icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैसलमेर में लाठी से बड़ी कार्रवाई: वन विभाग ने खरगोश शिकार का पर्दाफाश

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के लाठी से बड़ी खबर,लाठी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई फेसबुक पर खरगोश के शिकार की फोटो वायरल, वन विभाग ने शिकारी को पकड़ा मुलाना गांव के पास खरगोश का शिकार कर सोशल मीडिया पर फोटो की गई थी अपलोड फोटो वायरल होने के बाद लाठी वन विभाग हरकत में आया DFO कुमार शुभम के निर्देशन में RFO दीपक दवे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नलकूप पर दी दबिश टीम ने एक शिकारी को पकड़ा, खरगोश के अवशेष व शिकार उपकरण बरामद वन विभाग की टीम आरोपी से कर रही पूछताछ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही कार्रवाई के बाद शिकारियों में मचा हड़कंप
0
0
Report

कांग्रेस में कलह के बीच विश्वेंद्र सिंह के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर कांग्रेस में कलह कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह का सोशल मीडिया पर बयान कहा- गलत रीति-नीति के साथ कदमताल नहीं कर पाऊंगा विश्वेंद्र सिंह के बयान पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का बयान कहा- कांग्रेस ना अपना भला कर सकती, ना कार्यकर्ताओं का विश्वेंद्र सिंह ने इस बात को सिद्ध किया कांग्रेस में संवादहीनता की वजह से इस्तीफे की स्थिति बनी पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा तगड़ा झटका विश्वेंद्र सिंह का निर्णय निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका विश्वेंद्र सिंह के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर बोले चतुर्वेदी कहा- अगर वो आना चाहेंगे तो बीजेपी इस पर विचार करेगी
0
0
Report

गांधी जयंती पर दशहरा घाट पर स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान

Agra, Uttar Pradesh:गांधी जयंती के मौके पर आगरा के दशहरा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।सेवा संकल्प अभियान के तहत घाट परिसर में जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों ने साफ-सफाई की।राज्यसभा सांसद नवीन जैन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान और स्थानीय विधायक समेत कई लोग अभियान में शामिल हुए।इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और स्वच्छ आगरा का संकल्प दिलाया गया।अभियान के जरिए गांधी जयंती पर सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया गया। दशहरा घाट पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने खुद सफाई अभियान में सहभागिता की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान और स्थानीय विधायक भी अभियान में मौजूद रहे अभियान के दौरान घाट परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।गांधी जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता को सेवा से जोड़ते हुए लोगों को जागरूक किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं बल्कि हर नागरिक की है। दशहरा घाट पर मौजूद लोगों ने भी स्वच्छ आगरा बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के जरिए शहरवासियों तक स्वच्छता और सेवा का संदेश पहुंचाया गया। बाइट :- नवीन जैन, राज्यसभा सांसद बाइट :- बबिता चौहान, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
0
0
Report
Advertisement

जम्मू-कश्मीर विज्ञान कांग्रेस 2026 का समापन, युवा उद्यमिता और उन्नत तकनीकों पर जोर

Aram Pora, Ganderbal, तीन-दिवसीय जम्मू-कश्मीर विज्ञान कांग्रेस 2026 'सतत और विकसित जम्मू-कश्मीर के लिए विज्ञान, नवाचार और उभरती तकनीकियाँ' पर समापन हुआ, जिसमें इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IUST) ने वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, नवाचारकों और विद्यार्थियों को एक साथ लाया। मुख्यमंत्री कार्यालय (School and Higher Education) मंत्री साकिना ईतू, मुख्य अतिथि, ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भविष्य सिर्फ बुनियादी ढांचे से नहीं बना, बल्कि बनाए गए ज्ञान और युवा मस्तिष्कों के सशक्तिकरण से होगी। युवा न केवल नौकरियाँ खोजें, बल्कि रोजगार के निर्माताओं के रूप में भी तैयार हों। उन्होंने कहा, “जहाँ प्रतिभा Everywhere है, अवसर भी Everywhere उपलब्ध होना चाहिए।” Adviser to the Chief Minister Nasir Aslam Wani ने IUST और जम्मू-कश्मीर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार परिषद को वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए मंच प्रदान करने के लिए सराहा। IUST के कुलपति प्रो. शाकील अहमद Romshoo ने बताया कि कांग्रेस ने जलवायु परिवर्तन, आपदा संवेदनशीलता, स्थिरता और उभरती प्रौद्योगिकियों पर विचार-विमर्श के लिए शोधकर्ताओं को एक मंच दिया। उनके अनुसार, युवाओं के विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का उत्साह हमें एक स्थायी और विकसित जम्मू-कश्मीर की दिशा में विज्ञान और नवाचार से प्रेरित आशा देता है।
0
0
Report

