक हादसे के साथ हमेशा के लिए खत्म हो गया। सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। मृतकों की पहचान दुदुवां गांव निवासी गणेश कुमार (पिता-अंगून भुइयां) और बसंत कुमार (पिता-मंगर भुइयां) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों दोस्त बाजार से खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में जबड़ा के समीप सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के बीच उनकी पल्सर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कुछ ही देर पहले तक साथ हंसते-बोलते घर लौट रहे दोनों दोस्त मौत के आगोश में समा गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों के शवों को देखकर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है。 सूचना मिलने पर सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय समाजसेवी नारायण कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन और तेज रफ्तार लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने तथा सड़क पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार की चलती बस में आग, 29 यात्री सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: हरिद्वार में सर्वानंद घाट के सामने एक चलती हुई बस में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर ये जानकारी मिली कि तेल के रिसाव के कारण ये घटना हो सकती है; तकनीकी जांच में ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बस सवारी: BSP सिटी अभय सिंह ने कहा कि एक बस राजस्थान को जाने वाली थी करीब शाम साढ़े 7 बजे कोटा के लिए रवाना हुई थी, उसमें अचानक आग लग गई... दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और आम लोगों के सहयोग से बचाव अभियान चलाया गया। बस में सवार 29 यात्री, दो चालाक तथा एक सपोर्टिंग स्टाफ सुरक्षित बचाया गया। दमकल की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।0
0
Report
हापुड - हिंदू युवक को विशेष समुदाय के युवकों ने चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर मेरठ रेफर।
Rasoolpur Dasana, Uttar Pradesh:बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां एक हिंदू युवक पर विशेष समुदाय क़े युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। दीपांशु शर्मा नाम के युवक पर घात लगाकर बैठे मुस्लिम युवकों ने जान से मारने की नीयत से चाकुओं से हमला किया है। जिसके चलते दीपांशु शर्मा नाम के युवक के सिर में आई गंभीर चोटें आई है। वहीं हमले के बाद पीड़ित ने भाग कर बचाई अपनी जान बचाई है। घायल दीपांशु शर्मा जान बचाने के लिए भागते समय बेहोश होकर सड़क पर गिरा गया था। फिलहाल पीड़ित का मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है चंद दिन पहले एक झगड़े को लेकर आरोपी युवक दीपांशु शर्मा से रंजिश मान रहे थे। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले इन आरोपी युवकों का किसी अन्य युवक से विवाद हुआ था जिसमें दीपांशु शर्मा ने बीच बचाव कराया था। इसी बात को लेकर आरोपी युवक दीपांशु से रंजिश मान रहे थे और दीपांशु पर हमला करने की फिराक में तभी से लगे हुए थे। और अब मौका मिलने पर दीपांशु पर जान से मारने की नीयत से चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। वहीं घायल हिमांशु के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।फैजान,अरमान सहित पांच अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वही इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में उबाल नजर आ रहा है। पूरी घटना थाना सिंभावली क्षेत्र के बक्सर की बताई जा रही है।।0
0
Report
दिल्ली के मादीपुर में 17 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या; CCTV से जांच तेज
Delhi, Delhi:दिल्ली के मादीपुर इलाके में 17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या. चाकू लगने के बाद यशपाल तड़पता रहा. पुलिस आरोपियों की ढूंढ पकड़ में जुटी. