बागपत में दुकान से सामान लेने गई छात्रा हुई लापता
Binauli, Uttar Pradesh:बागपत के बिनोली कस्बे में रहने वाली कक्षा 7 की छात्रा तानिया जैन कल शाम से लापता है। दुकान से घर का सामान लेने गई तानिया घर नहीं लौटी। सुबह तक न मिलने पर परिजनों और व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने में धरना प्रदर्शन किया। छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया। व्यापारी रवि जैन की बेटी तानिया कल शाम करीब 5 बजे घर से निकली थी। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया है। मामले की जांच जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