गांधी जयंती पर बीकानेर नगर निगम का स्वच्छता अभियान शुरू

Bikaner, Rajasthan:गांधी जयंती पर बीकानेर नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्थानीय भ्रमण पथ से शुरू हुआ। अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, स्काउट-गाइड और बच्चों ने भाग लिया। अभियान के दौरान शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया गया। मेयर अनिल कल्ला, उप महापौर पंकज गहलोत, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, सुभाष स्वामी और भगवती प्रसाद सहित कई लोग अभियान में मौजूद रहे। स्काउट-गाइड और बच्चों ने भी सफाई अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं सफाई कर्मचारियों ने भी अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेयर अनिल कल्ला ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा। गांधी जयंती के मौके पर आयोजित इस अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता को अपनी दैनिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया गया। नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर के कई अन्य स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाए गए; इसके साथ ही विभिन्न विभागों में भी स्वच्छता के बारे में जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
0
0
Report
Advertisement

बिहार बाढ़ पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन और कांग्रेस पर घिरी टिप्पणी

Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के द्वारा एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार दिए जाने और महागठबंधन तकरार को लेकर कहा की कांग्रेस जो है विधानसभा का जो चुनाव हुआ 2025 में किस तरह से तेजस्वी यादव को राहुल गांधी ने जमीन पर औकात बताने का काम किया 5 दिन तेजस्वी यादव घर से नहीं निकले हम लोग चिंता कर रहे थे विपक्ष की वह घर से क्यो नही निकल रहे है क्या बात है राहुल गांधी ने जिस तरह से वातावरण तैयार किया था उस समय और RJD को पिछलगु बनाने का प्रयास किया आज भी हुआ यही हाल है आज भी इंडिया गठबंधन में सब ठीक नही है और सभी नाटक करते हैं एमएलसी चुनाव में अभी कांग्रेस और राजद अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं इंडिया गठबंधन में एक तरफ एक साथ बैठते हैं और अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं अभी जो बाढ़ की समस्या है बिहार के कुछ इलाके में गंडक नारायणी नदी चंपारण के जो इलाके हैं और गंगा के जलस्तर जिस तरह से बढ़े है वही बिहार सरकार को हम बधाई देते हैं की बहुत ही सूक्ष्म तरीके से अपने काम किया और जब बिहार में बाढ़ विकराल रूप लेने लगा तो फरक्का का सभी फाटक खोल दिया गया है चंपारण में भी जिस तरह से एअरलिफ्टिंग चल रहा है वह बहुत ही अच्छा काम हो रहा है
0
0
Report

परसोखा में सेफ्टिक टैंक में गिरने से 4 वर्षीय अंश चौधरी की मौत

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोखा गांव में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खुले सेफ्टिक टैंक में गिरने से करीब 4 वर्षीय मासूम अंश चौधरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल है。 जानकारी के अनुसार अंश चौधरी, पिता प्रकाश चौधरी, निवासी वार्ड नं 23 परसोखा, गुरुवार शाम घर के पास मौजूद था। बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक खुला हुआ था और उसमें पानी भरा था। इसी दौरान मासूम अचानक टैंक में गिर गया。 परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मासूम को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया。 घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है。 Friday को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है。 मासूम की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

बिलासपुर जेल में मोबाइल रोकने पर कैदी ने जेल प्रहरी पर हमला किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर केंद्रीय जेल में मोबाइल लेकर प्रवेश करने से रोकने पर जेल प्रहरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टेलीफोनिक केंद्र के पास ड्यूटी कर रहे प्रहरी ने एक युवक को मोबाइल के साथ अंदर जाने से रोका, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने जेल प्रहरी के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले को सिविल लाइन थाने पहुंचाया, जहां शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। दरअसल केंद्रीय जेल बिलासपुर के टेलीफोनिक केंद्र में बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों के फोन पर बात करने की व्यवस्था है। इसी दौरान मोबाइल फोन से वीडियो बनाए जाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटनाओं को लेकर जेल प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। टेलीफोनिक केंद्र के पास जेल प्रहरी पुरुषोत्तम पोट्टा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान देवनगर कोनी निवासी शंभू यादव, विनोबा नगर निवासी श्रेयांश सिंह सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि शंभू यादव मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने का प्रयास कर रहा था। जेल प्रहरी पुरुषोत्तम पोट्टा ने उसे रोककर मोबाइल के संबंध में पूछताछ की, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुনি हो गई। देखते ही देखते विवाद झूमा-झटकी में बदल गया और आरोप है कि शंभू यादव ने जेल प्रहरी के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जमीन पर पटक दिया। इस घटना के बाद केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जेल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित होने के बावजूद कोई व्यक्ति मोबाइल लेकर टेलीफोनिक केंद्र तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है। जेल प्रशासन की ओर से ऐसे मामलों में मोबाइल जब्त कर संबंधित थाने को सौंपने की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के बिधनू में डंपर से स्कूल बस टक्कर; एक शिक्षिका की मौत, कई घायल

