250606
अमीनगर में बाजार के रास्ते कों बंद करने के लिए बंधे तार में फंसा बाइक सवार
Aminagar Sarai, Uttar Pradesh:अमीनगर सराय में बाजार का रास्ता बंद करने के लिए अवैध रूप से बांधे गए लोहे के तार में एक बाइक सवार फंस गया। हेलमेट पहने होने के कारण बाइक सवार बाल-बाल बच गया। यह घटना सिंघावली अहीर क्षेत्र में हुई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरखेड़ी बस स्टॉप के पास दो बाइक भिड़ंत, तीन की मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:सड़क दुर्घटना में 3 लोगो की हुई मृत्यु। हरदा मगरधा रोड पर दो बाइक की भिड़त में तीन की मौत बरखेड़ी बस स्टॉप के पास की घटना, जानकारी के अनुसार हादसे में आयुष पिता दिलीप उम्र 10 वर्ष पहली कक्षा, दिलीप पिता विश्राम 40 वर्ष निवासी बुराली बरखेड़ी बस स्टॉप के पास है। घटना दो बाइकों के आमने सामने भिड़ने से हुई है जहाँ एक पक्ष के पिता पुत्र और दूसरे पक्ष देवेंद्र पिता अजब वर्मन उम्र 55 वर्ष दुलिया निवासी युवक भी मौके पर दम तोड़ दिया। अन्य गाड़ी के बड़े भाई अमर सिंह ने दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया जहाँ पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही पुत्र भोपाल रिफर के दौरान रास्ते दम तोड़ दिया।0
0
Report
रतलाम के रानीसिंग गांव में महिला की मौत, हत्या की आशंका, पति फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रानीसिंग गांव में हड़कंप मचा है, एक घर के अंदर 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। महिला का शव जमीन पर पड़ा था, वहीं शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पति घर से फरार है, जबकि बच्चे गुजरात गए हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।0
0
Report
दूनी के पुलियाें की जर्जर हालत से हादसे का खतरा बढ़ा
Tonk, Rajasthan:दूनी में जर्जर पुलियाएं बनी हादसों का खतरा, विभागीय लापरवाही से आमजन परेशान कई मार्गों की पुलियाएं क्षतिग्रस्त, रात के समय आवागमन में बढ़ा खतरा; बड़े हादसे की आशंक बीसलपुर परियोजना विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आवागमन के लिए बनी कई पुलियाएं जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हालत में हैं। दूनी-सरोली मार्ग, आधा की खाहली, दूनी-मुगलाना रोड तथा बावड़ी सघस बाबा से कालानाडा जाने वाले मार्ग की पुलियाएं वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। एक दिन पूर्व ही दूनी-सरोली मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया को रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया, जिससे पुलिया और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पुलियाओं की खराब स्थिति के चलते वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 स्थानीय लोगों को रात के समय इन क्षतिग्रस्त पुलियाओं पर किसी बड़े हादसे का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से क्षतिग्रस्त पुलियाओं का जल्द सर्वे करवाकर मरम्मत कराने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा में जनजातीय गौरव दिवस: बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र परिसर में बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव के द्वारा किया गया। इस मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पद्मश्री तेजी गोविन, श्रीमंगल धाम देवघर से पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज और निशा उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित रहे। इस मौके पर कहा गया की वनवासी कल्याण केंद्र जन हित और समाज हित के लिए कार्य कर रही है। जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। वनवासी कल्याण केंद्र में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण हमें गलत और शोषण के विरुद्ध उलगुलान करने के लिए प्रेरित करेगा。0
0
Report
पटना कांग्रेस कार्यालय में NSUI- मीडिया के बीच तकरार, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हुआ
Patna, Bihar:पटना के कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा NSUI के सदस्यों ने मीडिया कर्मियों के साथ की मारपीट। मीडिया कर्मियों के साथ की गई गाली-गलौज और बदसलूकी। NSUI ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया को बुलाया था। किंहालांकि, कन्हैया कुमार के आज पटना आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। बैठने के लिए कुर्सी को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार से नाराज मीडिया कर्मियों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार। विरोध जताते हुए मीडिया कर्मियों ने सदाकत आश्रम से किया वॉकआउट। मीडिया कर्मियों ने कांग्रेस कार्यालय में बदसलूकी और मारपीट का लगाया आरोप।0
0
Report