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पंजाबी बाग थाना इलाके के मादीपुर में एक 17 साल के युवक की कुछ युवकों ने चाकू से गोद कर बेदर्दी से हत्या कर दी. वारदात तब हुई जब 17 साल का युवक शुक्रवार रात यशपाल ड्यूटी से घर आ रहा था और ड्यूटी से निकलने से पहले उसने अपनी मां को फोन किया था कि आज बाहर का खाना खाना है। इसलिए वह खाना लेकर आ रहा है, घर आने के दौरान उसकी मां ने कई बार फोन किया तब उसने खाना पैक कराने की बात कही। लेकिन उसकी मां के अनुसार 11 बजे जब फोन किया गया तो वह फोन नहीं उठा रहा था, बाद में पुलिस वाले ने बताया कि उसका लड़का निजी अस्पताल में भर्ती है। मृतक यशपाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उसका कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना को अंजाम किसने दिया उन्हें कुछ भी नहीं पता, बस उनका कहना है कि उसके शरीर पर चाकू से कई बार किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। घटना के दौरान बदमाशों ने उसके शरीर में चाकू घोंपकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस के अनुसार दो आरोपी हिरासत में हैं, लेकिन एक मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। परिवार की नाराजगी पुलिस वालों से है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी कर रहे हैं; इसी के चलते परिवार वाले डेड बॉडी का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे, लेकिन पुलिस के दबाव में अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है। परिवार चौकी के बाहर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बहुमंजिला सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से युवक की मौत
Noida, Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ दर्दनाक हादसा बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत,सोसाइटी में बाइक से जा रहा था व्यक्ति ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दहलाने वाला दर्दनाक हादसा हुआ, जहां लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली, बहुमंजिला सोसाइटी का प्लास्टर छुटकर एक व्यक्ति के ऊपर जा गिरा,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए ,उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया。 दरअसल यह पूरी घटना बिसरख थाना क्षेत्र के अरिहंत अंबर सोसाइटी की है ,जहां शनिवार देर शाम सोसाइटी में रहने वाले विकास चावला ( 46) निवासी डी 1507 Arihant amnber सोसाइटी, सोसाइटी से बाइक पर सवार होकर बाहर जा रहे थे ,उसी दौरान अचनक से उनके ऊपर बिल्डिंग से छुटकर प्लास्टर गिर गया,जिससे उनकी बाइक डिसबैलेंस हो कर गिर गई और उनका सिर दीवार के किनारे पर लग लग गया,वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा,मौके पर मौजूद लोग उन्हें घायल अवस्था में यथार्थ हॉस्पिटल ले गए,जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया。 सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया देर शाम की यह घटना है ,हॉस्पिटल में परिजन मौजूद हैं। पंचायत नामा भर के पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को भेजा जाएगा और इस मामले में जांच की जा रही है ,शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
गांधी नगर की कपड़ों की दुकान में भीषण आग, दमकल ने तुरंत काबू पाया
Delhi, Delhi:दिल्ली। शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू गली, लाल बत्ती चौक में शनिवार देर रात एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चूंकि दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, इसलिए आग तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी शुरुआती प्रयास करते हुए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल विभाग को बुलाना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि आग से दुकान में रखा कपड़ा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर काफी हद तक नष्ट हो गया, जिससे कारोबारी को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारम्भिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और इमारतों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।0
0
Report
बीटा-2 पुलिस की मुठभेड़: महिला से चैन लूटने वाले बदमाश लालू उर्फ राजेंद्र घायल
Noida, Uttar Pradesh:महिला से चेन लूटने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ ग्रेटर नोएडा -- महिला से चैन लूटकर भागे बदमाश से हुई बीटा 2 थाना पुलिस की मुठभेड़,मुठभेड़ में बदमाश लालू उर्फ राजेंद्र पैर में गोली लगने से हुआ घायल,बदमाश पर दर्ज है 28 से ज्यादा मुकदमे,बदमाश से लूटी हुई सोने की चैन चोरी की गई मोटर साइकिल और तमंचा कारतूस बरामद,बदमाश को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल, बीटा 2 थाना पुलिस की हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
कटिहार में ओएचई केटेनरी तार चोरी: 6 गिरफ्तार, 40 किलोग्राम तार बरामद