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर स्कूल बस और डंपर की टक्कर -टक्कर में एक शिक्षिका की मौत,छात्र व शिक्षक घायल -दो छात्रों की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर एंकर-कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में शुक्रवार तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल बस को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। वही अन्य छात्र और शिक्षक घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में पांच छात्रों समेत 35 लोग सवार थे। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद दो छात्रों को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घाटमपुर स्थित मूसानगर रोड के चीना पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। दरसल कानपुर के बर्रा निवासी चीन पब्लिक स्कूल के बस चालक अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह नौबस्ता से बस लेकर घाटमपुर स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से मौरंग लदा डंपर आता दिखाई दिया। चालक के मुताबिक डंपर को सामने से आता देखकर उसने बस को बचाने के लिए सड़क से नीचे उतारने का प्रयास किया। इसके बावजूद डंपर ने पहले बस के साइड हिस्से में टक्कर मारी और इसके बाद बस के पिछले हिस्से को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जोरदार टक्कर लगते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। खिड़कियों के शीशे टूटकर बस के अंदर बिखर गए। इसी दौरान पिछली सीट के पास बैठी एक शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि वह खिड़की के पास बैठी थीं। टूटे शीशे के टुकड़े उनके सिर में जा घुसे। साथी शिक्षकों ने आनन-फानन उन्हें बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Hादसे में कक्षा सात के छात्र रौनक वर्मा की आंखों में कांच के टुकड़े लग गए। उसके साथ उसका भाई कनिष्क कक्षा पांच, छात्रा मैत्री कक्षा पांच सुहानी कक्षा 11 निवासी कुशाग्र कक्षा 10 निवासी मछरिया भी बस में सवार थे। हादसे में शिक्षिका अंजू रीता शिक्षक हिमांशु यादव घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया।
0
0
Report

गांधी जयंती पर रेलवे कॉलोनी में प्रभात फेरी, स्वच्छता व पेड़ लगाने का अभियान

Chandauli, Uttar Pradesh:- ब्रेकिंग :- चंदौली... - गांधी जयंती पर रेलवे कॉलोनी में निकली प्रभात फेरी - डीआरएम उदय सिंह मीना ने प्रभात फेरी का किया नेतृत्व - रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों ने लिया हिस्सा - स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन का दिया संदेश - डीआरएम ने रेलवे परिसर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा - सफाई कर्मियों से बातचीत कर स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश - ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डीआरएम ने किया पौधरोपण - यात्रियों से ट्रेनों और स्टेशनों को स्वच्छ रखने की अपील - कहा—स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए सभी की सहभागिता जरूरी - गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवै परिसर में कार्यक्रम सम्पन्न.
0
0
Report

परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के दावे से ममता बनर्जी पर राजनीति गरमा गई

Noida, Uttar Pradesh:वामपंथी देशद्रोही हैं! इसलिए उन्हें देश से उखाड़ फेंकना होगा, ममता बनर्जी की चोरी उसके ही लोग उजागर कर रहे हैं, तंज परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह का वामपंथी हमेशा से ही देश-विरोधी हैं। वो हमेशा देश के लोगों को गुमराह करते हैं, वो देशद्रोही हैं। इसलिए उन्हें उखाड़ फेंकना होगा। ममता बनर्जी जो चोर थी, वो अब उसके ही दल के लोग उजागर कर रहे हैं। इंद्रनील सेन तो सारा दिन ममता बनर्जी को गाने सुनाता था। आज वही ममता बनर्जी की चोरी की बात बता रहा है। धीरे-धीरे ममता की सारी चोरी पकड़ी जाएगी, दावा है राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह का। अनुब्रत की घटना एक नाटक थी। जानबूझकर जन आक्रोश से बचने के लिए लोगों से ये नाटक करवाया गया है। दावा अर्जुन सिंह का। ममता का सिंबल क्यों, इस बार ममता ही विदा लेगी। देश बचेगा, राज्य बचेगा, ऐसा बताया अर्जुन सिंह ने।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से सुपौल के ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलने लगा