दिल्ली प्रदूषण पर ICCC की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; समन्वय व नियंत्रण पर जोर
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा। प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई पर जोर। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश। प्रदूषण से निपटने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा। दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ सक्रिय है और राजधानी में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।0
0
Report
Advertisement
सिवनी पुलिस की गुंडागर्दी: होटल सिद्धार्थ में दवाब डालने का वीडियो वायरल
Seoni, Madhya Pradesh:MP पुलिस कैसे लोगो को फंसाती है लाइव सुनिए और देखिए - वर्दी की गुंडागर्दी...सिवनी पुलिस का होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल... एमपी के सिवनी के हवाला कांड में बदनाम पुलिस एक बार फिर वर्दी में गुंडागर्दी से दागदार हो रही है। बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का वायरल हुआ वीडियो... होटल सिद्धार्थ के संचालक संजय सनोडिया ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया... सिवनी की कोतवाली पुलिस, एसडीपी, ट्रैफик पुलिस के इंस्पेक्टर सहित एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। होटल मालिक ने टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी पर 25-25 हजार रुपए मंथली मांंगने का आरोप लगाया है... एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा CSP, टीआई के साथ होटल में 13 नवंबर की शाम ठहरे बालिग कपल्स को धमकाते हुए उनके बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं जिसमें SDOP सिवनी चंचलेस मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, और अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं... (सीसीटीवी फुटेज) (बाइट- यश कुमार मेश्राम होटल संचालक) ... सिवनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र... पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग ... दीपक मिश्रा ने युवक को NDPC एक्ट में फंसाने की धमकी दी ... होटल मालिक ने लगाए 25 हजार रुपए महीने की वसूली के आरोप ... पैसे नहीं देने पर पुलिस दे रही कार्रवाई की धमकी... भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सीएम को लिखे पत्र में कार्यवाही की मांग की... (पत्र)0
0
Report
जमशेदपुर में मुफ्त सैलटेक्स निबंधन कैम्प, 25 नवंबर तक 10 से शाम 4 बजे
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर, झारखण्ड सरकार के निर्देश पर व्यवसायियों का सैलटेक्स विभाग में मुफ्त निबंधन किया जा रहा है. जमशेदपुर सैलटेक्स विभाग कार्यालय के चौथे तल्ले पर कैम्प लगाया गया है. विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर इस पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन भी व्यवसायियों का निबंधन सैलटेक्स विभाग में नहीं हुआ है, वे सभी इस कैम्प का लाभ उठा सकते हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर इस कैम्प को 25 नवंबर तक रोज 10 बजे से 4 बजे तक निबंधन होगा. जिन भी व्यवसायियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे अपना निबंधन बिल्कुल मुफ्त विभाग में करवा सकते हैं. उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि आप अपना निबंधन विभाग में करवा लें और राज्य सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं.0
0
Report
435 किलो डोडाचूरा तस्करी का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार; इनाम था पांच हजार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 435 किलो अवैध डोडाचूरा तस्करी के मामले में वांछित था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जहां उससे तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला 25 अगस्त 2023 का है। बरखेड़ा बस स्टैंड पर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन पलटी खा गया था। वाहन को उसका चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 23 प्लास्टिक के काले, सफेद और लाल कट्टों में भरा 435 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी शाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी मामले में बाबूखेड़ा निवासी नागेश्वर उर्फ नागेश पाटीदार लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तरी के लिए प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और घेराबंदी कर 16 नवंबर 2026 को नागेश्वर उर्फ नागेश पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़: नंदी गौशाला में गोपाष्टमी पर श्रद्धा-उत्साह, गोसेवा का संकल्प