Katihar, Bihar:चोरी हुए ओएचई केटेनरी तार के एक रिसीवर बरामद, 06 लोगों को किया गिरफ्तार कटिहार रेल मंडल के मनिया स्टेशन के पास से पिछले महीने 16 मई को हुआ था ओएचई केटेनरी वायर चोरी कटिहार रेल के रेलवे पुलिस बल (पूर्व) इंस्पेक्टर विक्रम के देखरेख में रेल पुलिस बल के साथ कटिहार नगर क्षेत्र के डेहरिया भट्टा गांव इलाके में छापेमारी की गई। जहाँ रेलवे पुलिस बल (पूर्व) में दर्ज मामला 15/26, दिनांक 16.05.26 को ओएचई केटेनरी तार की चोरी की बात सामने आई थी, जिसकी बाजार में लगभग 13920/- रुपया कीमत थी। टीम के पास बयान के आधार पर नगर थाना टीम की मदद से चोरी के सामान के खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ाया गया खरीददार कटिहार नगर क्षेत्र के शिव मंदिर चौक पर ज्वेलरी और बर्तनों की दुकान चलाता है । जहाँ से टीम को चोरी के रेलवे ओएचई कैटेनरी कॉपर वायर के कई कटे हुए टुकड़े मिले, जिनका वजन लगभग 40 किलोग्राम था, जिन्हें मौके पर से धर दबौचा और ज़ब्त किया। सभी आरोपियों को कल माननीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी रेल पुलिस बल (पूर्व) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।0
0
Report
Muzaffarpur Train Theft Gang: 4 Shady Criminals Arrested, Nepal Links Revealed
Muzaffarpur, Bihar:रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शातिर बदमाशों का नेपाल से तार जुड़ा है लुट के सोना को नेपाल में खपाता है. घटना 28 मई की है, जब हाजीपुर से छपरा जाने के लिए ट्रेन मैनेजर संतोष कुमार प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर ट्रेन में चढ़ रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनकी सोने की चेन काट ली. इस संबंध में ट्रेन मैनेजर ने हाजीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामाले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी बीना कुमारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की गई. पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की. पुलिस को आशंका थी कि यह गिरोह दोबारा वारदात को अंजाम दे सकता है. घटना के कुछ दिन बाद हाजीपुर स्टेशन से 3 संदिग्धों को सीसी टीवी कैमरा में देखा गया. जिसके बाद पकड़ लिया गया. उनकी निशानदेही पर पूर्वी चंपारण के भेलाही थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चौथे आरोपी धीरज कुमार उर्फ बंदा को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने धीरज के घर से पीड़ित की चेन को गलाकर बनाया गया लगभग 11 ग्राम सोना तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों में अजय राज, हरेराम राय, कमलेश राय और धीरज कुमार उर्फ बंदा शामिल हैं. इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेजते हुए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
रिटायरमेंट के बाद थरथरी के संस्कृत विद्यालय में पठन-पाठन बंद, शिक्षा विभाग पर सवाल
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक शिक्षक के रिटायर होते ही पूरा विद्यालय ही "रिटायर" हो गया। सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन यह हकीकत है। थरथरी प्रखंड के अमेरा गांव स्थित डॉ. रामस्वरूप संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय पिछले पांच महीनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। विद्यालय के एकमात्र शिक्षक उमाकांत पाण्डेय के 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद से यहां पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। करीब 70 से 80 छात्र-छात्राओं वाले इस विद्यालय में अब बच्चों की किलकारियां नहीं, बल्कि सन्नाटा पसरा हुआ है। स्कूल के दो-तीन कमरों में कभी पढ़ाई की आवाज गूंजती थी, लेकिन आज वहां सिर्फ ताले और वीरानी नजर आती है। हालत यह है कि विद्यालय में रोज सिर्फ रसोइया पहुंचकर साफ-सफाई कर लौट जाती है, जबकि बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित होकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमरजीत कुमार समेत ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिक्षा विभाग और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक किसी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण वर्ष 1977 में स्थापित यह संस्कृत विद्यालय अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। ग्रामीण ने सरकार एवं शिक्षा विभाग से अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने से बच सके। सवाल यह है कि जब शिक्षा को विकास की नींव माना जाता है, तब आखिर पांच महीने से बंद पड़े इस विद्यालय की सुध लेने वाला कौन है?0
0
Report
Advertisement