Bihar:यह योजना बेरोजगार युवाओं को छोटे-छोटे उद्योग और प्रतिष्ठान स्थापित करके लाभान्वित कर रही है, खास बात यह है कि उद्यमी के साथ-साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य भी रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं. Chief Minister Entrepreneurial Scheme के तहत शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं. यह तस्वीर सुपौल जिले के पीपर प्रखंड के ठाढ़ी भवानीपुर की है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले रुपेश कुमार को साइबर कैफे के लिए इस योजना से छह लाख का ऋण मिला है. रुपेश कुमार साइबर कैफे खोलकर अच्छी खासी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं; उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए काफी लाभकारी है और इसके माध्यम से उन्होंने रोजगार शुरू करके तीन-चार लोगों को रोजगार भी दिया है और इससे अच्छी आमदनी हो रही है. उद्योग विभाग के अधिकारी कहते हैं कि वर्ष 2018 से इस योजना की शुरुआत हुई है, जिसके तहत सुपौल जिले में लगभग एक हजार से ऊपर लाभुकों को इसका लाभ मिल चुका है. इस योजना से जहां युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं, वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है.
0
0
Report

जांजगीर-चांपा में रेलवे महाप्रबंधक ने मजदूर के हाथों से बाल उद्यान का उद्घाटन कराया

Taga, Chhattisgarh:जांजंगी(जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग) उद्घाटन करने पहुंचे महाप्रबंधक ने मजदूर के हाथों में थमा दी कैंची,, दक्षीन पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने दिखाई अनोखी पहल,, नवीनीकृत बाल उद्यान के उद्घाटन के लिए रेलवे कर्मचारी जय प्रकाश यादव को बुलाया,, पहले तो जय प्रकाश यादव ने महाप्रबंधक से ही उद्घाटन करने का किया आग्रह,, महाप्रबंधक के आत्मीय आग्रह पर जय प्रकाश यादव ने काटा फीता,, मजदूर कर्मचारी के हाथों उद्घाटन होते ही मौके पर मौजूद रेलकर्मियों में दौड़ी खुशी की लहर,, मेहनतकश हाथों को सम्मान देने के महाप्रबंधक के फैसले की पूरे कार्यक्रम में होती रही चर्चा,, चांपा में बाल उद्यान का उद्घाटन बना मजदूर सम्मान का यादगार पल,
0
0
Report

भिवानी-लोहारू रोड पर ट्रक-कार भिड़ंत, महिला-बच्चे सहित दो की मौत

Bhiwani, Haryana:भिवानी में नरहड़ पीर से लौटते समय भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर में महिला और 5 साल के बच्चे की मौत भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी गाड़ी, महिला-बच्चे ने तोड़ा दम नरहड़ पीर से दर्शन कर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, हादसे में 2 की मौत, 3 गंभीर पोकरवास के पास आमने-सामने भिड़े ट्रक और गाड़ी, महिला-बच्चे की मौत से मचा कोहराम सुबह-सुबह भिवानी में भीषण सड़क हादसा, 5 साल के अर्णव और सुलोचना की मौत धार्मिक यात्रा से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से दो की मौत नरहड़ पीर से लौटना बना आखिरी सफर, ट्रक से टक्कर में मासूम समेत महिला की मौत भिवानी-लोहारू रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, 2 की मौत और 3 लोग गंभीर घायल पोकरवास के पास ट्रक और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत नरहड़ पीर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर DSP संजीव ने बताया कि पांच लोग नरहड़ पीर, पिलानी की तरफ धार्मिक आस्था के तहत धोक मारने के लिए गए थे। इनमें तीन लोग भिवानी और दो लोग मंढाना क्षेत्र के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दर्शन के बाद सभी लोग वापस भिवानी लौट रहे थे। सुबह करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच पोकरवास गांव के पास उनकी गाड़ी की भिवानी से लोहारू की ओर जा रहे एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 5 से 6 साल के बच्चे अर्णव और करीब 50 से 52 वर्षीय सुलोचना की मौत हो गई। वहीं हादसे में रश्मि, अंजलि और कर्मवीर घायल बताए गए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। जरूरत पड़ने पर घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया जा सकता है। बाइट : DSP संजीव डीएसपी संजीव ने बताया कि हादसा पोकरवास गांव के पास थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हैं। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे में किसी महिला के गर्भवती होने की बात पर डीएसपी ने कहा कि फिलहाल डॉक्टरों की ओर से कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top