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के धरियावद रोड स्थित नंदी गौशाला में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज और साहू समाज महिला मंडल के सदस्यों ने गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया और आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने गायों को हरा चारा, गुड़ और पौष्टिक लड्डू खिलाकर गोसेवा की। माहेश्वरी समाज और दोपहर साहू समाज महिला मंडल ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नियमित गोसेवा का संकल्प भी लिया।0
0
Report
निम्बावास में एक साल में 12 चोरी, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग
Jalore, Rajasthan:भीनमाल के निम्बावास में एक साल में 12 चोरियां: सहमे ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग लगातार वारदातों से आक्रोशित निम्बावास के ग्रामीणों ने डीएसपी और एसएचओ को दिया ज्ञापन; तीन संदिग्धों से पूछताछ की मांग भीनमाल, जालोर निम्बावास गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पिछले एक साल के भीतर गांव में 12 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में भय और गहरी चिंता का माहौल है। चोरियों का सिलसिला न थमने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और भीनमाल थानाधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और वारदातों के खुलासे की पुरजोर मांग की है।0
0
Report
पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी
Sawai Madhopur, Rajasthan:उपखंड मुख्यालय पर लंबे समय से गहरी पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पेयजल संकट से परेशान सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम गौरव कुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार खटीक मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, मेरोठा मोहल्ला, कोली पाड़ा और तेरापंथी मोहल्ले सहित कई इलाकों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। हालात यह हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाकर अपने परिवार की प्यास बुझानी पड़ रही है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ नवनिर्वाचित सरपंच रामराज सैनी एवं संबंधित वार्ड पंच भी मौजूद रहे। वार्ड पंच धर्मेंद्र जांगिड़ और राहुल मित्तल ने बताया कि पिछले दिनों जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रभावित मोहल्लों का सर्वे कर पेयजल लाइन डालने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। इससे मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने एसडीएम गौरव कुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावित मोहल्लों में पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन और जलदाय विभाग ग्रामीणों को पेयजल संकट से कब तक राहत दिला पाते हैं।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव अरमपुरा में पुलिस और एसओजी टीम ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 बने-अधबने तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेतराम और सूरज के रूप में हुई है। आरोपी चेतराम पर पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण हेलीपैड, श्री राम कथा स्थल एवं मंदिर परिसर का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गोंडा।जनपद के इटियाथोक क्षेत्र स्थित जयप्रभा ग्राम में आयोजित श्री राम कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री जी के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जा रहे हेलीपैड, श्री राम कथा कार्यक्रम स्थल, मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। हेलीपैड की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।0
0
Report
हनुमानगढ़ के तिलक सर्किल-धानमंडी रोड पर पाइप लीकेज से पानी बह रहा, गड्ढे यातायात प्रभावित
Hanumangarh, Rajasthan:तिलक सर्किल-धानमंडी रोड पर लंबे समय से बह रहा पानी, पास के जलदाय विभाग कार्यालय के बावजूद मरम्मत नहीं हनुमानगढ़ जंक्शन में तिलक सर्किल से धानमंडी रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने पाइप लाइन में लीकेज से रोजाना सैकड़ों-हजारों लीटर पानी बह रहा है। लंबे समय से जारी लीकेज से सड़क टूट गई है और वहां गड्ढ़ा बन गया है। पानी सड़क किनारे जमा होने से कीचड़ फैल रहा है। गड्ढ़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण राहगीरों के कपड़ों पर कीचड़ के छींटे पड़ते हैं। लीकेज वाली जगह से कुछ ही दूरी पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कार्यालय है। इस रास्ते से दिनभर प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन अब तक लीकेज ठीक नहीं कराया गया है। स्थानीय निवासी ओमप्रकाश और सलीम ने बताया कि पाइप लाइन के लीकेज से सड़क पर गड्ढा बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा。0
0
Report
Advertisement
